Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णु देव साय से आज रात्रि उनके निवास परिसर में जगदलपुर विधायक किरण देव के नेतृत्व में गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित गोंचा महापर्व में सम्मिलित होने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि छह सौ वर्षों से अधिक समय से निरंतर मनाया जा रहा यह पर्व बस्तर में सामाजिक समरसता और प्रेम का प्रतीक है। 
 बस्तर दशहरा के बाद सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत चंदन यात्रा के साथ 11 जून से हो चुकी है। प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि पर्व के अंतर्गत 26 जून को नेत्रोत्सव पूजा तथा 27 जून को श्री गोंचा रथयात्रा का आयोजन होगा। 5 जुलाई को बाहुड़ा गोंचा रथयात्रा के साथ महापर्व का समापन होगा। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को बस्तर की परंपरा अनुसार ‘तुपकी’ भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि गोंचा महापर्व में तुपकी चलाने की सदियों पुरानी परंपरा है। बस्तर के आदिवासी पोली बांस की नली से तुपकी तैयार करते हैं, जिसमें एक विशेष पौधे का फल डालकर बलपूर्वक दबाया जाता है, जिससे पटाखे जैसी आवाज उत्पन्न होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए गोंचा महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
 

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बीएड सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन के निर्णय के बाद सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग 17 जून से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 26 जून तक चलेगी। 

छत्तीसगढ़ में 2023 में सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित एवं बीएड अहर्ता के कारण सेवा से हटाए गए सहायक शिक्षकों का यह काउंसलिंग रायपुर के शासकीय शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर में चल रही है। 

  काउंसलिंग प्रतिदिन सवेरे 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार

17 जून से शुरू हुई है। 17 और 18 जून 2 दिनों को मिलाकर 601 शिक्षकों को बुलाया गया था, जिसमें 595 अभ्यर्थी शामिल हुए। काउंसलिंग एवं रिक्त पदों की जानकारी अभ्यर्थी https://education portal.cg.nic.in पर देख सकते हैं। जो अभ्यर्थी नियत तिथि को काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हो पाए हैं वे काउंसलिंग के अन्य दिवसों में उपस्थित हो सकते हैं।

रायपुर। भारत सरकार के “एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड (One Nation One Ration Card)” योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में आधार प्रमाणीकरण आधारित खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने हेतु सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े सभी राशनकार्डधारकों के परिवार के सदस्यों का ई-केवायसी (e-KYC) अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 81.56 लाख राशनकार्ड प्रचलन में हैं, जिनमें 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से 2.35 करोड़ सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है, जबकि लगभग 38 लाख सदस्यों का ई-केवायसी शेष है। भारत सरकार द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ई-केवायसी से छूट प्रदान की गई है।

खाद्य सचिव श्रीमती रीना कंगाले ने जानकारी दी कि राज्य की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीनों के माध्यम से ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा विकसित “मेरा ई-केवायसी” मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी हितग्राही अपने स्मार्टफोन से घर बैठे स्वयं ई-केवायसी कर सकते हैं। मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने हेतु एंड्रायड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवायसी कर सकते है। उन्होंने सभी राशनकार्ड धारकों से अपील की है कि 30 जून 2025 की अंतिम तिथि से पूर्व अपना और परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करवा लें, जिससे खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

panchayattantra24.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव मुंगेली तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री तोखन साहू, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री रामविचार नेताम, बेमेतरा में मंत्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, रायगढ़ में मंत्री ओ.पी.चौधरी, महासमुंद में मंत्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में सांसद संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद चिन्तामणी महाराज, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में सांसद कमलेश जांगड़े, सुकमा में सांसद महेश कश्यप, कांकेर में सांसद भोजराज नाग, सक्ती में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, बीजापुर में विधायक लता उसेंडी, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, बस्तर में विधायक किरण सिंह देव, कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े, सूरजपुर में विधायक गोमती साय, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक गुरू खुशवंत साहेब, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी, बालोद में विधायक ललित चन्द्राकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची और कोण्डागांव में विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को वर्ष 2025-26 तक टी.बी. से मुक्त राज्य बनाने के लिए सघन प्रयास के निर्देश दिए हैं। 
आज यहां राजभवन में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की आयुक्त सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला को उक्ताशय  के निर्देश देते हुए कहा कि टी बी के गंभीर मरीजों की समुचित चिकित्सा की व्यवस्था करें। जो टी.बी. मरीज बीच में ही दवा का सेवन बंद कर देते है उन मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें दवा का पूर्ण कोर्स करने हेतु जागरूक किया जाए। टी.बी. मरीजों को योगाभ्यास के लिए प्रोत्साहित करें जिससे रोग के प्रति उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। श्री डेका ने टी.बी. मरीजों को पर्याप्त पोषण आहार मिले इसके लिए अधिक से अधिक निःक्षय मित्र बनाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ और झारखण्ड की अंर्तराज्यी सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल शारदाधाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टुरीज्म बोर्ड ने राज्य के चिन्हाकित पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल कर लिया है। पर्यटन बोर्ड ने इसके लिए परिपत्र जारी कर दिया है। बोर्ड के इस निर्णय से इस पर्यटन स्थल को एक नई पहचान मिल सकेगी।  बोर्ड इसके प्रचार-प्रसार के साथ ही पर्यटको के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए बजट उपलब्ध करा सकेगा। 
श्रद्धा और ज्ञान का संगम है शारदाधाम
    शारदाधाम में विद्यादायनी माँ सरस्वती की श्रद्वा और ज्ञान अर्जन का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य के जरूरतमंद बच्चों के रहने और पढ़ने के लिए कोचिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। शारदाधाम समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि इस विशेष कोचिंग संस्था में बच्चों के रहने, खाने के साथ उनकी कोचिंग की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। बच्चों के रहने और कोचिंग का जो भी खर्चा होता है, उसका व्यय समिति श्रद्वालुओं के सहयोग से पूरा करती है। 
प्रकृतिक सौंदर्य से भरपूर है शारदाधाम प्रसिद्व धार्मिक पर्यटन स्थल
    शारदाधाम, जिला मुख्यालय जशपुर से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर, दुलदुला ब्लाक में स्थित है। माता सरस्वती का यह प्रसिद्व मंदिर चारो ओर घने जंगल से घिरा हुआ है। नजदीक ही गिरमा नदी की कलकल करती मधुर ध्वनि यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्वालुओं का मन मोह लेते हैं। संचालन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विद्यादायनी मां सरस्वती का यह भव्य मंदिर पूरी तरह से श्रमदान से तैयार किया गया है। दोनों राज्यों के श्रद्वालुओं ने पसीना बहा कर मां के इस मंदिर का निर्माण किया है। मंदिर के भवन का डिजाइन झारखंड के प्रसिद्व लचलागढ़ हनुमान मंदिर के तर्ज पर तैयार किया गया है।
पर्यटन हब के रूप में विकसीत हो रहा है जशपुर
    उल्लेखनीय है कि वनाँचल क्षेत्र जशपुर में पर्यटन उद्योग विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तेजी से काम कर रहे हैँ। कुनकुरी ब्लाक में स्थित मयाली नेचर कैंप के विकास के लिए दस करोड़ रूपये भारत दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैँ। यहीं स्थित मधेश्वर महादेव को हाल ही में गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड ने विश्व का सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में मान्यता दी है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने जिले को पर्यटन नक्शे से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए फरसाबहार ब्लाक में स्थित कोतेबीराधाम में लक्ष्मण झूला के तर्ज पर पुल निर्माण की घोषणा की है। इसके साथ ही जिले में देशदेखा,रानीदाह जैसे पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय का लक्ष्य जिले में ग्रीन उद्योग विकसित कर जिलेवासियों को रोजगार उपलब्ध कराना है।

 नक्सली विरोधी अभियान में छग पुलिस को मिली बड़ी सफलता 
आंकड़ों के अनुसार छग में साय की सरकार बनने के बाद 1 दिसम्बर 2023 से 10 जून 2025 तक 433 नक्सली मारे 
गए, 1455 गिरफ्तार हुए, 1429 ने सरेंडर किया 
 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। बीजापुर में तेलंगाना बॉर्डर पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर 21 दिनों तक सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में अब तक 31 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों पर 1 करोड़ 72 लाख रुपयों का इनाम घोषित था। कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा बनाए गए छोटे-बड़े सैकड़ों BGL सेल, इंसास रायफल, SLR रायफल, मजल लोडिंग रायफल, पाइप बम, 315 बोर रायफल, सिंगल शॉट, 303 रायफल, डेटोनेटर, 12 बोर बंदूक, भरमार, बारूद, कोडेक्स तार, डेटोनेटर और बड़ी मात्रा में गोलियां बरामद की गई।
 अंत के करीब लाल आतंक नेशनल पार्क में सात नक्सलियों को ढेर हुए, मारे गए नक्सली नेता की पहचान भास्कर राव उर्फ ​​मैलारापु अडेलु और मंडुगुला भास्कर राव के रूप में हुई। भास्कर राव तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के उरुमदला गांव का रहने वाला था। उस पर कुल 45 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 25 लाख रुपये का इनाम रखा गया था, जबकि तेलंगाना सरकार ने 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। वह सीपीआई (माओवादी) संगठन की तेलंगाना राज्य समिति के मंचेरियल-कोमारंभीम (एमकेबी) डिवीजन का सेक्रेटरी था और स्पेशल जोनल कमेटी (एसजेडसी) का सदस्य था। बता दें कि, भास्कर की मौत से ठीक एक दिन पहले एक अन्य टॉप नक्सली लीडर सुधाकर (उर्फ गौतम) जो सीपीआई (माओवादी) का केंद्रीय समिति सदस्य था, उसी जंगल में मृत पाया गया था। उसके पास से एक एके-47 भी बरामद की गई थी। 
21 मई को सुरक्षा बलों ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में एक बड़े ऑपरेशन में केंद्रीय समिति पोलित ब्यूरो के मेंबर और सीपीआई (माओवादी) के महासचिव बसव राजू को ढेर कर दिया था। उसके साथ 26 अन्य नक्सली भी मारे गए थे। बसव राजू को ‘नक्सल आंदोलन की रीढ़’ माना जाना जाता था, जो संगठन में एक शीर्ष नेता था। वही सरेंडर करने वाला नक्सलियों में सरकार ने नक्सली सदस्य जुगलू और दशा पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली अपने-अपने क्षेत्र में नक्सली बंद सप्ताह के दौरान सड़क खोदना, पेड़ काटना, नक्सली बैनर, पोस्टर और पाम्प्लेट लगाने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। 
 6 जून को बीजापुर मुठभेड़ में एक और नक्सली का शव AK-47 हथियार के साथ बरामद हुआ है। मारा गया नक्सली तेलगु कैडर का बड़ा माओवादी है। उस पर 25 से 50 लाख रुपए तक का इनाम हो सकता है। एक दिन पहले भी मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली सीसी मेंबर सुधाकर मारा गया था। इससे पहले नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में नक्सल संगठन के महासचिव बसवा राजू की मौत हुई थी। उस पर छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में मारा गया सुधाकर नक्सलियों के शिक्षा विभाग का इंचार्ज था। वह बीते तीन दशकों से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय था। बता दें कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन मार्च 2026 तय की गई है। 
बता दें कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को मार्च-2026 तक खत्म करने की डेड लाइन तय की गई है। इसी को पूरा करने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों का प्रदेश में लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिनों तक लगातार ऑपरेशन चलाया गया। यहां 31 नक्सली मारे गए। वहीं दो दिन पहले नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में 27 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया, इसमें माओवादी संगठन का महासचिव बसव राजू भी मारा गया। इस माओवादी पर छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। राजू पर अन्य राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों ने भी करोड़ों रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। 
 
साल 2025 में हुई नक्सली मुठभेड़ 
5 जनवरी 2025 को अबूझमाड़ के जंगल में एक महिला नक्सली समेत पांच नक्सली ढेर। 
12 जनवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़ इलाके में एनकाउंटर में दो महिला समेत पांच नक्सली मारे गये थे। 
16 जनवरी 2025 को बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें फोर्स ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। 
21 जनवरी 2025 को गरियांबद जिले में 14 नक्सली मारे गये थे।
 2 फरवरी 2025 को बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का जंगल में मुठभेड़ में जवानों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया था।
 9 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में 31 नक्सली ढेर। 
20 मार्च को बीजापुर में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 26 और कांकेर मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गये हैं। इस तरह 20 मार्च को कुल 30 नक्सली मारे गये।
 कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिनों में 31 नक्सलियों को किया ढेर ( 21 अप्रैल से 11 मई 2025)
 जवानों ने 21 मई 2025 गुरुवार को डेढ़ करोड़ रुपये के देश के सबसे बड़े इनामी खूंखार नक्सली बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया।
 देश में पहली बार अब तक सबसे बड़ा पुलिस-नक्सली मुठभेड़, मारे गये थे 35 नक्सली- 
4 अक्टूबर 2024 को दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के सीमा पर थुलथुली गांव में 35 नक्सली मारे गये थे। ये साल 2024 की देश की सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़ थी। 4 अक्टूबर 2024 को शुरुआती मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिली थी। बाद में 13 अक्टूबर 2024 नक्सलियों ने खुद प्रेस नोट जारी कर कहा था कि 31 नहीं 35 नक्सली मारे गये थे। 
सात जिलों में 792 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं 
पुलिस ने बताया कि अब तक 2025 में बस्तर के सात जिलों में 792 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं. लोण वर्राटू अभियान के तहत 984 नक्सली अब तक हिंसा छोड़ चुके हैं. 
सरकार की योजनाओं और पुलिस के भरोसे से लगातार नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं. 
नियद नेल्लानार की जानकारी
 नियद नेल्लानार योजना का तात्पर्य (आपका आदर्श गांव) – बस्तर में घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचा कर शासन-प्रशासन तथा ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वासपूर्ण संबंधों का आधार तैयार करना। जिला सुकमा, बीजापुर, दन्तेवाड़ा, नारायणपुर एवं कांकेर में नये स्थापित सुरक्षा कैम्पों के आस-पास 10 किमी. की परिधि में ग्रामीणों को 16 विभागों की भागीदारी से 25 व्यक्तिमूलक योजनाओं एवं 18 सामुदायिक सुविधाओं (सूची परिशिष्ट -01 एवं 02) का लाभ दिया जा रहा है। नियद नेल्लानार पहल अंतर्गत प्रदान की जाने वाली योजना एवं सुविधाओं में उपलब्धि नियद नेल्लानार पहल अंतर्गत मार्च 2024 में 21 सुरक्षा कैम्प खोले गए थे जिनके आसपास 83 ग्रामों का चिन्हाकंन किया गया था, मई 2025 की स्थिति में सुरक्षा कैम्पों के आसपास 10 किमी. के परिधि में ग्रामों का चिन्हांकन किया गया है जिनमें पहल अंतर्गत लाभ दिया जा रहा है। वर्तमान में 55 सुरक्षा कैम्प के 10 किमी. की परिधि में कुल 328 ग्राम चिन्हांकित किए गए है। 
नक्सल मुक्त गांव को 1 करोड़ का स्पेशल पैकेज
 छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कभी नक्सलवाद का गढ़ माने जाने वाले सुकमा जिले के दो गांव, केरलापेंडा और बोडेसेट्टी अब पूरी तरह नक्सलमुक्त हो गए हैं। इस उपलब्धि के साथ सरकार ने इन गांवों के विकास के लिए व्यापक योजनाएं शुरू की हैं। इनमें प्रत्येक गांव को एक-एक करोड़ रुपये का विकास अनुदान, पक्की सड़कें, बिजली, पानी, शिक्षा और रोजगार के अवसर शामिल हैं। 
सरेंडर नक्सलियों को घर 
सरकार ने नक्सलवाद का खात्मा करने के लिए एक नई पॉलिसी बनाई है। इसमें सरकार ने नक्सलियों को पुलिस का भय नहीं बल्कि सरकार का उदार दिल दिखाकर वापस मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश की है। इस पॉलिसी में सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकार आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी। नक्सलियों को सरेंडर करने पर हर माह 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही सरेंडर करने वाले इनामी नक्सलियों पर जो इनाम होती है, वह भी नक्सलियों को ही दी जाएगी। बता दें कि अब तक यह राशि इनामी नक्सलियों को पकड़ने वाली सुरक्षा बलों की टीम में बांट दी जाती थी। 
2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद 
गौरतलब है कि हाल ही छत्तीसगढ़ दौरे पर आगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता के बीच कहा था कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने राज्य में एनकाउंटर और नक्सिलियों की खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी थी। सरकार ने दावा किया था कि एक साल में 212 से ज्यादा नक्सली सुरक्षाबलों की गोलीबारी में मारे गए हैं। जो पिछले 5-5 साल में नहीं हुए थे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 15 जनवरी से जेल में बंद है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां कवासी लखमा और विजय भाटिया से मुलाकात की. दोनों के अस्वस्थ होने पर बघेल ने चिंता जताई. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कोर्ट के आदेश के बाद भी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराने आरोप लगाया. उन्होंने कहा, समय बदलते देर नहीं लगता. सरकार व्यक्तिगत दुश्मनी के तौर पर व्यवहार कर रही. जेल में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराना अमानवीय और निंदनीय है. 
बता दें कि हाल ही में ईडी ने शराब घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा की संपत्ति को अटैच किया है. साथ ही उनके बेटे हरीश लखमा की संपत्ति भी अटैच की है. ईडी ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है उनमें सुकमा में बना कांग्रेस का राजीव भवन भी शामिल है. लखमा फैमिली की साढ़े 5 करोड़ की संपत्ति और सुकमा कांग्रेस दफ्तर की 68 लाख की संपत्ति को ईडी ने अटैच किया है. कुल मिलाकर शराब घोटाले में कुल 6 करोड़ 15 लाख 75000 की संपत्ति को अटैच किया गया है.
 

 panchayattantra24.-रायपुर/गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में सुबह से तेज बारिश हो रही है। रायपुर में भी बूंदाबांदी हो रही है, घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से सूरजपुर और बलरामपुर में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 7 जिलों में बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। वहीं रायपुर-दुर्ग समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। बीते दिनों हुई बारिश और बादलों की वजह से प्रदेश के औसत तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आई है। 
प्रदेश में बुधवार को 35.4°C डिग्री सेल्सियस के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा। वहीं मानसून की बात करें तो मंगलवार तक यह प्रदेश के 75% हिस्सों में पहुंचा था। बुधवार को कोई खास बदलाव नहीं हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दिनों तक सरगुजा संभाग के सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। अगले कुछ दिन सरगुजा में इसका सबसे ज्यादा असर दिखेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटों की बात करें तो 10 से ज्यादा जिलों में 19.59 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। एक दिन पहले ही कोरबा और रायगढ़ में दोपहर के बाद झमाझम बारिश हुई थी। पिछले 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून रायपुर से होते हुए सरगुजा पहुंचा।
 

 
 
  panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NSFU) खुल रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने 22 और 23 जून को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान नवा रायपुर में यूनिवर्सिटी कैंपस का भूमिपूजन करेंगे. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की जानकारी देते हुए बताया कि नवा रायपुर में 40 एकड़ जमीन आवंटित की गई है. लगभग साढ़े 3 सौ करोड़ रुपए की लागत से विश्वविद्यालय बनेगा. भवन बनने के पहले यूनिवर्सिटी में इसी शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई शुरू हो जाएगी, जिसके लिए ट्रांजिट कैंपस का भी गृह मंत्री शुभारंभ करेंगे. उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. हालांकि, बैठक के लिए स्थान अभी तय नहीं किया गया है. इसके साथ शाह शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपंजे के परिजनों के अलावा बस्तर में जवानों से मुलाकात करेंगे.