Browsing: रायपुर

 panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने किसान जवान, संविधान जनसभा को लेकर प्रेसवार्ता ली, उन्होंने X में प्रेसवार्ता में दिए जानकारी साझा करते बताया, आज, राजीव भवन रायपुर में 7 जुलाई को होने वाली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की “किसान, जवान, संविधान जनसभा” के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा मीडिया के साथियों को जानकारी दी। इस दौरान सह प्रभारी ज़रिता लैतफलांग जी, पूर्व मंत्रीगण प्रेम साई सिंह व अमरजीत भगत , DCC अध्यक्ष बलकृष्ण पाठक समेत PCC-DCC पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। यह जनसभा मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की मज़बूत आवाज़ बनेगी और कांग्रेस पार्टी के संघर्ष को दिशा प्रदान करेगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारियों और सांसदों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक दोपहर 1:30 बजे रायपुर के डीआरएम कार्यालय में हुई। जिसमें यात्री सुविधाओं और रेलवे के विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। रायपुर स्टेशन पर डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराने और ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ योजना को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने भेंट की।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, डॉ. मेघेश तिवारी, अविनाश शुक्ला, भूपेंन्द्र शर्मा, संजय दीवान उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय से आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य में कोयला खनन एवं उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में राज्य में कोयला उत्पादन, खनन कार्यों की प्रगति, श्रमिकों से जुड़ी सुविधाओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की गई। 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में कोयला एवं ऊर्जा क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को साकार करने में सहायता मिलेगी। साय ने इस दौरान सीएसआर मद की राशि का उपयोग अधिक से अधिक जनकल्याणकारी कार्यों में करने के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक हरीश दुहन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। नए सीएस के नाम का ऐलान जल्द हो सकता है। बता दें कि आज अमिताभ जैन रिटायर हो रहे हैं। इससे ठीक एक दिन पहले यानि कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से अचानक मुलाकात की। राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों से इस मुलाकात को देखा जा रहा है। नए मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल करने पर विचार चल रहा है। वहीं सीएम सचिवालय ने दोनों की तस्वीरें जारी कर आधिकारिक तौर पर बताया कि राजभवन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच मुलाकात हुई। 
 सीएम साय ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव बनाए जाने में बड़ा नाम सुब्रत साहू का सामने आ रहा है। सुब्रत साहू छत्तीसगढ़ कैडर के 1992 बैच के आईएएस है। एक सर्वे ने सुब्रत साहू को देश के 50 प्रभावशाली आईएएस में शामिल किया था। मुख्य सचिव बनाए जाने में दूसरे नंबर पर चॉइस सुब्रत हैं। वर्तमान में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण रामलला तीर्थ दर्शन योजना में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। वो इस वक्त धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। छग के सीएम विष्णुदेव साय ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी। X पोस्ट में उन्होंने लिखा, प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूँ। चौधरी भूपेंद्र सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान और 14वें राज्य अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज के पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं। वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैं। 
 भूपेंद्र सिंह का जन्म 1966 में मुरादाबाद जिले के थाना छजलैट क्षेत्र के महेंद्र सिकंदरपुर गाँव में जाट वंश के एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने आरएन इंटर कॉलेज, मुरादाबाद से 12वीं की परीक्षा पास की। भूपेंद्र सिंह विश्व हिंदू परिषद में छात्र नेता के तौर पर शामिल हुए और 1991 में भाजपा में शामिल हो गए। दो साल बाद 1993 में वे भाजपा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य बन गए। 2006 में उन्हें भाजपा ने मुरादाबाद का क्षेत्रीय मंत्री बनाया और 2012 में पार्टी का क्षेत्रीय प्रमुख बनाया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर रायपुर। राज्य के अम्बेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स पर दो युवकों के साथ मारपीट का आरोप लगा है। इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।बताया गया कि सड़क हादसे में घायल अज्ञात युवक को समय पर इलाज मिलने की मंशा से अशोक नगर निवासी लेकर कैलाश और पुरूषोत्तम शर्मा पहुंचे थे। इलाज के बाद दोनों युवकों ने घर जाने के लिए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से पूछने भर से युवक का दबाया गला और डॉक्टरों ने मारपीट की। बताया गया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर किसी मरीज का इलाज न करके अपनी महिला डॉक्टर साथी से बात कर रहा था। पूर्व में भी जूनियर डॉक्टरों द्वारा बाउंसरों से मरीज के परिजनों को पिटवाने की लगातार सामने आती रही है। मौदहापारा थाने में इसकी शिकायत की है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें आज सेवानिवृत्त होने पर उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन हेतु शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने जैन को राजकीय गमछे और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
 

*स्वाभिमान और सुरक्षा का प्रतीक बनी चरण पादुका योजना*

रायपुर l मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग जिले के जामगांव में महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाकर ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ किया गया। प्रदेश के 12 लाख 40 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि हमारी सरकार वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहक भाइयों-बहनों के जीवन स्तर को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। चरण पादुका योजना उन परिश्रमी हाथों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है, जो कठिन परिस्थितियों में वनोपज संग्रहण का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों का राज्य की अर्थव्यवस्था, वनोपज आधारित रोजगार और स्थानीय समृद्धि में अमूल्य योगदान है। उनकी मेहनत से ही छत्तीसगढ़ की वनोपज परंपरा जीवंत बनी हुई है और लाखों परिवारों को आजीविका का सहारा मिलता है। ‘चरण पादुका योजना’ हमारे संकल्प पत्र “मोदी की गारंटी” का महत्वपूर्ण वादा था, जिसे हमारी सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया है। यह योजना केवल चरण पादुका वितरण भर नहीं, बल्कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के श्रम और स्वाभिमान का सम्मान है। 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि इस योजना के माध्यम से हम तेंदूपत्ता संग्राहकों के उस परिश्रम को नमन कर रहे हैं, जो जंगलों की पगडंडियों से होकर प्रदेश की समृद्धि तक पहुँचता है। सरकार उनके हर सुख-दुख में सहभागी है और उनके जीवन में गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है।

रायपुर l मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के अंतर्गत ग्राम जामगांव (एम) में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित द्वारा निर्मित आधुनिक आयुर्वेदिक औषधि प्रसंस्करण इकाई एवं केन्द्रीय भंडार गृह परिसर तथा स्प्रेयर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप अंतर्गत निर्मित हर्बल एक्सट्रेक्शन इकाई का लोकार्पण किया।

 मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। हमारी सरकार डेढ़ वर्षों से लगातार विकास की दिशा में अग्रसर है। तीन करोड़ जनता से किए गए वचनों को हम प्राथमिकता से पूरा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तीन नई हर्बल इकाइयों से लगभग दो हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र से आच्छादित है, जो हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। आयुर्वेदिक औषधियों की कच्ची सामग्रियां जंगलों से एकत्र कर संयंत्रों तक पहुंचाई जाएंगी, जिससे वनवासियों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रसंस्करण इकाई मध्य भारत की सबसे बड़ी इकाई है और आयुर्वेदिक औषधि निर्माण के क्षेत्र में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयुर्वेदिक केंद्र के रूप में स्थापित होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए सरकार ने संग्रहण दर 4,500 रुपए से बढ़ाकर 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दी है, जिससे लगभग 13 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही पूर्ववर्ती सरकार में बंद की गई ‘चरण पादुका योजना’ को पुनः प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत आज पांच हितग्राही महिलाओं को चरण पादुका वितरित की गईं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही माँ के प्रति सम्मान भाव भी बना रहेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 44.10 प्रतिशत वनाच्छादित क्षेत्र है, जिससे वनोपज की बहुलता है। यह प्रसंस्करण इकाई मध्य भारत की सबसे बड़ी इकाई है। इसके प्रारंभ से वनोपज का संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन सुगम होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का वनोपज अब वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 67 प्रकार की वनोपज का संग्रहण किया जाता है, जिससे 13 लाख 40 हजार वनवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। श्री कश्यप ने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ के अनुरूप ‘चरण पादुका योजना’ को पुनः प्रारंभ किया गया है।

महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुर्वेदिक औषधियों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री श्री साय ने लोकार्पण से पूर्व प्रसंस्करण इकाई परिसर में आंवला का पौधा रोपित किया। इसके साथ ही वन मंत्री श्री कश्यप ने सीताफल का पौधा, सांसद श्री विजय बघेल ने बेल तथा महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने भी सीताफल का पौधा रोपित किया।

उल्लेखनीय है कि आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई छत्तीसगढ़ की समृद्ध वन संपदा को विज्ञान और आधुनिक तकनीक से जोड़कर ‘फॉरेस्ट टू फार्मेसी मॉडल’ को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। 27.87 एकड़ क्षेत्र में 36.47 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित यह इकाई प्रतिवर्ष 50 करोड़ रुपए मूल्य के उत्पाद तैयार करेगी। यहां प्रदेश के वनों से प्राप्त औषधीय और लघु वनोपज – जैसे महुआ, साल बीज, कालमेघ, गिलोय, अश्वगंधा आदि का संगठित एवं वैज्ञानिक प्रसंस्करण कर चूर्ण, सिरप, तेल, टैबलेट एवं अवलेह जैसे गुणवत्तापूर्ण उत्पाद निर्मित होंगे। यह इकाई ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ ब्रांड के तहत प्रदेश के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने का प्रमुख केंद्र बनेगी।

परियोजना के अंतर्गत 2,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी, जिससे उन्हें स्वरोजगार मिलेगा। वहीं युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त होने से स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए द्वार खुलेंगे। इकाई में आधुनिक वेयरहाउस की 20,000 मीट्रिक टन की संग्रहण क्षमता विकसित की गई है, जिससे मौसमी वनोपजों के दीर्घकालीन संरक्षण एवं गुणवत्ता नियंत्रण में सहायता मिलेगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को साकार करती है। यह न केवल वन उत्पादों के स्थानीय मूल्य संवर्धन का उदाहरण प्रस्तुत करती है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन, आर्थिक विकास और सामाजिक समावेशिता को भी सशक्त बनाती है।

*मुख्यमंत्री श्री साय की दिखी संवेदनशीलता: अपने हाथों से पहनाई चरणपादुका*

इस अवसर पर मानवीय संवेदनशीलता और सम्मान का अनूठा दृश्य भी देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम बढ़भुम (जिला बालोद) की हितग्राही श्रीमती शकुंतला कुरैटी को स्नेहपूर्वक अपने हाथों से चरण पादुका पहनाई।मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से प्रेरित होकर वन मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने भी हितग्राहियों – श्रीमती वैजयंती कुरैटी, श्रीमती निर्मला उईके, श्रीमती ललिता उईके तथा श्रीमती अघनतीन उसेंडी को अपने हाथों से चरण पादुका पहनाई। 

इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल, विधायकगण श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, श्री सम्पत लाल अग्रवाल, श्री ललित चन्द्राकर, श्री गजेन्द्र यादव एवं श्री रिकेश सेन, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक श्री दया राम साहू, महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज, स्थानीय आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव, छत्तीसगढ़ राज्य वनोपज संघ के प्रबंध संचालक श्री अनिल कुमार साहू एवं संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री एस. मणिकासगन उपस्थित थे।