Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश यात्राओं के दौरान मेजबान को भारत में बनी कोई न कोई ऐसी कलाकृति भेंट करते हैं, जिनका अपना विशेष महत्व होता है. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित BIMSTEC शिखर सम्मेलन भी एक ऐसा अवसर था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले सुंदर हस्तशिल्प भेंट किए.
थाई प्रधानमंत्री शिनवात्रा को प्रधानमंत्री मोदी ने डोकरा पीतल की मोर नाव भेंट में दी है. यह छत्तीसगढ़ के जनजातीय कारीगरों द्वारा प्राचीन ‘लॉस्ट-वैक्स’ ढलाई तकनीक से हाथ से बनाई गई कलाकृति है. मोर के आकार की इस नौका पर की गई जटिल नक्काशी और एक शांत आदिवासी नाविक मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य को दर्शाता है, जो डोकरा कला की मूल भावना है.
 

 panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर के देवी मंदिरों में MP बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार पूजा अर्चना की। मां से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, महामाया मंदिर में आयोजित भक्ति संध्या में शामिल होकर भक्तिरस में डूबने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। नवरात्रि का यह पर्व शक्ति, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। मां दुर्गा हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन में उजाला भरें।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क विस्तार को लेकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खरसिया–नया रायपुर–परमालकसा नई रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति दे दी गई है। करीब 8,741 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना राज्य के रेल परिवहन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी। 
इससे बलौदाबाजार सहित अन्य क्षेत्रों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी और औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद अब छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने देश ने सनातन बोर्ड स्थापित किये जाने की मांग को एक बार फिर से हवा दी है। वही इस मांग पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विजय शर्मा से पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि, मसला ये है कि वक्फ बोर्ड को 2013 में अमेंडमेंट करके जो प्रावधान रखे गए थे उसको समाप्त करके नया संशोधन भी लाया गया है। विजय सहरमा ने दावा किया कि, वक्फ बोर्ड जैसी संस्था को और नियंत्रित करने की जरूरत है। जहां तक बात सनातन बोर्ड के स्थापना की है तो वह भावना है मैं उनका सम्मान करते है। 
 दरअसल सनातन बोर्ड के गठन की मांग डॉ सलीम राज ने उठाई है। उन्होंने कहा कि, कि अगर वक्फ बोर्ड मुस्लिम समाज के लिए है, तो हिंदू समाज के गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए भी एक बोर्ड होना चाहिए। डॉ. सलीम राज का कहना है कि जैसे वक्फ बोर्ड मस्जिदों और अन्य संपत्तियों की देखरेख करता है, वैसे ही देश में मौजूद मठ-मंदिरों की संपत्तियों की सुरक्षा और प्रबंधन के लिए भी एक ‘सनातन बोर्ड’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार मंदिरों की संपत्तियां बेची जाती हैं या अवैध कब्जे में चली जाती हैं, जिससे हिंदू समाज के जरूरतमंद वर्ग को कोई लाभ नहीं मिलता। अगर सनातन बोर्ड बनता है, तो इन संपत्तियों से होने वाली आमदनी से गरीब और वंचित हिंदुओं की मदद की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वे जल्द ही प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को पत्र लिखने वाले हैं।
 

 
panchayattantra24.- रायपुर। CM विष्णुदेव साय कुदरगढ़ महोत्सव में शामिल हुए। सीएम साय का ट्वीट भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से उन्होंने ‘भारत कुमार’ के रूप में पहचान बनाई। उनका योगदान न केवल सिनेमा को, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को भी समर्पित रहा। जब-जब देशभक्ति फिल्मों की बात होगी, मनोज कुमार जी का स्मरण स्वाभाविक रूप से होगा। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों से कहा, ‘निश्चित रूप से आपका पावर बढ़ेगा, लेकिन जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में इसके लिए योजना बनेगी। राहुल गांधी ने फील्ड में निष्क्रिय रहने वालों और पार्टी बैठकों से नदारद रहने वालों को लेकर कहा कि ऐसे लोगों को हटाया जाएगा और अच्छा काम करने वालों को ज्यादा ताकत मिलेगी। राहुल-खड़गे ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को जो निर्देश दिए है जिससे मनमानी करने वाले बड़े नेताओं को झटका लगा है। 
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘आप लोग संकट में पार्टी के साथ रहे, जमीन पर संघर्ष कर रहे हो, जिन्हें मंत्री और चेयरमैन बनाया, वे पार्टी छोड़कर चले गए। जो संकट के समय पार्टी के साथ रहता है, वही असली योद्धा होता है।’ इस बैठक में छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश और चंडीगढ़ के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक की व्यवस्था इस बार राज्यवार नहीं थी, बल्कि रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बैठने की व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी को अलग-अलग राज्यों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठने का मौका मिला। यहां राज्य के अनुसार बैठक व्यवस्था नहीं थी बल्कि हर किसी को अलग-अलग जगह सीट अलॉट​ की गई थी। 
 बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आगामी रणनीतियों को लेकर अहम चर्चा हुई। बैठक में कई जिला अध्यक्षों ने कहा कि सत्ता आने के बाद संगठन को दरकिनार कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन और सत्ता को साथ चलना चाहिए, लेकिन कई राज्यों में ऐसा नहीं हो पाया। ‘हमारे पास पद तो है, लेकिन पावर नहीं।’ ये शिकायत लगभग सभी राज्यों के जिला अध्यक्षों की थी। उनका कहना था कि जिलों में संगठनात्मक फैसलों में विधायकों, पूर्व विधायकों और स्थानीय प्रभावी नेताओं का जरूरत से ज्यादा दखल होता है। इससे संगठन के स्वतंत्र रूप से काम करने में बाधा आती है। इस पर जिला अध्यक्षों ने मांग रखी कि AICC स्तर से इस मुद्दे को मॉनिटर किया जाए और संगठन को सशक्त करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं। इस पर जिला अध्यक्षों ने मांग रखी कि AICC स्तर से इस मुद्दे को मॉनिटर किया जाए और संगठन को सशक्त करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. वह सूरजपुर में कुदरगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे और मां बागेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे. इसी दौरान, वर्षों से लंबित कुदरगढ़ रोपवे परियोजना का भूमि पूजन भी करेंगे. दौरे के बाद वह रायपुर लौटकर मंत्रालय में विभागीय बैठक करेंगे. रात 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए भी मौजूद रहेंगे.
 राज्य गठन के बाद से पहली बार छत्तीसगढ़ में नक्सली दबाव में हैं. छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बुलंद हौसले वाली कार्रवाइयों ने नक्सलियों को घुटनों पर ला दिया है. इसी बीच, माओवादियों की ओर से शांति वार्ता का प्रस्ताव आया है. ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा नक्सल मुद्दे पर एक अहम मोड़ साबित हो सकती है. शाह ने पिछले कुछ महीनों में लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा किया और नक्सलियों के खिलाफ अभियान की समीक्षा की है. उन्होंने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है.
 

 panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कवि, लेखक एवं पत्रकार पद्मभूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती (04 अप्रैल) पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने पंडित माखन लाल चतुर्वेदी को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में प्रकृति प्रेम, त्याग, बलिदान और देशभक्ति का अनुपम संगम दिखाई देता है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी ने अपनी प्रभावशाली लेखनी के माध्यम से जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बिलासपुर के सेंट्रल जेल में लिखी गई उनकी प्रसिद्ध कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ आज भी लोगों के हृदय में देशभक्ति की भावना का संचार करती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चतुर्वेदी जी की उत्कृष्ट रचनाएं, उनमें निहित राष्ट्रप्रेम और संवेदना भावी पीढ़ियों के मन में सदैव देशभक्ति की भावना का संचार करती रहेंगी।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। योग आत्मा, मन और शरीर को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वपटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विधा को अपनाकर आरोग्य की प्राप्ति कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामयी समारोह में अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने आज शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने संतों का अभिवादन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 
मुख्यमंत्री साय ने योग आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिन्हा को छत्तीसगढ़ को जोड़ने और स्वस्थ रखने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जनसेवा को समर्पित उनका सामाजिक जीवन और सांगठनिक दायित्वों के लंबे अनुभव का लाभ योग आयोग के साथ ही प्रदेशवासियों को भी मिलेगा। 2017 में स्थापित योग आयोग की अब तक की यात्रा शानदार रही है और श्री सिन्हा के नेतृत्व में यह नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत में योग ऋषि-मुनियों की देन है और वे इस सुंदर परंपरा के संवाहक भी हैं। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है और इसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना, जो शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही योग रूपी इस चेतना का विश्वभर में विस्तार हुआ और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने को मान्यता दी। साय ने कहा कि योग विश्वभर में विभिन्न रूपों में प्रचलित है और इसकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें स्वस्थ तन-मन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और भावी पीढ़ी को योग से जोड़कर इसका महत्व समझाना चाहिए।
 योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग सभी के लिए है और सभी को जोड़ने का काम करता है। संगठन में काम करते हुए सदैव मैंने लोगों को जोड़ने का कार्य किया है और आज मुझे योग आयोग के माध्यम से सभी को जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। श्री सिन्हा ने कहा कि प्रकृति में अनेक महत्वपूर्ण संपदाएं उपलब्ध हैं, परंतु इनमें सर्वश्रेष्ठ मानव संपदा है। मुख्यमंत्री जी ने मुझे मानव संपदा को स्वस्थ रखने का जिम्मा सौंपा है और इसे पूरा करने के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।हमारे प्रधानमंत्री जी नियमित योग करते हैं। उनकी ऊर्जा और कार्यक्षमता से आज सारी दुनिया वाकिफ है। सिन्हा ने योग की विश्वव्यापी लोकप्रियता और प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने निगम-मंडल की नियुक्तियों को लेकर नेताओं की नाराजगी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात हमारे ध्यान में नहीं आई है. अगर कोई विषय आएगा तो पार्टी इसे बैठकर सुलझाएगी. हमारी पार्टी बहुत बड़ी है और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम कर रही है. गौरीशंकर श्रीवास के फेसबुक पोस्ट पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत अभिमत है, लेकिन पार्टी इस पर अंतिम निर्णय लेती है. 
बेरोजगारी भत्ता को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का बयान हास्यास्पद है. उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल में युवाओं को कुछ नहीं दिया, बल्कि आखिरी समय में ऊंट के मुंह में जीरा देने जैसा दिखावा किया. मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार 2% बेरोजगारों को भी भत्ता नहीं दे पाई. उन्होंने सिर्फ कुछ लोगों को लॉलीपॉप की तरह छलावा दिया. कांग्रेस को इस मुद्दे पर बोलने का कोई हक नहीं है. मंत्री जायसवाल ने ‘महतारी वंदन योजना’ को लेकर कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में महिलाओं को 500 रुपए तक भी नहीं दिए, जबकि भाजपा सरकार वास्तविक रूप से महिलाओं के हित में काम कर रही है.