Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल डायलॉग -2” में शामिल होकर उद्यमियों को संबोधित किया और प्रदेश की नवीन औद्योगिक विकास नीति पर विस्तृत चर्चा की। औद्योगिक प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए “वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0” और ऑनलाइन भूमि आवंटन एवं प्रबंधन प्रणाली का लोकार्पण किया। यह डिजिटल पहल उद्यमियों को भूमि आवंटन से जुड़ी जटिलताओं से मुक्ति दिलाएगी और निवेश की प्रक्रिया को तेज और सरल बनाएगी। डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ आज कोयला, लौह अयस्क, ऊर्जा, कृषि, एआई आधारित उद्योगों और नवाचार के क्षेत्रों में निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन , सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित उद्यमी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। बीजेपी नेता भूपेंद्र सवन्नी ने CM विष्णुदेव साय से मुलाकात की, सीएम साय ने अपने X हैंडल में जानकारी साझा करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को छत्तीसगढ़ में और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हमारी सरकार ने 30,000 रुपये तक के अतिरिक्त अनुदान की घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से हर घर तक सौर ऊर्जा पहुँचेगी और हर परिवार को राहत मिलेगी।आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने सौजन्य भेंट कर इस निर्णय के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में स्टेट बैंक के 70 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक मुख्यालय, भोपाल के जनरल मैनेजर मनोज कुमार ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्टेट बैंक, रायपुर मुख्य शाखा के डिप्टी जनरल मैनेजर राकेश कुमार सिन्हा और सहायक डिप्टी जनरल मैनेजर दास थंगवेलू उपस्थित थे।
थम नहीं रही निजी स्कूलों की मनमानी बच्चों को पढ़ाना भी मुश्किल हुआ
निजी स्कूलों की मनमानी चरम सीमा पर
एडमिशन फीस के नाम पर खुलेआम लूट का सिलसिला शुरू
डोनेशन लेने का नया तरीका
अलग-अलग मद में स्मार्ट तरीके से अवैध पैसा वसूल रहे
अभिभावकों को स्कूलों में सीट नहीं है कह कर डराकर मोटी रकम की वसूली
दादागिरी करने हेतु बाउंसर भी रखे गए हैं स्कूल में ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने हेतु भी मनमाना पैसा वसूल रहे
कापी-किताब के कवर और कलर पेंसिल को भी अपने ब्रांड की खरीदने पर मजबूर कर रहे

panchayattantra24.-रायपुर । प्रदेश में शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए सरकार ने नई शिक्षा नीति 2020 बनाई है जिसमें सरकारी और निजी स्कूलों में होने वाली पढ़ाई में कोताही नहीं बरती जा सके। साथ ही निजी स्कूलों में किताबों की मनमानी को लेकर भी प्रशासन स त है। पिछले दिनों प्रशासन ने सभी निजी स्कूलों को आदेश जारी कर कहा है कि सभी निजी स्कूलों में एनसीईआरटी और एससीईआरटी की किताब से छात्रों को पढ़ाने कहा गया है। गौरतलब है की निजी स्कूलों में निजी प्रकाशकों की मंहगी किताबें लेने छात्रों को मजबूर करते है , इन स्कूल प्रबंधन को किताब प्रकाशकों से भारी भरकम कमीशन मिलता है इस वजह से ये निजी प्रकाशकों की किताबो को तरजीह देते हैं। साथ ही एक आम इंसान अपने बच्चो को निजी स्कूलों में पढ़ा ही नहीं सकता क्योकि फीस तो मनमानी लेते ही हैं जूते, मोज़े, ड्रेस, पेन, कापी , किताब और हर चीज़ वहीं से लेना होता है जिस जगह से स्कूल प्रबंधन बोलते हैं। , ऐसा नहीं करने पर बच्चों को मानसिक रूप से प्रताडि़त भी करते हैं और स्कूल से निकलने की धमकी भी देते हैं। आम जनता ने शासन के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं जिसमे कहा गया है कि निजी स्कूलों में सरकारी किताबें ही पढ़ाई जाये। छत्तीसगढ़ शासन ने सर्व शिक्षा अभियान को बहुत ही गंभीरता से लागू कर अच्छे से जनता के लिए सुविधाओं को प्रचार प्रसार कर नई शिक्षा सत्र का शुभारंभ किया था, लेकिन अधिकांश शासकीय शाला के प्रिंसिपलों की लूट की पोल खुल रही है और दलाल नेता के चुंगल में फंस कर बेवजह पालकों को परेशान कर रहे हैं । इनके हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब शासन के आदेश को चुनौती दे रहे हैं। महंगाई के इस दौर में जहां मां-बाप को स्कूल यूनिफॉर्म, कॉपी किताब और सिलेबस पर उलझ कर कमर तोड़ महंगाई का सामना कर रहे है वहीं मनमाने ढंग से महंगाई का बहुत बड़ा असर स्कूली शिक्षा में पड़ा है। फीस के नाम पर पालकों से मनमाने वसूली हो रही है।
फीस में पिछले 5 सालौं में 30 से 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है उसमें से एडमिशन के लिए स्कूलों की मनमानी चल रही है। हद तो तब हो जाती है जब शासकीय स्कूल में भी एडमिशन करने के लिए बहाने बताकर सीट नहीं है जगह खाली नहीं है का एक राग अलापा जाता है। निजी स्कूलों में मनमाने डोनेशन और स्कूल की फीस तय करने में भी शासन के आदेश का पालन नहीं किया गया। पालक अभिभावक निजी स्कूलों के इस तुगलकी फरमान से परेशान हैं। कोई सुनने समझने वाला नहीं है। निजी स्कूल वालों ने अपना संगठन बना लिया है और शासन पर दबाव बनाने से चूक नहीं रहे हैं जबकि शासन गरीबों और आम जनता के हित के लिए है।
शिक्षा का व्यवसायीकरण कर दिए हैं
निजी स्कूल वाले शिक्षा को भी व्यवसाय समझ कर स्कूल खोल लिए हैं। कहने को तो बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बात करते हैं लेकिन वास्तव में एक दुकानदार की तरह पेश आते हैं। सब कुछ उनके एजेंटो से ही लेना होता है। एक तो मनमाने फीस ले ही रहे हैं बाकि सभी सामान अपने पसंदीदा दुकानों से लेने बोलकर रही सही कसर भी पूरी कर देते हैं। और जनता से अनाप-शनाप पैसे लूट रहे हैं। सभी प्राइवेट स्कूलों में एक तरह का गिरोह सक्रिय होकर संगठित तौर पर स्कूल मैनेजमेंट आम जनता को एडमिशन के नाम पर खुलेआम लूट रहे हैं। किसी का दबाव नहीं होने के कारण बेवजह पैसा वसूला जा रहा है। निजी स्कूल वाले बोगस अटेंडेंस मामले में कई स्कूलों की मान्यता ख़त्म कर दी गई थी लेकिन अधिकारीयों से मिली भगत कर फिर से स्कूल चालू कर लिए हैं साथ ही एक स्कूल को मान्यता मिली होती है उसके नाम पर ब्रांच खोल लेते हैं और इधर उधर के बच्चो को लेकर परीक्षा दिलवाकर मनमाने पैसे वसूल करते हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने आज करबला तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। यह कार्य लगभग रु. 2.44 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक मूणत ने ज़ोन क्रमांक 7 के आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब के चारों ओर परिक्रमा पथ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सबसे पहले बाहरी सीमा पर *सरहदी दीवार (बाउंड्री वॉल)* का निर्माण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य प्रारंभ करने से पहले पूरे परिसर की *व्यापक सफाई अभियान* चलाकर गंदगी हटाई जाए। मूणत ने विशेष रूप से कहा कि मंदिर साइड से पाथवे निर्माण की शुरुआत की जाए, लेकिन इससे पहले उसका *मजबूत बेस तैयार* किया जाए ताकि भविष्य में वह धंसे नहीं। निरीक्षण के दौरान मंदिर के पीछे एक निजी ट्रांसफॉर्मर की स्थिति पर संदेह व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि इसकी जांच की जाए कि वह *निजी या शासकीय भूमि* पर स्थापित है। यदि वह शासकीय भूमि पर पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति को उसे अपनी निजी भूमि पर स्थानांतरित करने के लिए कहा जाए।
इसके अतिरिक्त, मंदिर के पास स्थित *अवैध कब्जों को हटाने* हेतु भी विधायक ने निर्देश दिए। निरीक्षण के समय, मंदिर के सामने स्थित एक मकान स्वामी ने यदि निर्माण कार्य में उनका मकान बाधक बनता है तो *अपने व्यय पर उसे हटाने की स्वेच्छा* जताई, जिसकी विधायक श्री मूणत ने *खुले दिल से सराहना* की। विधायक ने करबला तालाब क्षेत्र में निम्नलिखित कार्यों के लिए निर्देश जारी किए: * आसपास की सीमाओं पर *गेट निर्माण* * तालाब के चारों कोनों में *चेन माउंटेड मशीन द्वारा मिट्टी सफाई*
* मंदिर के पीछे बने कॉम्प्लेक्स में *ग्राउंड पार्किंग और सेटबैक की जांच* * *पेरीफेरी बाउंड्री* का शीघ्र निर्माण * *बरगद के पुराने पेड़ के चारों ओर सजावटी प्लेटफार्म* * *हमर क्लिनिक के पास पेवर का मजबूत बेस* * डॉक्टर जाउलकर नर्सिंग होम के पास की हरियाली युक्त भूमि की सफाई और वहाँ *ओपन जिम एवं योग केंद्र* की स्थापना मूणत ने कहा कि करबला तालाब का सौंदर्यीकरण इस तरह किया जाए कि यह क्षेत्र एक सुंदर, सुरक्षित और सुविधाजनक *वॉकिंग जोन* के साथ-साथ लोगों के लिए *ओपन जिम, योग, ध्यान और पारिवारिक सैर* हेतु एक आदर्श स्थल बन सके।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 5 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं वाहन में फंसे अन्य लोगों को करें की मदद से बाहर निकला जा रहा है। बता दें कि, यह भीषण सड़क हादसा रायुपर-अभनपुर हाइवे पर हुआ। इस हादसे में एक तेज रफ़्तार स्लीपर बस ने हाइवा वाहन को टक्कर मार दी। इसहादसा इतना भयंकर था कि, स्लीपर बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, रॉयल ट्रेवल्स की बस जगदलपुर से रायपुर आ रही थी। इसी दौरान अभनपुर-रायपुर हाइवे पर बस ने हाइवा वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे के समय बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमे से तीन की मौत हो गई और पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बौद्धिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के युवाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं से उनका हाल-चाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के युवाओं से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने कहा कि नक्सली विकास विरोधी हैं। वे नहीं चाहते कि बस्तर के लोगों को पानी, बिजली, सड़क और विद्यालय जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलें। सरकार की प्राथमिकता बस्तर का विकास है। बहुत जल्द बस्तर से नक्सलवाद खत्म होगा।
मुख्यमंत्री ने बड़े प्रेम से प्रदेश के सुदूर क्षेत्र से आये इन युवाओं से बातचीत की और उनके बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने युवाओं से पूछा कि उन्हें रायपुर आकर कैसा लग रहा है ? जिसके जवाब में युवाओं ने बताया कि उनके दल के अधिकतर युवा पहली बार राजधानी रायपुर आये हैं। अधिकांश ने इस भ्रमण के दौरान पहली बार जगदलपुर को देखा। पहली बार अपने गांव से रायपुर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैं। आज उन्हें मंत्रालय को देखने और यहां की कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से यह अनुभव आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस भ्रमण का पूरा लाभ उठाएं और स्वयं को समृद्ध करें।
मुख्यमंत्री साय ने सुकमा के युवाओं से विशेष रुप से उनकी शिक्षा के विषय में चर्चा की। विभिन्न आयुवर्ग के युवाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे दसवीं, बारहवीं सहित कॉलेज तक में पढ़ रहे हैं। सहज सरल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से युवाओं ने खुलकर संवाद किया। इस दौरान एक छात्र ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह बीएससी के सेकेंड ईयर में पढ़ रहा है, वहीं एक छात्र ने स्वयं खड़े होकर मुख्यमंत्री को बताया कि वह भी बीए फाइनल का विद्यार्थी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं की पढ़ाई के प्रति रुचि की सराहना की और इसी तरह पढ़ लिख कर आगे बढ़ने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत नियद नेल्लानार कार्यक्रम के तहत बस्तर संभाग के युवाओं का बौद्धिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सुकमा जिले के 95 युवाओं को 2 दिवसीय भ्रमण पर राजधानी रायपुर आये हैं। इस दल में 77 बालक और 18 बालिकाएं शामिल हैं।

panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक में सोमवार को किसानों और शहरी विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कृषक उन्नति योजना को संशोधित करते हुए इसे और व्यापक बनाया गया है। अब इस योजना का लाभ खरीफ 2025 में केवल धान उत्पादक किसानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंजीकृत धान फसल के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का जैसी अन्य फसलें लगाने वाले किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।
सरकार के इस निर्णय को राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इससे वे किसान भी लाभान्वित होंगे जो परंपरागत धान की खेती छोड़कर अन्य लाभकारी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। कैबिनेट ने प्रदेश के विभिन्न विभागों, निगमों,
मंडलों, कंपनियों और बोर्डों के अधीनस्थ पुराने व जर्जर भवनों तथा अनुपयोगी शासकीय भूमि के सुनियोजित विकास व सदुपयोग के लिए रिडेवेलपमेंट योजना के तहत 7 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें रायपुर के शांतिनगर और बीटीआई शंकर नगर, राजनांदगांव का कैलाश नगर, जगदलपुर का चांदनी चौक फेस-2, कांकेर का सिविल लाइन, महासमुंद का क्लब पारा और कोरबा का कटघोरा क्षेत्र शामिल हैं। इसके साथ ही वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के अंतर्गत उच्च श्रेणी पंजीयन
लिपिक/रिकॉर्ड कीपर से तृतीय श्रेणी कार्यपालिक उप पंजीयक के पद पर पदोन्नति के लिए अनिवार्य न्यूनतम सेवा अवधि को एक बार के लिए 5 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष कर दिया गया है। इस निर्णय से विभाग के कर्मियों को त्वरित पदोन्नति का अवसर मिलेगा और विभागीय कार्यों में गति आएगी। कैबिनेट के इन फैसलों को राज्य में कृषि सुधार, शहरी पुनर्विकास और प्रशासनिक दक्षता के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।
panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ के 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ आज ईओडब्ल्यू ने चौथा पूरक चालान पेश किया. विशेष कोर्ट में 1100 पन्नों का चालान पेश किया गया. इस चार्जशीट में लखमा की अहम भूमिका का उल्लेख किया गया है. इसमें 66 पेज की समरी में प्रकरण का ब्योरा दिया गया है. गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनसे 2 बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार करने से पहले ED ने उन्हें 7 दिन कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ की थी। उसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक लखमा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पिछली सुनवाई के दौरान जेल में पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं होने के कारण लखमा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा की 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ा दी थी।
गौरतलब है कि आज की चार्जशीट से पहले 13 मार्च को शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में 3,841 पन्नों का चालान पेश किया था, जिसमें जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत 21 अन्य को आरोपी बनाया गया था. इसमें कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम सांई ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट और सिद्धार्थ सिंघानिया सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं.

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में धरसींवा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल डेका से बारले ने की भेंट – राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में पद्मश्री से सम्मानित उषा बारले ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य ने की भेंट – रमेन डेका से आज राजभवन में सदस्य राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार श्री अमर परवानी ने सौजन्य भेंट की।