Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-पुणे/रायपुर। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पुणे दौरे पर है, उन्होंने टाइगर प्वाइंट से प्रकृति का अद्भुत दृश्य देखा जिसकी तस्वीरें उन्होंने X में पोस्ट किया है, और बताया, पुणे प्रवास के दौरान आज लोनावाला के टाइगर प्वाइंट की ऊँचाइयों से प्रकृति का अद्भुत दृश्य देखा। बादलों की चादर, घाटियों की हरियाली और ठंडी हवा से मन अति आनंदित है। यहां की शांति, सुंदरता और सजीवता सदैव याद रहेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने मुलाकात की। X पोस्ट में मंत्री रामविचार नेताम ने बताया, आज नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अमित चिमनानी जी ने सौजन्य भेंट वार्ता की। इस दौरान संगठनात्मक रणनीतियों, विकास कार्यों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज NITI-STATE वर्कशॉप सीरीज़ में शामिल हुए। इसके कुछ देर बाद वे नवा रायपुर के महानदी भवन पहुंचेंगे। वहां प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:00 से 1:30 बजे तक वे सुशासन तिहार की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। फिर 3:00 बजे से गृह विभाग (आवास आवंटन) की बैठक और 4:30 बजे से खनिज साधन विभाग की बैठक होगी। शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:50 बजे सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचेंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। विगत दिवस देर रात्रि नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने विगत दिवस तेज आंधी – तूफान में देवेन्द्र नगर में अचानक टूटकर सड़क मार्ग पर गिर पड़े विशाल ढाचे का वहाँ पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन वार्ड पार्षद कृतिका जैन, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर,जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया. महापौर ने अधिकारियों को जनहित में जनसुरक्षा को दृष्टिगत रखकर नमस्ते चौक के ढाचे को सड़क मार्ग से हटवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया. नगर निगम जोन 2 की टीम द्वारा टूटकर सड़क मार्ग पर तेज आंधी – तूफान के दौरान अचानक टूटकर गिरे विशाल ढाचे को काटकर सड़क मार्ग से देर रात्रि तक सतत अभियान जनजीवन सुरक्षा के दृष्टिगत चलाकर हटाया जाना स्थल पर सुनिश्चित करते हुए देवेन्द्र नगर मुख्य मार्ग का सड़क यातायात पुनः बहाल करवाया.

panchayattantra24.-रायपुर। तेलीबांधा इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कुचल दिया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। दुर्घटना के बाद भी वे नहीं रुके और कार लेकर तेजी से भाग निकले। उनकी गाड़ी ने न केवल राहगीरों को रौंदा, बल्कि रास्ते में सब्जियों के ठेले, डिवाइडर और खड़ी दूसरी गाड़ियों को भी टक्कर मारी।
घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। कार व आरोपियों की तलाश जारी है। बहरहाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

panchayattantra24.com-रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू , प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट की राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल की दो दिवसीय बैठक भूवनेश्वर में सम्पन्न हुई। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) वर्ष 2025 को “व्यापारी स्वाभिमान वर्ष” के रूप में मनाया जायेगा है। कैट ने बताया कि यह वर्ष व्यापारियों के अधिकारों, देश के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विकास में उनके योगदान, और उनकी समस्याओं को उजागर करने तथा उनके सम्मान को स्थापित करने के उद्देश्य से समर्पित होगा।
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खण्डेलवाल ने कहा कि व्यापारी को होनें वाली छोटी बड़ी समस्या के निदान के लिए हमेशा व्यापारी के साथ कैट मजबूती खडा रहा है। इसलिए हम आगे भी छोटे व्यापारियों के लिए और भी अधिक मजबूती के साथ खडे रहेगें। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने शुरू मे बडी रकम वाले उत्पादो के कारोबार में अधिक दिलचस्पी ले रहे थे। लेकिन अब छोटी-छोटी वस्तुओं की बिक्री भी करने लगे है, जिससे छोटे व्यापारी का व्यापार छीना जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप देश के अन्दर लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। लगातार बढ रहे ई-कॉमर्स का विरोध करे और व्यापारी से सीधे जुड के खरीददारी करें।
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने बताया कि कैट की उड़िसा के भूवनेश्वर में दो दिवसीय राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सम्पन्न हुई। जिसमें देश के सभी राज्यों के लगभग 150 से अधिक प्रमुख व्यापारी नेता शामिल हुए। और व्यापारी स्वाभिमान वर्ष के सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया।
कैट की राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल में निम्नाकिंत विषयों पर चर्चा हुई ।
1. सीएससी के साथ नए व्यापार अवसरों को अनलॉक करें भारत सरकार के आईटी मंत्रालय द्वारा एक पहल।
2. जन औषधि केंद्र एक नया व्यापार अवसर।
3. ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स की संभावनाएं पारंपरिक व्यापारियों के लिए खतरा।
4. साइबर धोखाधड़ी की चुनौतियां और समाधान डिजिटल युद्ध के मैदान को नेविगेट करना
5. अंतिम मील के व्यापारियों तक पहुंचकर कैट के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत और विस्तारित करना।
6. जीएसटी के 7 वर्ष आगे की राह।
7. कैट गवर्निंग काउंसिल ने राज्य स्तरीय व्यापार चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की महिलाओं को एकजुट करके भारत को आकार देना।
8. नेटवर्किंग के माध्यम से सफलता का जश्न मनाना।
9. आधुनिक तकनीक को व्यवसाय में अपनाने की आवश्यकताएं।
10. नवाचार, स्टार्टअप और कौशल विकास के लिए युवा भारत को बढ़ावा देना।
11. व्यापार के विस्तार में सामाजिम वाणिज्य का इष्टतम उपयोग।
कैट छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधी मंडल मे :- अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, सुरिन्द्रर सिंह, भरत जैन, अवनीत सिंह, किशोर पंजवानी एवं हीरानंद जयसिंघ।
दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए शिक्षा का सफर अब होगा आसान : मुख्यमंत्री साय

panchayattantra24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों को एक बड़ी सौगात देते हुए दो विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें रायपुर और बिलासपुर स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालयों में अध्ययनरत डे-स्कॉलर बच्चों को प्रतिदिन निःशुल्क घर से स्कूल और स्कूल से घर तक पहुंचाएंगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सुविधा विशेष बच्चों के लिए न केवल सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास, शिक्षा की निरंतरता और सामाजिक समावेश को भी मजबूती प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि यह पहल उन माता-पिता के लिए भी राहत लेकर आएगी, जो अपने बच्चों की दैनिक आवाजाही को लेकर चिंतित रहते हैं, विशेष रूप से जब दोनों अभिभावक कार्यरत हों।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि हर विशेष आवश्यकता वाले बच्चे तक पहुँचा जाए और उन्हें एक बेहतर जीवन देने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। यह बस सेवा केवल परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि विशेष बच्चों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिक्षा तक पहुंच सभी बच्चों का अधिकार है और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी शारीरिक बाधा के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
उल्लेखनीय है कि इन विशेष बसों के संचालन से रायपुर और बिलासपुर के सैकड़ों दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों को प्रतिदिन सम्मानजनक और सुरक्षित यात्रा का अवसर मिलेगा, जिससे वे मुख्यधारा की शिक्षा से सहज रूप से जुड़ सकेंगे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी एवं समाज कल्याण विभाग की संचालक रोक्तिमा यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
नक्सल प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जाएगी – राज्यपाल डेका

panchayattantra24.com-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में बस्तर क्षेत्र के कांकेर, नारायणपुर और सुकमा जिले के नक्सल हिंसा से पीड़ित ग्रामीणों ने मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। डेका ने नक्सल प्रभावितों को हर संभव मदद् देने की बात कही।
राज्यपाल डेका ने सभी पीड़ितों से बात चीत की। शासन की ओर से नक्सल हिंसा से प्रभावित ग्रामीणों को जो सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है उस राशि का सदुपयोग करने कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशेष पहल पर केंद्र शासन द्वारा बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सतत् कार्रवाई की जा रही है तथा वर्ष 2026 तक इस क्षेत्र को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा इन क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाये जा रहे हैं, जिससे इन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा से भरपूर बस्तर क्षेत्र में विकास एवं पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
राज्यपाल डेका ने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित जो दिव्यांग हुए हैं उनको आत्म निर्भर बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नक्सल हिंसा से दिव्यांग हुए सुकमा जिले के ग्राम चिंता गुफा निवासी राहुल सोढ़ी का इलाज एम्स रायपुर में कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, गृह मंत्री के ओएसडी अमर सिदार सहित पीड़ित ग्रामीण भी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजनांदगांव के घुमका में विकास कार्यों के भूमिपूजन और मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने घुमका नगर पंचायत में एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में घुमका में विभिन्न कार्यों के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। इनमें विद्युतीकरण के लिए नौ लाख 85 हजार रुपए, सड़क में बोर्ड लगाने के लिए नौ लाख 83 हजार रुपए तथा तीन द्वारों के लिए दस-दस लाख रुपए शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा घुमका में आयोजित सामूहिक विवाह में 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। साव ने सभी जोड़ों को आशीष प्रदान करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक हर्षिता स्वामी बघेल भी दोनों कार्यक्रमों में शामिल हुईं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत यहां 20 जोड़ों का विवाह हो रहा है, 40 परिवारों में खुशियां आ रही हैं। आज का दिन ऐतिहासिक है, सामूहिक विवाह के साथ ही एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार हर व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रही है। राज्य और केंद्र सरकार हर परिवार के आवास और इलाज की व्यवस्था के साथ ही सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के माध्यम से बेटे-बेटियों के विवाह की चिंता भी दूर कर रही है। छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन कल्याणकारी है।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है, सामूहिक विवाह में 20 दम्पति परिणय सूत्र में बंधे हैं, उनके जीवन में कृपा और समृद्धि आए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव घुमका नगर पंचायत की सोच के अनुरूप सुंदर शहर की परिकल्पना से समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने भी सभी नवदम्पत्तियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इससे गरीब एवं जरूरतमंदों को मदद मिल रही है। राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष किरण वैष्णव और समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी-कर्मचारी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने सौजन्य भेंट कर राज्यपाल को आयोग की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर आयोग के सचिव प्रतीक खरे भी उपस्थित थे।