Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। 23 लोगों की मौत पर CM साय ने दुःख जताया है, अपने ट्वीट में सीएम ने बताया, आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित सिंहाचलम मंदिर में दीवार गिरने की घटना से 8 श्रद्धालुओं के निधन और कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। एक और ट्वीट – कोलकाता के एक होटल में आग लगने की घटना से 15 लोगों के असमय निधन एवं 13 लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की शहादत से व्यथित रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, 1 मई को उनके जन्मदिन के अवसर कर किसी भी तरह का आतिशबाजी, फूल माला व गुलदस्ता का प्रयोग न करे। इस दिन को असहाय एवं वंचितों की सेवा कर सादगी से मनाएं। बृजमोहन अग्रवाल जन्मदिन के अवसर पर अपने मौलश्री स्थित आवास पर रहकर ही कार्यकर्ताओं, आम जनता, एवं शुभचिंतकों से मुलाकात करेंगे। अग्रवाल ने कहा कि, “मुझे हमेशा कार्यकर्ताओं और जनता का अटूट स्नेह मिला है। यही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है।”
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। नवा रायपुर के जंगल सफारी में आखिरकार जेब्रा का एक जोड़ा आ गया है। गुजरात स्थित उद्योगपति अंबानी के जू से जेब्रा के अलावा मीर कैट और माउस डियर के जोड़ा भी मिला है। इन विदेशी और दुर्लभ वन्य प्राणियों को पाने के लिए वन विभाग को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। गुजरात से जेब्रा, माउस डियर और मीरकैट का जोड़ा बेहद सावधानी से यहां लाया जा चुका है। दुनियाभर में बेहद दुर्लभ और छत्तीसगढ़ में पाया जाने वाला सफेद भालू देने के बाद ही जेब्रा, माउस डियर और मीरकैट का जोड़ा मिला है। जंगल सफारी में सफेद भालू के दो शावक थे। इन्हीं में से एक गुजरात के जू को देना पड़ गया। दोनों सफेद भालू के शावक मरवाही और चिरमिरी के जंगलों में बीमारी की हालत में मिले थे। 
फिलहाल उन्हें जंगल सफारी में बंद पिंजरे में रखा गया है। करीब 21 दिन क्वारेंटाइन में रखने के बाद उन्हें धीरे-धीरे बाड़े में लाया जाएगा। जंगल सफारी प्रबंधन िपछले करीब 10 साल से जेब्रा लाने का प्रयास कर रहा था। इसके लिए आला अफसर तत्कालीन मंत्री साउथ अफ्रीका तक गए थे। विदेश से जेब्रा लाने में करीब 15 करोड़ का खर्च आ रहा था। इस वजह से सफारी प्रबंधन ने ये कोशिश बंद कर दी। पिछले करीब दो साल से देश के अलग-अलग जू में जहां जेब्रा है वहां से एक जोड़ी लाने का प्रयास किया जा रहा था।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदुओं को बड़ी राहत मिली है। इस मामले को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अल्पसंख्यक/पीड़ित अभी रह सकते हैं, ये लोग CAA के तहत नागरिकता भी ले सकेंगे। गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने इसके लिए दिशा निर्देश दिए हैं। बता दें कि भारत ने सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है, जिसके बाद से ही पाकिस्तानी हिंदुओं के सामने भी दुविधा की स्थिति थी। बीते दिनों कुछ पाकिस्तानी हिंदुओं ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की थी, और उन्हे राहत देने की मांग रखी थी। जिसपर विजय शर्मा ने कहा था कि वे केंद्र से दिशा निर्देश लेकर आगे की कार्यवाही करेंगे।
वहीं नक्सली आपरेशन को लेकर तेलंगाना में कुछ संगठनों ने शांति वार्ता की पहल की है, इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आखिर यह लोग होते कौन है? कौन है ये लोग, दाल में जरूर कुछ काला है। नक्सली बताएं उनकी तरफ से कौन बात करेंगे? बस्तर में कई बड़ी घटनाएं हुई तब कहां थे? कई बड़े हमले के बाद वार्ता के लिए क्यों नहीं आए? कई ग्रामीण और कई नेता मारे तब क्यों नहीं आए? जाहिर है कि गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से सीधा सवाल किया है कि नक्सलियों की तरफ से चर्चा के लिए कौन आएगा पहले यह बताएं? आपको बता दें कि कर्रेगुटा पहाड़ी पर 8 दिनों से नक्सल करवाई जारी है। इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि आज तेलंगाना वाले फंस रहे हैं तो पीड़ा हो रही है, छत्तीसगढ़ के आदिवासी मारे गए तो पीड़ा नहीं हुई। छत्तीसगढ़ में नक्सल मुठभेड़ में 400 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल आर्शीवाद भवन रायपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह एवं गरिमामय समारोह में मनाया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा , विशिष्ट अतिथि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सह-संगठन सचिव अवध राज्य प्रांत प्रचारक संजय मिश्र कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर की प्रथम नागरिक मीनल चौबे जी उपस्थित थे।
अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राज कुमार दीक्षित एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया | आशीर्वाद स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया | स्नेह सम्मेलन में हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया संवर्धन संभव छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पुरंदर मिश्रा ने सामाजिक सद्भावना एवं एकता के लिए ब्राह्मण समाज को आगे आने कहा। कुलपति महोदय ने संस्कृत शिक्षा एवं अध्ययन के लिए आशीर्वाद स्कूल को प्रोत्साहित किया। पूर्व विधायक एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे जी ने आर्शीवाद भवन के इतिहास पर प्रकाश डाला अवध प्रांत के प्रचारक संजय मिश्रा जी ने भगवान परशुराम के पराक्रम एवं जीवन गाथा का सारगर्भित वर्णन किया| अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने कहा कि आर्शीवाद भवन 108 साल पुरानी संस्था है जो छत्तीसगढ़ की सबसे पुरानी संस्था है| समारोह उपरांत स्वादिष्ट भोजन का आनंद सामाजिक बंधुओं ने लिया।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। नक्सली आपरेशन को लेकर तेलंगाना में कुछ संगठनों ने शांति वार्ता की पहल की है, इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आखिर यह लोग होते कौन है? कौन है ये लोग, दाल में जरूर कुछ काला है। नक्सली बताएं उनकी तरफ से कौन बात करेंगे? बस्तर में कई बड़ी घटनाएं हुई तब कहां थे? कई बड़े हमले के बाद वार्ता के लिए क्यों नहीं आए? कई ग्रामीण और कई नेता मारे तब क्यों नहीं आए? जाहिर है कि गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से सीधा सवाल किया है कि नक्सलियों की तरफ से चर्चा के लिए कौन आएगा पहले यह बताएं?
आपको बता दें कि कर्रेगुटा पहाड़ी पर 8 दिनों से नक्सल करवाई जारी है। इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि आज तेलंगाना वाले फंस रहे हैं तो पीड़ा हो रही है, छत्तीसगढ़ के आदिवासी मारे गए तो पीड़ा नहीं हुई। छत्तीसगढ़ में नक्सल मुठभेड़ में 400 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। दरअसल, बहुत पहले से कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सली यहीं के आदिवासी हैं, जो सामने आते हैं और इनको कंट्रोल करने वाले तेलंगाना आंध्र प्रदेश के हैं। जब पुलिस मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ के आदिवासी नक्सली मारे जाते थे तब कोई पीड़ा नहीं होती थी लेकिन आज हो रही कार्रवाई में उनके सभी बड़े लीडर्स फंसे हुए हैं और अपनी जान बचाने के लिए अब शांति वार्ता की बात कह रहे हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है. कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है. ऑपरेशन में जवानों ने 3 महिला नक्सलियों को ढेर किया है. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रणभूमि पर डटे जवानों के हौसले को सराहा है. सीएम विष्णुदेव साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन पर आज कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चल रहे सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली है. रणभूमि में हमारे वीर जवान 44 डिग्री की तीव्र गर्मी, पानी की कमी और बिना छांव जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भी डटे हुए हैं। उन्होंने जवानों के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए सराहना की है. बता दें कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सरहदी इलाके के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जवानों और नक्सलियों के बीच काफी दिनों तक मुठभेड़ चली. अभी भी जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव और हथियार बरामद किए गए हैं.
 

 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका के अमरकंटक प्रवास के दौरान ईको हिल रिसॉर्ट, धरमपानी पुलिस बल के जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। गौरेला पेंड्रा मारवाही जिले के पकरिया आंगनबाड़ी केन्द्र में राज्यपाल रमेन डेका ने बच्चों से मुलाकात की और एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत आंगनबाड़ी परिसर में आम के पौधे लगाए साथ ही बच्चों को ड्राईंग किट भेंट किए। राज्यपाल रमेन डेका ने गौरेला विकासखण्ड के ग्राम पकरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभान्वित परिवार के घर पहुंचकर उनसे भेंट की। उन्होंने हितग्राही हरि सिंह एवं उनके परिवार के लोगों से चर्चा कर उनसे शासन की योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के दावड़ा कॉलोनी, पचपेड़ी नाका स्थित ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया और परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना की अहम भूमिका होती है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है और राजधानी से लेकर दूरस्थ अंचलों तक प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता हमारी सरकार कर रही है। 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नवा रायपुर अटल नगर में ‘मेडिसिटी’ विकसित कर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ न केवल देश के स्वास्थ्य मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा, बल्कि मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ के प्रबंधन एवं स्टाफ को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह संस्थान माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। आज मंत्रालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा अतिशेष धान की नीलामी में प्राप्त दरों के अनुमोदन के लिए मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक आयोजित हुई।इस महत्वपूर्ण बैठक में खाद्य मंत्री , स्वास्थ्य मंत्री एवं खेल मंत्री और मंत्री रामविचार नेताम सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वन मंत्री और वित्त मंत्री उपस्थित रहे। राज्य के किसानों के हित में पारदर्शिता और त्वरित निर्णय हमारी प्राथमिकता है। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और नीलामी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो।