Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति प्रो. रवि आर. सक्सेना ने सौजन्य भेंट कर राज्यपाल को विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया। यह भी पढ़े राज्यपाल रमेन डेका ने अपने खैरागढ़ प्रवास के दौरान इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंपस में बने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का अवलोकन किया और उसे जल संरक्षण के लिए सार्थक पहल बताया। राज्यपाल को लोक संगीत विभाग में छत्तीसगढ़ के लोक वाद्यों के साथ-साथ लोक वेशभूषाओं से भी अवगत कराया गया। राज्यपाल ने चित्रकला विभाग के विद्यार्थियों की चित्रकारी का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। साथ ही राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम’’ अभियानांतर्गत पौधरोपण किया और कम्पोस्ट खाद निर्माण हेतु निर्मित टंकी का भी निरीक्षण किया।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गरियाबंद जिले के ग्राम मडेली में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल और विभिन्न उपकरण वितरित किए साथ ही विभागीय स्टालों में पहुंचकर अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण पर जानकारियां ले रहे हैं। सीएम का ट्वीट आज सूरजपुर स्थित सर्किट हाउस में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, सूरजपुर द्वारा आयोजित समारोह में रक्तदाताओं को, उनके निस्वार्थ सेवा भाव एवं मानवता के प्रति योगदान को, प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, संत रविदास वार्ड पार्षद अर्जुन यादव, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि सुनील चंद्राकर, अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता , जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन अभियंता रधुमणी प्रधान, सहायक अभियंता योगेश कडु, सरोना रेमीडेएशन कार्य के ठेकेदार एजेंसी हील ब्रो मेटेलिक प्रा.लि. के प्रतिनिधि की उपस्थिति में राजधानी के सरोना में कचरे के रेमीडिएशन कार्य की प्रगति का स्थल पर पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन किया। 
 पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक ने कार्य की अत्यंत धीमी गति को लेकर स्थल पर अपनी गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल अतिरिक्त मशीनें संसाधन लगाकर कार्य को गतिमान करते हुए शत प्रतिशत कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से हर हाल में 30 जून 2025 के पूर्व तक पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के कडे निर्देश संबंधित अनुबंधित एजेंसी हील ब्रो मेटेलिक प्रा.लि. के प्रतिनिधि सहित निगम अभियंताओं को दिये, ताकि आगामी वर्षा ऋतु में सम्बंधित स्थल पर पौधरोपण अभियान चलाया जा सके।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की आम जनता की समस्या के निराकरण के लिए साय सरकार का सुशासन तिहार जारी है। विशेष अभियान के तीसरे चरण का आज 5वां दिन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज औचक निरीक्षण पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुदूर वनांचल गांव बलदाकछार पहुंचे। सीएम के आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। 
बता दें कि 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 मई तक आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं। सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे। 
सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) और कोरिया जिले का दौरा कर जनहित योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया था।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे देश में शौर्य और राष्ट्रभक्ति की लहर है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज रायपुर में प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य सेना के साहस और बलिदान को सम्मान देना है। तिरंगा यात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी चौक (कालीबाड़ी) से शुरू होकर कोतवाली चौक, मालवीय रोड होते हुए जयस्तंभ चौक तक जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, एआईसीसी सचिव, संगठन सचिव और सह-प्रभारी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने साथियों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस का यह आयोजन सिर्फ राजनीतिक संदेश नहीं बल्कि भारतीय सेना के समर्थन और एकजुटता का प्रतीक भी है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत ने केवल आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया है जबकि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मर्यादाओं का उल्लंघन करते हुए भारत की सीमाओं पर हमला किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा की भारत ने सीमित और लक्षित कार्रवाई की थी जो आतंक के खिलाफ थी। पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर कायरता दिखाई है। अगर पाकिस्तान ऐसी हरकतें दोहराता है तो भारत करारा जवाब देगा। 
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सेना ने जिस प्रकार से साहस और रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया है वह देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। अपने बयान में उपमुख्यमंत्री ने पाकिस्तान को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा की अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को उसका अंतिम उत्तर दिया जाए। भारत को अब निर्णायक कार्रवाई पर विचार करना चाहिए क्योंकि बार-बार की उकसावेपूर्ण हरकतें अब बर्दाश्त के बाहर हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण और उदित राज की टिप्पणियों पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने शर्मनाक करार दिया। उन्होंने इसे कांग्रेस नेताओं की मानसिकता का परिचायक बताया। गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे नेता बार-बार अपनी मानसिकता उजागर करते हैं, लेकिन आज पूरा देश सरकार और भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ा है। निःसंदेह आने वाले समय में दुनिया से आतंकवाद का खात्मा हो जाएगा और आतंकवाद को पालने-पोसने वालों को मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में जहां हमारी माताओं और बहनों को निशाना बनाया गया और उनके सिंदूर (वैवाहिक गरिमा का प्रतीक) को मिटा दिया गया, निर्दोष, निहत्थे पर्यटकों पर क्रूर हमले हुए। जवाब में, भारत ने पाकिस्तान को एक मजबूत और निर्णायक संदेश देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया।
 भारतीय सेना ने अपनी ताकत और क्षमता का प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय साहस और संयम के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। लेकिन, कांग्रेस के कुछ नेता ऐसे समय में भी अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। कांग्रेस नेता सीएम पृथ्वीराज चव्हाण के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए विवादित बयान पर भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि मैंने उनका बयान सुना है और यह काफी अफसोसनाक है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम भावनात्मक लाभ लेने के लिए दिया गया था, लेकिन मेरा मानना है कि यह बहुत शर्मनाक टिप्पणी है। सिन्हा ने आगे कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मतलब बस इतना है कि वर्षों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमारी माताओं और बहनों के सिंदूर को मिटाते आ रहे हैं और अब पहलगाम हमले के बाद कोई भी पाकिस्तानी आतंकवादी किसी भारतीय बेटी या बहन के सिंदूर को मिटाने की हिम्मत नहीं करेगा। एयर स्ट्राइक के बाद वे ऐसा करने से पहले दस बार सोचेंगे। दूसरी बात यह है कि पृथ्वीराज चव्हाण कह रहे हैं कि सेना कार्रवाई कर रही है तो सबूत दें। उन्हें लगता है कि समझ में नहीं आता है कि हमारी सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। उन्हें फिर भी सबूत चाहिए। मुझे लगता है कि कांग्रेस नेताओं को ऐसी हल्की बयानबाजी से बचना चाहिए।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के विरुद्ध स्थानीय अदालत ने गैर जमानती धाराओं 196, 299 एवं 353 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. इस प्रकरण में अधिवक्ता अंजिनेश शुक्ला, निमिष किरण शर्मा व संदीप थोरानी ने पैरवी की. दरअसल, 18 अप्रैल को अनुराग कश्यप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (anuragkashyap10) पर एक आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए लिखा था कि “मैं ब्राह्मणों पर मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम?”. इस कथन से आहत होकर अधिवक्ता शुक्ला ने संबंधित थाना प्रभारी के समक्ष 20 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई थी. शुक्ला के आवेदन पर थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. पुलिस की उदासीनता से क्षुब्ध होकर अंजिनेश अंजय शुक्ला ने रायपुर जिला न्यायालय में अनुराग कश्यप के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की मांग करते हुए एक परिवाद प्रस्तुत किया था. 
प्रकरण की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता शुक्ला ने सर्वोच्च न्यायालय तथा विभिन्न उच्च न्यायालयों के प्रासंगिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए न्यायालय के समक्ष यह तर्क प्रस्तुत किया कि उक्त टिप्पणी न केवल सामाजिक सौहार्द को भंग करने वाली है, बल्कि यह विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली और दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती है. न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आकांशा बेक ने प्रस्तुत तर्कों और विधिक दृष्टांतों का संज्ञान लेते हुए उन्हें विधिसम्मत माना और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने हेतु संबंधित पुलिस थाने को निर्देशित किया है.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के बच्चों में अब शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इसकी बानगी राज्य के अंतिम छोर पर बसे गांव में संचालित स्कूल से निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर सीमावर्ती गांव कुवांरपुर में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बैगा समुदाय से आने वाली बिटिया कंगना बैगा ने हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10वीं) में 83.67 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। बैगा बिटिया, उनके परिजन तो इस उपलब्धि पर खुश तो थे ही, स्कूल प्रशासन और गांव के लोग भी परिणाम जारी होने के बाद जश्न मना रहे हैं। इस बीच सुशासन तिहार-2025 की कड़ी में औचक निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी. बी.) जिले के भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत माथमौर गांव पहुंचे। ऐसे में जब कंगना और स्कूल के अन्य बच्चों को पता चला कि मुख्यमंत्री उनके गांव आएं हैं तो बच्चे अपनी सफलता की खुशी उनसे बांटने पहुंच गए। मुख्यमंत्री साय ने भी सभी बच्चों से आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण मुलाकात करते हुए बच्चों से उनकी शिक्षा, भविष्य में करियर के लिए प्लानिंग, परिवार की स्थिति से एक अभिभावक की तरह बातें की। 
 गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर इन दिनों राज्य में सुशासन तिहार का आयोजन हो रहा है। इसके तीसरे चरण में समाधान शिविरों लगातार प्रदेशवासियों को उनकी समस्या, मांग और शिकायतों के समाधान के संबंध में जानकारी दी जा रही है। कई स्थानों पर मुख्यमंत्री साय स्वयं पहुंच रहे हैं और लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुदूर अंचलों में शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने आकस्मिक रूप से पहुंच रहे हैं। गुरुवार 8 मई को सीएम साय माथमौर पहुंचे। मुख्यमंत्री के अपने गांव के पास आने की खबर लगने पर ग्रामीणों के साथ कई विद्यार्थी भी प्रदेश के मुखिया से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सुदूर वनांचल माथमौर से लगे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुवांरपुर में पढ़कर बेहतर अंक लाने वाली और स्कूल में टॉप करने वाली 10वीं की छात्रा कंगना बैगा (83.67%), मीनाक्षी शुक्ला (82.83%) तथा 12वीं के विद्यार्थी विद्यासागर तिवारी, सचिन कुमार बांधे व कु. शशि सिंह को पेन देकर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य में शिक्षा और उनकी करियर प्लानिंग पर बात की। 
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में लगातार शिक्षा की अलख जग रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ शिक्षा के प्रसार पर विशेष जोर दे रहे हैं। अब इसका सकारात्मक परिणाम सुदूर एवं वनांचल क्षेत्रों से टॉपर्स के रूप में सामने आ रहा है। बीते 7 मई को ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के परिणाम जारी किए। इस बार बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों से जारी कराए गए हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रभारी सचिव एवं अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा समाधान शिविर पहुंचकर स्वास्थ्य, खाद्य, विद्युत सहित अन्य विभागों के स्टॉल में आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। साथ ही शिविर में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में AI पद्धति से TB परीक्षण कराया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित है।