Browsing: रायपुर

 P.T – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रदेश के सिंचाई ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौजूदा सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए और जल अपव्यय रोकने के साथ ही जल का अधिक से अधिक उपयोग कृषि कार्यों में हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

         मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के सभी बांधों की जल भराव क्षमता, वर्तमान सिंचाई स्थिति और आगामी परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नहरों के माध्यम से जल परिवहन में होने वाली हानि को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने हेतु अंडरग्राउंड पाइपलाइन व्यवस्था के माध्यम से आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई योजनाओं में रूपांकित सिंचाई क्षमता और वास्तविक क्षमता के बीच के अंतर को कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर एवं सरगुजा संभाग में लंबे समय से अधूरे योजनाओं को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाये।

       मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को समय से योजना का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने बड़ी परियोजनाओं में भारत सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रस्ताव यथाशीघ्र तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने राज्य में भू-जल की दृष्टि से क्रिटिकल/सेमी क्रिटिकल घोषित 26 विकासखण्डो में परियोजनाओं के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। 

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिए। बैठक में सचिव जल संसाधन विभाग राजेश सुकुमार टोप्पो ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए निर्माणधीन एवं प्रस्तावित सिंचाई योजनाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। 

         बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, विशेष सचिव वित्त शीतल शाश्वत वर्मा, प्रमुख अभियंता इन्द्रजीत उइके एवं जल संसाधन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

  P. T – रायपुर । केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे तथा आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। केंद्रीय मंत्री चौहान राज्य में नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाएंगे। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। 

      कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी मामले श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

अब ग्राम पंचायतों में यूपीआई से हो रही टैक्स वसूली

 P. T- रायपुर l छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला एक नई मिसाल बनकर सामने आया है। यह प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां ग्राम पंचायतों में टैक्स और शुल्क का भुगतान अब डिजिटल माध्यम यानी यूपीआई के ज़रिए किया जा रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स, बाजार शुल्क, जलकर और स्वच्छता कर जैसे भुगतान अब ग्रामीण अपने मोबाइल फोन से आसानी से कर रहे हैं।

रायगढ़ जिले ने डिजिटल भुगतान प्रणाली को गांवों तक पहुंचाकर ग्रामीण शासन व्यवस्था को नई दिशा दी है। जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में यूपीआई आधारित टैक्स वसूली की व्यवस्था लागू कर दी गई है। पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थानों पर यूपीआई क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीणजन घर बैठे ही अपने टैक्स भर पा रहे हैं।

इस प्रणाली ने न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा दिया, बल्कि इससे पंचायतों की आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। तत्कालीन कलेक्टर श्री गोयल ने 12 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री अवॉर्ड की स्क्रीनिंग कमेटी के सामने इस नवाचार मॉडल की विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि यूपीआई प्रणाली से टैक्स कलेक्शन में बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में 117 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कई पंचायतों में टैक्स वसूली दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।पहले जहां ग्रामीणों को मैनुअल भुगतान में कठिनाई होती थी, वहीं अब वे मोबाइल से सरलता से भुगतान कर पा रहे हैं।

रायगढ़ जिले के 07 में से 05 ब्लॉक आदिवासी बहुल हैं और यहां भी यह डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू कर दी गई है। खास बात यह है कि 330 पीवीटीजी बिरहोर परिवारों ने भी यूपीआई से टैक्स भुगतान शुरू कर दिया है, जो डिजिटल समावेशन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यूपीआई प्रणाली लागू होने के बाद ग्राम सभाओं में लोगों की भागीदारी भी बढ़ी है। तीन पंचायतों में किए गए विश्लेषण से पता चला है कि ग्राम सभाओं में लोगों की उपस्थिति में 57 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। इससे साफ है कि ग्रामीण अब पंचायत व्यवस्था में अधिक रुचि ले रहे हैं।

महिला स्व-सहायता समूहों, बीसी सखियों द्वारा किए गए लेन-देन में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष 2022-23 में जहां 3969.30 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था, वहीं 2023-24 में यह बढ़कर 4236.50 लाख और वर्ष 2025 में फरवरी माह के अंत तक 4650.80 लाख रुपये तक पहुंच गया।

इस पहल से ग्राम पंचायतों में खाता रखरखाव, ऑडिट प्रक्रिया और नकद बहीखाता मिलान में भी काफी सुविधा हो गई है। हर लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद होने से वित्तीय प्रणाली ज्यादा पारदर्शी और सुचारू हो गयी है। रायगढ़ जिले की यह पहल अब पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक रोल मॉडल बन चुकी है। डिजिटल इंडिया की सोच को सफलता पूर्वक अमल में लाते हुए रायगढ़ जिला आज डिजिटल पंचायत शासन का प्रतीक बन गया है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी व तत्कालीन कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में जिले की पंचायतों में डिजिटल पेमेंट कलेक्शन की व्यापक स्तर पर शुरुआत की गई। लोगों को जागरूक किया गया। पंचायतों के अकाउंट को यूपीआई से लिंक कर क्यूआर कोड के माध्यम से टैक्स कलेक्ट किया जा रहा है। अभी कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिले के शत प्रतिशत पंचायतों में डिजिटल टैक्स कलेक्शन के लिए काम किया जा रहा है।

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले रायपुर जिले के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मेडल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया और और 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लगन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम जल कार्य विभाग मुख्यालय और समस्त 10 जोनों के जल कार्य विभाग के सम्बंधित जोन जल अधिकारियों को जोन क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित सभी सींटेक्स टंकियों एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई का कार्य तत्काल कराये जाने निर्देशित किया है। उक्त सभी सींटेक्स टंकियो का तत्काल जल नमूना लेकर जांच हेतु रावणभाठा फिल्टरप्लांट की लेबोरेटरी में प्रेषित करने के निर्देश नगर निगम के सभी जोनों के जल कार्य विभाग के सम्बंधित समस्त सहायक अभियंताओं और उप अभियंताओं दिए गए हैँ। इसके साथ ही समस्त हैंडपंपों एवं पावर पंपों का डिइन्फेक्शन कार्य सोडियम हाइपोक्लोराइड /ब्लीचिंग पाउडर से तत्काल करने हेतु निर्देशित किया गया है। महापौर, जल कार्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त ने टूटी हुई सींटेक्स टंकी को बदलकर उनके स्थान पर तत्काल नई टंकी लगवाने एवं बिना ढक्कन वाली टंकियों में तत्काल ढक्कन लगाये जाने के निर्देश दिए हैँ।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक कार्यक्रम में कहा, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने समता, न्याय और मानव गरिमा पर आधारित समाज की नींव रखी। उनका संघर्ष आज भी हमें प्रेरित करता है कि हम समाज में हर वर्ग को समान अधिकार और अवसर प्रदान करने के लिए कार्य करें। भाजपा सरकार, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ बाबा साहेब के सपनों के भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। चंगोराभाठा स्थित रमाई बुद्ध विहार में भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होकर बाबा साहब को नमन किया। इस अवसर पर बुद्ध विहार में उपस्थित जनसमुदाय, बौद्ध अनुयायियों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ जो इस गरिमामय आयोजन में शामिल हुए। हम सभी बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। दिसंबर में बर्खास्त बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने अपने समायोजन पर सरकार के प्रति आभार रैली निकाली। सभी शिक्षक थैंक्यू थैंक्यू सीएम साहब के नारे लगाते हुए इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक रैली के रूप में पहुंचे। इन सभी 2861 शिक्षकों को “सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला विज्ञान)” पद पर समायोजन किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में बर्खास्त 2621 बीएड शिक्षकों को बहाल कर दिया गया है। ये सभी सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर एडजस्ट किए जाएंगे। साय कैबिनेट की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण बस सेवा योजना शुरू करने का भी फैसला लिया गया है। नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में 126 दिनों तक चले बर्खास्त ​B.Ed सहायक शिक्षकों का आंदोलन 18 अप्रैल को खत्म हुआ था। सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारियों ने यह आंदोलन समाप्त किया था। इससे पहले शिक्षकों ने सामूहिक मुंडन भी कराया था। अंगारों पर चलकर प्रदर्शन भी किया था।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर आज पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के पुराने ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रमुख अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल होंगे। कार्यक्रम में संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. यू.एस. पैकरा, और सहायक संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. पुनीत गुप्ता विशिष्ट अतिथि तथा अधिष्ठाता, जेएनएम मेडिकल कॉलेज डॉ. विवेक चौधरी तथा डॉ. संतोष सोनकर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर विशेष अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप नर्सिंग अधीक्षक नंदा रंगारी करेंगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नई दिल्ली में प्रेस वार्ता कर रहे हैं। इससे पहले भूपेश बघेल ने ट्वीट में कहा था, ये बेहद अपमानजनक बात है कि दो देशों के बीच सीजफायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की, उनका निर्देश भी अपमानजनक है। 1971 में इंदिरा जी ने स्पष्ट कह दिया था कि किसी भी वैश्विक शक्ति का भारत में हस्तक्षेप हम बर्दाश्त नहीं करेंगे लेकिन आज हमारी स्थिति ये है कि ट्रंप पंच बना है। 
हम शुरू से कह रहे हैं कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सरकार और सेना के साथ है लेकिन सवाल तो अभी भी वही है कि जिन 26 लोगों की जान गई उसका जिम्मेदार कौन है? जो सुरक्षा में चूक हुई, जो इंटेलीजेंस फेल्योर हुआ उसके लिए जिम्मेदार कौन है?
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत सारागांव के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बंगोली गांव के पास उस वक्त हुआ जब माजदा वाहन और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग बाना गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव आरंग के चटौद लौट रहे थे। माजदा वाहन में करीब 50 लोग सवार थे। जब वाहन बंगोली गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि माजदा के परखच्चे उड़ गए और कई लोग वाहन में ही फंस गए। अब तक हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों की पहचान हो चुकी है। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं.
 टिकेश्वरी साहू, 45 वर्ष, मनहोरा, धरसीवा कुमारी महिमा साहू, 18 वर्ष, गोंदवारा एकलव्य साहू, 6 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा प्रभा साहू, 34 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा नंदिनी साहू, 53 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा उमंग साहू, 5 माह, आनंदगांव, बेमेतरा वर्षा साहू, 28 वर्ष, आनंदगांव, बेमेतरा गीता साहू, 54 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा राजवती साहू, 60 वर्ष, नगपुरा मंदिर, हसौद कृति साहू, 50 वर्ष, चटौद, विधानसभा थाना कुंती साहू, 55 वर्ष, चटौद, विधानसभा थाना टिकेश्वर साहू, 35 वर्ष, चटौद, विधानसभा थाना भूमि साहू, 4 वर्ष, आनंदगांव, बेमेतरा