Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का आगाज हो चुका है. इस बार छह देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस लीग का 12वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस लीग में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, पठान ब्रदर्स के साथ-साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा भी एक बार फिर से मैदान में उतरेंगे और चौके-छक्कों की बौछार करेंगे. रायपुर में कुल छह रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. जिसमें दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी होंगे.
ये मैच दर्शकों के लिए खास होंगे, क्योंकि उन्हें स्टेडियम में लाइव देखने का मौका मिलेग. मैच की तैयारियां जोरों पर हैं, और आनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. बता दें कि लीग के मैचों के लिए मुंबई, लखनऊ और रायपुर के स्टेडियम का चयन किया गया है. स्टेडियम में सबसे सस्ती टिकट 500 रुपये की है. इसके लिए दो ब्लाक विशेष रूप से निर्धारित किए गए हैं. वहीं लोअर टिकट की कीमत 1000 रुपये, गोल्ड 6000 रुपये, प्लेटिनियम 8000 रुपये और कापरिट बाक्स टिकट 10,000 रुपये रखी गई है. केवल इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच की टिकट भी काफी महंगी है. बाकी मैचों की टिकट की शुरुआत 100 रुपये से हो रही है. जो कि काफी सस्ती मानी जा रही है.

panchayattantra24.-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी और सांसद अग्रवाल ने X में लिखा, जन्मदिन की कोटिशः शुभकामनाएं!सादगी, सहजता और विनम्रता की प्रतिमूर्ति, मेरे मित्र, केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री@ChouhanShivrajजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका समर्पण, दृढ़ संकल्प और सेवा भाव सदैव प्रेरणादायी रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और राष्ट्र की सेवा में इसी प्रकार सक्रिय रहें।
यह भी पढ़े मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के मौजूद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानी 5 मार्च को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान का जन्म सिहोर जिले के जैत गांव में 5 मार्च 1959 को प्रेम सिंह चौहान और सुंदरबाई चौहान के घर हुआ। उनका परिवार मध्यमवर्गीय परिवार था। शुरू से पढ़ाई में होनहार शिवराज अपने कुशल नेतृत्व के लिए भी जाने जाते थे। शिवराज सिंह चौहान 13 साल की उम्र में RSS से जुड़ गए। इसके बाद भाजपा ने 1990 में बुधनी विधानसभा से चुनाव लड़ाया। वे इस चुनाव को जीत कर पहली बार विधायक बन गए। 1991 में विदिशा संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद बने। वे यहां से लगातार पांच बार सांसद रहे।
साल 2006, 2008, 2013 और 2018 में बुधनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। शिवराज सिंह चौहान को वर्ष 2005 में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवंबर 2005 को पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद दिसंबर 2008 में दूसरी, 2013 में तीसरी बार 2013 में मुख्यमंत्री बने। हालांकि साल 2018 के चुनाव में भाजपा की हार के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। लेकिन सिर्फ 15 महीने बाद 2020 में वे फिर से सत्ता पर काबिज हो गए। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड शिवराज सिंह के नाम ही है।

panchayattantra24.-रायपुर। AC-फ्रीज शॉप में चोरी करने वाले सभी शातिर इस वक्त तेलीबांधा पुलिस की गिरफ्त में है। जहीर सलाट ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इनका ब्राईट मार्केटिंग तेलीबांधा गली नं. 7 रायपुर में दुकान है। दिनांक 28.02.2025 को दिन 11.00 बजे अपने दुकान ब्राईट मार्केटिंग गली नं. 07 तेलीबांधा आकर खोला था। और रात्रि 08.00 बजे बंद करके अपने घर चला गया था मेरे दुकान में AC , फ्रीज, वासिंग मशीन, माइक्रो वेव एवं अन्य स्पेयर पार्ट्स बिक्री करता हूं। दिनांक 01.03.2025 को दिन 11.00 बजे अपने दुकान ब्राईट मार्केटिंग गली नं. 07 तेलीबांधा आकर देखा तो मेरे दुकान के शटर का बांया साईड का लाक टूटा हुआ था और दांया साईड का शटर का लाक टूटा था। अंदर दरवाजा थोडा सा उठा हुआ था फिर आसपास वालो की मदद से शटर का दरवाजा उठाकर अंदर जाकर देखा तो मेरे दुकान अंदर रखे कॉपर पाईप 90-100 KG, थ्री कोर वायर 04 बंडल, नगदी रकम 60,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर शटर का लाक व शटर लाक को तोडकर अंदर प्रवेश कर अंदर में रखे उपरोक्त सामान कापर पाईप 90-100 KG, थ्री कोर वायर 04 बंडल, नगदी रकम 60,000 रूपये जुमला किमती 1,50,000 रूपये चोरी कर ले गया है। जिस पर अज्ञात अरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 128/25 धारा 331(4), 305(a) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजो का अवलोकन करने के साथ-साथ आरोपियों की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा प्रकरण में आरोपी गौतम राम पटेल, गुरूमेन्द्र कुलहरिया ऊर्फ मुचरू एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को पकड़ा गया l प्राप्त साक्ष्य के आधार पर तीनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया, जिस पर तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कॉपर पाईप 27 किलो 300 ग्राम, 04 बंडल वायर व नगदी रकम 4300 रूपये जुमला कीमती 85,000 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर तीनों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया l गिरफ्तार 01. गौतम राम पटेल पिता गणेशराम पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी सुभाषनगर देवार पारा थाना तेलीबांधा, रायपुर 02. गुरूमेन्द्र कुलहरिया ऊर्फ मुचरू पिता रामसभवन कुलहरिया उम्र 35 वर्ष निवासी सुभाषनगर देवार पारा थाना तेलीबांधा, रायपुर 03. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक

panchayattantra24.-रायपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में आयोजित विभागीय परीक्षा का निरीक्षण किया गया। इस परीक्षा में सुबह की पाली 10 बजे से 1 बजे में कुल 37अधिकारी उपस्थित थे जिसमे राजस्व के 15 महिला एवम बाल विकास से 18 माइनिंग आदिवासी विकास के 2पंजीयन विभाग के 1 अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उपायुक्त ज्योति सिंह और रजक डिप्टी कलेक्टर उपस्थित रहे . विभागीय परीक्षा 10 मार्च तक चलेगी।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने भाजपा नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। ओपी चौधरी ने तावड़े की शुभकामनाओं और उनके योगदान को सराहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य का भविष्य उज्ज्वल और समृद्ध हो रहा है। चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से निरंतर समर्थन मिल रहा है, जिससे राज्य में आर्थिक और औद्योगिक विकास को गति मिली है।

panchayattantra24.-रायपुर। केन्द्र सरकार की अभिनव योजना के अंतर्गत रांवाभाठा बिरगांव क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम कम्पनी द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम की रिक्त भूमि पर शीघ्र कंप्रेस्ड बायो गैस संयन्त्र लगाने का कार्य किया जायेगा. आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने भारत पेट्रोलियम कम्पनी के क्षेत्रीय प्रभारी अधिकारी सहित छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल डेवलपमेन्ट अथारिटी के अधिकारी लव त्यागी, रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन रघुमणि प्रधान, सहायक अभियंता योगेश कडु की उपस्थिति में कंप्रेस्ड बायो गैस संयन्त्र लगाने चयनित स्थल का निरीक्षण किया.
बायो गैस संयन्त्र में प्रतिदिन 100 मेट्रिक टन गीले कचरे से बायो गैस बनाने का कार्य किया जायेगा. इस हेतु भारत पेट्रोलियम कम्पनी को गीला कचरा प्रतिदिन नियमित रायपुर नगर पालिक निगम, बिरगांव नगर पालिक निगम, खरोरा, अभनपुर, तिल्दा -नेवरा नगरीय निकायों से उपलब्ध करवाई जाएगी. इससे कंप्रेस्ड बायो गैस संयन्त्र में रायपुर जिले के बड़े क्षेत्र के नगरीय निकायों में निकलने वाले गीले कचरे का सुव्यवस्थित निष्पादन प्रतिदिन नियमित हो सकेगा.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन की कार्यवाही जारी है. इस दौरान सदन में महतारी वंदन योजना को लेकर जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने हितग्राहियों की संख्या में गिरावट को लेकर सवाल खड़े किए. इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए पेंशनधारी महिलाओं को योजना का लाभ न मिलने का आरोप भी लगाया. इस बीच मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया.
प्रश्नकाल के दौरान विधायक उमेश पटेल ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पंजिकृत हितग्राही का मामला सदन में उठाया. उन्होंने पूछा कि क्या वर्तमान में हितग्राहियों की संख्या में कमी आई है? इस योजना में फर्जी नाम से लाभ लेने का मामला भी आया है? ये कहां-कहां संज्ञान में आया है? क्या इसके लिए सत्यापन का कोई नियम है? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस पर जवाब देते हुए बताया कि प्रथम पंजीयन 20/2/2024 तक कुल 70,27,154 हितग्राही द्वारा किया गया था. पंजीकृत आवेदकों में 69,63,621 हितग्राही पात्र हैं। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों में कमी आई है, लेकिन हितग्राही की मृत्यु होने लाभ त्याग करने और दो आवेदन के प्रकरण या अपात्र होने के कारण आई है। फर्जी नाम से लाभ प्रात होने का मामला बस्तर जिले से प्रात हुआ है. विधायक उमेश पटेल इस मामले में आगे पूछा कि आज की स्थिति में कम लोग हैं आपने जांच कितनी बार कराई और कब कब कराई है? इस पर जवाब देते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि योजना के बारे जो हमने आंकड़ा बताया है इसमें कमी आने का कारण कई लोगों की मृत्यु कई का लाभ त्याग हुआ है. जांच समय-समय पर होती है। डेट उपलब्ध करा दी जाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को बजट पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी मौजूद नहीं थे. इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने नाराजगी जताई, जिसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि वित्त मंत्री के बजट पर चर्चा हो रही है, लेकिन खुद वित्त मंत्री सदन में मौजूद नहीं हैं. इस पर ‘हम भाषण देना नहीं चाहते’ कहकर विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले गए. इस पर आसंदी ने विधानसभा की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज छठा दिन है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और बजट पर गहन बहस होने की संभावना है। प्रश्नकाल में आज खाद्य विभाग से राज्य में खाद्य सुरक्षा, राशन वितरण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर सवाल उठेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, पोषण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। धान खरीदी से किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य देने और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने से जुड़े विषय उठेंगे। महतारी वंदन योजना पर महिलाओं के सशक्तिकरण और वित्तीय सहायता योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति के लेकर चर्चा होगी जिसमे बच्चों और महिलाओं के लिए चलाई जा रही पोषण और शिक्षा योजनाओं पर सवाल-जवाब होंगे।
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में दुर्ग में निर्मित व्यावसायिक परिसरों का आवंटन को लेकर व्यावसायिक परिसरों के आवंटन प्रक्रिया, पारदर्शिता और विकास कार्यों पर चर्चा होगी। वहीं बस्तर के कोसारटेडा डेम निर्माण से प्रभावित किसानों का मुद्दे पर विस्थापित किसानों की समस्याओं और पुनर्वास नीति पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा होगी जिसमें राज्य की वित्तीय स्थिति, विभिन्न विकास योजनाओं और बजट आवंटन की समीक्षा की जाएगी। 6 विश्वविद्यालयों का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे उच्च शिक्षा क्षेत्र में हो रहे सुधारों और आवश्यक बदलावों पर चर्चा होगी।

panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री OP चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान उन्होंने छह बार अलग-अलग कविताओं की पंक्तियां, कुछ शायरी और छत्तीसगढ़ी में तुकबंदियां की । करीब पौने दो घंटे चले वित्त मंत्री के भाषण के बाद भूपेश बघेल ने कह दिया कि यह सिंगल माइक पॉडकास्ट था। बजट भाषण नहीं यह कवि सम्मेलन था। चौधरी ने अपनी स्पीच में बोली गई अपनी कविताओं में छत्तीसगढ़ के महापुरुषों वीर गुंडाधर और गुरु घासीदास का भी जिक्र किया था। इस वजह से बघेल अब भाजपा के निशाने पर हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सतनामी समाज और प्रदेश के जनजाति समाज के अपमान का आरोप लगाया है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख अमित चिमनानी ने कहा- छत्तीसगढ़ के बच्चे, बूढ़े, जवान बाबा गुरु घासीदास को प्रणाम करके अपने दिन की शुरुआत करते हैं। जब-जब छत्तीसगढ़ में कोई शौर्य का विचार आता है तो वीर गुंडाधुर और शहीद वीर नारायण सिंह का नाम लिया जाता है। राम राम के बदले हम जय जोहार कहते हैं और हमारे लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश किसी तीर्थ से कम नहीं है। चिमनानी बोले- इन बातों के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री OP चौधरी ने अपना बजट भाषण शुरू किया, इसको भूपेश बघेल कवि सम्मेलन बोलकर उपहास कर रहे हैं। बघेल ने छत्तीसगढ़ में वीर गुंडाधुर और बाबा गुरुघासीदास जी को मनाने वाले लाखों लोगों की आस्था के साथ एक बड़ा खिलवाड़ करने का काम किया है। हमारे जनजाति समाज और सतनामी समाज के जो हमारे महानायक हैं, उनसे जुड़ी संस्कृति को अपमानित करने का काम किया है। इसकी माफी उनको इस जन्म में नहीं मिलेगी।