Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और कोंटा विधायक कवासी लखमा को न्यायिक रिमांड समाप्त होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में पेश किया गया। इससे पहले कोर्ट ने लखमा की न्यायिक हिरासत 14 पर भेजा था। बता दें कि बीते जनवरी महीने में ED ने लखमा को इस घोटाले में गिरफ्तार किया था, जिसमें उन पर आरोप है कि उन्होंने मंत्री पद पर रहते हुए हर महीने लगभग 2 करोड़ रुपये प्राप्त किए, जिससे कुल मिलाकर 72 करोड़ रुपये की अवैध आय हुई। इन आरोपों के अनुसार, इस धनराशि का उपयोग कांग्रेस कार्यालय और अपने बेटे के लिए एक घर बनाने में किया गया। बीते महीने सुनवाई के बाद ED की स्पेशल कोर्ट ने लखमा की न्यायिक रिमांड 4 मार्च तक बढ़ा दी गई थी। अब, रिमांड समाप्त होने के बाद, उन्हें पुनः अदालत में पेश किया गया है।
गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था. इससे पहले उनसे 2 बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी. गिरफ्तारी के 7 दिन बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ED ने 7 दिन कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ की थी. उसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक लखमा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था. पिछली सुनवाई के दौरान जेल में पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं होने के कारण लखमा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी. सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा की 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ा दी थी.
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ प्रदेश की सियासत गरमा गई है. सीबीआई की रेड कार्रवाई को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है, तो भाजपा भी कांग्रेस पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है. वहीं स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान का पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वहीं इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि कितना भी ताकतवर व्यक्ति हो, कानून से बड़ा कोई नहीं है.
मंत्री जायसवाल ने आगे कहा कि सरकार सभी प्रकार के घोटाले की मॉनिटरिंग कर रही है. पावर का दुरुपयोग करके ऐसा काम करेगा, तो कार्रवाई सुनिश्चित है. कांग्रेस को खुश होना चाहिए कि जो भी गलत काम हुए है उन पर अब कार्रवाई हो रही है और उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर CBI के FIR को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा था कि CBI रेड के बाद 21 से अधिक लोगों पर FIR किया गया. केंद्रीय एजेंसियों के जरिए ये हमें डराना चाहते हैं. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर का नाम 8वे नंबर पर लेकिन भूपेश बघेल का 6वें नंबर पर है. सरकार ने ऐसा करके मुख्य अभियुक्तियों को बचाने के लिए कार्य करने की मंशा स्पष्ट कर चुकी है.
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। रोजी मजदूरी से जीविकोपार्जन करने वाली सुषमा नौरंगे, अब साल के 1.8 लाख रुपए कमाने लगी है। इस बात को सुनकर आपको यह मात्र एक कहानी लगेगी लेकिन सुषमा ने ऐसा कर दिखाया है। आरंभ विकासखंड के ग्राम पचेड़ा में रहने वाली सुषमा नौरंगे 2017 से पहले एक सामान्य सी गृहिणी थी और रोजी-मजदूरी करके घर के खर्च में अपना योगदान देती थीं। नौरंगे के जीवन में एक बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने 2017 में बिहान कार्यक्रम के अंतर्गत आराधना समूह में सदस्य के रूप में काम शुरू किया। बिहान कार्यक्रम के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के क्रम में नौरंगे ने सीआईएफ राशि ₹ 1.2 लाख और ₹ 3 लाख बैंक से लोन लेकर अपनी आजीविका शुरू की।
वर्तमान में सुषमा नौरंगे सिलाई कढ़ाई, आटा चक्की एवं धान कुटाई, मशरूम खेती, मछली पालन, बाड़ी में सब्जी की खेती के साथ मुर्गीपालन का काम कर रही हैं। श्रीमती नौरंगे शादी के पहले बी.ए. और शादी के बाद एम.ए. समाजशास्त्र और पीजीडीसीए की पढ़ाई कर चुकी हैं। खुद पढ़ाई करने के बाद अब अपने दोनों बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के अच्छे स्कूल में पढ़ा रही है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने आय के पैसों से 3 बीएचके घर का निर्माण भी करवाया है और लोन का लगभग आधा से ज्यादा किस्त उन्होंने चुका दिया है। उनके पति लघु किसान है, उनके आय माध्यम से घर का खर्च चलता था लेकिन अब श्रीमती सुषमा अपने घर के खर्चाें में हाथ बटा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार जताते हुए कहा है शासन की इस योजना से महिलाओं के जीवन बदलाव आ रहा है। महिलाएं सशक्त हुई है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट निर्देश हैं कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ राज्य की जनता तक पहुँचे और सभी संसाधनों का उपयोग जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किया जाए। मुख्यमंत्री की इस जनकेंद्रित सोच के अनुरूप अब डीएमएफ (जिला खनिज संस्थान न्यास) की राशि का जनहित में लोगों को गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में उपयोग प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा जिले की डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में गीदम में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य हेतु ₹299 करोड़ 85 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति क्षेत्रीय स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 
इस महत्वपूर्ण परियोजना के क्रियान्वयन के लिए लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत सीजीएमएससी (छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन) को कार्य एजेंसी नियुक्त किया गया है। सीजीएमएससी नियमानुसार राज्य शासन एवं पीडब्ल्यूडी मैनुअल के प्रावधानों के तहत निविदा प्रक्रिया, कार्यादेश और निर्धारित समय सीमा का पालन सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में यह पहल न सिर्फ गीदम और दंतेवाड़ा क्षेत्र के लोगों को अपने निवास के समीप उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराएगी, बल्कि यह संपूर्ण बस्तर अंचल के स्वास्थ्य सेवा तंत्र को भी एक नई दिशा देगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकेंद्रित सरकार की उस अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसमें विकास, विश्वास और पारदर्शिता को समान रूप से महत्व देते हुए राज्य के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प झलकता है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए 04 सहायक उपनिरीक्षक एवं 03 प्रधान आरक्षक को विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक लाईन निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक अनीश सारथी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिये।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में सहायक उप निरीक्षक भूषण लाल साहू, सुरेन्द्र मिश्रा, चम्पू लाल साहू, मिनती सरकार तथा प्रधान आरक्षक विनोद कुमार कश्यप, चुम्मन लाल साहू एवं मानभंजन भोई शामिल हैं। सउनि भूषण लाल साहू – आप वर्ष 1989 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना कोतवाली, उरला, कसडोल, बालाघाट, नारायणपुर पुनः रायपुर यातायात एवं पुलिस लाईन रायपुर में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 36 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
सउनि सुरेन्द्र मिश्रा – आप वर्ष 1981 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना सिविल लाईन, गंज, पण्डरी, टिकरापारा, पुरानी बस्ती एवं आमानाका में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 44 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है। सउनि चम्पू लाल साहू – आप वर्ष 1988 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना पुरानीबस्ती, खरोरा, अभनपुर, मौदहापारा, सिमगा, गोबरानवापारा, गुढियारी, महासमुद, खल्लारी, पटेवा, कोतवाली एवं पुलिस लाईन रायपुर में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 37 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
सउनि मिनती सरकार – आप वर्ष 1982 में महिला आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर पुलिस कंट्रोल रूम, महिला थाना एवं डॉयल 112 में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 43 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है। प्रधान आरक्षक विनोद कुमार कश्यप – आप वर्ष 1984 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना-जीआरपी, खरोरा, आरंग एवं पुलिस लाईन रायपुर में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 41 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
प्रधान आरक्षक चुम्मन लाल – आप वर्ष 1982 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना कोतवाली, तुमगांव धरसींवा, पुलिस लाईन, खरोरा, गरियाबंद, आरंग, यातायात, पुनः पुलिस लाईन, खरोरा एवं पुनः आरंग में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 43 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है। प्रधान आरक्षक मानमंजन भोई- आप वर्ष 1988 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना-सरस्वतीनगर एवं यातायात में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 37 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उत्कल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं।
इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे शाम को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 5 अप्रैल की सुबह दंतेवाड़ा जाकर मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
अमित शाह इस दौरान बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ भोजन भी करेंगे। इसके साथ ही वे नक्सल ऑपरेशन्स को अंजाम देने वाले बस्तर के कमांडर्स से भी मुलाकात करेंगे। बस्तर से लौटने के बाद शाह रायपुर में प्रशासनिक बैठक करेंगे और प्रदेश की सुरक्षा व विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

 
panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आएंगे। शाह 4 अप्रैल की शाम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगें। 5 अप्रैल की सुबह दंतेवाड़ा जाएंगे और मां दंतेश्वरी माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा अमित शाह बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे। इसके बाद शाह नक्सल ऑपरेशन्स को अंजाम देने वाले बस्तर में कमांडर्स से मुलाकात करेंगे। बस्तर से लौटकर केंद्रीय गृहमंत्री रायपुर में प्रशासनिक बैठक लेंगे।
प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। पंडुम महोत्सव को लेकर शर्मा ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विषयों पर कार्यक्रम होगा। समापन कार्यक्रम में पद्मश्री अवॉर्डी आएंगे। महोत्सव में 3 अप्रैल को कवि कुमार विश्वास ‘बस्तर के राम’ की प्रस्तुति देंगे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय मंत्रालय नवा रायपुर में समीक्षा बैठक ले रहे है। सहकारिता विभाग की बैठक हो रही है। क्योंकि बस्तर से लौटकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर में प्रशासनिक बैठक लेंगे। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आएंगे। शाह 4 अप्रैल की शाम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगें। 5 अप्रैल की सुबह दंतेवाड़ा जाएंगे और मां दंतेश्वरी माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके अलावा अमित शाह बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे। इसके बाद शाह नक्सल ऑपरेशन्स को अंजाम देने वाले बस्तर में कमांडर्स से मुलाकात करेंगे। गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। पंडुम महोत्सव को लेकर शर्मा ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विषयों पर कार्यक्रम होगा। समापन कार्यक्रम में पद्मश्री अवॉर्डी आएंगे। महोत्सव में 3 अप्रैल को कवि कुमार विश्वास ‘बस्तर के राम’ की प्रस्तुति देंगे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय ने उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और आज रायपुर में आयोजित उत्कल दिवस समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने उत्कल गौरव मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
छत्तीसगढ़ और ओडिशा का संबंध ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रूप से अटूट है। महाप्रभु जगन्नाथ जी के भोग का चावल छत्तीसगढ़ से जाता है। प्रभु जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे और प्रदेश में समृद्धि व खुशहाली बनी रहे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, विधायक द्वय सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा , भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव , महापौर मीनल चौबे सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता को जन्मदिन की बधाई दी, x में सीएम ने कहा, प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। PlayUnmute Loaded: 1.02% Fullscreen कौन है भुवनेश्वर कलिता भुवनेश्वर कलिता एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं, जो 2020 से असम से राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं, 2014 से 2019, 2008 से 2014, 1990 से 1996 और 1984 से 1990 तक। वह 1998 से 1999 तक लोकसभा के सदस्य रहे। इससे पहले, वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे।