Browsing: रायपुर

रायपुर। RSS नेता संजय तिवारी के बड़े भाई अनिरुद्ध प्रसाद तिवारी का निधन हो गया है, CM साय ने उनके निधन पर दुःख जताया है।

X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचार प्रमुख श्री संजय तिवारी जी के ज्येष्ठ भ्राता श्री अनिरुद्ध प्रसाद तिवारी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति

 *विज्ञान की ओर एक नई उड़ान*

रायपुर । शनिवार 10 मई की संध्या को कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहाँ विज्ञान और खगोलशास्त्र के प्रति जिज्ञासा की चमक बच्चों की आँखों में स्पष्ट दिखाई दी। जिले के 500 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ आयोजित मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम विज्ञान शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि इसमें विद्यार्थियों ने केवल वैज्ञानिक तथ्यों को सुना ही नहीं, बल्कि उन्हें प्रत्यक्ष रूप से अनुभव भी किया। टेलीस्कोप की सहायता से चंद्रमा, मंगल और बृहस्पति ग्रह का प्रत्यक्ष अवलोकन करना विद्यार्थियों के लिए किसी रोमांचक यात्रा से कम नहीं था। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ब्रह्मांडीय घटनाओं का प्रदर्शन भी बेहद आकर्षक और शिक्षाप्रद रहा।

कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन कोरिया, जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी तथा ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना, तार्किक सोच को प्रोत्साहित करना तथा खगोल विज्ञान जैसे विषयों में रुचि उत्पन्न करना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी रहीं, जिनके साथ जिला पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुर्रे और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना रजवाड़े भी मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने बच्चों की उत्सुकता और सहभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी में वैज्ञानिक चेतना और सोच को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम में शामिल वैज्ञानिक प्रतिनिधियों श्री पतित पावन कुइला, श्री विजय कुमार, सुश्री पूजा शर्मा और श्री कमल डडसेना ने ब्रह्मांड से जुड़े रोचक तथ्यों को सरल भाषा में विद्यार्थियों के समक्ष रखा। टेलीस्कोप विशेषज्ञ जीवन साहू और नीरज कुमार ने तकनीकी व्याख्यान के साथ-साथ उपकरणों की व्यवहारिक जानकारी भी दी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता की उपस्थिति से शिक्षा जगत की सहभागिता और अधिक सशक्त हुई।

कार्यक्रम में जिले के शासकीय और अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ संस्था प्रमुख, शिक्षकगण और अभिभावकों की भी भागीदारी रही। शाम 5 बजे शुरू हुए इस आयोजन में सभी आयु वर्ग के लोगों ने खगोल विज्ञान की इस अनोखी यात्रा का आनंद लिया।

इस विशेष पहल ने विद्यार्थियों को न केवल आकाशगंगा और सौरमंडल से जोड़ा, बल्कि उनके भीतर विज्ञान के प्रति एक नई ऊर्जा और जिज्ञासा का संचार भी किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की सोच में वैज्ञानिक दृष्टिकोण लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ।

कार्यक्रम का मूलमंत्र मानवता के लिए विज्ञान, समाज के लिए विज्ञान, सोच में विज्ञान को न केवल समझा गया, बल्कि उसे जिया भी गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थाओं से अधिकतम विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी रंग लाई, जिससे विज्ञान एक जटिल विषय नहीं, बल्कि अनुभव करने योग्य जीवंत विषय बनकर सामने आया।

इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि विद्यार्थियों को सही मंच और अवसर मिले, तो वे विज्ञान की दुनिया में भी आकाश की ऊँचाइयों तक पहुँच सकते हैं।

 
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज महासमुंद जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, निष्क्रियता और खराब प्रदर्शन अब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार महासमुंद जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य श्री एम.आर. सावंत को उनके पद से हटाकर कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग, जगदलपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) के पद पर कार्यरत प्राचार्य श्री विजय कुमार लहरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद नियुक्त किया गया है। वहीं भूपेंद्र कुमार कौशिक को जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड का विकासखंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
यह निर्णय उस समीक्षा बैठक के बाद सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री साय ने महासमुंद जिले की बोर्ड परीक्षा में खराब परिणामों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में महासमुंद में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट कहा था कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया था। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई यह कार्रवाई दर्शाती है कि मुख्यमंत्री साय की सरकार परिणाम आधारित कार्यशैली में विश्वास रखती है और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। पूरे छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुशासन तिहार-2025 की गूंज है, जिसमें बेमेतरा जिला भी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करते हुए शासन-प्रशासन को जन-जन तक पहुंचाना है। जिले में 5 मई से शुरू हुए समाधान शिविरों का आयोजन 31 मई 2025 तक किया जा रहा है। इसके अलावा शिविरों में ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर, सुगर आदि स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है । जरूरत मंद पीड़ितों को जरूरी उपचार कर निशुल्क दवाइयां दी जा रही है । 
सुशासन तिहार का पहला चरण 8 से 11 अप्रैल के बीच सम्पन्न हुआ, जिसमें विशेष तैयारियों के तहत बेमेतरा जिले में जिला कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में समाधान पेटियां स्थापित की गईं। इन पेटियों के माध्यम से जनता से कुल 1,40,780 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मांग, शिकायतें और समस्याएं दर्ज थीं। शासन की मंशा थी कि इन आवेदनों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया गया । इनमें से केवल 3022 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे, जबकि बाकी मांग और समस्याओं पर केंद्रित थे। 
 दूसरे चरण में इन आवेदनों का निराकरण एक माह के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया था, जो पूरा कर लिया गया। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्रीगण, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इन शिविरों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है ताकि कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे। शिविरों में गुणवत्तापूर्ण निराकरण की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारी दें रहे है । *इसी क्रम में समाधान शिविर के दूसरे दिन ही बीते 6 मई को जिले के विकास खंड साजा के ग्राम सहसपुर में मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय ने औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बरगद की छांव में खाट पर बैठ जाना ग्रामीणों का हाल-चाल, विद्युत सब स्टेशन, हायर सेकंडरी स्कूल भवन और प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की * 
 अब तीसरे चरण में 5 मई से 31 मई तक जिले में कुल 64 समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें नगरीय क्षेत्र के 37 और ग्रामीण क्षेत्र के 27 शिविर शामिल हैं। इन शिविरों में न सिर्फ जनसमस्याओं का समाधान किया जा रहा है, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं के फॉर्म भी वितरित किए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। यह अभियान न केवल समस्याओं के समाधान तक सीमित है, बल्कि यह सुशासन की संस्कृति को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास है। आम जनता को शासन की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी मिल रही है, और उनकी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है। इससे जनता और प्रशासन के बीच की दूरी कम हुई है और भरोसा मजबूत हुआ है। बेमेतरा में चल रहे समाधान शिविर निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में जनसेवा का नया अध्याय लिख रहे हैं।
 

panchayattantra24.-रायपुर। जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। शीतल तिवारी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मौली माता मंदिर के पास रहती है। दिनांक 08.05.2025 को प्रार्थिया अपने परिवार के साथ घर में दोपहर 02.00 बजे से 03.00 बजे के मध्य बरामदा में बैठी थे उसी समय भुवन, पंकज एवं अन्य उनके साथी लोग घर के दरवाजा को लात से मारकर जबरदस्ती घर के अंदर घुसे और प्रार्थिया के बड़े बेटे से बोले की ’’तुम्हे जान से मारकर खत्म कर देगे’’ कहते हुये सभी के द्वारा प्रार्थिया के पुत्र को पकड़ कर उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने पास रखे चाकू से उसके शरीर पर गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 77/2025 धारा 109(2), 3(5), 333, 238, 111 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी सहित वहां उपस्थित अन्य लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी भूवन हरपाल एवं पंकज कोहड़े को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपी भूवन हरपाल एवं पंकज कोहड़े को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना मेें प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। केस में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपी 01. भुवन हरपाल पिता धरम हरपाल उम्र 24 साल निवासी पटेल चौक थाना टिकरपारा रायपुर। 02. पंकज कोहड़े पिता राजकिशोर कोहड़े उम्र 28 साल निवासी नंदी चौक थाना टिकरापारा रायपुर।
 

 

panchayattantra24.- बिहार/रायपुर। भारत-पाकिस्तान तनाव पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, “पाकिस्तान और भारत की सेनाओं में फर्क यह है कि भारतीय सेना लक्षित हमले करती है और केवल आतंकी ठिकानों को नष्ट करती है… पाकिस्तानियों को ड्रोन चलाना आता है या नहीं, यह संदिग्ध है। वे नियमों और संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं… कांग्रेस हमेशा देश को एकजुट करने के पक्ष में रही है… पूरा देश भारतीय सेना के समर्थन में खड़ा है… हम पाकिस्तान की ओर से नागरिकों पर किए गए हमलों की निंदा करते हैं। 
 बघेल ने किया ट्वीट आज पटना एयरपोर्ट (बिहार) पहुंचने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम जी के नेतृत्व में कांग्रेस के साथियों द्वारा भव्य स्वागत हेतु सहृदय आभार। इस दौरान बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू , सह प्रभारी देवेंद्र यादव , बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुंजन पटेल सहित वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री साय ने कहा की हमारी तैयारी पूरी है। राज्य में मॉक ड्रिल भी की गई हैं। जैसे-जैसे केंद्र से निर्देश मिल रहे हैं, हम उनका सख्ती से पालन कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र सरकार से मिले सभी दिशा-निर्देशों के अनुरूप काम कर रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। 
बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आपातकालीन तैयारी से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें सिविल डिफेंस एक्ट के तहत आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। सीएम साय ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा की घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क रहना ज़रूरी है। राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भारत और पकिस्तान में जारी तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार एक्टिव है। आज पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्र के सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं। राष्ट्रीय विषय है सबको पालन भी करना चाहिए। पाकिस्तान की ओर से भारत में किए गए हमलों को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान ड्रोन से हमला कर रहा है। यह भारतीय सेना की खूबी है कि भारतीय सेना ने हवा में ही मिसाइल और ड्रोन नष्ट किए है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समझ लें, अन्यथा अंतिम निर्णय होगा। बौखलाए पाकिस्तान की ओर से सायबर अटैक की आशंका जताई जा रही है। इससे निपटने के लिए आज राज्य गृह विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अगर पाकिस्तान की ओर से सरकारी संस्थानों पर सायबर अटैक होता है तो हमारी संस्थाएं इसके लिए तैयार है। हम मुस्तैदी के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। आज इस विषय पर कुछ दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय ने ह्यड्रोजन चलित ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन हाइड्रोजन ट्रक में क्या है खास? इस ट्रायल के लिए जो ट्रक इस्तेमाल किए जा रहे हैं, वे टाटा मोटर्स की हाइड्रोजन मोबिलिटी टेक्नोलॉजी का बेहतरीन उदाहरण हैं। इनमें दो अलग-अलग प्रकार की टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है:
 हाइड्रोजन इंटरनल कम्बशन इंजन (H2-ICE) हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (H2-FCEV) इसमें टाटा प्राइमा H.55S ट्रक के दो वेरिएंट शामिल हैं – एक H2-ICE इंजन पर आधारित और दूसरा FCEV तकनीक पर। इसके अलावा, टाटा प्राइमा H.28 नाम का एक और एडवांस्ड H2-ICE ट्रक भी इस ट्रायल का हिस्सा है। 300-500 KM की रेंज, बेहतरीन सुरक्षा और ड्राइवर कंफर्ट इन ट्रकों की ऑपरेशनल रेंज 300 से 500 किलोमीटर तक होगी। इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह टिकाऊ, किफायती और हाई-परफॉर्मेंस ट्रांसपोर्टेशन को संभव बना सके। ट्रकों में प्रीमियम प्राइमा कैबिन, एडवांस ड्राइवर-असिस्ट सेफ्टी फीचर्स, और बेहतर सस्पेंशन दिए गए हैं, जिससे ड्राइवर को ज्यादा कंफर्ट और कम थकान महसूस होगी। साथ ही, ये ट्रक ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री में सुरक्षा के नए बेंचमार्क स्थापित करेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में वे हाइड्रोजन चलित ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सुशासन तिहार का तीसरे चरण जारी है। सीएम विष्णुदेव साय अलग-अलग जिलों के औचक निरीक्षण पर रहेंगे। यह भी पढ़े केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को छत्तीसगढ़ के सरगुजा दौरे पर रहेंगे. वे अंबिकापुर में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वे प्रदेश को साढ़े तीन लाख पीएम आवास की सौगात देंगे. साथ ही सरगुजा संभाग को कई अन्य योजनाओं की सौगात मिलने की भी संभावना है. इस सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राज्य के कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे.