Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। CM साय ने सांसद गणेश सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। X पोस्ट में सीएम साय ने आगे लिखा, मां शारदा से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। गणेश सिंह (जन्म: 2 जुलाई 1962) भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वे मध्य प्रदेश के सतना से निर्वाचित हुए। वे भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध हैं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी है। महिला व बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश की 69.23 लाख से अधिक महिलाओं को 647.66 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। जून से इस माह योजना से लगभग सात हजार महिलाएं कम हो गई हैं और उन्हें लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। जून में 69,30,041 महिलाओं को राशि जारी की गई थी। इस माह 69,23,167 को राशि जारी की गई है। 
 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 17 माहों में 11081.68 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। योजना से होने वाले भुगतान और अन्य जानकारी से अवगत होने के लिए महतारी वंदन योजना के पोर्टल और महतारी वंदन योजना का मोबाइल ऐप भी है, जिसे हितग्राही प्लेस्टोर से डाउनलोड कर अपनी जानकारी देख सकते हैं। यदि कोई आवेदिका इस सहायता राशि का लाभ नहीं लेना चाहती है, अर्थात् लाभ त्याग करना चाहती है तो वे पोर्टल में लाभ त्याग के ऑप्शन में जाकर लाभ त्याग कर सकती है।
महतारी वंदन योजनांतर्गत सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। जिन हितग्राहियों का खाता डीबीटी इनेबल नहीं है वे तत्काल बैंक जाकर आधार सीडिंग करवायें क्योंकि उनको भुगतान किये जाने पर राशि वापस हो जा रही है तथा इस हेतु उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचित भी किया गया है। यदि किसी हितग्राही को किसी प्रकार की शिकायत हो तो इस पोर्टल में शिकायत करें ऑप्शन में जाकर अपनी समस्या ऑनलाईन दर्ज कर सकती है। 
मार्च 2024 से जुलाई 2025 तक कुल 17 किश्तों में लगभग 70 लाख महिलाओं को 11 हजार 08 करोड़ रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। यह केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उन सपनों की पूंजी है जिन्हें अब तक परिस्थितियों ने दबा दिया था। योजना से महिलाओं को जो आत्मबल मिला, उसने उनके जीवन को नए आयाम दिए। आज छत्तीसगढ़ की महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हैं। किसी ने छोटा व्यवसाय शुरू किया, तो किसी ने बच्चों की शिक्षा और घरेलू जरूरतों को सहजता से पूरा किया। यह आर्थिक संबल महिलाओं को आत्मविश्वास, सामाजिक पहचान और सम्मान दे रहा है। वे अब केवल पारंपरिक भूमिकाओं में सीमित नहीं, बल्कि परिवार की आर्थिक रीढ़ और समाज की निर्णायक शक्ति बनती जा रही हैं। 
 योजना की असली तस्वीर उन कहानियों में है, जो अब गांव-गांव में प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं कंचन जो ग्राम गीधा, मुंगेली की निवासी हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना से मिलने वाले पैसों से गुपचुप ठेला व्यवसाय को बढ़ाया और अब घर की ज़िम्मेदारियाँ आसानी से निभा रही हैं। कुरूद ग्राम की निवासी श्यामा बाई जो कंडरा जनजाति से आती हैं और बांस शिल्प के पारंपरिक व्यवसाय से अब आजीविका चलाती हैं। योजना की सहायता अपने व्यवसाय को बढ़ाकर 8000 रुपए तक मासिक आमदनी अर्जित कर रही हैं। मोहला-मानपुर की ग्राम दिघवाड़ी निवासी गीता यादव कहती हैं कि सालाना मिलने वाले 12 हजार रूपए हमारी कई जरूरतों को पूरा करने में मददगार होंगे। इससे रोजमर्रा के खर्च, बच्चों के दवाइयों और पढ़ाई का समान खरीदने में राहत मिलेगी। ग्राम हथरा निवासी कान्ति बाई ने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिली राशि से वह अपनी और घर की जरूरतें पूरी कर सकेंगी। अब उन्हें छोटी-मोटी चीजों के लिए बार-बार पति से कहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस योजना को महिलाओं को केवल सहायता नहीं, बल्कि समाज में भागीदारी का अधिकार देने वाला प्रयास बताया है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में बड़े अहम और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. ईओडब्ल्यू के पूरक चालान के मुताबिक, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के अलावा एक अन्य बड़े कांग्रेसी नेता को महीने में दो बार 10-10 करोड़ रुपए मिलते थे. यही नहीं शराब घोटाले से मिली रकम में से 1500 करोड़ रुपए पार्टी फंड के नाम पर दिया गया है, हालांकि, डायरी में इस बात का उल्लेख नहीं है कि किस पार्टी को यह फंड दिया गया है, जिसकी पड़ताल में ईओडब्ल्यू जुटी हुई है.
जांच एजेंसी ने चार्जशीट में बताया कि फरवरी 2019 से आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार शुरू हुआ. शुरुआती महीने में 800 पेटी शराब से भरी ट्रक डिस्टलरी से हर माह निकलती थी. एक पेटी को 2840 रुपए में बेचा जाता था. उसके बाद हर माह 400 ट्रक शराब की सप्लाई शुरू हो गई. अबकी बार प्रति पेटी शराब 3880 रुपए में बेचा जाने लगा. ईओडब्ल्यू की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि साल में 60 लाख से ज्यादा पेटियां अवैध रूप से बेची गई. 
 दो नंबर की शराब बेचने के लिए राज्य को 8 जोन में बांटकर 15 जिलों को चुना गया था. यहाँ की दुकानों में फैक्ट्री से ही डुप्लीकेट होलोग्राम लगकर शराब आती थी. सिंडीकेट में शामिल अरविंद सिंह का भतीजा अमित सिंह, अनुराग ट्रेडर्स से जुड़े अनुराग द्विवेदी, सत्येंद्र प्रकाश गर्ग, नवनीत गुप्ता ने ओवर बिलिंग और बिना बिल के शराब की बोतल की सप्लाई की. अमित अपने साथी दीपक दुआरी और प्रकाश शर्मा के साथ मिलकर डुप्लीकेट होलोग्राम की सप्लाई करता था. कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया की सुमित फैसिलिटीज कंपनी के कर्मचारी ही डुप्लीकेट होलोग्राम लगाते थे. इसके एवज में 8 पैसा प्रति होलोग्राम कमीशन लिया जाता था.
 

 
 रोक के बाद भी निजी प्रकाशकों के पुस्तक खरीदने बाध्य कर रहे निजी स्कूल प्रबंधन
 सरकारी आदेश की अवहेलना कर रहे निजी स्कूल 
परदेशिया स्कूल मालिक लूट रहे देशी ठेठ मूल गरीब छत्तीसगढिय़ा परिवारों को 
मनमाना डोनेशन और फीस लेने के लिए किसी हद तक जाने को तैयार परदेशिया स्कूल मालिक 
बड़े-बड़े नेताओं के फोन के बाद भी भारी भरकम डोनेशन देने के लिए मजबूर मध्यमवर्गी परिवार 
स्कूल फीस-ट्यूशन फीस मेटेंनेश फीस में भी की बढ़ी बढ़ोत्तरी, महंगाई से दम टूट रहा 
अभिभावकों द्वारा मजबूरी दिखाने पर या फीस कम कराने की बात पर धमकी और टीसी ले जाने कहते हैं परदेशिया स्कूल मालिक 
 
panchayattantra24.-रायपुर। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही निजी स्कूल संचालकों की मनमानी शुरू हो गई है। सरकार के स्पष्ट आदेश के बावजूद स्कूल हृष्टश्वक्रञ्ज की किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की किताबें लगवा रहे हैं। सरकार ने निजी स्कूलों को हृष्टश्वक्रञ्ज की किताबें लगाने का निर्देश दिया है। इसके लिए बाजार में पर्याप्त किताबें भी उपलब्ध कराई गई हैं। लेकिन स्कूल संचालक कमीशन के लालच में निजी प्रकाशकों से गठजोड़ कर रहे हैं। वे अभिभावकों को विशेष दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं।
इस साल किताबों के दाम में भारी वृद्धि देखी गई है। नर्सरी से कक्षा तीन तक की किताबें पिछले साल 2200-2500 रुपये में मिलती थीं, जो अब 3000-3500 रुपये हो गई हैं। कक्षा 5 से 8 तक की किताबें 5000-7000 रुपये में मिल रही हैं। कक्षा 9 और 10 की हृष्टश्वक्रञ्ज किताबें 850 से 1250 रुपये में उपलब्ध हैं, लेकिन स्कूल इनके साथ तीन अतिरिक्त निजी प्रकाशन की किताबें भी लगा रहे हैं। अभिभावक इस मनमानी से परेशान हैं और सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
एनसीईआरटी की किताबों से होगी पढ़ाई
 निजी स्कूलों में मनमानी किताबों को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत जिले के सभी निजी स्कूल अब केवल एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) और एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) की किताबों से ही छात्रों को पढ़ा सकेंगे। यानी निजी प्रकाशकों की रंग-बिरंगी और महंगी किताबें अब स्कूलों में नहीं चलेगी। 
निजी विद्यालयों को दिए निर्देश
जिला शिक्षा कार्यालय ने निजी विद्यालयों के प्राचार्यों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और नोडल प्राचार्यों के लिए जारी आदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल: इन स्कूलों में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा वितरित की जाने वाली मुफ्त किताबें पढ़ाई जाएंगी। वहीं, सीबीएसई से संबद्ध स्कूल इन स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें ही अनिवार्य होगी। किसी भी निजी प्रकाशक की किताबें न तो चलेंगी और न ही अभिभावकों को उन्हें खरीदने के लिए बाध्य किया जाएगा। इसके लिए सभी निजी स्कूलों को अपने नोडल प्राचार्य के सामने यह प्रमाण पत्र देना होगा कि वे इन आदेशों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं।
जूता, टाई-बेल्ट की बिक्री नहीं
कई निजी स्कूलों द्वारा अपने संस्था में ही जूता-मोजा, टाई-बेल्ट आदि की बिक्री की जाती है। जारी आदेश के अनुसार इस पर भी बैन लगा दिया गया है। रायपुर जिले में कोई भी निजी स्कूल अपनी संस्था में इन वस्तुओं की बिक्री नहीं कर सकेंगे और ना ही पालकों को बाध्य कर सकेंगे कि वे किसी दुकान विशेष से ही किताबें खरीदें। जिस पर संस्था द्वारा छात्रों को वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है उन्हें भी ना हानि ना लाभ के सिद्धांत पर वाहन चालन करने को कहा गया है। जिस बोर्ड से संस्था को मान्यता प्राप्त है उसका बोर्ड भी मुख्य द्वार पर स्कूलों को लगाना होगा।
आदेश हाई कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन
 इस आदेश को लेकर छत्तीसगढ़ मैनेजमेंट स्कूल एसोसिएशन ने आपत्ति दर्ज कराई है एसोसिएशन का कहना है कि कई ऐसी किताबें हैं जो अशासकीय विद्यालय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए पढ़ाते रहे हैं। दूसरी ओर एससीईआरटी की मुक्त किताबें अभी तक स्कूलों को नहीं मिल पाई हैं। ऐसे में इस आदेश का पालन करना मुश्किल है, क्योंकि निजी स्कूलों के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक अप्रैल को हो गई है। ऐसे में तीन महीने बीतने को है, लेकिन फिर भी मुक्त की किताबें नहीं मिल पाई हैं।
एसोसिएशन का कहना है कि यह आदेश हाई कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने पत्र में कहा कि निजी प्रकाशकों की किताबों के उपयोग को लेकर पहले भी हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। न्यायालय ने तब स्कूल शिक्षा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यदि छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के सदस्य किसी अन्य किताब का उपयोग करते हैं तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है। गुप्ता का कहना है कि कई अशासकीय विद्यालय अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विभिन्न निजी प्रकाशकों की किताबों का उपयोग करते हैं।
आयुष विवि ने मेडिकल परीक्षाओं के फीस दुगुने किए, छात्रों में रोष
निजी स्कूलों और यूनिवर्सिटी के तर्ज पर अब सरकारी विश्वविद्यालय और स्कूलें भी मनमानी पर उतर आए हैं। इनके द्वारा भी छात्रों और अभिभावकों को परेशान करने आए दिन मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं। पं दिनदयाल उपाध्याय आयुष विश्वविद्यालय के विभिन्न मेडिकल कोर्स के सेमेस्टर परीक्षाएं इस महीने आयोजित की जा रही हैं इसके लिए एक जुलाई से सात जुलाई तक परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं। विवि ने मनमाने फैसले लेते हुए इस साल सेमेस्टर परीक्षाओं के फीस में सीधे दुगुने की वृद्धि कर दी है। एक बीएससी नर्सिंग के छात्र ने बताया कि पिछले सेमेस्टर परीक्षा के लिए उनसे कालेज ने 1559 रुपए के डीडी बनवाए थे अब वही फीस बढ़ाकर 3000 हजार कर दी गई है। इसी तरह हर कोर्स के लिए परीक्षा फीस दुगुनी कर दी गई है। विवि का यह फैसला गरीब और निर्धन छात्रों पर भारी पड़ रहा है। एसटी-एससी और ओबीसी छात्रों को स्कालरशिप मिलती है, रईस छात्रों पर इसका असर नहीं होगा लेकिन निर्धन और लोन लेकर पढ़ाई करने वाले छात्रों और अभिभावकों के लिए ऐसे फैसले बोझ बढ़ाने वाले हैं। विवि प्रबंधन के इस रवैये से इनमें रोष है।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों, वृद्धजनों तथा दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। केंद्रीय राज्यमंत्री अठावले ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार समन्वय के साथ समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रहेंगी। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/यूपी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने वाराणसी का दौरा किया। दौरे को लेकर बृजमोहन ने बताया, हमारा संकल्प है कि देश का प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाए, युवा प्रतिभाओं को मंच मिले और खेल तथा कौशल विकास के ज़रिए भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। आज संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति के अध्ययन दौरे के तहत वाराणसी में शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, मूलभूत ढांचे को सशक्त बनाने, खेलों में युवाओं की भागीदारी और वित्तीय समावेश को लेकर व्यापक संवाद हुआ। 
इस महत्वपूर्ण बैठक में समिति अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सदस्यगण के साथ ही स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), खेल विभाग, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, खेल विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), GAIL, IOCL, HPCL, BPCL, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि शामिल रहे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बस्तर में जंगलों की कटाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने तुकबंदी वाले अंदाज में कहा कि अगर जंगल में कोई कर रहा कटाई है, तो करनी पड़ेगी पिटाई… इसके साथ ही अवैध कटाई नहीं होने की बात कहते हुए इस विषय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा करने की बात कही. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री रामदास आठवले संत कबीर सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे हैं. 
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की जाएगी. अपने प्रवास के दौरान राज्य अतिथि गृह पहुना में पत्रकारों से चर्चा में रामदास आठवले ने प्राइवेट सेक्टर में भी गवर्नमेंट सेक्टर की ही तरह रिजर्वेशन की वकालत की. उन्होंने कहा कि गवर्मेंट सेक्टर अब प्राइवेट होते जा रहे हैं, ऐसे में प्राइवेट सेक्टर में भी रिजर्वेशन मिलना चाहिए.
 

panchayattantra24.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी चिकित्सकों को  अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रसिद्ध चिकित्सक और राजनेता डॉ विधान चंद्र रॉय के नाम पर हम राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाते हैं। छत्तीसगढ़ के चिकित्सक सुदूर इलाकों में, जंगलों में, नक्सली क्षेत्रों में बहुत ही मुश्किल रास्तों को पार करके, कठिन परिस्थिति में कड़ी मेहनत करके लोगों की सेवा कर रहे हैं। कोरोना महामारी के समय चिकित्सकों ने जो काम किया उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।  मै उनके जज्बे, हौसले को सलाम करता हूं। साथ ही ये उम्मीद करता हूं कि वो ऐसे हे जनता की सेवा करते रहेंगे। 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉक्टर्स की मेहनत के कारण छत्तीसगढ़ का नाम आज चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक जाना पहचाना नाम है। उनके इस योगदान के लिए पूरा राज्य उनका आभारी है। मै सभी चिकित्सकों को , सपोर्टिंग स्टाफ को डॉक्टर्स डे की बधाई देता हूं।
 

panchayattantra24.-रायपुर। जेपी नड्डा और अमित शाह मैनपाट आएंगे। जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण शिविर की जानकारी देते मंत्री ओपी चौधरी ने बताया, आज मैनपाट में दिनांक 7 से 9 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाले जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों के निरीक्षण हेतु सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ। इस जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण शिविर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आगमन होगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु आज के बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय , सरगुजा के सांसद चिंतामणि महाराज और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के साथ सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो और लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज भी उपस्थित रहे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने आज रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-2 के शुभारम्भ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फार्मा, डिफेंस, एयरोस्पेस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे अत्याधुनिक उद्योगों का राष्ट्रीय केंद्र बनने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति रोजगार और आर्थिक समृद्धि पर केंद्रित है। हम अपने राज्य को नक्सल प्रभावित अतीत से बाहर निकालकर देश का सबसे गतिशील औद्योगिक और तकनीकी हब बना रहे हैं। यह प्रदेश अब निवेश का सबसे आकर्षक गंतव्य बन चुका है। 
 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि एक दिन पूर्व ही आयोजित केबिनेट की बैठक में हमने छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया है। यह नीति छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति देश की कनेक्टिविटी का केंद्र बिंदु है। यह नीति लॉजिस्टिक सेक्टर और ई-कॉमर्स में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करेगी, निर्यात अधोसंरचना को मजबूत करेगी और सस्ती भंडारण सुविधाओं का विस्तार करेगी। लॉजिस्टिक नीति से राज्य में ड्राई पोर्ट, इनलैंड कंटेनर डिपो की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा, उद्योग, व्यापार और किसानों को आधुनिक, सस्ती भंडारण और वितरण सुविधा प्राप्त होगी, लॉजिस्टिक लागत में कमी के माध्यम से व्यापार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जन विश्वास विधेयक से व्यवसाय और नागरिक जीवन में अनावश्यक जटिलताएं दूर होंगी। कुछ कानूनों के प्रावधानों का गैर-अपराधीकरण करने से व्यवसायियों को बेवजह न्यायालयीन प्रकरणों में फंसने से राहत मिलेगी और न्यायिक खर्च में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से व्यापार व जीवनयापन में सहजता सुनिश्चित की जाएगी। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार का प्रयास है कि निवेशकों, उद्योगपतियों और नागरिकों के लिए ऐसा परिवेश बने जिसमें न्यूनतम बाधाएं हों और विकास के हर क्षेत्र में अधिकतम संभावनाएं खुलें। 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में 350 से अधिक संरचनात्मक सुधार लागू किए गए हैं, जिनसे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस में अभूतपूर्व सुधार हुआ। प्रदेश में निवेश का वातावरण इतना सशक्त हुआ कि सिर्फ छह महीनों में साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जो छत्तीसगढ़ के औद्योगिक इतिहास में रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु में आयोजित इंवेस्टर्स समिट से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने भारी उत्साह दिखाया। दिल्ली समिट में 15,184 करोड़ रूपए, मुंबई में 6,000 करोड़ रूपए और बेंगलुरु में ऊर्जा क्षेत्र में वृहद निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2025 में 1,63,749 करोड़ रूपए का निवेश आकर्षित किया, जो भारत के कुल निवेश का 3.71 प्रतिशत है। 
 मुख्यमंत्री साय ने बताया कि पॉलीमैटेक कंपनी को सेमीकंडक्टर निवेश के लिए मात्र तीन महीनों में ज़मीन आवंटित कर एनओसी जारी की गई और अब कंपनी ने 1,143 करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ कर दिया है, जहां प्रतिवर्ष 10 अरब चिप उत्पादन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य नवा रायपुर को सिलिकॉन वैली ऑफ छत्तीसगढ़’ के रूप में स्थापित करना है। निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 विकसित किया गया है। यह प्रणाली ऑनलाइन आवेदन, विभागीय अनुमोदन और सब्सिडी वितरण को एकीकृत करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी व्यवस्था इतनी पारदर्शी और तेज़ है कि उद्योग स्थापना की सभी स्वीकृतियां एक क्लिक में प्राप्त हो सकेंगी। कनेक्टिविटी और अधोसंरचना में क्रांतिकारी पहल मुख्यमंत्री साय ने बताया कि रावघाट से जगदलपुर तक 3,500 करोड़ रूपए की रेललाइन की मंजूरी मिल चुकी है। कोठागुडेम से किरंदुल तक रेललाइन पर सर्वे शुरू हो गया है और खरसिया-परमालकसा रेललाइन औद्योगिक केंद्रों को जोड़ेगी। जलमार्ग संबलपुर से नवा रायपुर तक आरंभ होगा। एयर कार्गाे सेवाएं भी सक्रिय हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एआई डाटा सेंटर पार्क देश का पहला पार्क है। फार्मा सेक्टर में फार्मा हब और मेडिसिटी का निर्माण हो रहा है। टेक्सटाइल और फार्मा में विशेष अनुदान उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी नक्सलवाद से प्रभावित बस्तर अब ‘विकसित बस्तर’ के सपने को साकार कर रहा है। 90,000 युवाओं को कौशल विकास और 40,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। वहां विशेष निवेश प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं। बस्तर में अंतरराष्ट्रीय मान्यता के लिए बस्तर दशहरा का पंजीकरण कराया जा रहा है। तीरथगढ़ ग्लास ब्रिज और बस्तर टूरिज्म सर्किट विकसित किए जा रहे हैं। आदिवासी उद्यमियों के लिए रॉयल्टी रिइंबर्समेंट और सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।
युवाओं को अवसर, निवेशकों को विश्वास मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई औद्योगिक नीति में अगले पांच वर्षों में 5 लाख से अधिक रोजगार सृजित करने का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल, फार्मा, एआई, डिफेंस, ऊर्जा और मेडिकल टूरिज्म – इन सभी क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ अगले दशक की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मैं सभी उद्यमियों से आग्रह करता हूं कि छत्तीसगढ़ में निवेश करें। यहां हर सुविधा और भरोसे के साथ विकास में सहभागी बनें। हम मिलकर विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नक्सल समस्या के स्थायी समाधान के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश में चल रहे व्यापक विकास और सुरक्षा अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक नक्सल समस्या का संपूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित करना है, ताकि सभी प्रभावित क्षेत्रों में शांति, स्थिरता और विकास की नई शुरुआत हो सके। मुख्यमंत्री साय ने वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का शुभारंभ किया। इससे अनुमतियों में लगने वाला समय घटकर रिकॉर्ड समय में आएगा। यह इज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उद्योगों के लिए सरल, पारदर्शी और तेज प्रक्रियाओं को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के माध्यम से निवेशकों को आवश्यक स्वीकृतियाँ अब न्यूनतम समय में प्राप्त होंगी, जिससे प्रदेश में निवेश का माहौल और मजबूत होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि नई औद्योगिक नीतियों और सहज अनुमतियों की व्यवस्था से छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में अपनी अलग पहचान बनाएगा। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने उपस्थित उद्यमियों से अपील की कि वे छत्तीसगढ़ में निवेश कर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। नवीन औद्योगिक क्षेत्रों और पार्कों में भू खंड ऑनलाइन आबंटन हेतु उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 प्रमुख कंपनियों से प्राप्त 1 लाख 23 हजार 73 करोड़ के निवेश प्रस्ताव के लिए उन्हें इनविटेशन टू इन्वेस्ट पत्र सौंपा, जिससे 20 हजार 627 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। जिन निवेशकों को इनविटेशन टू इन्वेस्ट पत्र सौंपा गया उनमें मेसर्स सारडा हाइड्रोपावर रायपुर, मेसर्स आर्टिफिशियल इलेक्ट्रॉनिक्स इंटेलिजेंस मटेरियल्स लिमिटेड चेंगापट्टू तमिलनाडू, मेसर्स केजेएसएल कोल एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड कोरबा, मेसर्स जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड कोलकाता, मेसर्स ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड नासिक महाराष्ट्र, मेसर्स करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड मेरठ उत्तरप्रदेश, मेसर्स एसजी ग्रीन बिल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली, मेसर्स जिंदल स्टील छत्तीसगढ़ लिमिटेड रायगढ़, मेसर्स जिंदल पावर लिमिटेड (थर्मल पावर), मेसर्स जिंदल पावर लिमिटेड (सोलर पावर) और मेसर्स वीटेक प्लास्टिक प्राईवेट लिमिटेड शामिल हैं।