Browsing: रायपुर

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव,राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक जी जो की आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी हैं उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास पर स्वागत करते हुए मोदी जी से सवाल पूछे हैं कि मोदी जी ने प्रति वर्ष दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन 11 साल में 11 लाख नौजवानों को भी नौकरी नहीं मिली, जबकि इस काल खंड में केन्द्र सरकार के अधीन चालीस लाख से ज्यादा पद खाली हुए। इसी प्रकार वादा किया गया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी,लेकिन आंदोलन करने वाले किसानों के साथ हुए समझौते को भी अभी तक लागू नहीं किया गया और न एमएसपी की घोषणा हुई। मोदी जी के अनुसार सरकार की असफलता रुपया के अंतराष्ट्रीय बाजार में कम होने एवं डॉलर के मुकाबले से साबित होती है और मोदी जी की सरकार में जिस प्रकार रुपया कमजोर हुआ है इससे साबित होता है कि यह सरकार अब तक असफल रही है। 
उन्होंने केंद्र सरकार की असफल नोटबंदी, कोविड-19 लॉकडाउन में भारी अव्यवस्थाएं और चुनावी बांड कानून जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार से जवाब माँगा है और इसे भारत के राजनीतिक इतिहास की अब तक सबसे बड़ी असफलता कहा है। डॉ. संदीप पाठक जी कहतें हैं कि जब भी प्रधानमंत्री से महंगाई के बारे में पूछा जाता है तो वह जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की बात करने लगतें हैं। मोदी जी ने सस्ता पेट्रोल देने की भी बात कही थी लेकिन सस्ता होने की बजाय पेट्रोल डीजल और भी महँगा कर दिया गया जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें काफ़ी कम हैं? देश पर विदेशी कर्ज बढ़ते ही जा रहा है और देश को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का सपना दिखाया जा रहा है? बढ़ती महंगाई से देश के आम आदमी और गरीब जनता परेशान है लेकिन सरकार पूँजीपतियों को प्राथमिकता देते हुए उनके डेढ़ लाख करोड़ कर्ज माफ़ कर देती है? पिछले 11 वर्षों से देश में बेरोजगारी अपने चरम पर है,और जब मोदी सरकार की असफलताओं पर सवाल किये जातें हैं पुराने वादों को भुलाकर प्रधानमंत्री जी ने “मोदी गारंटी” के नाम पर नए वादे जनता के सामने कर दिए और उन्हें भी पूरा नहीं कर जनता को सिर्फ छला ही जा रहा है । 
वहीं आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी का कहना है कि भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार ने खाली पड़े सरकारी पदों पर आज तक भर्ती नहीं की है जिससे प्रदेश का पढ़ा लिखा युवा वर्ग सरकार दे नाराज है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, सरकार की नई शराब नीति से लोगों में शराब की ज्यादा लत लग गयी है और अनेकों घर तबाह हो रहें हैं। बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार के पास कोई रोड मैप नहीं है, सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है और जनता प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने मजबूर हैं जहाँ लूट मची हुई है, प्राइवेट अस्पतालों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। प्रदेश में किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है। राज्य की साय सरकार पूरी तरह नाकाम सरकार है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यापक आर्थिक सुधारों के कारण भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जीएसटी और कर सुधारों ने टैक्स व्यवस्था को सरल बनाया है और राजस्व संग्रहण को मजबूत किया है।चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारत की इस विकास यात्रा में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पाने में भी उनकी भागीदारी अहम होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन बैंक ऑडिट एंड एआई’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने सीए छत्तीसगढ़ के विशेष लोगो का भी विमोचन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बौद्धिक वर्ग हमेशा नई तकनीकों को अपनाता है और एआई (AI) ऐसी ही एक गेम-चेंजर तकनीक है। उन्होंने माना कि एआई न केवल सीए पेशे को और सशक्त करेगा, बल्कि इस क्षेत्र की गुणवत्ता व गति को भी बढ़ाएगा। उन्होंने एआई से जुड़ी संभावनाओं और चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री साय ने आईसीएआई की स्थापना को भारतीय अकाउंटिंग क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि 1949 में 1600 लोगों के साथ शुरू हुआ यह संस्थान आज चार लाख से अधिक सदस्यों का मजबूत संगठन बन चुका है, जो देशभर में आर्थिक उत्तरदायित्व निभा रहे हैं।
 नई औद्योगिक नीति से बढ़ा निवेश, प्रदेश को 4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की चर्चा करते हुए कहा कि यह नीति निवेशकों के लिए आकर्षक है और सभी वर्गों का ध्यान रखती है। अब तक 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लिथियम जैसे दुर्लभ खनिज की उपलब्धता और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की स्थापना से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 15 महीनों में राज्य सरकार ने कई दूरदर्शी फैसले लिए हैं, जिससे प्रदेश में तेज़ी से विकास हो रहा है और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन नागरिकों के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक सिद्ध हो रहा है। 
 छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट 2047: विकसित भारत में प्रदेश की महती भूमिका – मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट 2047 का ज़िक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा। प्रदेश के 3,000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इसमें भागीदार बनेंगे। आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने संस्था की स्थापना (1949) से लेकर अब तक की विकास यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने चार्टर्ड एकाउंटेंट के कार्य से जुड़ी चुनौतियों और दायित्वों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि देश के सभी सीए मिलकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 मार्च को बिलासपुर में होने वाली सभा और विकास कार्यों के उद्घाटन और भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर पूरी सरकार और प्रशासन तैयारियों में व्यस्त हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। और कार्यक्रम स्थल की हर छोटी बड़ी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव हर दिन सभा स्थल पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं,मिनट टू मिनट कार्यक्रम की जानकारी लेकर हर व्यवस्था को दुरुस्त करने अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं।
आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ी में वीडियो मैसेज जारी कर प्रदेश की जनता से मोदी जी के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने वीडियो में कहा…. राम-राम, जय जोहार? 30 मार्च नवरात्रि के पहिली दिन प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के आगमन मोहभट्ठा जिला बिलासपुर मा होवत हे। ये हमर जम्मो छत्तीसगढ़वासी मन बर सौभाग्य के बात हरे कि प्रधानमंत्री जी ह हजारों करोड़ के सौगात छत्तीसगढ़ ल दिही। आप जम्मो संगी मन ले अपील हे कि बड़े सभा म आहु अऊ प्रधानमंत्री मोदी जी के गोठ बात ल सुनिहा। साथ ही उप मुख्यमंत्री साव ने हिंदू नववर्ष और नवरात्र प्रारंभ की बधाई दी है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। सुकमा में मिली सफलता पर सीएम साय ने कहा, सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज जारी मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान के घायल होने की खबर है। ईश्वर से शीघ्रातिशीघ्र उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। 
 मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उसको जड़ से खत्म करने का काम कर रहे हैं। निश्चित ही जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है, उनकी बहादुरी को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप हमारा छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। निश्चित ही उनके कुशल नेतृत्व में देश-प्रदेश को वामपंथी उग्रवाद से जल्द ही मुक्ति मिलेगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खनन क्षेत्र में असाधारण योगदान और उत्कृष्टता के लिए जिंदल पावर लिमिटेड को सम्मानित किया गया हैं।जो कि देश का लगभग 90%कमर्शियल उत्पादन वाणिज्य कोयले उत्पादन किया हैं,जो देश में सबसे अधिक राजस्व योगदान कर्ता के रूप में उभरा हैं,यह पुरस्कार दिल्ली में माननीय केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री श्री किशन रेड्डी द्वारा प्रदान किया गया।
जे पी एल ने केवल मांग को पूरा करने के लिए आबंटित खदानों से कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया हैं बल्कि इन परियोजनाओं की शुरुआत कर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास भी किया हैं,इसके साथ ही स्थानीय आबादी के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहा हैं।
जे पी एल के अथक प्रयासों का ही नतीजा हैं कि वो आज इस मुकाम को हासिल कर पाया है जे पी एल क्षेत्र के सामाजिक विकास और आजीविका के लिए हमेशा से समर्पित रहा है और कई सीएसआर संचालित कर स्थानीय लोगों का विकास भी कर रहा है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर सिविल कोर्ट में शाहरुख खान के खिलाफ याचिका दर्ज हुई है। याचिका पर सुनवाई को कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी। आज 29 मार्च को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी। वकील के मुताबिक, इस सुनवाई के लिए कोर्ट की तरफ से शाहरुख खान और कई अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों को नोटिस भी जारी हुआ है। पहले पक्ष का कहना है कि रायपुर कोर्ट में करीब 12 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। देखना होगा कि प्रतिवादी की तरफ से जवाब देने के लिए कौन आ रहा है। संभावना है कि शाहरुख खान और अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों की तरफ से उनके वकील कोर्ट में जवाब रखेंगे। इस मामले में वादी के वकील का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, टेलीविजन समेत कई जगह बड़ी कंपनियां भ्रामक विज्ञापन दिखा रही है। जिससे कि देशभर में यूथ और अन्य पर इंपैक्ट हो रहा है। यह कंपनियां बड़े सेलिब्रिटी का सहारा लेती है। जिस वजह से ये याचिका लगाई गई है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय बैंक ऑडिट और एआई पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात देंगे। पीएम मोदी बुनियादी ढांचे के विकास और स्थायी आजीविका को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की विद्युत, तेल और गैस, रेल, सड़क, शिक्षा एवं आवास क्षेत्रों से संबंधित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
 

 
panchayattantra24.- रायपुर। जनजातीय समाज और वनों के मध्य गहरा संबंध है और दोनों एक दूसरे के पूरक के रूप में संरक्षित – संवर्धित हो रहे हैं। प्रकृति की गोद में ही जनजाति समाज का पीढ़ी दर पीढ़ी विकास हुआ है। यह कार्यशाला आदिवासियों और वनों के सहअस्तित्व को केंद्र में रखकर उनके उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में आदिवासी समुदायों के लिए वन आधारित जीविकोपार्जन के अवसर विषय पर नीति आयोग तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। 
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यशाला में सभी प्रबुद्धजनों, विषय विशेषज्ञों और अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज को जीविकोपार्जन के समुचित अवसर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत जनजाति समुदाय निवासरत है और 44 प्रतिशत इलाका वन आच्छादित है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले 35 वर्षों से अधिक के सार्वजनिक जीवन में मैने प्रदेश के जनजाति समुदाय और विशेष पिछड़ी जनजातियों के संघर्ष और पीड़ा को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की व्यथा को समझा और एक आदिवासी बहुल नए राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया। श्री साय ने कहा कि अटल जी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए पृथक मंत्रालय का भी गठन किया और आदिवासियों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजी जा रही राशि का सही उपयोग हो पाया। अटल जी के प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित हुए। 
 मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में कोई भी भूखा न रहे, इस उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में व्यापक स्तर पर पीडीएस सिस्टम लागू कर लोगो को सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध कराया। उन्होंने समर्थन मूल्य पर वनोपज की खरीदी प्रारंभ की, जिसने आदिवासियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज पर्याप्त मात्रा में है। कुल 67 प्रकार के लघु वनोपजों का संग्रहण, प्रसंस्करण और विक्रय महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वनोपजों से जुड़ी प्रोत्साहक नीतियों का लाभ उठाकर स्व सहायता समूह की बहनें आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। 
मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के आजीविका और उत्थान के लिए संचालित पीएम-जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर श्री साय ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनजाति समुदायों के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। 
 मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नीति आयोग और वन विभाग की इस संयुक्त कार्यशाला से जनजातीय समाज को तकनीक और नवाचार से जोड़ने के साथ ही आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नीति आयोग के सहयोग से एक प्रासंगिक और महत्वपूर्ण विषय पर आज एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लिए संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन अब तेजी से हो रहा है और वनवासी क्षेत्रों में व्यवस्थाएं अब सुदृढ़ हुई है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के साथ वन संसाधनों के समुचित उपयोग पर जोर देने और रोजगार सृजन की बात कही। मुख्यमंत्री साय ने वनोपज आधारित स्टालों का किया अवलोकन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अरण्य भवन परिसर में वन उत्पादों पर आधारित स्टालों का भी अवलोकन किया। लीफ प्लेट टेक्नोलॉजी, हैदराबाद की टीम ने मुख्यमंत्री श्री साय को लीफ से तैयार डिनर सेट भेंट किया। इस दौरान भोपालपट्टनम, बीजापुर जिले से आये बी. आर. राव ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि वे पिछले 35 वर्षों से वनौषधीय पौधों के बीजों का संरक्षण कर रहे हैं। वे अपने ‘गमलों से जंगल की ओर’ अभियान के तहत निःशुल्क बीजों का वितरण भी करते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राव के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। बलौदाबाजार जिले के अमरवा बांस प्रसंस्करण केन्द्र के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बांस शिल्प से बना गुलदस्ता भेंट करते हुए केन्द्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। श्री साय ने लाख उत्पादक किसान समिति कांकेर, छत्तीसगढ़ हर्बल और जशप्योर एफपीसी जशपुर के स्टालों का अवलोकन कर समूह के सदस्यों के साथ चर्चा की।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जनजातीय रॉक क्लाइम्बर्स के एक चयनित समूह को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिमालयी गाइड के साथ अल्पाइन पर्वतारोहण अभियान के लिए मियार घाटी भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई इस अनूठी पहल में रोहित व्यास एक प्रमुख नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। यह भारत में अपनी तरह का पहला प्रयास है, जहां एक राज्य सरकार भारतीय हिमालय में ऐसे तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण पर्वतारोहण के लिए जनजातीय पर्वतारोहियों को प्रायोजित कर रही है।
अल्पाइन पर्वतारोहण की विशिष्टता अल्पाइन शैली में पर्वतारोहण, पारंपरिक पर्वतारोहण से भिन्न होता है। इसमें हल्के उपकरणों का उपयोग, छोटे दलों में और बिना किसी पूर्व-स्थापित शिविरों या फिक्स्ड रस्सियों के पहाड़ों पर चढ़ना शामिल है। यह पर्वतारोहण की सबसे शुद्ध और चुनौतीपूर्ण शैली मानी जाती है, जिसे मुख्यतः पेशेवर पर्वतारोहियों द्वारा ही किया जाता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य स्तर पर युवाओं में साहसिक खेलों को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हिमालय में तकनीकी पर्वतारोहण को प्रोत्साहित करना है। यह पहल भारतीय पर्वतारोहण के पुनरुद्धार में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। 
जशपुर प्रशासन युवाओं के लिए एक जीवन शैली के रूप में साहसिक खेलों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है, जिससे स्थानीय गाइडों के लिए आय के अवसर पैदा हो रहे हैं और क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। श्री रोहित व्यास (आईएएस) ने कहा, “इस अभियान के माध्यम से, हम जशपुर की छवि को बदलना चाहते हैं। हम जनजातीय युवाओं की ताकत और क्षमता को देश के सामने प्रदर्शित करना चाहते हैं और आने वाली पीढ़ियों को भारत के प्रगतिशील और रचनात्मक भविष्य की झलक देना चाहते हैं।” इस अभियान का नेतृत्व राज्य की प्रसिद्ध एडवेंचर कंपनी पहाड़ी बकरा एडवेंचर के निदेशक स्वप्निल शिरीष राचेलवार कर रहे हैं, जिन्हें वैदिक वाटिका, जशप्योर, एड्वेनॉम, काफ़ी मीडिया और रनर्सएक्सपी जैसे स्थानीय संगठनों का समर्थन प्राप्त है, जिन्होंने राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्रों पर लाने में योगदान दिया है, साथ ही मिस्टिक हिमालयन ट्रेल और क्रेग डेवलपमेंट इनिशिएटिव जैसी प्रमुख भारतीय कंपनियों का भी सहयोग है। 
अभियान के लिए जशपुर जिले के रॉक क्लाइम्बर्स तेजल भगत, सचिन कुजूर, प्रतीक नायक, रूषनाथ भगत और रवि का चयन किया गया है। यह अभियान सितंबर में निर्धारित है, जिसमें पहली प्रारंभिक कार्यशाला कल से देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर, छत्तीसगढ़ के प्रथम साहसिक खेलों को समर्पित क्षेत्र में शुरू होगी। पूरे वर्ष, चयनित भारतीय कोचों और एथलीटों की भागीदारी के साथ आगे की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इस अभियान से क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत होने और जनजातीय प्रतिभा को भारतीय पर्वतारोहण समुदाय से परिचित कराने की उम्मीद है, जिससे देश में साहसिक खेलों के विकास में योगदान मिलेगा।
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया है। महिला बाल विकास विभाग ने 1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 7ः00 बजे से 11:00 बजे तक किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इस अवधि में केंद्रों का संचालन 6 घंटे की बजाय 4 घंटे ही संचालित रहेंगे। जिससे बच्चों को भीषण गर्मी से बचाया जा सके।
विभाग के निर्देश के अनुसार ग्रीष्मकाल समाप्त होने के बाद 1 जुलाई 2025 से आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक पुनः 6 घंटे के लिए संचालित किए जाएंगे। नौनिहालों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में परिवर्तन किए गए हैं।