Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के परिसर में आयोजित ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य कार्यक्रम’ में सम्मिलित हुए और स्वयं योग एवं व्यायाम कर जन सामान्य को भी नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में भी योग दिवस मनाया जा रहा है। रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग रीमा साहू ने बैसाखी के सहारे खड़े होकर योग किया। रीमा माना इलाके में रहती हैं और सिलाई कढ़ाई का काम करती हैं। यहां बुजुर्ग महिला के साथ मुस्लिम, ईसाई समाज की महिलाओं ने भी आसन लगाए। वहीं सीएम साय ने जशपुर में, डिप्टी सीएम साव मुंगेली और रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी ने योग किया। राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक भी अलग-अलग जिलों में योग कर रहे हैं। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। विस अध्यक्ष रमन सिंह ने योग किया। पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा, स्वस्थ तन-मन, प्रसन्न जीवन, योग है आधार…योग हमारे सांस्कृतिक इतिहास की वो धरोहर है, जिससे हमारे पूर्वजों ने युगों-युगों तक अपने स्वास्थ्य में नव ऊर्जा और जीवन में नवीन उमंग प्राप्त की है। आज #InternationalYogaDay के अवसर पर प्रकृति के बीच योग अभ्यास किया, प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे पारंपरिक योग को वैश्विक अभियान बनाकर सिर्फ़ भारत ही नहीं बल्कि स्मस्त मानवसमाज को योग के प्रति प्रेरित करने का कार्य किया है।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में भी योग दिवस मनाया जा रहा है। रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग रीमा साहू ने बैसाखी के सहारे खड़े होकर योग किया। रीमा माना इलाके में रहती हैं और सिलाई कढ़ाई का काम करती हैं। यहां बुजुर्ग महिला के साथ मुस्लिम, ईसाई समाज की महिलाओं ने भी आसन लगाए। वहीं सीएम साय ने जशपुर में, डिप्टी सीएम साव मुंगेली और रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी ने योग किया। राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक भी अलग-अलग जिलों में योग कर रहे हैं। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। 2100 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की शुक्रवार को विशेष ईओडब्ल्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद लखमा को 30 जून तक न्यायिक रिमांड में भेजे गए। 30 जून को एजेंसी लखमा के ख़िलाफ़ पूरकचालान पेश करेगी । ईडी ने पिछले सप्ताह ही लखमा की 6.50 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी। शराब घोटाला मामले में 30 को पेश पूरक चालान होगा। भूपेश बघेल का ट्वीट
पूर्व मंत्री कवासी लखमा और विजय भाटिया दोनों से मैंने मुलाकात की, दोनों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। कवासी लखमा दिल के मरीज हैं, विजय भाटिया को एल्ब्यूमिन लगता है। कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस बल उपलब्ध ना कराने की वजह से दोनों को इलाज नहीं मिल रहा है। सरकार और प्रशासन में बैठे हुए लोगों से मैं कहना चाहूँगा कि समय बदलते देर नहीं लगती। व्यक्तिगत दुश्मन के तौर पर व्यवहार करना अनुचित है। बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED और EOW जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में आबकारी मंत्री कवासी लखमा, IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।
panchayattantra24.-रायपुर। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध नशे एवं नशे हेतु उपयोग की गयी सामाग्री बेचने वालो पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। थाना गुढियारी क्षेत्र के संदिग्ध पान दुकान/ ठेला/ गुमटी को थाना गुढियारी पुलिस टीम के द्वारा चेक किया गया।
1) कबीर पान पैलेस पहाडी चौक के संचालक भोलाराम साहू पिता भूषण दास साहू उम्र 32 वर्ष पता स्वागत विहार वृन्दावन कालोनी पेट्रोल पम्प के पीछे थाना आमानाका जिला रायपुर
2) लक्की पान पैलेस दुर्गा चौक के संचालक राजेश साहू पिता दुखूराम साहू उम्र 42 वर्ष पता दुर्गा चौक अशोक नगर थाना गुढियारी जिला रायपुर 3) निषाद पान पैलेस महतारी चौक के संचालक घनश्याम निषाद पिता स्व0 उदयराम उम्र 53 वर्ष पता महतारी चौक थाना गुढियारी जिला रायपुर
4) श्रीपान पैलेस भारत माता चौक के संचालक पवन साहू पिता कुज बिहारी साहू उम्र 23 वर्ष पता प्रीतम नगर नाला के पास थाना गुढियारी जिला रायपुर के पान ठेले में गांजा पीने में उपयोग किये जाने वाले गोगो मिलने से दुकान को सीलबंद कर कार्यवाही किया गया तथा दुकान संचालको पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया ।

panchayattantra24.-रायपुर। इच्छाशक्ति, संवेदना और समावेशी नीति से हमने बस्तर में बदलाव की नई शुरुआत की है। बस्तर के युवाओं का आत्मबल ही हमारी प्रेरणा है और हम सब मिलकर नया बस्तर गढ़ेंगे। आप सभी ने पहली बार राजधानी रायपुर को देखा है, आप सभी का यहां स्वागत है और आपकी यह यात्रा सुखद और चिरस्मरणीय हो। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने निवास में प्रदेश के सुदूर और नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के नियद नेल्ला नार ग्राम पंचायतों के 96 युवक-युवतियों के दल से आत्मीय संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘नियद नेल्ला नार’ जैसी योजनाओं के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की नई राह खोल रही है। उन्होंने कहा कि आप छत्तीसगढ़ के भविष्य हैं और आप सभी की भागीदारी से ही हम बस्तर क्षेत्र और प्रदेश को आगे लेकर जायेंगे। साय ने कहा कि ‘नियद नेल्ला नार’ योजना से जुड़कर जहां गांवों की तस्वीर बदल रही है, वहीं युवाओं को भी आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि हमारी सरकार आपके क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने में जुटी हुई है और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ठान लिया है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि माओवादी आपके क्षेत्र में विकास नहीं चाहते, लेकिन विकास के रास्ते आने वाली सभी बाधाओं को हम दूर करेंगे। बस्तर का मनोबल हमें नक्सलवाद जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने की ऊर्जा दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर आपके क्षेत्र में घने जंगल, मनमोहक झरने और ऊँचे पहाड़ हैं। वहां भूमि उपजाऊ है और अच्छी खेती होती है। हमारी सरकार खेती को समृद्ध बनाने के लिए पानी की सुविधा आप तक पहुंचाने का काम कर रही है। साय ने कहा कि आप सभी खेती को बढ़ावा दें और जो विद्यार्थी हैं, वे मन लगाकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। प्रदेश के विकास में आपका सहयोग हमारे लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने ‘बस्तर ओलंपिक’ और ‘बस्तर पंडुम’ जैसे आयोजनों का उल्लेख करते हुए कहा यह बस्तर की आत्मा की अभिव्यक्ति हैं। इन आयोजनों में हजारों युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भागीदारी ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि बस्तर अब नए युग की ओर अग्रसर है।
बस्तर की कला, संस्कृति और धरोहर को संजोने का कार्य हम सब मिलकर आगे भी करते रहेंगे। आज बस्तर वासियों ने यह दिखा दिया है कि वे हिंसा नहीं, शांति और विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर की धरती वीरता, धैर्य और स्वाभिमान की प्रतीक रही है और अब हम सब मिलकर इसे विकास और समृद्धि के रास्ते पर आगे लेकर जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं, कौशल प्रशिक्षण, खेल और शिक्षा के माध्यम से सरकार हर युवा को एक नया अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। साय ने युवाओं से आह्वान किया कि वे मुख्यधारा से जुड़कर समाज में बदलाव के वाहक बनें और मजबूत, सुरक्षित व समृद्ध बस्तर के निर्माण में सहभागी बनें।
मुख्यमंत्री से युवाओं ने साझा किए अपने विचार, कहा – “बस्तर को बदलने का बनेंगे माध्यम बीजापुर जिले के सुदूर गांवों से राजधानी पहुंचे युवाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से खुलकर संवाद किया। युवाओं ने न सिर्फ अपने अनुभव साझा किए, बल्कि अपने सपनों और संकल्पों की भी बात की। उन्होंने कहा कि हम शिक्षा, खेल, हुनर और सेवा के रास्ते पर चलकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं। बस्तर को बदलना है, और हम इस बदलाव के सहभागी बनना चाहते हैं। युवाओं ने बताया कि ‘नियद नेल्ला नार’ योजना ने उन्हें नई पहचान और दिशा दी है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक 21 जून को इस बार ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री द्वय, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास में मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है।
राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 21 जून को राजधानी रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव जिला मुख्यालय मुंगेली तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंग।

panchayattantra24.-रायपुर।आज सुबह पारस नगर देवेंद्र नगर में स्थापित मनोकामना शिव मंदिर के पास बिजली की कुछ तकनीकी दिक्कत आने विभागीय कर्मचारी सुरेश साहू खंभे में कुछ कार्य कर रहे थे, इसी दौरान उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई और खंभे में ही बेहोश हो गए, स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को सूचना दी गई, सुचना मिलते ही पूर्व विधायक जुनेजा तत्काल विभागीय अधिकारियों को बुलवाया औरसप्लाई बंद करवा कर प्रभावित व्यक्ति को निचे उतरवाया, तत्पश्चात इलाज के लिए एंबुलेंस से हॉस्पिटल रवाना किया, विधायक जुनेजा और बिजली विभाग के अधिकारी मुकेश त्रिपाठी की सक्रियता से मेकेनिक की जान बच पाई, स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक और विभाग के कर्मचारियों का धन्यवाद किया, अन्यथा आज फिर एक बड़ी घटना से किसी की जान चले जाती।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर उत्तर विधान सभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने विधानसभा अन्तर्गत आने वाले जवाहर नगर मंडल के नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी 2025 की घोषित होने पर उन्हें समस्त पदाधिकारियों का सम्मानित किया है। उत्तर विधान सभा के विधायक पुरंदर मिश्रा जी ने सभी पदाधिकारियों को जगन्नाथन मंदिर स्थिति अपने निवास कार्यालय में भगवा गमछा पहना कर सम्मानित किया। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा लिया गया इस निर्णय को विधायक ने स्वागत करते हुए जवाहर नगर मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर मिठाई बाटी ।
उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि आप सभी का चयन न केवल संगठन के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण और मेहनत का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पार्टी ने आप में नेतृत्व की असीम संभावनाओं को पहचाना है। आपके कुशल मार्गदर्शन में जवाहर नगर मंडल का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी के विचारों और नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य नए उत्साह और ऊर्जा के साथ होगा। आपकी इस नई जिम्मेदारी से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी, और आप सभी अपने कार्यक्षेत्र में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। भाजपा परिवार को आप पर गर्व है और भविष्य में आपकी सफलता की कामना करता है। चलो मिलकर संगठन को और सशक्त बनाएं और अपने नेतृत्व से पार्टी के लिए नए आयाम स्थापित करें।

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की बधाई दी। x पोस्ट में उन्होंने लिखा, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें। आपकी सादगी, सरलता और नारी सशक्तिकरण की प्रेरक यात्रा आदिवासी समाज, महिलाओं व वंचितों के उत्थान की मिसाल है। आपकी कर्मठता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना हैं।
रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की बधाई दी। x पोस्ट में उन्होंने लिखा, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें। आपकी सादगी, सरलता और नारी सशक्तिकरण की प्रेरक यात्रा आदिवासी समाज, महिलाओं व वंचितों के उत्थान की मिसाल है। आपकी कर्मठता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना हैं।
भारत की पत्रकारिता को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान, मनोज मनु को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

panchayattantra24.-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मनोज मनु को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में अग्रवाल ने लिखा, लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारत के वरिष्ठ पत्रकार, इंडिया न्यूज (ITV) के कार्यकारी संपादक/ चैनल हेड मनोज मनु को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए जाने पर हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं। इस समारोह में “विकसित भारत@2047” के विजन पर चर्चा ने यह सिद्ध किया कि आज भारत न केवल राजनीतिक और आर्थिक मोर्चों पर, बल्कि कूटनीतिक और वैचारिक मंचों पर भी वैश्विक नेतृत्व में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मनोज मनु का यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारतीय पत्रकारिता की गरिमा और सच्चाई के प्रति प्रतिबद्धता का वैश्विक सम्मान है। आपकी लेखनी निरंतर राष्ट्रहित और जनसेवा के मार्ग पर प्रेरणादायक बनी रहे, यही शुभकामना है।