Browsing: रायपुर

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। CM साय ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। आपको बता दें कि यह योजना पहले भाजपा की रमन सरकार ने शुरू की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार में इस योजना का लाभ बुजुर्गों को नहीं मिल पाया था। अब, भाजपा की साय सरकार ने इस योजना को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक बुजुर्गों को इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना क्या है? – मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत राज्य के बुजुर्गों को धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी, ताकि वे अपने श्रद्धा स्थलों का दौरा कर सकें।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर पड़े सीबीआई छापे को लेकर स्पष्ट किया कि आरोपी चाहे कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। बघेल ने एक्स पोस्ट में कहा था, ‘मेरी अनुपस्थिति में मेरे शासकीय आवास में बिना मुझे सूचना दिए प्रवेश करना पूर्णतः अनाधिकृत है।’इस पर साय ने कहा, “बघेल के पास बोलने को कुछ नहीं है, इसलिए कुछ भी कह रहे हैं। सीबीआई महादेव सट्टा ऐप की जांच कर रही है। सबको पता है कि इस ऐप ने हमारे युवाओं को सट्टे की लत लगाकर उनकी जिंदगी बर्बाद की। इसमें कोई भाजपा-कांग्रेस का सवाल नहीं है। जो भी दोषी होगा, चाहे कोई भी हो, कार्रवाई होगी। किसी को नहीं बख्शा जाएगा।”
साय बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम से लौटने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही है। साय ने जोर देकर कहा कि महादेव सट्टा ऐप ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को गलत रास्ते पर धकेला, जिसकी गहन जांच जरूरी है। उन्होंने बघेल के बयान को खारिज करते हुए कहा कि जांच के नतीजे सबके सामने आएंगे और दोषियों पर सख्ती बरती जाएगी। दूसरी ओर, साय ने बेंगलुरु दौरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वहां इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और राज्य के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति पेश की गई, जिससे निवेशक काफी प्रभावित हुए। साय ने कहा, “हमें 3700 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला है। कुछ कंपनियों के साथ एमओयू भी साइन हुए हैं। ये कंपनियां इंजीनियरिंग और आईटी क्षेत्र में उद्योग लगाएंगी।” उन्होंने इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। साय ने कहा कि इससे पहले दिल्ली और मुंबई में भी ऐसे कार्यक्रम हुए थे, जहां से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। बेंगलुरु का यह आयोजन भी सफल रहा और राज्य में निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य रोजगार बढ़ाना और राज्य को औद्योगिक रूप से मजबूत करना है। साय ने यह भी बताया कि उनकी सरकार “डबल इंजन” की ताकत से विकास को गति दे रही है। इस बीच, सीबीआई की छापेमारी और निवेश प्रस्तावों ने राज्य में सियासी और आर्थिक चर्चा को गर्म कर दिया है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर /दिल्ली। MP बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में शून्यकाल के दौरान कोल विषय पर सवाल किए. संसद के मौजूदा बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है. लोकसभा और राज्यसभा की गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू हुई. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा को बताया कि सरकार ने राजमार्गों को अपग्रेड करने के मानदंडों में संशोधन किया है. नए मानदंडों के तहत, अगर यातायात 12,000 यात्री कार इकाइयों (पीसीयू) से अधिक है, तो दो लेन वाले राजमार्गों को चार लेन तक चौड़ा किया जाएगा. इसी प्रकार, अगर यातायात 20,000 पीसीयू से अधिक है, तो चार लेन वाले राजमार्गों को छह लेन तक विस्तारित किया जाएगा.
गडकरी ने कहा कि इस संशोधन का उद्देश्य सड़क के बुनियादी ढांचे में सुधार करना और बढ़ती यातायात मांग को समायोजित करना है. उन्होंने कहा कि लगभग 10 लाख रुपये की लागत वाले नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण कार्य 2 साल में शुरू होंगे.
 

 panchayattantra24.-रायपुर। बेंगलुरु से CM विष्णुदेव साय रायपुर लौट आये है, उन्होंने रायपुर रेलवे स्टेशन में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा,कल बेंगलुरु में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हमने अपनी उद्योग नीति प्रस्तुत की, जिससे उद्यमी व निवेशक प्रभावित हुए। इस दौरान ₹3,700 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले और कंपनियों के साथ MoU हुए, जिससे इंजीनियरिंग व आईटी क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित होंगे। आगे सीएम ने बताया, नई औद्योगिक विकास नीति के तहत अब तक 4 लाख 40 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें आईटी, इंजीनियरिंग और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं।
बघेल के यहां सीबीआई रेड को लेकर कहा, महादेव सट्टा ऐप की जांच सीबीआई कर रही है और इसके दोषियों के बचने का रास्ता नहीं है। छत्तीसगढ़ के युवाओं को सट्टे में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद की गई, जिसकी अब गहन जांच हो रही है। जो भी इसमें शामिल होगा, चाहे कोई भी हो, कार्रवाई तय है।
 

  panchayattantra24.-रायपुर/धरसींवा। सांकरा-सिमगा सिक्स लाइन पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार का शरीर दो भागों में बंट गया और सड़क खून से सन गई. जानकारी के अनुसार, यह घटना टाटीबंध ब्रिज के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया. इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
 

 panchayattantra24.-रायपुर। फ्लाई ऐश डंपिंग को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए नया नियम लागू करने का फैसला किया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घोषणा की कि 15 अप्रैल से फ्लाई ऐश परिवहन में जीपीएस ट्रैकिंग और जियो टैगिंग सिस्टम अनिवार्य किया जाएगा। इस फैसले का उद्देश्य फ्लाई ऐश के अनुचित डंपिंग को रोकना और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करना है। 
ओपी चौधरी ने कहा कि इस सिस्टम के जरिए फ्लाई ऐश वाहनों की ट्रैकिंग होगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डंप हो। यह कदम उन कंपनियों और ट्रांसपोर्टर्स पर नकेल कसने के लिए उठाया गया है जो फ्लाई ऐश को अवैध रूप से फेंक रहे हैं। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से नदियों, खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों में प्रदूषण कम होगा और औद्योगिक कचरे के अनुशासित प्रबंधन में सुधार आएगा।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर हुई छापेमारी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह और भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह ने भूपेश बघेल का बचाव करते हुए आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा लगातार उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता के बीच उनकी साख को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। 
उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि भूपेश बघेल एक मजबूत नेता और आवाज हैं। ये जांचें उनकी छवि को और निखारेंगी। भाजपा विपक्ष को दागदार बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन बघेल बेदाग थे और रहेंगे।” सिंह ने यह भी पूछा कि इतनी जांचों के बाद भी कुछ क्यों नहीं मिला। उन्होंने देशभर में हो रहे प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि यह लोगों का संवैधानिक अधिकार है। हालांकि, आपत्तिजनक नारों पर उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था का पालन राज्य सरकारों को करना चाहिए। दिल्ली के जज से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने जांच पूरी होने तक टिप्पणी से इनकार किया, लेकिन न्यायपालिका, श्रम, प्रशासन और वित्तीय क्षेत्रों में सुधार की जरूरत पर जोर दिया।
 दूसरी ओर, भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने भूपेश बघेल के यहां हुई छापेमारी को कानून के दायरे में बताया। उन्होंने कहा, “कानून भाजपा या कांग्रेस का नहीं होता, यह अपना काम करता है। अगर कोई सबूत मिलता है, तभी कार्रवाई होती है। विपक्ष की बौखलाहट हो सकती है, लेकिन उन्हें कानून पर भरोसा रखना चाहिए।” अग्रवाल ने वक्फ संशोधन विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि यह मुस्लिम समुदाय, खासकर गरीब और विधवा महिलाओं की भलाई के लिए है।
 

 

panchayattantra24.-रायगढ़। शहर के रामनिवास टॉकीज चौक पर आज एक मानवीय पहल देखने को मिली, जब वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राहगीरों को शीतल पेय पिलाकर सेवा और सुकून का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री चौधरी ने कहा कि छोटी-छोटी सेवाएं दिल को सुकून देती हैं। 
समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं। इस पहल से राहगीरों को गर्मी से राहत मिली और स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने की अपील की और समाज में ऐसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों को अपनाने पर जोर दिया।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई नेताओं और अधिकारियों के घर बुधवार सुबह हुई सीबीआई की रेड को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भूपेश बघेल को किसी भी तरह की जांच में सहयोग करना चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सीबीआई देश की प्रमुख और स्वतंत्र एजेंसी है। कांग्रेस और भूपेश बघेल को उसकी जांच में सहयोग करना चाहिए, क्योंकि ऐसी 
सार्वजनिक जांच का समर्थन करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। जांच को किसी दुश्मनी या गुप्त मकसद से प्रेरित नहीं माना जाना चाहिए। ये स्वतंत्र एजेंसी है और इसे किसी पार्टी ने नहीं बनाया है। मुझे लगता है कि भूपेश बघेल को जांच में सहयोग करना चाहिए।” छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सीबीआई ने बुधवार सुबह छापेमारी की। यह रेड महादेव बेटिंग ऐप मामले में रायपुर और दुर्ग में जिले स्थित उनके भिलाई निवास में चल रही है। सीबीआई की टीम भूपेश बघेल के आवास पर मौजूद है। सीबीआई की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर भूपेश बघेल के घर पहुंची। इसके अलावा, सीबीआई ने पूर्व सीएम बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर भी रेड की है। साथ ही, आईपीएस अधिकारी आरिफ शेख और आईपीएस अफसर 
अभिषेक पल्लव के घर भी रेड की खबर है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीबीआई छापे की जानकारी दी है। उन्होंने (भूपेश बघेल कार्यालय) के हवाले से एक्स पर लिखा, “अब सीबीआई आई है। 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली एआईसीसी की बैठक के लिए गठित ‘ड्राफ्टिंग कमेटी’ की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही सीबीआई रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।”
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर।  चैत्र नवरात्रि का पर्व 30 मार्च से शुरू होने वाला है। हर साल नवरात्रि में बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन करने डोंगरगढ़ और रतनपुर जाते हैं। ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ाने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने डोंगरगढ़ में ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ा दिया है। इस बार डोंगरगढ़ में नौ दिनों तक प्रतिदिन दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिनभर में रहेगा, जो पिछले साल से अधिक है। रायपुर व बिलासपुर के साथ नागपुर से सभी बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन करने पहुंचते हैं, जिसके कारण भी रेलवे ने डोंगरगढ़ और मैहर स्टेशनों में ट्रेनों का ठहराव दिया है। इस बार डोंगरगढ़ जाने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना नहीं पड़ेगा।
पहले से देने पड़ेगा ऑर्डर
स्टेशनों में फलाहारी व्यंजन तैयार करने का कहा गया है, लेकिन ऑर्डर देने के बाद बनाकर यात्रियों को दिया जाएगा। पहले से बनाकर नहीं रखा जाएगा। ट्रेन में ऑर्डर करने पर एक से दो घंटे के बाद खाना मिलेगा। गर्म व ताजा नहीं होने से सीधे आईआरसीटीसी में शिकायत कर सकते हैं। स्टेशन में फलाहारी खाली 30 मिनट में मिल जाएगी।
यह ट्रेन जाएगी डोंगरगढ़ 
20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस
20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस
20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस
20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस
12851 बिलासपुर – चेन्नई एक्सप्रेस
12852 चेन्नई – बिलासपुर एक्सप्रेस
12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस
12850 बिलासपुर -पुणे एक्सप्रेस
12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस
यह लोकल ट्रेन चलेगी 
68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर रायपुर से 30 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगी।
68723 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर डोंगरगढ़ से 30 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगी।
68724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर गोंदिया से 31 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगी।
68729 रायपुर-गोंदिया मेमू पैसेंजर रायपुर से 30 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगी।
68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर डोंगरगढ़ से 31 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगी।
68742/68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर को रायपुर तक विस्तारित
68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर का गोंदिया तक विस्तार
08709/08710 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रहा है। मेमू
08701/08702 दुर्ग-रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रहा है।