Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.=रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज विधानसभा के समिति कक्ष में विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज अपराधों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य कृषि मंत्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित 35 दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई। मंत्रिपरिषद उपसमिति द्वारा अनुशंसाओं को मंत्रिपरिषद के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
 

panchayattantra24.=रायपुर। यह बजट वर्तमान की जरूरतों को पूरा करते हुए भविष्य में विकसित छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। इस बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को तीव्र गति मिलेगी। इसमें धान के कटोरे की चमक ‘‘कृषि अर्थव्यवस्था‘‘ को संवारने के उपायों के साथ ही इंडस्ट्रियल हब और आईटी हब के रूप में छत्तीसगढ़ को तैयार करने की ठोस नींव रखी गई है।
 मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में अपनी सरकार के दूसरे साल के प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपरोक्त बातें कही।
 साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम आधुनिक समय के मुताबिक अपनी अर्थव्यवस्था को तैयार करेें, बजट में पूरा फोकस इसी पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें प्रदेश में बदहाल राजकोष और कुशासन की विरासत मिली थी। हमने राजकोषीय सुधारों के साथ प्रशासनिक प्रणालियों में सुधार करते हुए बजट के संतुलित उपयोग से प्रदेश में जनकल्याण के कार्य पुनः आरंभ कराए। अब छत्तीसगढ़ में विकास ट्रैक पर आ गया है और ट्रिपल इंजन की सरकार इसे तेजी से गति दे रही है। बजट प्रावधानों से यह गति और बढ़ेगी।
    मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि पिछले बजट में विकसित भारत की संकल्पना के अनुरूप समावेशी विकास की राह तैयार हुई और हमारा फोकस ज्ञान अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर था। इनके लिए हमने जिस तरह से नवाचारी योजनाएं लागू कीं, उसके प्रभावी नतीजे मिले। इस बार बजट का थीम है ‘‘ज्ञान के लिए गति‘‘ यह हमारी ट्रिपल इंजन सरकार के लक्ष्यों के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि गति से हमारा तात्पर्य सुशासन, बुनियादी ढांचे में तेजी लाना, तकनीक का अधिकाधिक प्रयोग और औद्योगिक विकास में तीव्र वृद्धि करना है। हम इन सभी मानदंडों को पूरा करेंगे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए हमने बड़े सपने देखे हैं और उन्हें पूरा करने की रणनीति भी तैयार कर ली है। इन्हें पूरा करने के लिए हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी रफ्तार से काम करेगी।
    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण भी किया। उन्होंने कहा कि उनके जन्म शताब्दी वर्ष  को हम अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़ को विकसित राज्यों की श्रेणी में देखना चाहते थे, उनके सपनों को पूरा करने की ठोस नींव हमने रख दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसी अधोसंरचना की जरूरत होगी जो एक विकसित औद्योगिक राज्य की जरूरतों को पूरी करती हो। इसके लिए हमने बजट में विशेष प्रावधान किये हैं। रायपुर-दुर्ग मेट्रो सेवा का सर्वे होगा। नये औद्योगिक पार्क स्थापित कर रहे हैं। इसके लिए 700 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। महानदी- इंद्रावती तथा कोडार-सिकासर जैसी नदियों को जोड़ेंगे, खेती में निवेश करेंगे। नई सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1500 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बजट में मानव संसाधन को सहेजने के लिए नये अस्पतालों, आधुनिक स्कूलों और इनमें पर्याप्त स्टाफ के संबंध में व्यवस्था की है। राज्य की नई औद्योगिक नीति की जरूरतों को पूरा करने 12 नए इंजीनियरिंग कालेज और 12 पालिटेक्निक कालेज आरंभ करेंगे। नये बिजनेस और स्टार्टअप के लिए 700 करोड़ रुपए का इंडस्ट्रियल सब्सिडी सपोर्ट रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार पूंजीगत व्यय 26 हजार करोड़ रुपए से अधिक रखा गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत है। पूंजीगत व्यय में किये गये निवेश का कई गुना रिटर्न मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट समावेशी है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के हमारे ध्येय के मुताबिक तैयार किया गया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शो के अनुरूप हमने अंत्योदय के कल्याण के लिए तथा इनके समग्र विकास के लिए विशेष बजट प्रावधान रखा है। पिछले बजट में गरीब युवा, अन्नदाता तथा नारी शक्ति एवं जनजातीय विकास के लिए जो योजनाएं आरंभ की गई थी, उनके लिए बजट प्रावधान के साथ ही इनके विकास के लिए नई योजनाएं भी इस बजट में आरंभ की गई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट के साथ हमारा प्रदेश नये संकल्पों के साथ अपने सपनों को पूरा करने एक नई उड़ान भरेगा।
 

 
 panchayattantra24.=रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक और सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में *वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत स्वर्णिम बजट को उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि, ✅ नगरीय निकायों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 750 करोड़ रुपये– राजधानी सहित पूरे प्रदेश में शहरी विकास को गति मिलेगी।
अमृत मिशन पेयजल योजना के लिए 744 करोड़ रुपये – स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। ✅ आवास योजना के लिए 875 करोड़ रुपये:गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम। ✅ 8 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य – स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। ✅ ऑर्गेनिक खेती और नैनो यूरिया को प्रोत्साहनकिसानों के हित में दूरगामी प्रभाव डालने वाली योजना। उन्होंने कहा कि, इस बजट में युवा, किसान, महिलाएं, गरीब और हर वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी गई है। विशेष रूप से रायपुर को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं, जो राजधानी के विकास को नई गति देंगी।
रायपुर-दुर्ग मेट्रो सर्वे – 5 करोड़ रुपये का प्रावधान, जिससे राजधानी क्षेत्र में आधुनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ✅ नया रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT)– 50 करोड़ रुपये का बजट, जिससे प्रदेश के युवाओं को फैशन डिजाइनिंग और टेक्नोलॉजी में विश्वस्तरीय शिक्षा मिलेगी। ✅ सरोना, रायपुर में 100 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल – राजधानीवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम। 
 नवा रायपुर में ई-बस सेवा 10 करोड़ रुपये, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 20 करोड़ रुपये, साइंस सिटी 37 करोड़ रुपये और पुस्तकालय 20 करोड़ रुपये के लिए बजटीय प्रावधान, जो शहर के समग्र विकास में सहायक होंगे। ✅ 100 एकड़ में एडुसिटी का विकास– यह प्रदेश में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करेगा। ✅ 100 एकड़ में मेडिसिटी का निर्माण – यह परियोजना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगी, जिससे प्रदेशवासियों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। 
156 करोड़ रुपये से Plug & Play Office Space – नवा रायपुर में स्टार्टअप्स और व्यापारिक संगठनों को अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए कमर्शियल ऑफिस कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। ✅ 40 करोड़ रुपये से नवा रायपुर में ICCC अपग्रेडेशन – शहरों में यातायात, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को हाई-टेक समाधान मिलेगा। ✅ मेकाहारा में ART विभाग की स्थापन – गंभीर बीमारियों के उन्नत इलाज के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम। ✅ पत्रकार सम्मान राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये – सरकार की पत्रकारों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय। इस ऐतिहासिक बजट की प्रशंसा करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा: “यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला है। रायपुर को मिली सौगातें शहर के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। यह बजट प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगा और हर वर्ग को समृद्धि की ओर ले जाएगा।” उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को प्रगति की नई दिशा में ले जाएगा और हर नागरिक के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक होगा।
 

 panchayattantra24.=रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 25वां बजट पेश कर रहे हैं। ओपी चौधरी इस बार ‘GATI’ थीम पर बजट पेश कर रहे हैं। गति मतलब G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A अर्थ एक्सलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, T का अर्थ टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले चौधरी ने GYAN थीम पर बजट पेश किया था।ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर में IIM, AIIMS, NIT, IIIT रायपुर में एक भी राष्ट्रीय स्तर का संस्थान नहीं था, आज रायपुर में आईआईएम भी है। एम्स भी है, एनआईटी भी है। ट्रिपल आईटी भी है। प्लास्टिक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट भी है और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी है।
 बजट पेश करने से पहले ओपी चौधरी ने राम मंदिर में पूजा अर्चना की। भगवान राम को दंडवत होकर प्रणाम किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल मखमली बैग लेकर विधानसभा पहुंचे हैं। टैबलेट से डिजिटल बजट पेश कर रहे हैं। इसके पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में बजट पर हस्ताक्षर किया। इससे पहले ओपी चौधरी ने कहा कि, इस साल का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। चौधरी ने कहा था कि 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करना है। इस दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।
 

 
panchayattantra24.=रायपुर। छत्तीसगढ़ में SOG फोर्स का गठन करने का निर्णय लिया गया है, साथ ही पुलिस विभाग में बंपर भर्ती होगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 25वां बजट पेश कर रहे हैं, जो इस बार ‘GATI’ थीम पर है। गति में G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A का अर्थ एक्सलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, T से टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले चौधरी ने GYAN थीम पर बजट पेश किया था। इस दौरान ओपी चौधरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़, PM आवास के लिए 8 हजार 500 करोड़ और PM श्री स्कूल के लिए 277 करोड़, स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 1500 करोड़, रायपुर से दुर्ग के लिए मेट्रो रेल सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर में IIM, AIIMS, NIT, IIIT रायपुर में एक भी राष्ट्रीय स्तर का संस्थान नहीं था, आज रायपुर में IIM भी है। एम्स भी है, एनआईटी भी है। ट्रिपल आईटी भी है। प्लास्टिक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट भी है और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी है। वित्त मंत्री ने पहली बार हाथ से लिखा बजट पेश कर रहे हैं। 
ओपी चौधरी ने कहा कि मोबाइल कनेक्टिविटी तकनीकी क्रांति की प्रेरक शक्ति है, लेकिन राज्य में ऐसे सुदूर क्षेत्र हैं, जो अभी भी दूरसंचार क्रांति से वंचित हैं। इस कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बजट में एक नई योजना का प्रावधान किया गया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना होगा।
 

 
 panchayattantra24.=रायपुर। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हुई है, अप्रैल से लाभ मिलेगा। बजट 2025 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह घोषणा की है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने बताया कि पीएम आवास योजना का सरलीकरण किया गया है। अब दोपहिया वाहन, ढाई एकड़ सिंचित जमीन, 5 एकड़ असिचिंत जमीन के साथ-साथ 15000 रुपए प्रतिमाह आय वाले हितग्राही भी योजना का लाभ पाने के लिए पात्र होंगे।। 
 वित्त मंत्री ने बताया कि, मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के माध्यम से मोबाइल कनेक्टिविटी को बढ़ाने का काम होगा। न्यायालय में कंप्यूटरीकरण होगा। आबकारी विभाग में सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर होगा। वहीं, अब जिलों के जीडीपी की गणना होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीसरा इंजन भी मिल गया है। प्रदेश की जीडीपी 21 हजार करोड़ से 5 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ का प्रति व्यक्ति आय 10 हजार से डेढ़ लाख हो गया है। 
हम हमारा राज्य रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। आज हमारे राज्य के औसत लोगों की आयु 24 वर्ष ही है, जो देश के औसत आयु 28 वर्ष से कम है। इन 25 सालों में 15 साल अध्यक्ष महोदय आपके नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की अब विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि, रायपुर एयरपोर्ट में प्रतिदिन 6 फ्लाइट से बढ़कर 76 फ्लाइट हो गई है। रायपुर इकलौता शहर है, जहां सभी केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान है। छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेज की संख्या 14 हो गई है। डिजिटल नवाचर को बढ़ावा देने सीएम सुशासन फेलोशिप आरंभ किया जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान है।
 

 

panchayattantra24.=रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 25वां बजट पेश कर रहे हैं, जो इस बार ‘GATI’ थीम पर है। गति में G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A का अर्थ एक्सलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, T से टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले चौधरी ने GYAN थीम पर बजट पेश किया था। महतारी वंदन योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़ का प्रावधान- ओपी चौधरी 100 एकड़ में मेडिसिटी बनाई जाएगी। कमांड सेंटर के अपग्रेड करने के लिए 40 करोड़ का प्रावधान। नया रायपुर में युवा सेवा के लिए 10 करोड़। साइंस सिटी की स्थापना के लिए 37 करोड़। नई लाइब्रेरी बनाने के लिए 30 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। 
महतारी वंदन योजना के लिए पहले 3000 करोड़ का प्रावधान रखा गया था। इस बार 5 हजार 500 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। 3 साल में हमने 8 लाख महिला सदस्यों को लखपति दीदी योजना के तहत लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। 7 वर्किंग वूमेन हॉस्टल के लिए 79 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए 5 करोड़ सखी सेंटर के लिए 20 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। वहीं नए आंगनबाड़ी के लिए 42 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। 
 माना कैंप रायपुर में दिव्यांगों के विशेष स्कूल के लिए भवन निर्माण के लिए 5 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। भारत माता वाहिनी अंतर्गत नशा मुक्ति केंद्र संचालन के लिए 10 करोड़ और थर्ड जेंडर समुदाय के लिए सामान्य आधारिक अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए भी प्रावधान किया गया है।
 

 
panchayattantra24.=रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आगामी 3 मार्च 2025 को दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। इसका सीधा प्रसारण मंत्री ओपी चौधरी के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर देखा जा सकेगा। 
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि इस वर्ष का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के संकल्प की तर्ज पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का भी लक्ष्य ‘2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करना है। इस दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।
 वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में आर्थिक, औद्योगिक, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस विकास यात्रा को और अधिक गति देने के लिए इस वर्ष का बजट पिछले वर्ष की तुलना में अधिक व्यापक और प्रभावी होगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रही है, जिससे विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। राज्य सरकार की नीतियों का लाभ विशेष रूप से किसानों, महिलाओं, श्रमिकों, आवासहीन परिवारों और गरीब वर्ग को मिला है, जिससे जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जनता का यह आशीर्वाद ही सरकार की प्रेरणा है और यह बजट प्रदेश के विकास, आर्थिक सुधारों और जनहितकारी योजनाओं के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक साबित होगा।
 

 
panchayattantra24.=रायपुर।  राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा होने से टल गया. विधानसभा रोड में कृष्णा पब्लिक स्कूल की तेज रफ्तार बस डिवाइडर, पेड़ और बिजली खंबा तोड़ते हुए नाली में जा पलटी. ये पूरा मामला विधानसभा थाना इलाके का है.
बताया जा रहा है कि बस में स्कूली बच्चों को लेने जा रही थी, इस दौरान बस में कंडक्टर और ड्राइवर ही सवार थे. हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई है, वही मौके से ड्राइवर और कंडक्टर भाग निकले.
इस तरह के हादसों से स्कूली बसों के मेकेनिकल जांच और ड्राइवरों पर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे है.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा में आज किसानों को सहकारी समिति से बांटे जाने वाले खाद, बीज का मामला गूंजा। सत्ता पक्ष के ही विधायकों ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम को घेरते हुए आरोप लगाया कि निजी कंपनियों को अधिक खाद आबंटन किया जा रहा है, वहीं अमानक बीज वितरण किया गया है जिससे किसानों को अच्छी फसल नहीं मिली है। मंत्री ने ऐसे किसानों को नया बीज देने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की घोषणा सदन में की।
प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले ने अपने मुंगेली जिले में अमानक बीज वितरण की जानकारी देते हुए बताया कि सहकारी समितियों को यूरिया, डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं की जा रही है, निजी क्षेत्र की कंपनियों को अधिक आबंटन किया जा रहा है जिससे किसानों को महंगे दर पर खाद खरीदना पड़ रहा है। वहीं अमानक बीज से उनके जिले के 40 गांवों में चने की फसल नहीं हुई है।
भाजपा विधायक ने पूछा कि क्या किसानों को सरकार क्या राहत देगी और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भाजपा विधायक ने की। चर्चा में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक ने भी निजी कंपनियों को अधिक खाद आबंटन पर आपत्ति जताते हुए सरकार की नीति सुधारने की मांग की। विभागीय मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि ऐसे किसानों को जिनकी फसल खराब हुई है उन्हें गुणवत्तायुक्त बीज देंगे और इसके लिए दोषी अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।