Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर आज राजभवन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि हमने सच्चे राष्ट्रसेवक, संवेदनशील प्रशासक और एक महान व्यक्ति को खो दिया है। पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर राजभवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वर्गीय दत्त के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मृतात्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत दुखद क्षण है। शेखर दत्त का जीवन अनेक आदर्शों से भरा रहा। वे केवल एक उच्चपदस्थ अधिकारी नहीं थे, बल्कि एक वीर सैनिक और एक संवेदनशील जनसेवक भी थे। उन्होंने भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में सेवा दी थी और वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लिया था। देश के लिए उनके इस वीरता और साहस पर हम सभी को गर्व है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि चाहे आप सैनिक हों, प्रशासक हों या नागरिक, देशसेवा का जज्बा और मानवीय संवेदनाएं ही किसी को महान बनाती हैं।
डेका ने कहा कि सेना से भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए शेखर दत्त जी ने अपने करियर में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। रक्षा मंत्रालय में रक्षा सचिव के रूप में उन्होंने देश की सुरक्षा नीतियों को मजबूती दी। बाद में जब उन्हें छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया, तब उन्होंने इस राज्य की सांस्कृतिक और प्रशासनिक संरचना को मजबूती देने में उल्लेखनीय योगदान दिया। छत्तीसगढ़ में उनके कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समाज की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर गंभीरता से कार्य किया। वे सादगी, कर्मठता और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे। उनका व्यवहार सभी से आत्मीयता से भरा होता था। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना ने शेखर दत्त के जीवन परिचय एवं उनके कार्यो का स्मरण किया।


panchayattantra24.-रायपुर। CM साय ने PM मोदी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, विश्व मंच पर फहरा रही भारत की कीर्ति पताका। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, “ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना” से अलंकृत किया जाना हर भारतवासी के लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान न केवल आदरणीय प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का वैश्विक सम्मान है, बल्कि भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का भी प्रमाण है। माननीय प्रधानमंत्री जी को इस गरिमापूर्ण सम्मान के लिए कोटिशः शुभकामनाएं एवं हार्दिक अभिनंदन।

panchayattantra24.-रायपुर/पटना। बिहार में महज कुछ महीने के अंदर ही विधानसभा चुनाव होना है। इस बीच बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता को धोखा देना चाहते हैं। भाजपा नेता नितिन नबीन ने कहा, “राहुल गांधी इस देश की जनता को धोखा देना चाहते हैं। राहुल गांधी को इस देश की जनता पर भरोसा नहीं है। उन्हें बाहरी वोटरों पर भरोसा है, जो बांग्लादेश और बाकी जगह से आए हैं, उन पर भरोसा है। अगर इस देश की जनता पर भरोसा रहता तो वे सवाल खड़े नहीं करते।”
उन्होंने आगे कहा, “जो इस देश के मतदाता हैं, उन्हीं को सत्यापित किया जाना है, जो बाहरी हैं, उनको रोका जा रहा है। लेकिन, क्यों राहुल गांधी और उनके शागिर्द तेजस्वी यादव को भारत की जनता और बिहार के मतदाताओं पर विश्वास नहीं है? जो प्रवासी बाहर से आए हुए हैं, जो घुसपैठिए हैं, उन पर भरोसा है।” सांसद चंद्रशेखर और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक मंच पर आने को लेकर नितिन नबीन ने कहा, “चुनाव का समय है, तो ये लोग एक होंगे और चुनाव के बाद अलग हो जाएंगे और एक-दूसरे को गाली देते नजर आएंगे।”
बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चुनाव आयोग की मंशा पर ही सवाल उठाए हैं। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर इस तरह का काम किया जा रहा है। चुनाव आयोग की कोशिश भाजपा को मदद पहुंचाने की है। दूसरी तरफ, कांग्रेस और लेफ्ट नेताओं ने भी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग और भाजपा पर तंज कसा है। हालांकि, भाजपा ने विपक्षी दलों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि विपक्षी दलों के मन में हार का डर बैठ गया है। इसी कारण संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के चार नगरीय निकायों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण करेंगे। वे 3 जुलाई को सवेरे साढ़े नौ बजे नवा रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पवनी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर साढ़े 12 बजे पवनी नगर पंचायत पहुंचकर अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। साव दोपहर सवा बजे पवनी से भटगांव के लिए प्रस्थान करेंगे।
वे दोपहर डेढ़ बजे भटगांव नगर पंचायत में अटल परिसर को जनता को समर्पित करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर तीन बजे सरसींवा नगर पंचायत में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। वे शाम पौने चार बजे सरसींवा से सारंगढ़ के लिए रवाना होंगे। वे शाम चार बजे सारंगढ़ नगर पालिका में अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। साव शाम पौने पांच बजे सारंगढ़ से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम सात बजे वापस नवा रायपुर पहुंचेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. इसके लिए विधानसभा के मानसून सत्र के लिए छत्तीसगढ़ जन विश्वास विधेयक तैयार किया जा रहा है. इसमें बहुत सारी बातों को शामिल किया गया है, जिनमें अवैध तरीके से घर, दुकान या कॉम्प्लेक्स बनाने पर तीन माह की सजा के प्रावधान को खत्म कर केवल 50 हजार रुपए जुर्माना लगाने की तैयारी है. विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले इस विधेयक के प्रारूप को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है. इसके तहत प्रदेश के नगर तथा ग्राम निवेश, आबकारी, छत्तीसगढ़ सोसायटी पंजीकरण अधिनियम और छत्तीसगढ़ औद्योगिक अधिनियम में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाने की तैयारी है. जबकि अभी 2000 रुपए जुर्माने का प्रावधान है. औद्योगिक संबंध अधिनियम की धारा 86 से 93 औद्योगिक दल अधिकारिकरण और अन्यों से संबंधित है. इनमें औद्योगिक विवादों की सूचना, सुलह प्रक्रिया, न्यायधिकरण का गठन और उनके अधिकार क्षेत्र, और अन्य संबंधित पहलू शामिल है. इस तरह के मामलों में अधिकतम जुर्माने की 50% राशि जमा करने का प्रावधान किया जा सकता है.
इसी तरह उपधारा के मुताबिक, पिछली बार के इसी तरह के मामले में फैसला आने के बाद दूसरी बार अपराध पर यह लागू नहीं होगा. उपधारा एक में प्राधिकृत अधिकारी राज्य सरकार के निर्देश के मुताबिक, ऐसे अपराध के केस को खत्म करने के लिए अपनी शक्तियों का प्रयोग कर सकेगा. यदि कोई व्यक्ति जिम्मेदार अधिकारी के आदेश का पालन नहीं करता है तो उस पर जुमाने के अतिरिक्त अधिकतम जुर्माने की 20% राशि भुगतान करनी होगी.
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे. उम्मीदवार 25 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने इस संबंध में विस्तृत सूचना जारी कर दी है. परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी. इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास फार्मेसी में डिप्लोमा और छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है. आयु सीमा 1 जनवरी 2025 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है.
इसके अलावा व्यापमं ने हाल ही में डार्करूम असिस्टेंट, आग्जीलरी, इंकमैन/इंकर, जूनियर बाईंडर, हमाल, सफाई कर्मचारी, चौकीदार, भृत्य और हेल्पर के पदों पर भी भर्ती निकाली है. इन पदों की कुल संख्या 19 है. इनके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून से शुरू हो चुकी है और 25 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे. जूनियर बाईंडर पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 8वीं पास होना और बाईंडिंग के सभी काम में 3 साल का अनुभव होना जरूरी है. अन्य पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं पास रखी गई है. इन दोनों भर्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन फार्म व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

panchayattantra24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने नवा रायपुर स्थित निवास से ‘‘मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा‘‘ अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम के तहत मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और मुनगा (सहजन) का पौधारोपण कर अभियान की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मुनगा न केवल एक पौष्टिक सब्जी है, बल्कि यह बच्चों और माताओं के पोषण स्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगा।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस पहल को जन-आंदोलन में बदलने की अपील करते हुए कहा कि हर घर में मुनगा का पौधा लगाकर हम कुपोषण के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ सकते हैं। पोषण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायपुर जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस नई पहल की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन , डीपीओ शैल ठाकुर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस (1 नवंबर 2025) के अवसर पर इस वर्ष राजधानी रायपुर में एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा राजधानी में एक भव्य एरोबेटिक डिस्प्ले किया जाएगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति, प्रेरणा और गर्व का भाव जगाने वाला होगा।
इस आयोजन की स्वीकृति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किए गए आग्रह पर भारतीय वायुसेना की ‘सूर्य किरण’ टीम को रायपुर में प्रदर्शन हेतु प्रस्तावित समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए भारतीय वायुसेना की टीम द्वारा निर्धारित अभ्यास एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होगा।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, “छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस हमारे लिए गर्व और आत्मसम्मान का दिन है। इस दिन राजधानी में भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम का प्रदर्शन प्रदेशवासियों के लिए एक अविस्मरणीय क्षण होगा। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन और देशभक्ति को और मजबूत करेगा। मैं इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”
राज्य के स्थापना दिवस पर राजधानी रायपुर में इस प्रकार की प्रेरणादायी और गौरवशाली सैन्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी राज्य प्रशासन, वायुसेना और रक्षा मंत्रालय के समन्वय से की जाएगी।
रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वतकांड: CBI की देशभर में बड़ी कार्रवाई, रायपुर से 3 डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार

panchayattantra24.-रायपुर। मेडिकल कॉलेज की मान्यता में रिश्वत को लेकर सीबीआई छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में सीबीआई ने दबिश दी थी।तीन डॉक्टर सहित छह लोग गिरफ्तार किए हैं।रायपुर के रावतपुरा मेडिकल कालेज के पदाधिकारियों पर केस दर्ज किया है।सभी आरोपियों को सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश किया गया। सभी को रिमांड पर लेकर सीबीआई दिल्ली ले जाएगी।छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान कर्नाटक उत्तर प्रदेश दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 स्थान पर छापेमार कार्रवाई की थी।
बता दें कि CBI ने सोमवार को कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। CBI के अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहे थे।

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने वित्त विभाग की बैठक ली। सरकारी कर्मचारियों को शेयर व म्युचुअल फंड में निवेश की रहेगी अनुमति, इंट्राडे ट्रेडिंग पर रोक सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में संशोधन अधिसूचित किया है, जिसके तहत भारत सरकार के प्रावधानों की तर्ज पर अब राज्य के शासकीय सेवकों को शेयर (Shares), प्रतिभूतियों (Securities), डिबेंचर्स (Debentures) और म्युचुअल फंड्स (Mutual Funds) में निवेश की अनुमति दी गई है। यह संशोधन नियम 19 में नया उप-खण्ड जोड़ते हुए लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। हालांकि, अधिसूचना में यह स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि इंट्रा-डे ट्रेडिंग, बीटीएसटी (BTST), फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) तथा क्रिप्टोकरेंसी जैसे प्रकृति के निवेश गतिविधियों पर रोक लागू रहेगी।