Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर नगर निगम में मेयर मीनल चौबे ने 1529 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपए का बजट पेश कर दिया है। महापौर ने इसे फायदे का बजट बताया है जिसमें सभी वर्ग का ध्यान रखा गया है। अभिभाषण के दौरान महापौर बोलीं कि बेटी बेबस नहीं, शहर की तकदीर गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में सिर्फ सपने दिखाए गए। काम कुछ नहीं हुए। इससे पहले मेयर मीनल चौबे पीले रंग की मखमली फाइल में बजट लेकर निगम कार्यालय पहुंची थीं। फाइल में एक तरफ निगम का लोगो तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर छपी है। 
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनको डिजिटल लेनदेन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके परिवार के सदस्यों को शासन के अन्य योजनाओं का लाभ दिलवाया जायेगा। वेंडिंग जोन को विकसित किया जाएगा। साथ ही साथ मार्केट डेवलपमेंट प्लान के तहत बाजारों को विकसित किया जाएगा। तृतीय लिंग के समूहों को चिन्हांकित कर उनको / उनके रूचि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें और आर्थिक/सामाजिक रूप से सशक्त बन सके।
 रायपुर शहर की कामकाजी महिलाओं की आवास संबंधी दिक्कतों को दूर करने रायपुर में तीन स्थानों पर वर्किंग विमेंस हॉस्टल बनेगा। सार्वजनिक स्थलों विशेषकर बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं के लिए विमेंन रेस्ट रूम बनेंगे। जिसमें सेनेटरी वेंडिंग मशीन और बेबी फीडिंग रूम भी होंगे। सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा के तहत सर्विलेंस कैमरे लगेंगे। महिला स्वावलंबन, सुरक्षा और सुविधा विस्तार के लिए इस बजट में प्रावधान किया गया है। जिसके लिए 20 लाख का बजट प्रावधान किया गया है। 
रायपुर नगर निगम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत् जोन कार्यालयों में महिला टॉयलेट में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे। 25.00 लाख का प्रावधान है। महिला स्वावलंबन और रोजगार के लिए राज्य शासन द्वारा 10 करोड़ की राशि दी गई है। इस राशि से गारमेंट फैक्टरी का संचालन किया जाएगा। जिससे स्थानीय महिलाओं और युवाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक समृद्धि प्रदान की जाएगी।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। राज्य शासन की शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना से हर रोज जिले के लगभग तीन सौ से अधिक श्रमवीरों का पांच रूपये में पेट भर रहा है। राज्य शासन श्रम कल्याण मण्डल और कर्मकार सुरक्षा मण्डल के माध्यम से इस योजना का संचालन कर रही है। धमतरी शहर में दो जगहों-मकई गार्डन और तहसील कार्यालय के पास गांधी मैदान में इस योजना के तहत श्रमिकों को पांच रूपये में भरपेट भोजन की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही श्रमिक पांच रूपये में टिफिन की सुविधा भी ले रहे हैं। जिले में इस योजना की शुरूआत नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने बीती 19 तारीख को की है। 
 जिले के श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस योजना के शुरूआत वाले दिन लगभग 450 श्रमिकों को पांच रूपये में भोजन वितरण किया गया था। अब हर रोज लगभग 300 श्रमिकों को पांच रूपये में गरम और पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल और असंगठित कर्मकार सामाजिक कल्याण मण्डल में पंजीकृत 18 से 60 वर्ष तक की आयु के श्रमिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना से हर महीने जिले के लगभग 9 हजार से अधिक श्रमिकों को गर्म और पौष्टिक भोजन की सुविधा मिलेगी। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि धमतरी शहर में सुबह के समय घड़ी चौक पर श्रमिकों के एकत्रित होने को ध्यान में रखते हुए मकई गार्डन में सुबह 8 से 10.30 बजे तक और दोपहर में गांधी मैदान, कचहरी चौक में 11 बजे से दो बजे तक पंजीकृत श्रमिकों को पांच रूपये में गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी ने यह भी बताया कि इस योजना से केवल पंजीकृत श्रमिकों को ही लाभान्वित किया जाना है। इसीलिए जिन श्रमिकों ने अभी तक श्रम विभाग के दो मण्डलों में से किसी एक में भी पंजीयन नहीं कराया है, वे अपना पंजीयन जल्द से जल्द करा लेवें।
 

 सीबीआई EOW और ED की जांच का सुगम रास्ता बनेगा विकी समोसे वाला? 
भ्रष्टाचार और सट्टा की काले कमाई को जमीन में खपाकर सभी का कर दिया बेड़ा पार
 कांग्रेस शासनकाल में नेता, IAS – IPS अधिकारी के पैसों को विक्की ठिकाने लगाए 
समोसे बेचने वाले ने छत्तीसगढ़ गाड़ दिया झंडा, अब सबसे बड़ा भू-माफिया 
छोटे भ्रष्टाचारी नेताओं और अधिकारियों के काले धन से खरीदीं महंगी संपत्तियां
 सेजबहार, छछानपैरी, कांदुल घाटी, टाटीबंध समेत रायपुर, दु्र्ग, धमतरी, महासमुंद में खोले काते 
 
panchayattantra24.-रायपुर। सट्टा औऱ भ्रष्टाचार का चोली दामन का संबंध है। तकदीर बदलते देर नहीं लगती बस आपके आसपास भ्रष्टाचार में संलिप्त छुटभैया औऱ अधिकारी हो, बस कांफिडेंस में लेकर उनके काले धन को सफेद करने वाले हो पूरी दुनिया को ट्रेंयंगल का शेप बनाकर तलना शुरू कर देता है । इसका लाभ राजधानी के सड़क छाप कभी शहर की सड़कों पर समोसे बेचने वाला विक्की है जो अब छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा भू-माफिया बनने की राह पर पहुंच चुका है। विक्की का दावा है कैसा भी पुराने से पुराना काला धन हो उसे सफेद बनाने की गारंटी मेरी है। इसी कांफिडेंस ने विक्की समोसेवाले को विक्की भैया का नया उपनाम मिल गया है । काले धन की कोई सी भी प्रजाति हो विक्की के हाथ लगते ही उस पर सफेद की मुहर लग जाता है। 
जमीन और सट्टा की दुनिया कमा खाकर रिटायर्ड हो चुके एक जानकार ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में विक्की ने छोटे -बड़े नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के काले धन को निवेश कर बेहद महंगी संपत्तियां खरीदीं कर छुटभैया नेता और भ्रष्टअधिकारियों की राशनपानी पेट्रोल से लेकर वदेश यात्रा का खर्च उठा रहा है। जमीनों की दलाली औऱ कब्जा करने में उसका कोई हाथ नहीं पकड़ सकता । कभी छुटभैया नेता रहे हो लेकिन विक्की ने ट्रयंगल समोसे तकनीक से बड़ा नेता बना दिया है। बताया जा रहा है कि सेजबहार, छछानपैरी, कांदुल, टाटीबंध समेत रायपुर के कई इलाकों में उसने अनाप-शनाप बाजार दर से ज्यादा कीमत पर ज़मीनों का अधिग्रहण किया है। 
 सीबीआई को सट्टा कोे साथ जमीन की धड़ाधड़ खरीदी के मामलों को भी जांच के दायरे में लानी चाहिए कि हज़ारों करोड़ों की बेनामी संपत्ति इन बिल्डरों के पास है इसके पीछे किसका हाथ होता था? सीबीआई को इन बिल्डरों के आय से अधिक बेनामी संपत्ति मामले में जांच करनी चाहिए और सभी बेनामी संपत्ति को कुर्क करके राजसात कर लेनी चाहिए। बेनामी संपत्ति के मालिक बने कांग्रेस शासनकाल के तत्कालीन नेता और IAS – IPS अधिकारी है इसकी पुख्ता जानकारी विक्की समोसा वाले के यहां मिलेगी। सट्टा-जुआ शराब एवं सभी तरह का 2 नंबर की बड़ी रकम विकी समोसे वाले के द्वारा रायपुर शहर के चारो तरफ बेतहाशा बेनामी सम्पतियों और जमीनों में उपयोग की गई है। क्या सीबीआई EOW और ED की जांच का सबसे सुगम रास्ता बनेगा विकी समोसे वाला? 
सूत्रों के अनुसार, इस खेल में कई IAS और IPS अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने अवैध पैसे को विकी के ज़रिए रियल एस्टेट में निवेश किया। कांग्रेस शासनकाल में उसे राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण मिला, जिससे वह एक साधारण स्ट्रीट फूड विक्रेता से शहर के सबसे प्रभावशाली बिल्डरों में शामिल हो गया। विकी न केवल रियल एस्टेट में बड़ा नाम बन चुका है, बल्कि वह अब मीडिया में भी स्पॉन्सर्ड खबरों के माध्यम से अपनी छवि चमकाने का प्रयास कर रहा है। आरोप हैं कि उसने अवैध कारोबार को छुपाने के लिए स्थानीय मीडिया संस्थानों में मोटा पैसा लगाया है, जिससे उसके खिलाफ कोई भी नकारात्मक खबर न चले। अब सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन इस मामले की जांच करेगा? और क्या नेताओं और अधिकारियों के साथ मिलीभगत से फल-फूल रहे इस भू-माफिया पर कोई कार्रवाई होगी? बताया जाता है कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के दौरान विक्की समोसेवाला की कुंडली खंगाली जाए तो बड़े -बड़े अधिकारियों औऱ नेताओ्ं से जुड़े नेटवर्क का भंडा फूट सकता है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में केंद्र सरकार त्तकालीन प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार पर संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई कर सकती है। जिससे प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और राजनेताओं के गठजोड़ पर गहरी चोट पड़ सकती है। पुलिस मुख्यालय और मंत्रालय में निलंबन की मांग जोर पकड़ रही है। इस मामले में फंसे ASP स्तर के दोनों अधिकारियों को तत्काल निलंबित किए जाने की चर्चा चल रही है। कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्रवाई से चिंतित हैं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कदम उठाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। CBI की छापेमारी को केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से दिए गए अपने भाषणों में महादेव ऐप सट्टा, शराब और अन्य घोटालों में लिप्त लोगों को जेल भेजने का वादा किया था। 
अब CBI ने उन बड़े मगरमच्छों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जो प्रशासनिक तंत्र और कानून का दुरुपयोग कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, यदि इन अधिकारियों को जल्द निलंबित नहीं किया गया तो जांच प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। सरकार के भीतर भी यह चर्चा हो रही है कि यदि दोषी अधिकारी अपने पदों पर बने रहते हैं, तो वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। CBI द्वारा EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) के सहयोग से कई प्रभावशाली आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। इस कार्रवाई को बीजेपी सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति के तहत उठाए गए महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
 बेनामी संपत्तियों की जांच शुरू 
CBI को मिली जानकारी के अनुसार,आईएएस/आईपीएस अधिकारियों और उनके परिजनों के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई और पुणे में इनके परिजनों के नाम पर फाइव स्टार होटल और रियल एस्टेट में बड़े निवेश की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा, बीते 5 वर्षों के भीतर ही शेख आरिफ के साले एवं अन्य करीबी नाते-रिश्तेदारों के नाम पर बड़ी मात्रा में चल-अचल संपत्ति, कृषि भूमि और अन्य व्यापारों में निवेश किया गया था। CBI ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि तलाशी के दौरान आपत्तिजनक डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य जब्त किए गए हैं। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि छापेमारी अभी जारी है और आगे भी कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब की नई दरों की घोषणा कर दी है. विभाग का दावा है कि एक अप्रैल से शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत की कमी आएगी, जिससे 1000 रुपये की बोतल पर ग्राहकों को 40 रुपये तक की राहत मिलेगी. हालांकि, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की तुलना में छत्तीसगढ़ में शराब अभी भी महंगी बिकेगी. जैसे बैगपाइपर व्हिस्की मध्यप्रदेश में 1250 रुपये में बिक रही है, तो छत्तीसगढ़ में इसकी कीमत 1800 रुपये होगी. इसी तरह बीरा ब्रांड की बीयर और मैकडॉवेल नंबर वन का पौव्वा छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगा.
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने थोक में शराब खरीदने के लिए रेट ऑफर जारी किए, जिससे शराब की सप्लाई कम कीमत पर सुनिश्चित की जा सके. 20 मार्च को रेट ऑफर खोला गया, जिसमें कंपनियों के साथ बातचीत कर समझौता किया गया. इसके बाद शराब की फुटकर दरें तय कर सभी जिलों के कलेक्टरों को सर्कुलर भेजा गया. 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू होगी, जिसके तहत प्रदेश में शराब बिक्री होगी. आबकारी विभाग ने इस साल 67 नई शराब दुकानें खोलने का निर्णय लिया है. इस संबंध में कलेक्टरों से प्रस्ताव मांगे गए हैं. वर्तमान में प्रदेश में 674 शराब दुकानें संचालित हैं, जिनमें प्रीमियम शॉप्स भी शामिल हैं. लेकिन आबकारी विभाग के निर्णयों को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि कुछ चुनिंदा कंपनियों की शराब ही खरीदी जा रही है.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर नगर निगम को बजट थोड़ी देर में मेयर पेश करेंगी। बजट पेश करने से पहले मीनल चौबे रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया देवी के दर्शन करने मंदिर पहुंची। महापौर अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। इनमें 2 मल्टीलेवल-पार्किंग, 2 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, रायपुरा-महादेवघाट के बीच गौरव पथ की घोषणा हो सकती है।
इस बार रायपुर का बजट पिछले साल के बजट से कम हो सकता है। पिछली बार का बजट 1900 करोड़ रुपए का था। बजट के पहले मेयर मीनल चौबे ने गुरुवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक ली। इस दौरान मीनल ने बताया कि, बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। घोषणाएं ऐसी ही होंगी जिसे पूरा किया जा सके। सामान्य सभा के बीच सदन में पार्षदों के मोबाइल चलाने पर बैन रहेगा। नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने सामान्य सभा में बताया कि, आज सामान्य सभा 11 बजे शुरू होगी। पहले प्रश्नकाल, बजट और नगर निगम बॉन्ड पर चर्चा होगी। इस बार सामान्य सभाकक्ष में बैठक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सदन के 15 साल पुराने कारपेट और चेयर को बदला गया है।
 

panchayattantra24.- रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका गत दिवस अपने मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मॉं के नाम’ अभियान के अंतर्गत कलेक्टोरेट परिसर में सफेद चंदन का पौधा रोपा। 
साथ ही राज्यपाल ने पौधारोपण एवं पर्यावरण संवर्धन पर चर्चा करते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। राज्यपाल द्वारा महिला एवं बाल विकास से संबंधित अनेक विषयों पर संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए। तत्पश्चात राज्यपाल ने ग्राम तेंदुडांड में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत निर्मित मकान का अवलोकन किया और हितग्राहियों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने NRLM के समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।
 

panchayattantra24.- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरु खुशवंत को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने गुरु खुशवंत साहेब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गुरु बालदास साहेब भी उपस्थित रहे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन आगामी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर में एक आम सभा को संबोधित करने छत्तीसगढ़ पधार रहे हैं वे निजी विमान से रायपुर के विवेकानन्द विमानतल पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बिलासपुर प्रस्थान करेंगे उनकी सभा को लेकर पूरे प्रदेश में तैयारियां जोरों पर है भाजपा का प्रयास है कि प्रदेश भर से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता और जनता उनकी सभा में शामिल होकर प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुने जिस
संबंध में भाजपा नेता पदाधिकारी तैयारियां चालू कर चुके हैं इसी कड़ी में आज रायपुर शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर शहर जिला की विशाल आम बैठक आयोजित की गई, उक्त आवश्यक बैठक में रायपुर शहर के विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और जिला पदाधिकारियों सहित शहर जिला के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आहूत की गई इस आवश्यक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा को लेकर सभी पार्षदों और जिला पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए जिसमें रायपुर से बिलासपुर प्रस्थान करने हेतु कार्यकर्ताओं के लिए वाहनों की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सौंपी गई। 
 मोदी की सभा में रायपुर शहर जिला करेगा अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज: खूबचंद पारख भाजपा जिला प्रभारी खूबचंद पारख ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के हुजूम को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक में उपस्थित आप सभी की संख्या देखकर में आश्वस्त हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में रायपुर शहर जिला अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाएगा हमारे प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता स्वतः अपनी तरफ सभी को आकर्षित करती है और साथ ही रायपुर शहर जिला के सक्रिय कार्यकर्ताओं को फौज का आम सभा की गरिमा को और भी बढ़ाने में योगदान देगी | आज कि उक्त बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जिला प्रभारी खूबचंद पारख, जगन्नाथ पाणीग्रही, , जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, राजीव अग्रवाल, नन्द कुमार साहू, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, किशोर महानंद, केदारनाथ गुप्ता, सच्चिदानन्द उपासने, सुभाष तिवारी, मोहन एंटी, सत्यम दुवा, अकबर अली, गोपी साहू, मनीषा चंद्राकर, हरीश ठाकुर, खेम कुमार सेन, अमित मैशेरी, तुषार चौपडा, संजय तिवारी, राजीव मिश्रा, सुभाष अग्रवाल, अनिल बाघ, 
जितेन्द्र गोलछा, राहुल राय, वंदना राठौर, मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी, चैतन्य टावरी, पुरुषोत्तम मोवले, विनय जैन, विशेष शाह, जितेन्द्र गंडेचा दलविंदर सिंह बेदी, राम प्रजापति, संदीप जंघेल, केदार धनकर, सचिन सिंघल, अभिषेक तिवारी, योगेश साहू, भोला प्रसाद साहू, मनोज जोशी, भीमवंत निषाद, मनीष नागौड़े, भागीरथी यादव, पार्षद आशु चंद्रवंशी, गायत्री नौरंगे, कृतिका जैन, अनामिका सिंह, मनमोहन मनहरे, नन्द किशोर साहू, अम्बिका साहू, गोपेश साहू, देवदत्त द्विवेदी, महेंद्र खोडियार, सूर्यकांत राठौर, गज्जू साहू, मरमिला साहू, सोहन साहू, मीना ठाकुर, अवतार बागल, राजेश गुप्ता, पुष्पा साहू, प्रभा विश्वकर्मा, प्रदीप वर्मा, श्वेता विश्वकर्मा, आनंद अग्रवाल, अम्बर अग्रवाल, संतोष कुमार साहू, महेश ध्रुव, विनय निर्मलकर, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, सचिन मेघानी, स्वपनिल मिश्रा, रमेश सपहा, रवि सोनकर, बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू, ममता तिवारी, दुर्गा साहू, महेंद्र औसर, सहित सैकड़ों कि संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/ओड़िशा। छग बीजेपी के नेता छगन लाल मूंदड़ा ने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के पिता थे। 
यहां उल्लेखनीय है कि सोमवार को डॉ. देवेंद्र प्रधान ने अपने बेटे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आधिकारिक आवास पर सुबह 10:30 बजे अंतिम सांस ली थी। वह 83 वर्ष के थे। देवेंद्र प्रधान ढेंकानाल जिले (अब अनुगुल) के कणिहां ब्लॉक के नालम गांव में 1941 में जन्मे थे। उन्होंने 1966 में एससीबी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। एक साल तक एससीबी में हाउस सर्जन के रूप में काम करने के बाद, तालचेर डेरा में एक सहायक चिकित्सा अधिकारी के रूप में काम करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने साल 1973 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 1980 में भाजपा में शामिल होने के साथ हुई थी।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहिब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुयशपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। विधायक गुरु खुशवंत साहिब को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इस खास मौके पर प्रदेश के कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने उन्हें बधाई दी। 
 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे सदैव उत्तम स्वास्थ्य, सुयशपूर्ण एवं मंगलमय जीवन प्राप्त करें।” गुरु खुशवंत साहिब क्षेत्र के विकास और समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली के कारण वे जनता के बीच लोकप्रिय हैं। इस अवसर पर उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने भी उनके दीर्घायु होने की कामना की।