Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम ने बीएड सहायक शिक्षकों को मिठाई खिलाई। X पोस्ट में मंत्री नेताम ने लिखा, शिक्षकों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता ने एक बार फिर इतिहास रच दिया! आज बी.एड. सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में मुझसे शिष्टाचार भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस न्यायसंगत और निर्णय के लिए मुख्यमंत्री साय एवं समस्त मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शिक्षक समुदाय की ओर से हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया गया। शिक्षा एवं शिक्षकों के कल्याण हेतु सरकार का यह कदम सराहनीय है। इस अवसर पर सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद महाराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। नक्सलवाद पर आखिरकार सत्तारुढ़ भाजपा सरकार के साथ विपक्षी दल कांग्रेस के सुर ताल एक होते नजर आ रहे हैं. यह बात पूर्व छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू के बयान से होती है, जिसमें उन्होंने नक्सलवाद के मुद्दे पर सरकार के साथ होने की बात कही थी. धनेंद्र साहू के बयान की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें फोन कर इस दिशा में सरकार के प्रयासों से अवगत कराया. 
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू से फोन पर नक्सल मुद्दे पर किए बातचीत को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि उनके (धनेंद्र साहू) के साथ कांग्रेस के कई नेताओं के (नक्सलवाद पर) सकारात्मक बातों को सुनकर धन्यवाद देने के लिए फोन किया है. हम सरकार के साथ है, और लाल आतंक समाप्त होना चाहिए. इस पर धनेंद्र साहू ने कहा कि जो सच्चाई है, वह बोलना ही है. इस पर हम सरकार के साथ हैं. पहली बार इतनी कार्रवाई हो रही है. विपक्ष का मतलब यह नहीं है कि सही काम का भी विरोध किया जाए. इसके साथ ही विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक और बस्तर पुंडम की जानकारी देते हुए बताया कि नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए अलग से सर्वे कराकर प्रधानमंत्री आवास प्रदान किया जा रहा है. 
इसके अलावा बस्तर में शांति की स्थापना के लिए अपना बलिदान देने वालों की स्मृति में बलिदानी स्मारक बनाकर उसमें संगमरमर की मूर्ति लगाई जाएगी. इस तरह से 500 से अधिक बलिदानी स्मारक बनाया जाएगा. इसमें एक स्मारक के निर्माण में तीन लाख तीन हजार रुपए का खर्च आएगा. साहू ने कहा कि बलिदान देने वालों का यह बड़ा सम्मान है. यह सराहनीय कार्य है.
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। श्याम सत्संग मंडल महिला समिति द्वारा आज चौबे कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में गरीब झुग्गी–बस्ती निवासियों के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया, उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष संगीता सरावगी एवं सचिव राजश्री अग्रवाल ने बताया कि केंद्र का उद्घाटन रायपुर महापौर मीनल चौबे द्वारा किया गया। इस दौरान पार्षद आनंद अग्रवाल के आतिथ्य,विशिष्ट अतिथि कविता राठी एवं समाजसेवी अनिता खंडेलवाल, बिंदिया अग्रवाल, एकता मित्तल, रेशम अग्रवाल की उपस्थिति में प्रशिक्षण की शुरुवात 2 ट्रेनर द्वारा की गई जो हमेशा प्रशिक्षण लेने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णु देव साय 3 मई को नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पंजीयन (रजिस्ट्री) विभाग की नवाचार आधारित 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ और मेसर्स रैक बैंक द्वारा प्रस्तावित अत्याधुनिक एआई डाटा सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य के डिजिटल बुनियादी ढ़ांचे को सुदृढ़ बनाने और आम नागरिकों को पारदर्शी, सरल तथा तकनीकी सुलभ सेवाएं प्रदान करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम होगा। पंजीयन विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा, पारदर्शिता और दस्तावेजों की सुरक्षा के उद्देश्य से पंजीयन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाया गया है। इन सुविधाओं में आधार आधारित प्रमाणीकरण, ऑनलाइन सर्च एवं डाउनलोड, कैशलेस भुगतान, डिजीलॉकर, व्हाट्सएप नोटिफिकेशन, घर बैठे रजिस्ट्री, डिजीडॉक्यूमेंट, स्वतः नामांतरण जैसी तकनीकी सेवाएं शामिल हैं। इन सुविधाओं से रजिस्ट्री प्रक्रिया, पेपरलेस सुरक्षित और नागरिकों के लिए सहज हो सकेगी। अब आम नागरिक रजिस्ट्री से जुड़ी सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समय, श्रम और धन की बचत होगी। 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय द्वारा जिस एआई डाटा सेंटर का शिलान्यास किया जाएगा, वह नवा रायपुर के सेक्टर 22 में विशेष आर्थिक क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है। प्रथम चरण में 5 मेगावॉट क्षमता का यह केंद्र पर्यावरण संरक्षण मानकों का पालन करते हुए सौर ऊर्जा आधारित होगा तथा भविष्य में इसकी क्षमता 150 मेगावॉट तक विस्तार की जा सकेगी। लगभग 1000 करोड़ के निवेश वाली इस परियोजना से 500 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह इकाई राज्य की औद्योगिक नीति वर्ष 2024-30 के तहत एंकर यूनिट के रूप में विकसित होगी। इसके साथ ही राज्य में आईटी, आईटीईएस, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेवाओं से जुड़े एक नए इको-सिस्टम के विकास की नींव रखी जाएगी।
 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अलसुबह हिट एंड रन को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. आरोपी ब्राह्मणपारा निवासी अमित सिंह के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है. बता दें कि आज सुबह करीबन 5.30 बजे तेलीबांधा थाना क्षेत्र में आरोपी कार चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को चपेट में ले लिया था, जिसमें एक महिला की जहां मौत हो गई, वहीं दो महिला गंभीर स्थिति में मेकाहारा में दाखिल किया गया है. पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि आरोपी कार चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, उसके बावजूद वह कार चला रहा था..
 

 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सौजन्य भेंट कर राज्यपाल को 6 से 8 जून 2025 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आम महोत्सव के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का न्यौता दिया। साथ ही उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शिक्षण, अनुसंधान एवं विस्तार की गतिविधियों से भी अवगत कराया।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में नीति-राज्य कार्यशाला श्रृंखला के राज्य समर्थन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदायों के लिए कौशल विकास, रोजगार और आजीविका के अवसरों को विस्तार देने विषय पर आधारित कार्यशाला का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कार्यशाला बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप बेहद प्रासंगिक है। भारत एक युवा देश है और यदि युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण मिले, तो हम ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को तेजी से हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर राज्य के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज चार महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए गए।
मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं और जनजातीय वर्ग को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने नीति आयोग की आकांक्षी जिलों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे जनजातीय क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य समर्थन मिशन के बेहतर क्रियान्वयन से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और जनजातिय समुदाय के आजीविका के लिए प्रशिक्षण से रोजगार के नये अवसर शुलभ होंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल से जोड़कर उन्हें रोजगार के योग्य बनाया जा सकता है। 
 मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार वर्ष 2013 से कौशल विकास को तीव्रता से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार लाइवलीहुड कॉलेज, आईटीआई और महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के साथ समझौते की जानकारी देते हुए कहा कि इसके तहत राज्य के युवाओं को ट्रैक्टर निर्माण की आधुनिक तकनीक सिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से बस्तर और सरगुजा अंचल के ग्रामीण युवाओं तथा उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मैकेनिक जैसे कौशलों की भारी मांग है, लेकिन कुशल कर्मचारियों की उपलब्धता कम है। सरकार इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक योजना तैयार कर रही है। साथ ही उन्होंने महुआ, इमली, साल जैसे वन उत्पादों से मूल्यवर्धन कर स्थानीय लोगों की आजीविका को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आगामी योजनाओं में बस्तर और सरगुजा अंचल के आदिवासी युवाओं को विशेष कोर्स और प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही महिलाओं के लिए स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रशिक्षण केंद्र खोलने की भी तैयारी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न बड़ी कंपनियों से एमओयू कर निवेश और रोजगार के अवसर लाने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्किल और इंडस्ट्री को जोड़ना जरूरी है। जब दोनों साथ होंगे तब रोजगार की संभावना अधिक रहेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योग (जैसे कृषि, फल-फलियाँ, हस्तशिल्प) में युवाओं को प्रशिक्षित कर नए रोजगार सृजन पर बल दिया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर में अब माओवाद का प्रभाव घट रहा है और हम युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही ई-हब की शुरुआत करेगी, जहां नवाचार करने वाले युवाओं को प्रोटोटाइप, फंडिंग और मार्केटिंग की सुविधा मिलेगी।
कार्यशाला को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा सचिव श्री एस. भारती दासन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 4.83 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 2.66 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार भी मिला है। नीति आयोग की प्रोग्राम निदेशक डॉ. सोनिया पंत ने कहा कि नीति आयोग का ‘राज्य समर्थन मिशन’ राज्यों को उनकी आर्थिक व सामाजिक विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तकनीकी सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में वन-आधारित आजीविका कार्यक्रमों को मजबूत करने पर ज़ोर दिया और कहा कि इससे आदिवासी समुदाय की आय में वृद्धि होगी। डॉ. पंत ने बताया कि राज्य-स्तरीय योजनाओं में जनजातीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं उन्हें नई तकनीक और कौशल से जोड़ने पर नीति आयोग हर सम्भव मदद करेगा। कौशल विकास के लिए 4 महत्वपूर्ण एमओयू राज्य के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज चार महत्वपूर्ण एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पहला एमओयू तकनीकी शिक्षा छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं नन्दी फाउंडेशन के बीच हुआ। इस एम.ओ.यू. का मुख्य उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित युवाओं की रोज़गार योग्यताओं को बढ़ाना है। यह कार्यक्रम उन्हें आवश्यक कौशल प्रदान करके उनके आजीविका के साधनों और आर्थिक सुरक्षा में सुधार लाने का प्रयास करता है। इसी तरह दूसरा एमओयू कौशल विकास प्राधिकरण एवं महेन्द्रा एंड महेन्द्रा के बीच हुआ, इस एम.ओ.यू. के अंतर्गत दंतेवाड़ा, बलरामपुर और कोंडागांव जिलों में स्थित लाइवलीहुड कॉलेजों में ट्रैक्टर मैकेनिक पाठ्यक्रम में अल्पकालिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का संचालन रायपुर स्थित स्टेट प्रोजेक्ट लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी द्वारा किया जाएगा। तीसरा एमओयू उच्च शिक्षा विभाग और नैसकॉम के बीच हुआ, इस समझौते का उद्देश्य कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें जॉब सीकर से जॉब प्रोवाइडर के रूप में विकसित करना है। यह कार्यक्रम युवाओं को इंडस्ट्री रेडी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसी प्रकार उच्च शिक्षा विभाग और नन्दी फांउडेशन हैदराबाद के बीच चौथा समझौता हुआ, इस एम.ओ.यू. के तहत महाविद्यालयों के छात्रों को रोजगार परक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें कुशल और आत्मनिर्भर युवा के रूप में तैयार किया जाएगा।
 

panchayattantra24.-रायपुर। अप्रैल 2025 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ ने 4,135 करोड़ का जीएसटी संग्रहण कर देश के शीर्ष 15 राज्यों की सूची में अपनी जगह बनाई है। जीएसटी संग्रहण के मामले में छत्तीसगढ़ ने केरल, पंजाब, बिहार और खनिज संसाधनों से भरपूर झारखंड जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। राज्य में इस आर्थिक प्रगति को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा व्यापार और उद्योग क्षेत्र में किए गए सशक्त सुधारों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बीते 15 महीनों में राज्य सरकार ने ऐसे कई निर्णय लिए हैं, जिनसे निवेश और व्यापार को बढ़ावा मिला है। 
सरकार द्वारा किए गए प्रमुख सुधारों में उद्योग एवं व्यापार नियमों का सरलीकरण गैर-जरूरी और बाधक कानूनों की समाप्ति,सभी जरूरी सेवाओं की ऑनलाइन उपलब्धता,पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस की बाध्यता को समाप्त करना और उद्योगों की स्थापना के लिए प्रक्रिया को सरल बनाना शामिल है। इन सभी पहल से राज्य में उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और राजस्व संग्रह में निरंतर वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है। राज्य की आर्थिक स्थिति में यह वृद्धि जनता और उद्योग जगत के सहयोग से संभव हुई है।” यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है और यह दिखाता है कि राज्य संसाधन आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर अब एक सशक्त औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित 2500 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जारी की। छत्तीसगढ़ के विशेष आग्रह पर केंद्र सरकार ने ऐसे परिवारों के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत किए हैं। कुल दस करोड़ रुपए आज हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किये। प्रथम किस्त के रूप में 2500 परिवारों को 40-40 हजार रुपए जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने राशि अंतरण कार्यक्रम में मंत्रालय से वर्चुअली जुड़े 17 जिलों के हितग्राहियों से की बात, आवास निर्माण के लिए पहली किस्त मिलने पर बधाई दी।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह कार्यक्रम में मौजूद थी। मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह और प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक तारन प्रकाश सिन्हा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय आज राजधानी में आयोजित ‘नीति-राज्य कार्यशाला श्रृंखला’ में सम्मिलित हुए। प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदाय के लिए कौशल, रोजगार और आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सीएम ने कहा, हमारी सरकार भी कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए राज्य के प्रत्येक वर्ग को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए कार्य कर रही है, ताकि वे न केवल अपने जीवन को आसान बना सकें, बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी भी बन सकें। हमने नई औद्योगिक नीति में ऐसे अनेक प्रावधान किए हैं, जिससे प्रदेश की युवाओं, महिलाओं और जनजातीय जनों को उद्योग एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में मजबूत अवसर प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहे।