Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर।  छत्तीसगढ़ अब हादसों का गढ़ बन गया है, आए दिन सड़के खून से लाल हो रही है, रोजाना लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवा रहे है, फिर भी यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे है। दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह बेलगाम रफ्तार मानी जाती है, इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर हवा से बाते करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचने की कोशिश करते है और हादसे का शिकार हो जाते है। वहीं गुरुवार की दोपहर को राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 53 पर उमरिया के मयूर कॉलेज के समीप ट्रक की टक्कर से कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पंहुचाया है। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर CG 04 NQ 5063 रायपुर की है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुशार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चली गई, वहीं सामने से आ रही ट्रक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।

panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों जिला और जनपदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। चुनाव की तारीख बदलने को लेकर कांग्रेस के नेता भाजपा पर हमलावर है। अब तो यह मुद्दा विधानसभा तक पहुंच गया। गुरुवार को सदन में कांग्रेस विधायकों ने यह मुद्दा उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उमेश पटेल और अनिल भेड़िया ने कहा कि जहां कांग्रेस सदस्य की संख्या ज्यादा है, वहां बिना वजह चुनाव रद्द किए जा रहे हैं। कांग्रेस सदस्यों की खरीद-फरोख्त की कोशिश हो रही है। कांग्रेस विधायकों ने मंत्री से जवाब देने की मांग की। जवाब नहीं मिलने से नाराज विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया। 
 इसके बाद विधानसभा में एक दिलचस्प नाजरा देखने को मिला। सदन से वॉक आउट करने के बाद विपक्षी विधायक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के कमरे में बैठे हुए थे। इसी दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी और विधायक अजय चंद्राकर उन्हें मानने पहुंचे। दोनों नेताओं के अनुरोध के बाद कांग्रेस के विधायक मान गए और दोबारा कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वे घोटाले को लेकर राजनीती गरमाई हुई है. पक्ष और विपक्ष इस घोटाले को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है. इस बीच घोटाले को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस को पहले यह विचार करना चाहिए कि यह मामला कब का है और किसकी नाक के नीचे यह सब हुआ. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पहले खुद सोच-समझ लें कि उन्हें कहना क्या है. इसके साथ ही अरुण साव ने पीएम मोदी के दौरे समेत अन्य मुडूं पर भी बयान दिया. 
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे में भूमि पूजन, लोकार्पण और विभिन्न योजनाओं की घोषणा की संभावना है. इसे लेकर प्रारंभिक चर्चा और बातचीत हो चुकी है, लेकिन जैसे ही कार्यक्रम निर्धारित होगा, इसकी आधिकारिक सूचना दी जाएगी. नगर निगम द्वारा अवैध कब्जों पर हो रही कार्रवाई को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शहर जैसे-जैसे विकसित हो रहा है, अवैध कब्जों को हटाने की आवश्यकता भी बढ़ रही है. जो लोग विस्थापित हो रहे हैं, उनके लिए निर्धारित स्थान रहेगा. सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा नहीं हो इसके लिए नगर निगम अपनी कार्रवाई करता है.
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है. सदन में सबसे पहले अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य डॉ. देवचरण सिंह मधुकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी. वहीं प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री लखन देवांगन विधायकों के सवालों के जवाब देंगे. सदन में आज वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी, जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप अनुदान मांगों पर चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे. 
 ध्यानाकर्षण में गूंजेगा सहकारी शक्कर कारखाना का मुद्दा. विधायक भावना बोहरा कारखानों में आर्थिक संकट का मुद्दा उठाएंगी. वहीं ध्यानाकर्षण में तालाबों को राखड़ से पाटने का मुद्दा विधायक राघवेंद्र सिंह उठाएंगे.
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मां जसमनी देवी साय रुटीन चेकअप के लिए मेकाहारा पहुंची है. अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में उनका चेकअप होगा. जसमीन देवी के साथ मुख्यमंत्री साय के भाई भी मेकाहारा पहुंचे हैं.
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। आज रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे से मिलकर प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय एडे़ सहित पदाधिकारियों ने बुके प्रदत्त करते हुए प्रथम नागरिक महापौर पद का कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनायें दीं। अध्यक्ष ने संघ की प्रमुख मांगों के संबंध में अवगत कराते हुए प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगर निगम से सीधा वेतन भुगतान करने, 4000 रू. श्रम सम्मान निधि प्रदान करने सहित अन्य प्रमुख मांगो के संबंध में महापौर से चर्चा की गई। जिस पर महापौर चौबे ने संघ की मांगो को पूरा करवाने के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी पवन चवरगुवाल, देवेन्द्र साहू, गिरधारी साहू, मनीष तिवारी, गुलशन ताम्रकार, हेमंत फरिकार, रवि साहू, भोला साहू, ललित साहू, शबाना बेगम, नीलू शर्मा, रीता राव, शकुन हरपाल, संजना हरपाल, सावित्री उपस्थित थे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शामिल होकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकार बनाम पुलिस के बीच हुए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले का भी आनंद लिया। सांसद अग्रवाल ने कहा कि “हर गेंद एक नया मौका है और हर रन एक नई उम्मीद। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम वर्क और खेल भावना का प्रतीक भी है।” उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से व्यक्ति में अनुशासन, समर्पण और सहयोग की भावना विकसित होती है, जो जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी होती है। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। सांसद अग्रवाल ने आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे टूर्नामेंट समाज में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायगढ़ के चाय वाले महापौर का रायपुर बीजेपी दफ्तर में भव्य स्वागत हुआ, बीजेपी नेता अजय जमवाल ने कहा, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रायगढ़ के नवनिर्वाचित महापौर श्री जीवर्घन चौहान जी से सौजन्य भेंट हुई। तीन दशकों से सामाजिक जीवन में सक्रिय चौहान चाय की गुमटी चलाकर आत्मनिर्भर होकर सदैव आमजनों के साथ जुड़े रहे हैं। चहूंओर चाय वाले महापौर की चर्चा है जो बूथ के अध्यक्ष से रायगढ़ के प्रथम नागरिक बनने का यात्रा तय की है। मैं उनकी विशाल विजय के साथ ही वे समृद्ध रायगढ़ के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में जुटेंगे इसके लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया।
 


panchayattantra24.-रायपुर। शहर सरकार के बदलते ही राजधानी की ट्रैफिक को सुधारने के लिए कवायद शुरू हो गई है. इस कड़ी में बुधवार को अवैध दुकानों और ठेला को हटाने का अभियान शुरू हुआ. नगर निगम के अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में जय स्तंभ चौक से लेकर फाफाडीह चौक तक सड़क के इर्द-गिर्द बने अवैध दुकानों, ठेलों और गुमटियों को बुलडोजर से हटाने की कार्रवाई शुरू की. इस दौरान पुलिस और नगरीय निकाय की टीम से दुकानदारों की झूमाझटकी भी हुई.
सभी बड़े बकायादारों से सख्ती से बकाया वसूलने के दिए निर्देश आयुक्त ने सभी जोनों के सभी वार्डो में राजस्व वसूली का कार्य डोर टू डोर प्राथमिकता से प्रतिदिन तेजी के साथ सर्वोच्च प्राथमिकता निगम हित में अभियान पूर्वक करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। आयुक्त ने व्यवसायिक क्षेत्रों, होटलों, व्यवसायिक परिसरों, माॅल, बड़े आवासीय परिसरों, कालोनियों में कर वसूली हेतु डिमांड नोट देने एवं सभी बड़े बकायादारों से शत -प्रतिशत बकाया राजस्व वसूली नियमानुसार सख्ती के साथ किया जाना पहली प्राथमिकता बनाकर सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।

 
panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। बजट सत्र के सातवें दिन राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। इस घोषणा के तहत बिलासपुर और जशपुर में सर्पदंश से हुई मौतों के मुआवजे की जांच की जाएगी। बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने इस मामले पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सर्पदंश मृत्यु के मुआवजे में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। सूचना के अनुसार, जशपुर जिले में सर्पदंश से मात्र 96 लोगों की मौत हुई है, जबकि बिलासपुर जिले में यह आंकड़ा 431 तक पहुंच चुका है। इस मुद्दे को लेकर सदन में गंभीर सवाल उठाए गए, जिससे मुआवजे की प्रक्रिया और जांच की आवश्यकता पर बल दिया गया है। यह कदम मुआवजे की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और घोटाले की संभावना को खत्म करने के लिए उठाया गया है।