Browsing: रायपुर

 
 
 

panchayattantra24.-रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में को लेकर बुधवार को सीबीआई की टीम ने रायपुर और भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई IPS अफसरों के घर छापेमार कार्रवाई की। वहीं विधायक देवेंद्र यादव के भिलाई निवास पर सीबीआई के अधिकारी पहुंचे। इसके अलावा कई आईपीएस अफसरों के ठिकानों पर भी अभी जांच चल रही है। छत्तीसगढ़ में हुई इस छापेमारी को लेकर अब सियासत भी गर्म हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस नेताओं ने इस द्वेशपूर्ण कार्रवाई कहा तो दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करती है। 
छापे को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि CBI कई जगहों पर पहुंचने की जानकारी हुई है। किस विषय पर छापा पड़ा है यह नहीं मालूम है। कई मुद्दों पर CBI जांच चल रही है। सदन में नेता प्रतिपक्ष ने CBI पर विश्वास जताया है। कांग्रेस के अधिकतम लोगों को CBI पर विश्वास है। कांग्रेस में कुछ लोग हैं जो गड़बड़ी किए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि CBI की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित नहीं है। CBI की किसी पार्टी की नहीं होती है। जहां गड़बड़ी होती है, वहां कार्रवाई करती है। कांग्रेस चुनाव के समय केंद्रीय एजेसिंयों के दुरुपयोग का आरोप लगाती थी, अब तो चुनाव भी नहीं है, फिर भी कार्रवाई हो रही है। केंद्रीय एजेंसियां निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करती है। कांग्रेस के लोगों को जांच में सहयोग करना चाहिए।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। भूपेश बघेल यहां CBI छापे पर टीएस सिंहदेव ने ट्वीट किया है, X में कांग्रेस नेता ने लिखा, बार-बार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को एजेंसियों द्वारा परेशान करना बेहद निंदनीय है। ये केवल भूपेश जी छवि को खराब करने की भाजपा की नाकाम कोशिश है। 
प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को चलाने में असमर्थ साबित हो रही है, इसीलिए जनता से जुड़े मुद्दों से का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रयास कर रही है। पहले ED फिर CBI – जांच एजेंसियों को भाजपा की B team बन कर काम करने से फुर्सत ही नहीं है। अभी हाल में ED द्वारा विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई को रिपोर्ट खुद सरकार को जब दिखानी पड़ी तो निश्चित हो गया कि यह केवल धमकाने और परेशान करने का हथियार बना हुआ है। भाजपा द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से की जा रही यह कार्रवाई लोकतंत्र का हनन है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और 4 आईपीएस अभिषेक पल्लव, ASP संजय ध्रुव, ASP आरिफ शेख, आनंद छाबड़ा सहित दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर सीबीआई ने छापा मारा है। महादेव सट्टा ऐप मामले में टीम ने दबिश दी है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED के बाद अब CBI की रेड पड़ी है। रायपुर स्थित सरकारी आवास और उनके भिलाई स्थित निजी आवास में सुबह अधिकारियों ने दबिश दी है। सूत्रों की मानें तो महादेव सटेबाजी में उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि CBI की कार्रवाई भूपेश बघेल के कई सहयोगियों और करीबियों के घर भी चल रही है। इधर भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव के घर भी CBI की टीम पहुंची हुई है। इसके अलावा कई IAS और IPS अधिकारियों के घर भी छापेमार कार्रवाई चल रही है। 
पूर्व IAS अनिल टूटेजा, IPS अभिषेक पल्लव के भिलाई निवास, IPS आरिफ शेख, पूर्व रायपुर IG और सीनियर IPS आनंद छाबड़ा के शांति नगर सरकारी आवास में सीबीआई की टीम की दबिश हुई है। इसके अलावा ASP संजय ध्रुव सहित दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर सीबीआई ने छापा मारा है। इतना ही नहीं CBI की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के OSD रहे मनीष बंछोर समेत रायपुर के पूर्व एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और पूर्व सीएम बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया के घर भी छापा मारा है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। नवा रायपुर में अब जल्द इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) ने आम लोगों की सुविधा के लिए ई-बसें चलाने का निर्णय लिया है।एनआरडीए ने ग्रास कास्ट कांट्रेक्ट मॉडल (जीसीसी) पर 40 ई- बसों का टेंडर जारी कर दिया है। जीसीसी मॉडल के अंतर्गत ई-बसें और चार्जिंग प्वाइंट बस मालिक की रहेगी। एनआरडीए प्रति किलोमीटर के हिसाब से कॉन्ट्रेक्टर को पेमेंट करेगा। बस टूटने, फूटने चार्जिंग प्वाइंट बनाने की जिम्मेदारी कॉन्ट्रेक्टर की होगी। एनआरडीए इसे नवा रायपुर के अलावा माना, अभनपुर और रायपुर स्टेशन तक चलाने की योजना बनायी है। एनआरडीए अफसरों के मुताबिक इलेक्ट्रिक बस चलाने के लिए निविदा निकाली गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉन्ट्रेक्टर को तीन महीने के भीतर बसें उपलब्ध करानी पड़ेगी।नवा रायपुर के सेक्टर इलाके और रायपुर स्टेशन, पचपेड़ी नाका, कमल विहार जैसी जगहों पर अभी बीआरटीएस की 30 बसें संचालित हो रही हैं। इन बसों अनुबंध समाप्तहोने वाला है। इसलिए एनआरडीए ने अब इन बसों की जगह पर 40 ई-बस का टेंडर जारी किया है। नवा रायपुर से रायपुर स्टेशन ई-बसों का किराया प्रारंभिक तौर पर 30 रुपए निर्धारित किया गया है।
 10 साल के लिए होगा टेंडर : नवा रायपुर में ई-बस चलाने वाली कंपनी को 10 साल का टेंडर दिया जाएगा। इसके साथ ही कॉन्ट्रेक्टर ही जरूरत के हिसाब से चार्जिंग स्टेशन बनाएगा। एनआरडीए ठेका एजेंसी को जमीन और बिजली की व्यवस्था उपलब्ध कराएगी। बिजली बिल ठेका एजेंसी को ही अदा करना पड़ेगा। अफसरों की माने तो ई-बसों का संचालन सबसे ज्यादा सेक्टर इलाके में किया जाएगा। इससे एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर में आना-जाना आसान होगा। एनआरडीए के अधिकारियों ने बताया कि ई-बस चलाने के लिए जीसीसी मॉडल पर निविदा निकाली गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवा रायपुर में ई-बसों का संचालन होगा। इससे प्रदूषण पर अंकुश लगेगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। 4 और 5 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अमित शाह चार अप्रैल को देर शाम रायपुर पहुंचेंगे। 5 तारीख को बस्तर के लिए रवाना होंगे। दंतेवाड़ा में बस्तर पण्डुम समापन समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद नक्सल मुद्दे को लेकर जिम्मेदारों के साथ बैठक करेंगे। गृहमंत्री शाह 5 अप्रैल को दंतेवाड़ा जाएंगे। वहां पर वे बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे। बस्तर की पारंपरिक संस्कृति से रूबरू होंगे।
नक्सल मुद्दे को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
इसके बाद वे दंतेवाड़ा में नक्सल समस्या पर राज्य के उच्च अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में वे नक्सल उन्मूलन के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। अमित शाह का यह दौरा केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय को मजबूत करेगा। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले को एक नई पहचान देने वाली ऐतिहासिक पहल की। उन्होंने कुनकुरी स्थित मयाली नेचर कैम्प में एडवेंचर जोन का शुभारंभ किया और जिले के लिए तीन प्रमुख पर्यटन सर्किटों—आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक (स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज), प्राकृतिक एवं वन्य जीव (नेचर एंड वाइल्ड लाइफ) और साहसिक पर्यटन (एडवेंचर) सर्किट—का लोकार्पण किया। यह कदम न केवल जशपुर को छत्तीसगढ़ के भीतर एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाएगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए भी नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने स्वयं पोंटून बोट में सवार होकर मधेश्वर महादेव के विहंगम दृश्य का अवलोकन किया और कहा कि मयाली एडवेंचर ज़ोन अब रोमांच और रोजगार का केंद्र बनेगा। यहाँ एक्वा साइक्लिंग, कयाकिंग, स्पीड बोट, फ्लोटिंग जेटी, बम्पर बोट जैसे एडवेंचर एक्टिविटी की शुरुआत की गई है।

*तीन नए पर्यटन सर्किटों की झलक*

मुख्यमंत्री साय द्वारा जिन तीन प्रमुख पर्यटन सर्किटों का लोकार्पण किया गया, वे जशपुर की विविधता और विशेषता को दर्शाते हैं। स्पिरिचुअल और हेरिटेज सर्किट कोतेबीरा से शुरुआत होती है, जो तमता, कैलाश गुफा, मधेश्वर पहाड़, शारदा धाम, ग्वालिन सरना जैसे स्थलों से होकर गुजरता है—यह सर्किट श्रद्धा, विरासत और जनजातीय परंपराओं की अनमोल झलक पेश करता है।

प्राकृतिक एवं वन्य जीव सर्किट उन पर्यटकों को आकर्षित करेगा जो प्रकृति की गोद में सुकून तलाशते हैं। इसमें मकरभंजा जलप्रपात, बादलखोल अभ्यारण्य, रानीदाह और गुल्लू जलप्रपात से लेकर सारुडीह का चाय बागान तक शामिल हैं—प्राकृतिक धरोहरों से भरपूर यह सर्किट पर्यावरण प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं होगा।

साहसिक पर्यटन सर्किट रोमांच के शौकीनों को आकर्षित करेगा। इसमें दनगरी कैम्प साइट, बेलवार जलप्रपात, देशदेखा हिल कैम्प, सरना ईको एथेनिक रिसोर्ट और क्लाइम्बिंग सेक्टर जैसे स्थान शामिल हैं, जो ट्रेकिंग, क्लाइम्बिंग और नेचर-कैम्पिंग जैसी गतिविधियों के लिए एक आदर्श स्थान बनेंगे। 

*जनजातीय युवाओं के लिए पर्वतारोहण अभियान: हिमाचल की ऊंचाइयों से लौटेगा जशपुर का आत्मविश्वास*

मुख्यमंत्री साय की पहल पर अब जशपुर के जनजातीय युवाओं को हिमाचल प्रदेश के मियाड़ घाटी में पर्वतारोहण, रोप क्लाइम्बिंग आदि का प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण प्राप्त युवा वापस लौटकर स्थानीय युवाओं को भी प्रशिक्षित करेंगे, जिससे पर्यटन और युवाशक्ति दोनों को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय से अभियान में जाने वाले बच्चों ने मिलकर कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्हें ये अनोखा अवसर प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शासन द्वारा युवाओं को विभिन्न साहसिक खेलों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विगत दिनों छत्तीसगढ़ की एक पर्वतारोही बेटी ने अफ्रीका के सबसे ऊंचे शिखर पर तिरंगा फहराने की इच्छा दर्शाई थी जिसे तुरन्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई थी। उसने किलीमंजारो फतह किया। इसी तरह आपको भी खूब मेहनत कर राज्य का नाम ऊंचा करना है। जिस पर युवा तेजल भगत ने कहा अब हमारी पारी है हम भी राज्य को गौरवान्वित करेंगे। 

*स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कहा—पर्यटन ने बदली जिंदगी*

मयाली नेचर कैम्प में कार्यरत लक्ष्मी एवं तुलसी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका आभार जताया। उन्होंने बताया कि पर्यटन की वजह से अब उन्हें नियमित आय मिल रही है और बच्चों को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। महिलाओं ने मधेश्वर महादेव की काष्ठ-निर्मित कलाकृति भेंट कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री साय की यह पहल पर्यटन को सिर्फ सैर नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण का साधन बना रही है। जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक विरासत और जनजातीय आत्मबल को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की यह ऐतिहासिक शुरुआत है।

 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में शदाणी दरबार के प्रवक्ता नंदलाल साहित्य एवं उदयलाल ने मुलाकात कर सरोपा और प्रसाद भेंट किया। उन्होंने शदाणी दरबार की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया। पूर्व में भी विभिन्न संस्थाओं को 33 लाख रूपये से अधिक की राशि दी गई 
 रमेन डेका द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ में अध्ययनरत उत्तर पूर्वी क्षेत्र के 38 जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 1 लाख 90 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए स्वेच्छानुदान मद से 5-5 हजार रूपये प्रदान किए जायेंगे। कुष्ठरोगियों के लिए 2 लाख रूपये स्वीकृत डेका द्वारा कोरबा जिले के प्रवास के दौरान वहां के 308 कुष्ठ रोगियों के लिए भी अपने स्वेच्छानुदान मद से 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल डेका द्वारा पूर्व में दिव्यांगों, अनाथों, वृद्धजनों, वनवासियों के लिए कार्यरत संस्थाओं एवं टी.बी मरीजों के लिए 33 लाख रूपये से अधिक की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई थी। राज्यपाल श्री डेका ने स्वेच्छानुदान मद से अनुसूचित क्षेत्रों में कार्यरत वृद्धाश्रमों, अनाथ आश्रमों तथा दिव्यांग जनों के लिए कार्यरत शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं को भी आर्थिक सहायता राशि की गई है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से शासकीय प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
इसी कड़ी में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री ओ. पी. चौधरी के स्पष्ट निर्देश पर जनसुविधा को सर्वाेपरि रखते हुए महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा आज ही सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर यह निर्देशित किया गया है कि मार्च माह के सार्वजनिक अवकाश के दिनों 25, 29, 30 एवं 31 मार्च को भी सभी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, नागरिकों की सुविधा हेतु रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट का समय सायं 5 बजे से बढ़ाकर सायं 7 बजे तक कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 24 मार्च को रजिस्ट्री विभाग के सॉफ्टवेयर एन.जी.डी.आर.एस. (NGDRS) में तकनीकी समस्या आने के कारण सर्वर अस्थायी रूप से डाउन हो गया, जिससे कुछ समय के लिए रजिस्ट्री कार्य बाधित हुआ। एन.जी.डी.आर.एस. सॉफ्टवेयर का संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), पुणे द्वारा किया जाता है। जैसे ही सर्वर डाउन होने की सूचना प्राप्त हुई, तुरंत एनआईसी पुणे और एनआईसी रायपुर की तकनीकी टीम से समन्वय स्थापित कर तत्काल सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई। अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप सायं 6 बजे तक सर्वर सुचारू रूप से कार्य करने लगा और रजिस्ट्री कार्य पुनः प्रारंभ हो गया। आगे ऐसी कोई तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए एनआईसी के साथ लगातार तकनीकी समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर चल रही अटकलों के बीच डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। आज एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं, अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही इन नियुक्तियों पर फैसला लेंगे। डिप्टी सीएम ने बताया कि भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा के बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियां तय की जाएंगी। इसके साथ ही जिला और मंडलों में भी कार्यसमिति का गठन जल्द किया जाएगा। 
संगठन विस्तार और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। गर्मी बढ़ते ही जल संकट गहराने लगा है। राज्य कई इलाकों में जल स्तर नीचे गिरने और बारिश की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को पेयजल आपूर्ति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि आमतौर पर दिसंबर और जनवरी में कुछ आंशिक बारिश होती है, जो इस बार नहीं हुई। ऐसे में अभी से ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिससे जल संकट गहराने की आशंका है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने जल संसाधन, ऊर्जा एवं यांत्रिकी, और पंचायत विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए है कि गर्मी में लोगों को पेयजल की दिक्कत न हो, इसके लिए हरसंभव उपाय किए जाएं। जरूरत के अनुसार नए ट्यूबवेल और हैंडपंप लगाए जाएं। साथ ही, तालाबों में जलभराव और निस्तारी के लिए भी योजना बनाई जाए।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। संतोषी नगर में CM साय ने भक्त माता कर्मा के डाक टिकट का विमोचन किया। मुख्यमंत्री साय ने माता कर्मा से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, भक्ति, त्याग और परोपकार की अनुपम मिसाल है। वे भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं और उनका आदर्श आज भी जनमानस को प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती का पर्व पूरे श्रद्धाभाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाता है। साहू तैलिक समाज की आराध्य देवी माता कर्मा की जयंती पर पूरे राज्य में शोभायात्राएँ, कलश यात्राएँ और विविध धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन होते हैं, जिनमें सभी समाजों की भागीदारी से एकता और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित होता है। उन्होंने प्रार्थना की कि माता कर्मा का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि माता कर्मा के आदर्श हमें समाज में करुणा, समानता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।