Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मूणत ने आज 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रातः अग्रसेन चौक स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। मूणत ने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आप सभी के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभारी हूं। मेरा सदैव प्रयास रहेगा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर कार्य करता रहूं।” दिनभर उनके निवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। आम नागरिकों से लेकर भाजपा कार्यकर्ता, नेता, और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे।
*प्रमुख नेताओं की शुभकामनाएं*
राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय* ने एक्स पर लिखा: “रायपुर पश्चिम के जनप्रिय विधायक श्री राजेश मूणत जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।” *पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह* ने एक्स पर लिखा: *”भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, रायपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक श्री राजेश मूणत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। रायपुर पश्चिम और भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ आपके मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़े, यही कामना है।”* *उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव* ने लिखा: “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक मा. श्री राजेश मूणत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।”
*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा* ने लिखा: “रायपुर पश्चिम के जनप्रिय विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।” *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव* ने लिखा: “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक राजेश मूणत , आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।”
रायपुर महापौर मीनल चौबे ने भी विधायक राजेश मूणत को उनके निवास पर पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मूणत को स्वस्थ जीवन और जनसेवा के कार्यों में निरंतर मार्गदर्शन की कामना की।उन्होंने सोशल मीडिया पर मंच फेसबुक पर लिखा कि वरिष्ठ नेता, हम सभी के मार्गदर्शक, रायपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक राजेश मूणत के जन्मदिन पर उनके निवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।वे सदैव स्वस्थ रहें एवं जनसेवा व विकास के कार्यों में निरंतर हमारा मार्गदर्शन करते रहें, प्रभु श्रीराम से यही कामना है। मूणत को राज्य के विधायकों, सांसदों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। *राज्य के विकास में मूणत का योगदान* राजेश मूणत को छत्तीसगढ़ में विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में उन्होंने 15 वर्षों तक लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, परिवहन जैसे अहम विभागों के मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया। लोक निर्माण मंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेशभर में सड़कों का जाल बिछाया, ओवर ब्रिज, फ्लाईओवर और कई महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण कराया। परिवहन मंत्री के तौर पर भ्रष्टाचार रोकने हेतु कई सख्त निर्णय लिए। नगरीय प्रशासन मंत्री रहते हुए उन्होंने शहरी इलाकों को सुविधायुक्त बनाने के लिए सतत प्रयास किए। अपने विधानसभा क्षेत्र रायपुर पश्चिम के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले श्री मूणत ने इस क्षेत्र को छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक विकसित विधानसभा में बदल दिया। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया, चाहे वह महंगी बिजली हो, अवैध निर्माण, या प्रशासनिक भ्रष्टाचार—उन्होंने सड़क से सदन और अदालत तक लड़ाई लड़ी।

panchayattantra24.-रायपुर। संघ लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को राज्य शासन की ओर से एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कल इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा नगर निगमों में महापौर सम्मान राशि दी जाती है। प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि इसी निधि के अंतर्गत दी जाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी सहित सफेद पोश नेताओ्ं से संरक्षण में वर्षों से छत्तीसगढ़ में रह रहे अवैध नागिरकों का अब बच पाना मुश्किल है। पुलिस बहुत सघन तरीके से कानूनी दस्तावोजों की जांच शुरू कर दी है। जिसके चलते अवैध पाकिस्तानियों को संरक्षण देने वाले नेता अंडरग्राउंड हो गए है। पुलिस की टीम पूरे प्रदेश में अवैध नागरिकों की पहचान की ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अवैध नागिरकों को देश निकाला करने मे ंजुट गई है। छत्तीसगढ़ में अवैध नागरिकों की पड़ताल होने से अवैध नागरिकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने बिलासपुर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 300 अवैध नागरिकों की पहचान की है। पकिस्तान-बांग्लादेश के कई ऐसे लोग है जो छत्तीसगढ़ में राजधानी के आसापास गांवों और कस्बों के साथ राजधानी सहित माना राजिम ,धमतरी , भाटापारा , तिल्दा-नेवरा, मुंगेली बेमेतरा, बीरगांव, पखांजूर, अंतागढ़, संतोषी नगर, बिलाईगढ़, बिलासपुर जैसे कई शहरों में अवैध रूप से निवास कर रहे है। कांग्रेस शासनकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध रूप से बसने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पखांजूर, अंतागढ़, गीदम, जगदलपुर, बीजापुर, भाटापारा, तिल्दा-नेवरा, बीरगांव, भनपुरी, भिलाई, दुर्ग, सरायपाली, बसना और धमतरी जैसे इलाकों में लाखों की संख्या में अवैध रूप से विदेशी नागरिकों के बसने की बात कही जा रही है। आरोप है कि स्थानीय छुटभैये नेताओं और कथित तौर पर ‘नाड़ा-पायजामा’ गिरोह से जुड़े लोगों ने बड़े पैमाने पर इन विदेशी नागरिकों को न सिर्फ बसाया, बल्कि फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में भी मदद की। अवैध रूप से रह रहे इन नागरिकों के लिए आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र और अन्य सरकारी पहचान पत्र बनवाने के लिए भारी मात्रा में पैसे खर्च किए गए।
केंद्र सरकार के आदेश पर सख्त कदम अवैध पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने के केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद पुलिस के एक्शन से राजधानी में रह रहे अवैध पाकिस्तानी नागरिकों में खलबली मची हुई है। पुलिस की टीम लगातार मोहल्लों में जाकर अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों को ढूंढ-ढूंढ कर देश से बाहर कर उनको वापस पाकिस्तान भेज रही है। पिछले चार दिनों में केंद्र सरकार के आदेश पर सख्ती से कदम उठाते हुए 50-60 अवैध नागरिकों को वापस भेज चुकी है। सत्ता और प्रशासन से जुड़े जानकारों का तो यहां तक कहना है कि कांग्रेस सरकार के दौरान वोट बैंक बढ़ाने के फेर में कांग्रेसियों ने जमकर अवैध पाकिस्तानी नागरिकों की मदद कर उन्हें छत्तीसगढ़ की वोटर आई-डी, राशन कार्ड, आधार कार्ड बनवाने के साथ प्रापर्टी खरीदने में भी मदद किया। कांग्रेस सरकार में अवैध नागरिकों की वैध दस्तावेजों की कभी जांच ही नहीं हुई । तत्कालीन सरकार में छुटभैया नेताओं ने अपने-अपने आकाओ को खुश करने के लिए वोट बैंक मिशन चलाया जिसमें अवैध पकिस्तानी नागरिकों को जमीन, मकान दिलाने में मदद की दलाली करते रहे।
पाकिस्तान-बांग्लादेश से आने वाले का कोई ठोस रिकार्ड नहीं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के बाद से राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में पाकिस्तानी-बांग्लादेशी शरणार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती गई। पुलिस के पास अवैध रूप से रह रहे नागिरकों का कोई दस्तावेजी रिकार्ड नहीं है। अब उनके ही दस्तावेजों की जांच कर पिकार्ड बनाने में जुट गई है.। पाकिस्तान-बांग्लादेश से आने वाले कई जत्थों के सदस्य वापस नहीं लौटते और यहीं बस जाते हैं। इस संदर्भ में शासन और प्रशासन के पास कोई ठोस आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, और इंटेलिजेंस विभाग भी इन आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं करता। शासन और प्रशासन के पास कोई ठोस आंकड़े उपलब्ध नहीं जानकार सूत्रों के अनुसार कई धार्मिक संस्था के आयोजनों के लिए पाकिस्तान-बांग्लादेश से आने वाले कई जत्थों के सदस्य वापस नहीं लौटते और यहीं बस जाते हैं। इस संदर्भ में शासन और प्रशासन के पास कोई ठोस आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, और इंटेलिजेंस विभाग भी इन आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं करता। विशेष रूप से वर्ष 2018 से 2023 के दौरान कई पाकिस्तानी-बांग्लादेशी नागरिकों ने फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट, वीजा और पैन कार्ड तैयार कर छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रहना शुरू कर दिया था। आरोप है कि तत्कालीन कांग्रेस की सरकार के समय में कई बड़े दलालों की मदद से इन पाकिस्तानी-बांग्लादेशी नागरिकों को रायपुर जैसे शहरों में पनाह दिलाई गई। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कई ऐसे बड़े बिल्डर, सट्टेबाज, और खाईवाल पाकिस्तानी है। सूत्रों के अनुसार, राजधानी में कई पाकिस्तानी-बांग्लादेशी शरणार्थी अब सरकारी दस्तावेज जैसे मूलनिवासी प्रमाणपत्र, परिचय पत्र और वोटर आईडी कार्ड भी बनवा चुके हैं। प्रॉपर्टी खरीदकर व्यवसाय स्थापित हो चुके वे यहां न केवल स्थायी रूप से बस गए हैं, बल्कि प्रॉपर्टी खरीदने और व्यवसाय स्थापित करने जैसे काम भी कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस विषय में शासन-प्रशासन की भूमिका और निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जल्द कोई सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह भविष्य में बड़ी सुरक्षा चुनौती बन सकती है।


panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रायपुर से जयपुर और दौसा के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे सीएम हाउस से रवाना होकर 11:10 बजे बोरनियो अस्पताल परिसर, पचपेड़ी नाका पहुंचेंगे, जहां वे बोरनियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे दोपहर 12:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 12:20 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे.
मुख्यमंत्री का जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर 2:20 बजे आगमन होगा, इसके बाद वे थोड़े समय के लिए जयपुर में रुकेंगे. 3:45 बजे हेलीकॉप्टर से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर, दौसा के लिए रवाना होंगे और वहां 4:20 बजे दर्शन व पूजा करेंगे. 5:00 बजे पुनः हेलीकॉप्टर से जयपुर लौटेंगे और 5:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री का जयपुर सीएम हाउस में 7:15 बजे आगमन होगा और कुछ समय आरक्षित रहेगा. 7:45 बजे वे कार से होटल ताज, जय महल पैलेस के लिए रवाना होंगे और 8:00 बजे वहां पहुंचेंगे. 8:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा. रात 8:35 बजे होटल से जयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 9:30 बजे विशेष विमान से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे. 11:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद 11:50 बजे सीएम हाउस लौटेंगे.

panchayattantra24.-रायपुर। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई थी। यह हमला मंगलवार 22 अप्रैल को हुआ था। इस हमले के बाद से ही पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। हर तरफ आतंकवाद के खीलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों की मांग है कि, आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इस आतंकी हमले के बाद विपक्ष ने भी सरकार से कहा है कि, सरकार के तरफ से जो भी कदम उठाया जाएगा विपक्ष उनके साथ खड़ा रहेगा। वहीं अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का बयान सामने आया है।
कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि, ” इस मुद्दे पर पूरा देश एक साथ उठ खड़ा हुआ और विरोध किया। जो मंशा इन आतंकियों की थी कि इस वारदात को अंजाम देकर हिंदू-मुस्लिम की खाई को गहरा करना था और बहुत अप्रिय स्थिति उत्पन्न करना और देश की अखंडता पर वार करने का उनका इरादा था, लेकिन हर देश की नागरिक ने इसे खंडित कर दिया है हम सभी परिवारों के साथ खड़े हैं। सरकार को जो कदम उठाने पड़े वो उठाए, पूरा देश उसका समर्थन करेगा और सबकी एक राय होगी, पूरा देश एकसाथ है।”

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने तप, त्याग और पराक्रम की प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती पर कहा, भगवान श्रीहरि के आवेशावतार परशुराम जी की कृपा सब पर बनी रहे। उनका जीवन हमें सदैव विद्या, विवेक और साहस के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान परशुराम जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है। कहीं शोभायात्रा तो कहीं धार्मिक आयोजन होते हैं। परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि वो आज भी धरती पर हैं। उन्हें चिरंजीवी माना गया है। भगवान परशुराम जन्म माता रेणुका और ऋषि जमदग्नि के घर प्रदोष काल में हुआ था। सनातन धर्म के लोग उनकी जयंती धूमधाम से मनाते हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं की रियल्टी चेक करने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल खुद धरातल में उतरे। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल आज रायपुर के डीकेएस अस्पताल के औचक निरीक्षण में पहुंचे। यहां अलग-अलग वार्डों में भ्रमण के दौरान कई एयर कंडीशनर खराब मिले। जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए 24 घंट के भीतर ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर के डीकेएस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और व्यवहार के बारे में अपने अनुभव साझा किए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पाया कि अस्पताल के कई वार्डों में एयर कंडीशनर (AC) खराब हैं, जिसके कारण मरीजों को गर्मी में असुविधा हो रही है. इसे गंभीरता से लेते हुए जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर सभी खराब एसी को ठीक करने या नए एसी स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय बैठक लेकर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा कर रहे है। नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम, सीआरपीएफ सहित अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी उपस्थित है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने के संकल्प के साथ राज्य सरकार दृढ़ता से कार्य कर रही है। नक्सल विरोधी अभियानों में आपसी समन्वय और सूचना संकलन तंत्र को और अधिक मजबूत करने निर्देश दिए है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त और विकासोन्मुख प्रदेश के रूप में पूरे देश में एक नई पहचान मिलेगी।
panchayattantra24.-रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने पंजीयन विभाग के अफसरों की बैठक ली। कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ पारदर्शिता और गुड गवर्नेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बता दें कि रायपुर सहित प्रदेश भर में रजिस्ट्री नहीं होगी। आज सभी रजिस्ट्री कार्यालय बंद है । इससे पूरे दिन पंजीयन कार्य नहीं हो रहा है। जिन लोगों को रजिस्ट्री के लिए सोमवार का अपॉइंटमेंट मिला था , ऐसे पक्षकारों को पंजीयन कार्यालय से मैसेज भेजा गया है।
उन्हें सहयोग करने की अपील की जा रही है। रजिस्ट्री कार्य बंद रहने से प्रदेशभर में 15 हजार से अधिक लोगों को असुविधा हुई। विभागीय समीक्षा बैठक के चलते यह फैसला किया गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णु देव साय के साथ आज उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की अहम बैठक होने वाली है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो रही गृह विभाग की इस बैठक के संबंध में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों के संबंध में चर्चा की जाएगी. छत्तीसगढ़ में अवैध तरीके से रह रहे पाकिस्तानियों और बांग्लादेशियों को बाहर किया जाएगा. आगे विजय शर्मा ने कहा, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बहुत से लोग संदेहास्पद तरीके से रह रहे हैं. उनकी पहचान कर उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा. कुछ संदेही पकड़े भी गए हैं. वहीं विजिटर वीजा, लांग टर्म और मेडिकल वीजा पर पाकिस्तान से आए लोगों के संबंध में चर्चा करने के साथ, केंद्र सरकार के मार्गदर्शन से आगे क्या करना है, तय किया जाएगा.
गौरतलब है बीते 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कूटनीतिक एक्शन लेते हुए भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं. इसके साथ ही उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने का आदेश दिया गया है. भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा अब केवल 27 अप्रैल तक ही वैध रहेगा, जबकि मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है.