Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। नगर निगम जोन 10 में सचिन मेघानी बने जोन अध्यक्ष सात पार्षद ने सभी ने सचिन मेघानी को चुना इस अवसर पर सभापति सूर्यकांत राठौर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ पार्षद गण अनामिका सिंह गायत्री नवरंगे विनय निर्मलकर मनोज जांगड़े सुषमा तिलक साहू विनय ध्रुव उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज छत्तीसगढ़ योग आयोग का अभिनंदन समारोह हुआ। जिसमें सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने इस समारोह में कहा, योग हमारे देश की बहुत प्राचीन विधा है, जो सदैव ऋषि-मुनियों से जुड़ी रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में विश्व योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा और प्रतिवर्ष 21 जून को सम्पूर्ण विश्व में योग दिवस मनाया जाता है।
आगे उन्होंने x में लिखा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ योग आयोग के अभिनंदन समारोह में अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा को बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूज्य साधु-संतों के आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ नेता रमेश बैस , महंत रामसुंदर दास , पूज्य साधु-संतगण उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। दिल्ली सरकारी आवास में रायपुर लोकसभा से MP बृजमोहन अग्रवाल ने गृह प्रवेश किया। सोशल मीडिया में जानकारी साझा करते उन्होंने लिखा, आप सभी के स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। मां भगवती हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सेवा व समर्पण की शक्ति प्रदान करें। जय माता दी! इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू , उपमुख्यमंत्री अरुण साव , सांसद संतोष पांडये , विजय बघेल , चिंतामणि महाराज , राधेश्याम राठिया ,कमलेश जांगड़े , रूप कुमारी , महेश , भोजराज नाग सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ योग आयोग के अभिनंदन समारोह में पहुंचे है। राज्य सरकार ने बुधवार को निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है। जारी लिस्ट के मुताबिक भूपेंद्र सवन्नी क्रेडा अध्यक्ष, लोकेश कावड़िया छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं। लिस्ट में 4 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं।
साथ ही सौरभ सिंह खनिज विकास निगम अध्यक्ष, शशांक शर्मा छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद अध्यक्ष, राजीव अग्रवाल CSIDC के अध्यक्ष और संजय श्रीवास्तव को नागरिक आपूर्ति निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं दीपक महसके को CGMSC की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मोना सेन को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं। वहीं जितेंद्र कुमार साहू को राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष और अमरजीत सिंह छाबड़ा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं डॉ. वर्णिका शर्मा राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष, नीलू शर्मा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष, नंदकुमार (नंदे साहू) रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, अनुराग सिंह देव गृह निर्माण मंडल और शालिनी राजपूत राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य ने कुल ₹16,390 करोड़ का जीएसटी राजस्व संग्रह कर देशभर में सबसे अधिक 18 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को जीएसटी राजस्व वृद्धि के मामले में पूरे देश में पहले स्थान पर स्थापित करती है। इस क्रम में महाराष्ट्र 16% और तमिलनाडु 15% की वृद्धि दर के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
मार्च 2025 में पहली बार ₹2000 करोड़ से अधिक का मासिक संग्रह मार्च 2025 में छत्तीसगढ़ को SGST मद में ₹1,301.09 करोड़ की प्राप्ति हुई, जो कि मार्च 2024 की तुलना में 72 प्रतिशत अधिक है। यह पहली बार है जब राज्य ने SGST संग्रह में ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। मार्च 2025 में ही IGST मद में ₹756.73 करोड़ प्राप्त हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। इस प्रकार मार्च 2025 में कुल जीएसटी संग्रह ₹2,057.82 करोड़ रहा, जो मार्च 2024 के ₹1,443.66 करोड़ की तुलना में 43 प्रतिशत की प्रभावशाली मासिक वृद्धि दर्शाता है। जीएसटी आने के बाद छत्तीसगढ़ ने पहली बार एक माह में कुल जीएसटी राजस्व में 2000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है।
बेहतर प्रशासन, तकनीक का समावेश और सतत निगरानी से मिली ऐतिहासिक सफलता यह उल्लेखनीय प्रगति राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के दिशानिर्देश पर वाणिज्यिक कर विभाग में किए गए व्यापक सुधार, नवाचार और नई कार्यसंस्कृति का प्रत्यक्ष परिणाम है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वाणिज्यिक कर मंत्री ओ. पी. चौधरी के मार्गदर्शन में विभाग ने जीएसटी प्रशासन को अधिक सक्रिय, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने हेतु निर्णायक कदम उठाए हैं।
नॉन-फाइलर्स पर नियंत्रण रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले व्यापारियों की निरंतर निगरानी एवं संवाद के माध्यम से अनुपालना दर में बड़ा सुधार हुआ है। नॉन-फाइलर्स की संख्या 15 प्रतिशत से घटकर मात्र 6 प्रतिशत रह गई है। फर्जी पंजीकरण की जांच 28,000 से अधिक व्यवसायों का भौतिक सत्यापन किया गया, जिनमें से 4, 252 फर्मों, जो कुल फर्मों का लगभग 15% है, को फर्जी पाया गया। इससे कर अपवंचन पर प्रभावी अंकुश लगा और कर अनुपालना में वृद्धि हुई।
डेटा एनालिटिक्स आधारित कार्रवाई वर्षभर में डेटा एनालिटिक्स के आधार पर 313 मामलों में लेखा पुस्तकों की जांच कर ₹45.13 करोड़ की वसूली की गई। वहीं, 77 प्रतिष्ठानों की तलाशी/निरीक्षण से ₹47.35 करोड़ की अतिरिक्त राशि प्राप्त हुई। सेक्टर विश्लेषण और इंटर-डिपार्टमेंटल समन्वय जीएसटी विभाग द्वारा सेक्टर आधारित विश्लेषण और इंटर डिपार्टमेंटल डेटा का उपयोग करते हुए 49 संभावित कर अपवंचन क्षेत्रों की पहचान की गई जिससे ₹101 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया गया। सरकारी विभागों से बेहतर अनुपालन मार्च 2025 में किए गए विशेष प्रयासों के तहत शासकीय विभागों द्वारा जीएसटीआर-7 रिटर्न दाखिल करवाकर इनके सप्लायर्स से ₹37 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व एकत्रित किया गया। व्यापक व्यापारी संपर्क अभियान राज्य भर में ऐसे 36,847 व्यापारियों से संपर्क किया गया, जिन्होंने या तो शून्य रिटर्न दाखिल किया था या व्यवसाय में नकारात्मक वृद्धि दर्शाई थी, जिससे कर अनुपालन में बढ़ोतरी सुनिश्चित हुई। इन सभी ठोस और तकनीक आधारित उपायों का प्रत्यक्ष परिणाम है कि छत्तीसगढ़ आज देश में जीएसटी वृद्धि में शीर्ष स्थान पर है। भविष्य के लिए डिजिटल और एआई-आधारित रणनीति तैयार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के मार्गदर्शन में जीएसटी विभाग अब डिजिटल ट्रैकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी प्रणाली और उन्नत अनुपालन तंत्र को लागू कर, आने वाले वर्षों में भी छत्तीसगढ़ को देश में अग्रणी स्थिति में बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। “छत्तीसगढ़ की यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल आंकड़ों की उपलब्धि नहीं, बल्कि ईमानदारी, पारदर्शिता और जनभागीदारी पर आधारित सुशासन की पहचान है। हमारी सरकार ने टैक्स प्रशासन को जनकेंद्रित और टेक्नोलॉजी-संचालित बनाकर यह सिद्ध किया है कि अगर इच्छाशक्ति हो तो राजस्व भी बढ़ता है और विश्वास भी। हम इसी गति को बनाए रखते हुए छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और समावेशी विकास का मॉडल बनाएंगे।” – विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा कमल विहार में हुआ, जहां एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण वह डिवाइडर से टकरा गई, जिससे युवती का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान आलिया खान (पिता रमजान खान) निवासी चौरसिया कॉलोनी के रूप में हुई है। हादसे में बाइक सवार अन्य दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने भेंट की। उप मुख्यमंत्री ने राज्यपाल रमेन डेका को गृह विभाग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को गृह विभाग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। बैठक के दौरान प्रदेश में अपराध नियंत्रण, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था को मजबूत करने की योजनाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
उप मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को गृह विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और नए सुधारात्मक उपायों के बारे में भी अवगत कराया। राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य की कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मुद्दों पर गहरी रुचि दिखाई और आवश्यक सुझाव भी दिए। उन्होंने प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासनिक तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। यह मुलाकात प्रदेश के शासन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से हुई, जिससे आम जनता को अधिक सुरक्षित और सशक्त वातावरण मिल सके।
panchayattantra24.-रायपुर।
वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में रायपुर में मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह के साथ आतिशबाजी कर बिल का स्वागत किया। कहा – न दूरी है न खाई है, मोदी हमारा भाई है। बता दें कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को वक्फ संशोधन बिल 2024 लोकसभा में पेश किया। सुबह 12 बजे से बिल पर 8 घंटे की चर्चा शुरू हुई। बिल के जरिए वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को कानूनी दायरे में लाए जाने का प्रस्ताव है।
बिल पर चर्चा में रिजिजू ने 58 मिनट अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार ने 5 मार्च 2014 को 123 प्राइम प्रॉपर्टी को दिल्ली वक्फ बोर्ड को ट्रांसफर कर दीं। ऐसा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अल्पसंख्यक वोटों के लिए किया गया, पर चुनाव हार गए। रिजिजू ने कहा- अगर हमने आज यह संशोधन बिल पेश नहीं किया होता, तो जिस इमारत में हम बैठे हैं, उस पर भी वक्फ संपत्ति होने का दावा किया जा सकता था। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में नहीं आती तो कई अन्य संपत्तियां भी गैर-अधिसूचित हो गई होतीं।

panchayattantra24.-रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के आदेशानुसार और आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार जोन 6 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शर्मा की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 6 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 नाविकों की विशेष टीम के सहयोग से जोन 6 क्षेत्र के अंतर्गत महाराजबंध तालाब को जलकुम्भी से मुक्त करवाने अभियान चलाया जा रहा है. विगत 3 दिन अभियान के तहत महाराजबंध तालाब से लगभग 15 डम्पर जलकुम्भी बाहर निकाली जाकर उसको तत्काल डम्पर और थ्री डी मशीन की सहायता से उठवाया जा चुका है. तालाब से जलकुम्भी को बांस की सहायता से बाहर निकलने का अभियान जारी है. महाराजबंध तालाब को जलकुम्भी से शीघ्र मुक्त करवाने के निर्देश दिए गए हैँ.

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय पशुपालन विभाग की बैठक ले रहे है, जिसमें विभाग के सभी अधिकारी मौजूद है। यह बैठक अमित शाह के छग दौरे को लेकर रखी गई है, क्योंकि अमित शाह रायपुर में प्रशासनिक बैठक करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय : व्यापारियों और आम जनता को राहत विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए दो अहम निर्णय लागू किए हैं, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के दिशानिर्देश पर इन निर्णयों को वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल किया गया था।
ई-वे बिल की सीमा में वृद्धि : अब ₹1 लाख तक का माल परिवहन होगा बिना ई-वे बिल के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के भीतर माल परिवहन के लिए अनिवार्य ई-वे बिल की सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी है। यह निर्णय विशेष रूप से छोटे व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। इस निर्णय से व्यापारियों को ₹1 लाख तक के मूल्य के सामानों के परिवहन में अब ई-वे बिल की आवश्यकता नहीं होगी। इस निर्णय से राज्य में ई-वे बिल जनरेट करने वाले लगभग 26% व्यापारियों को ई-वे बिल जनरेट करने से मुक्ति मिलेगी। इस निर्णय से ई-वे बिल जनरेशन में 54 प्रतिशत की कमी आएगी, जिससे अनुपालन व्यय में उल्लेखनीय कमी आएगी। हालांकि, कुछ विशेष वस्तुएं जैसे पान मसाला, तंबाकू उत्पाद, विशिष्ट लकड़ी उत्पाद जैसे – प्लायवुड, लेमिनेटेड शीट, पार्टिकल बोर्ड, फाइबर बोर्ड, आयरन, स्टील एवं उसके सामान, कोयला के लिए यह छूट लागू नहीं होगी। व्यापारियों द्वारा लंबे समय से ई-वे बिल में छूट दिए जाने की मांग पर यह निर्णय लिया गया है, जो व्यापार को सुगम और लागत प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।