Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। साहू समाज का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। सीएम ने कहा, साहू समाज द्वारा पिछले 35 वर्षों से आयोजित किए जा रहे सामूहिक विवाह के फलस्वरूप इसे “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में जगह दिया गया है। भक्त शिरोमणि माता कर्मा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज उनकी जयंती के पावन अवसर पर उनकी स्मृति में डाक टिकट का विमोचन किए हैं। इसके लिए साहू समाज को बधाई एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहृदय आभार।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू , उपमुख्यमंत्री अरुण साव , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक एवं समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई दी। X में लिखा, आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों तथा आपके नेतृत्व में मध्य प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे ईश्वर से यही मंगल कामना है।
मोहन यादव को जानिए मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। जन्मदिन पर उनका उज्जैन महाकाल मंदिर जाने का संभावित कार्यक्रम है। अपनी सादगी के लिए प्रसिद्ध डॉ. मोहन यादव ने माधव विज्ञान महाविद्यालय से छात्र राजनीति शुरू की। वे 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव और 1984 में अध्यक्ष रहे। वे बीजेपी में कई पदों पर रहे। 41 साल के इंतजार के बाद उन्हें मंत्री पद मिला था। डॉ. यादव कई बार अपने बयानों के कारण भी चर्चा में रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक बूढ़ातालाब में बन रही चौपाटी को लेकर नगर निगम प्रशासन और पर्यटन विभाग के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने बूढ़ातालाब का औचक निरीक्षण किया और चौपाटी निर्माण में हो रही लापरवाहियों को लेकर अफसरों की जमकर क्लास ली।
महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा, “बूढ़ातालाब रायपुर के लोगों के लिए घूमने और सुकून पाने की जगह है, न कि व्यवसायिक कमाई का अड्डा। आम लोगों के चलने-फिरने के अधिकार का हनन नहीं होने दिया जाएगा। यदि कंटेनर जल्द नहीं हटाए गए तो नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा।”

panchayattantra24.-रायपुर। तेलीबांधा में 2 सटोरिया गिरफ्तार हो गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत गली नं0 03 स्थित गौतम डेली नीड्स के सामने 02 व्यक्ति मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम चंचल दास जयसिंघानी एवं गौतम आहूजा निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर दोनों के द्वारा अपने मोबाईल फोन में नामक वेबसाईड में आई.डी.लेकर ऑन लाईन क्रिकेट मैच एवं अन्य खेलो में सट्टा संचालित करना पाया गया।
जिस पर आरोपी चंचल दास जयसिंघानी एवं गौतम आहूजा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 02 नग मोबाईन फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 170/2025 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 111 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. चंचल दास जयसिंघानी पिता मिहमल जयसिंघानी उम्र 61 साल निवासी गली नं0 03 गौतम डेली नीड्स के पास तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर। 02. गौतम आहूजा पिता अमरलाल आहूजा उम्र 21 साल निवासी गली नं0 03 गौतम डेली नीड्स के पास तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर।

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की बैठक ली। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में रखी गई थी।
तूफान-बारिश का अलर्ट 24 घंटे के अंदर छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के कारण मौसम फिर से बदल रहा है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव और नारायणपुर के कुछ स्थानों में बारिश की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में तूफान चलने, गरज-चमक, बारिश और 40-50 किमी की रफ्तार से सतही हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु “रजत जयंती वर्ष” में शामिल हुईं। सदन में राज्यपाल रामेन डेका, स्पीकर रमन के साथ पक्ष-विपक्ष के सदस्य मौजूद हैं। इससे पहले वे एयरफोर्स के विशेष विमान से रायपुर पहुंचीं थी। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने नृत्य किया। विधानसभा के 25 साल पूरे होने के मौके पर रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा परिसर में विधायकों-मंत्रियों को संबोधित भी करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 1 बजे तक रायपुर में रह सकती हैं।
इस वजह से एयरपोर्ट पर आम यात्रियों के लिए बदलाव किए गए हैं। रिंग-रोड 3 पर भारी वाहनों की एंट्री बैन है। विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क का दोपहर 2 बजे के बाद ही इस्तेमाल करें।

panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं। विधानसभा पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इस मौके पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद थे। उन्होंने विधायकों के साथ फोटो भी खिंचाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी अभिवादन जय जोहार के साथ किया। उन्होंने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहते हुए सभी को रजत जंयती वर्ष की गाड़ा-गाड़ा बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा में आकर ये मान्यता और भी मजबूत हो जाती है कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति के आगमन पर कृतज्ञता ज्ञापन करते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती दिवस मना रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। लोकतंत्र की जड़ें भारत में वैदिक काल से मजबूत रही है। विधानसभा के सदस्य सत्र के लिए बहुत मेहनत करते हैं। एक अच्छे वातावरण में सदन का काम बेहतर चल रहा है। हाल में विधानसभा सदस्यों के लिए आइआइएम रायपुर पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि सीखने की प्रक्रिया चलते रहने चाहिए। सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। आज राष्ट्रपति महोदय को हम सुनेंगे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, महापौर मीनल चौबे, रमेश बैस, सरोज पाण्डे, गौरीशंकर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया।

panchayattantra24.- रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम ने कृषि वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण लाल चड्ढा के निधन पर दुःख जताया है, x पोस्ट में मंत्री ने लिखा, भारत में आधुनिक बागवानी के जनक, प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण लाल चड्ढा जी के निधन से कृषि और बागवानी जगत ने एक महान मार्गदर्शक को खो दिया है। उनकी दूरदृष्टि और अथक प्रयासों ने न केवल बागवानी क्रांति की आधारशिला रखी, बल्कि देश के असंख्य किसानों की आजीविका को समृद्ध किया और पोषण सुरक्षा को मजबूत किया। उनका अतुलनीय योगदान भारतीय कृषि के स्वर्णिम अध्याय का हिस्सा रहेगा। विनम्र श्रद्धांजलि इस महान विभूति को, जिनकी विरासत सदैव प्रेरणा देती रहेगी!

panchayattantra24.-रायपुर। शंकर नगर एक्सप्रेस-वे के नाले में एक युवक की संदिग्ध लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्ट्या युवक की हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है.यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, मृतक के पास से एक यामाहा मोटरसाइकिल (CG 04 PF 5676) भी बरामद हुई है, जिसे घटनास्थल से पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए FSL और डॉग स्कॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया है. वहीं पुलिस ने शव की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की और मृतक की पहचान 25 वर्षीय मेघराज के रूप में की, जो चंपारण का निवासी था. मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की पुष्टि हुई है. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस हत्या के कारणों और मृतक की पहचान की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है.