Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट जनता को सुविधापूर्ण व निर्धारित समय में लगाने रोड मैप किया गया तैयार

panchayattantra24.com-रायपुर। नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के सेमिनार कक्ष में विगत दिवस परिवहन सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश तथा अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर की अध्यक्षता में राज्य के समस्त जिला स्तरीय परिवहन अधिकारी सहित हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के लिए अनुबंधित कंपनियों के साथ हाई लेवल बैठक ली गई। बैठक में जनता को आ रही समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा कर इनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए ।
बैठक में जानकारी दी गयी कि राज्य में 01 अप्रैल 2019 से पहले के लगभग 50 लाख से अधिक पंजीकृत वाहन हैं एवं लगभग 03 लाख के करीब हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के ऑर्डर प्राप्त हो चुके है। फिटमेंट की गति बढ़ाने के लिये प्रत्येक जिला स्तर पर वाहनों की संख्या के आधार पर अनुबंधित कंपनियों के फिटमेंट सेंटरों की संख्या में वृद्धि करने तथा हर जिले में जिला स्तरीय परिवहन अधिकारी को कंपनियों के साथ कैम्प टीम बनाने के निर्देश दिये गए।
इसके तहत रायपुर में 05 टीम, धमतरी में 04 टीम, महासमुंद में 04 टीम,दुर्ग- 08 टीम ,कवर्धा- 02 टीम,बिलासपुर-06 टीम,जांजगीर चम्पा-03 टीम,कोरबा-05 टीम, रायगढ़-06 टीम,जशपुर- 03 टीम,अम्बिकापुर -04 टीम,कोरिया-03 टीम,जगदलपुर-03 टीम, दंतेवाड़ा-02 टीम,कांकेर-03 टीम,बलौदाबाजार-03 टीम तथा गरियाबंद, बालोद व बेमेतरा में 02-02 टीम एवं अन्य जिलों में 01-01 कैम्प/मोबाईल टीम बनाने के निर्देश दिये गए है। ये टीमें जिले के विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगा कर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के नियमानुसार ऑर्डर लेंगे तथा आवश्यकतानुसार नम्बर अपडेट किये जायेंगे। बैठक में निर्देशित किया गया कि दूरस्थ जिलो में दूसरे दिन तक तथा अन्य जिलों में उसी दिन अनिवार्य रूप से हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट फिट किये जाएं।
बैठक में अनुबंधित कंपनियों को सभी जिलो में वाहनों की संख्या के अनुसार हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट बनाने वाली मशीनों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिये गए हैं ताकि जल्द से जल्द हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट बनें व नियत समय में संबंधित स्थान पर प्लेट पहुंचने के साथ फिटमेंट किया जा सकें। इसके अलावा यह भी निर्देशित किया गया कि हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के लिए ऑर्डर करने पर 15 दिनों से अधिक की वेटिंग न हो, प्रत्येक जिलों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाए और मोबाईल नम्बर सार्वजनिक किये जाएं।कार्यों में तीव्रता व समन्वय लाते हुए 03 महीने की समयावधि में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट फिटमेंट का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में परिवहन विभाग की ओर से यू. बी.एस.चौहान संयुक्त परिवहन आयुक्त, मनोज ध्रुव उप परिवहन आयुक्त, कृष्ण कुमार पटेल उप परिवहन आयुक्त, जी.आर.देवांगन संयुक्त संचालक वित्त, सुयोगेश्वरी वर्मा सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा राज्य के सभी वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी व हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट हेतु अनुबंधित कंपनियों की ओर से बिश्वजीत मुखर्जी रियल मेज़ॉन एवं अशोक शर्मा रॉस मार्टा तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए।

panchayattantra24.com-रायपुर। गर्मी के आगमन के साथ ही पानी की समस्या राजधानी में विकराल होती जा रही है। पिछले कई दिनों से पानी नहीं आने से परेशान सड्डू मोवा स्थित कैपिटल सिटी के रहवासी आज निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कैपिटल सिटी के रहवासियों ने बताया कि पिछले कई बार से महापौर, जनप्रतिनिधि समेत कई अधिकारियों से मिलकर बात कर चुके हैं, लेकिन अभी तक पानी की समस्या हल नहीं हुई है। हम हर साल पानी का पैसा भी देते हैं। लेकिन घर में पानी नहीं आता, खरीद कर पानी भरना पड़ता है। लेकिन वह भी समय पर नहीं आता है, इसलिए आज हम सभी प्रदर्शन पर बैठे हैं। आगे रहवासियों ने बताया कि कैपिटल सिटी में 80 से 90 परिवार के करीब 600 से 700 लोग रहते हैं। पानी की आपूर्ति नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग काम करने वाले हैं। पानी के बिना कोई काम नहीं होता। महापौर और सरकार को ध्यान देना चाहिए। तत्काल पानी की समस्या को दूर करना चाहिए।

panchayattantra24.com-रायपुर। विधायक राजेश मूणत से बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षक मिले और सरकार के फैसले पर आभार जताया। x पोस्ट में विधायक ने बताया, आज मेरे निवास कार्यालय में बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए समायोजन के ऐतिहासिक फैसले पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। यह निर्णय प्रदेश के हजारों युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा लिया गया यह जनहितकारी कदम छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं में आशा की नई किरण जगाता है। प्रदेश के युवा आज इस सरकार से प्रसन्न हैं और बेहतर भविष्य की ओर आशान्वित भी।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने किशोर मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु गुजरात से आई दो बहनों, डॉ. स्मिता जोशी और डॉ. शुक्लाबेन रावल की सेल्फ कार ड्राइव जनजागरूकता यात्रा को राजभवन से हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया। दोनों चिकित्सकों ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2018 से टाइप-1 डायबिटीज़ से पीड़ित बच्चों के लिए कार्य कर रही हैं, और हर ज़िले के शासकीय अस्पताल में इस बीमारी के लिए समर्पित क्लिनिक स्थापित करना उनका उद्देश्य है। यह यात्रा 20 अप्रैल 2025 को गुजरात से प्रारंभ होकर अब तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र होते हुए छत्तीसगढ़ पहुँची है। यह अभियान कुल 12 राज्यों में संचालित हो रहा है। राज्यपाल ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में प्रदेश के पहले AI डाटा सेंटर पार्क की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम ने कहा, हमारी नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 से प्रभावित होकर देशभर के निवेशक छत्तीसगढ़ में निवेश कर रहे हैं। निश्चित ही इस अत्याधुनिक डाटा सेंटर की स्थापना से प्रदेश के विकास की गति और तेज़ होगी साथ ही युवा साथियों के लिए रोज़गार के नए द्वार भी खुलेंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, लखनलाल देवांगन, CSIDC के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। रजिस्ट्री मे 10 नई क्रांतियों का CM विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया। पंजीयन विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा, पारदर्शिता और दस्तावेजों की सुरक्षा के उद्देश्य से पंजीयन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाया गया है। इन सुविधाओं में आधार आधारित प्रमाणीकरण, ऑनलाइन सर्च एवं डाउनलोड, कैशलेस भुगतान, डिजीलॉकर, व्हाट्सएप नोटिफिकेशन, घर बैठे रजिस्ट्री, डिजीडॉक्यूमेंट, स्वतः नामांतरण जैसी तकनीकी सेवाएं शामिल हैं। इन सुविधाओं से रजिस्ट्री प्रक्रिया, पेपरलेस सुरक्षित और नागरिकों के लिए सहज हो सकेगी। अब आम नागरिक रजिस्ट्री से जुड़ी सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समय, श्रम और धन की बचत होगी।
panchayattantra24.-रायपुर। CM साय ने एआई डाटा सेंटर पार्क का भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि इस एआई एक्सक्लूजिव डाटासेंटर पार्क की लागत 1000 करोड़ रुपए होगी, यह 13.5 एकड़ मेंहोगा। इसमें 2.7 हेक्टेयर एरिया स्पेशल इकानामिक जोन के विकास के लिए होगा। दुनिया भर में डाटा सेंटर की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि आर्टिफिशल इंटेलीजेंस की बुनियाद डाटा सेंटर पर होती है। छत्तीसगढ़ सरप्लस बिजली स्टेट है इस वजह से यहां पर डाटा सेंटर के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। रैस बैंक डाटा सेंटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इसका भूमिपूजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार कोर सेक्टर के साथ ही आधुनिक जमाने के अनुरूप नये उद्योगों को बढ़ावा दे रहे हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नई औद्योगिक नीति में आधुनिक तकनीक से संबंधित उद्योगों पर विशेष प्रावधान किये गये हैं। इसका लाभ इस क्षेत्र में निवेश के लिए आगे आने वाले उद्यमियों को होगा। इस तरह से अटल नगर में एआई एक्सक्लूजिव डाटासेंटर पार्क बनना बहुत शुभ संकेत है। इस संबंध में उल्लेखनीय है कि उद्योग विभाग ने सिंगल विंडो सिस्टम और ईज आफ डूइंग बिजनेस तथा स्पीड आफ बिजनेस को अपनाया है। इससे डाटा सेंटर के लिए भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया बहुत जल्द की गई और अब इसका शुभारंभ किया जा रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में आज संविधान बचाओ यात्रा को लेकर कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन में होगी। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। इस दौरान संविधान बचाओ यात्रा की रूपरेखा और उससे जुड़ी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में बिलासपुर संभाग के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। 1 मई की शाम अनायास तेज आंधी-तूफान के कारण रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव तथा जगदलपुर क्षेत्र में पेड़ गिरने तथा तेज हवा के कारण 1000 से अधिक बिजली के खम्भे टूटे। 1217 लाइनें क्षतिग्रस्त हुई जिससे ज्यादातर फीडरों से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा तेजी से सुधार तथा आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश दिये गये तथा किये जाने वाले कार्याे पर लगातार नजर रखी गई। ऊर्जा सचिव की निगरानी में मैदानी विद्युत अमले ने दिन-रात एक करके विद्युत प्रदाय सामान्य बनाने का कार्य युद्धस्तर पर किया। प्रबंध निदेशक, वितरण कंपनी भीमसिंह कंवर ने बताया कि आज की स्थिति में आंधी-तूफान प्रभावित ज्यादातर आबादी क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य हो गई हैं। आज भी रात भर कार्य किया जायेगा। वहीं खेतों तथा वन क्षेत्रों में दूसरे चरण में शीघ्र ही सुधार कार्य कर स्थिति को सामान्य बनाया जायेगा।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विभिन्न जिलों में 01 मई 2025 को आये तेज आंधी-तूफान के कारण विद्युत लाइनों पर पेड़, फ्लेक्स, शेड, होर्डिंग्स तथा अन्य स्ट्रक्चरर्स गिरने के कारण 33 के.व्ही. एवं 11 के.व्ही. विद्युत नेटवर्क ट्रिप हुआ व आपूर्ति बाधित हुई। प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सर्वप्रथम ग्राउंड पेट्रोलिंग करते हुए लाईनों पर गिरे हुए पेड़, फ्लेक्स, शेड, होर्डिंग्स को हटाने की त्वरित कार्यवाही की गई। अनेक स्थानों पर स्थानीय निकायों तथा जिला प्रशासन की मदद भी लाइन पर गिरी चीजें हटाने में ली गई।
रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संदीप वर्मा ने बताया कि रायपुर ग्रामीण बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, महासमुंद एवं गरियाबंद जिला में बड़े पैमाने पर पेड़ आदि के गिरने के कारण लाईनों के तार, क्रॉसआर्म, इन्सुलेटर तथा कई पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गए। 33 के.व्ही. लाइन में 03 नग पोल टूटने के कारण, 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र हथबंध की सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित हो गई थी, जिसे 24 घंटो के अंदर पोल खड़े कर चालू कर दिया गया। इसी प्रकार 11 केवी तथा निम्नदाब लाइनों के 807 खम्भे भी क्षतिग्रस्त हुये हैं। 11 के.व्ही. के 27 नग फीडर की सप्लाई बाधित हुई है। 350 आबादी बस्तियों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी जिसमें से मात्र 45 बस्तियों में कार्य शेष हैं। शेष सभी में आपूर्ति नियमित कर दी गई हैं।
संचारण-संधारण निकाय के अतिरिक्त लाईनों के संधारण एवं मॉनिटरिंग कार्य हेतु सतर्कता, एस.टी.एम., परियोजना संकाय के अधिकारी-कर्मचारी एवं ठेकेदारों की टीम गठित कर त्वरित सुधार कार्य में सम्पूर्ण विद्युत अमला लगा दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप शहरी क्षेत्रो में रात्रि में ही विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई है तथा ग्रामीण क्षेत्रो के बस्तियों में पेयजल आपूर्ति को देखते हुए प्राथमिकता के तौर पर टूटे पोल बदले जा रहे है, जिसे चालू करने का कार्य युद्धस्तर पर किया गया, इसके साथ ही कृषि कनेक्शनों की लाइनों का भी संधारण अतिशीघ्र पूर्ण कर सप्लाई पूर्ण रूप से सामान्य करने हेतु सार्थक प्रयास जारी हैं।
रायपुर शहर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक एम.जामुलकर ने बताया कि रायपुर शहर अंतर्गत 33 तथा 11 केवी के 36 खम्भे टूटे थे। 126 लाइनें बाधित हुई थी। वहीं निम्न दाब की 430 लाइनें भी बाधित हुई थी। 93 उपकेन्द्रों विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। रातभर तथा आज दिनभर सुधार का काम चला। हांलाकि रायपुर शहर में 1 मई की शाम 7 बजे से ही विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से प्रारंभ कर दी गई थी लेकिन जैसे-जैसे सुधार होता गया, आधी रात तक 33 केवी के सभी कार्य पूर्ण कर लिये गये। सुबह तक 11 केवी के 49 फीडर भी शुरू कर दिये गये। टीएमसी के 276 तथा एफओसी के 1344 प्रकरणों पर कार्य जारी हैं जो 2 मई की रात तक पूरा हो गया। इस तरह आज रायपुर शहर में शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कर ली गई है। व्यक्तिगत शिकायतों का निराकरण भी तेजी से किया जा रहा हैं। जगदलपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक एसके ठाकुर ने बताया कि तेज आंधी-तूफान से कांकेर में 15, भानुप्रतापपुर में 18, पखांजूर में 33, नारायणपुर में 23, कोन्डागांव में 6, बीजापुर में 6 खम्भें एवं सुकमा में 10 खम्भे क्षतिग्रस्त हुये थे जो 33 तथा 11 किलोवॉट के थे। इसी तरह कांकेर में 36, भानुप्रतापपुर में 56, पखांजूर में 99, नारायणपुर में 29, कोन्डागांव में 15,दंतेवाड़ा में 3, सुकमा में 13 एवं बीजापुर में 14 लाइनें क्षतिग्रस्त हुई थी। अधिकांश लाइनों में सुधार पूर्ण हो चुका हैं तथा विद्युत आपूर्ति सामान्य की गई हैं। वहीं शेष क्षेत्रों में आज रात को भी सुधार कार्य चालू रहेगा जिससे कल तक आपूर्ति सामान्य होने की संभावना हैं। राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने बताया कि राजनांदगांव, खैरागढ़ तथा मानपुर-मोहला जिलों में 33 केवी के 2 तथा 11 केवी के 53 खम्भें क्षतिग्रस्त हुये थे, वहीं निम्नदाब के 74 लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई थी। पूरे क्षेत्र में आबादी इलाके में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई हैं। खेतों तथा जंगलों में हुई क्षति का आंकलन अभी नहीं हो पाया है जिसे शीघ्र ही आकलित कर विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी। दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एस. आर.बी.खण्डेलवाल ने बताया कि दुर्ग तथा भिलाई में 22 निम्नदाब लाइनों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी जिन्हें सुधार कर चालू कर दिया गया हैं। ग्रामीण अंचलों में खेतों की लाइनों में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा हैं। शीघ्र ही इसे भी सुधार लिया जायेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी में 24 घंटे में दूसरा सड़क हादसा हुआ है। आनंद नगर चौक पर देर रात एक और हादसा हुआ है। स्विफ्ट डिजायर कार ने सिग्नल पर सामान बेचने वाली बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी। आरोपी कार चालक महिला को कार में लेकर मेकाहारा पहुंचा। बुजुर्ग महिला की सीताबाई 60 साल निवासी राजस्थान के रूप में पहचान हुई है। वह खतरे से बाहर है। तेलीबांधा थाना पुलिस पड़ताल कर रही है। कल ही तड़के एक्स्प्रेस वे के नीचे कार सवार तीन लोगों ने चार युवतियों को ठोकर मारा था। इसमें एक मृत और दो घायल हुई है।