Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की बधाई दी। X में सीएम ने लिखा, छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राज्यपाल के रूप में आपके मार्गदर्शन में हमारी सरकार संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मां कामाख्या से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।

panchayattantra24.-रायपुर। शिक्षा सत्र 24-25 के लिए माशिमं की कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई।राजधानी के एक केंद्र में बच्चों का तिलक लगाकर परीक्षा केंद्र में स्वागत किया गया। वही किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने से मनाही है। विष्णुदेव साय ने दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है। मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि पढ़ाई के घंटे।
मुख्यमंत्री ने माता-पिता और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें प्रेरित करें और उनका मनोबल बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना आवश्यक है कि परीक्षा केवल एक पड़ाव है, न कि मंज़िल। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और धैर्यपूर्वक निरंतर प्रयास से जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आप सभी बिना भय के पूरी लगन, पूर्ण आत्मविश्वास और मनोयोग से परीक्षा दें। निश्चित रूप से आप लोगों को सफलता हासिल होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। ईडी की जांच कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक पहुंचने के बाद सियासत गर्म है. कांग्रेस ने सरकार पर ईडी का दुरूपयोग कर डराने का आरोप लगाया है. वहीं इस मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जिस प्रकार से निकाय का परिणाम आया है, उसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है. कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा हुई है. कांग्रेस ईवीएम में भी पराजित हुई और मत पत्र में भी पराजित हुई . अब हार को छिपाने का कोई बहाना नहीं बचा है, इसलिए ED के नाम पर जनता में भ्रम फैलाने राजनीति कर रहे हैं. ईडी साक्ष्य और तथ्यों पर आधारित कार्रवाई कर रही है.
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर निष्कासन कार्रवाई की चर्चा है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि अभी तो ये शुरुआत है, आगे देखिए और क्या होने वाला है. वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर मीनल चौबे के बेटे का सड़क पर केक काटने के वायरल वीडियो पर कहा कि इस घटना की मुझे जानकारी नहीं है. इस पर संज्ञान जरूर लेंगे.
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक्शन के खिलाफ आज कांग्रेस द्वारा प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर एकजुट होकर ईडी की कार्रवाई के विरोध में आवाज बुलंद करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। सुकमा और कोंटा में स्थित राजीव भवन के निर्माण को लेकर ED ने नोटिस जारी किया था, जिसे कांग्रेस राजनीतिक प्रतिशोध मान रही है। कांग्रेस नेतृत्व का आरोप है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ईडी के इस कदम के खिलाफ ही कांग्रेस ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन रायपुर में होगा, जिसमें वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कार्यकर्ता ED के खिलाफ नारेबाजी और विरोध मार्च निकालेंगे। पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता बचाने के लिए यह प्रदर्शन जरूरी है। बता दे की प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुकमा और कोंटा में कांग्रेस के राजीव भवन निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था। कांग्रेस का आरोप है कि इस नोटिस का उद्देश्य पार्टी को दबाव में लेना है।

panchayattantra24.-रायपुर। एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने कहा, सार्वजनिक सड़कों पर जन्मदिन मनाना तथा यातायात बाधित करना दंडनीय अपराध है। साथ ही एसएसपी डॉ सिंह ने सार्वजनिक सड़कों, मुख्यमार्गों पर उत्सव मनाकर सड़क बाधित नहीं करने तथा यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। आपको बता दें कि कल ही नियमों का उल्लंघन करने वालों को लेकर मुख्य सचिव का निर्देश आया। जिसके बाद कलेक्टर और sp ने बयान भी जारी किया है। एसपी लाल उम्मेद सिंह ने अपने बयान में कहा कि इस तरह से चौक चौराहों पर जन्मदिन मनाना या सर्वाजनिक आयोजन करना अपराध की श्रेणी में आता है।
panchayattantra24.-रायपुर। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे के बेटे सड़क केक काटते काट रहे थे। जो अब सुर्खियों में बना हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद अब महापौर मीनल चौबे का बड़ा बयान सामने आया है। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि मेरे बेटे से गलती तो हुई है अब उन्हें नियमों से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं जनता की सेवा करने के लिए आई हूं। मेरे या मेरे परिवारजनों से कोई भी तकलीफ हुई है तो मैं क्षमा मांगती हूं।
बताया जा रहा है कि वीडियो शुक्रवार देर रात की है। यह वीडियो उनके बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन का है, जो उन्होंने सड़क पर ही मनाया। वीडियो में देखा जा सकता है महापौर मीनल चौबे का बेटा सड़कों पर अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया जा रहा है। वहीं, यह भी चर्चा हो रही है कि इस तरह का सार्वजनिक आयोजन कुछ विवादों का कारण बन सकता है, खासकर जब हाल ही में युवा कांग्रेस (युकां) के जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर कार्रवाई की गई थी।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया. वित्त मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में उत्साहजनक आर्थिक प्रगति नजर आ रही है. राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा प्रदेश की GSDP में ग्रोथ हुआ है.वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि GSDP 2023- 24 में 3,06,712 करोड़ से बढ़कर 2024- 25 में 3,29,752 करोड़ होना संभावित है, यह गत वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि है.
इसमें कृषि क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र, सेवा क्षेत्र में योगदान अधिक है. कैपिटल इनकम में भी वृद्धि हो रही है. वित्त मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय में 9.37 प्रतिशत की दर से वृद्धि है, जबकि देश में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर 8.66 प्रतिशत है. इस तरह से राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रदेश में वृद्धि दर कहीं ज्यादा है.

panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कैंप कार्यालय, बगिया में आयोजित अन्वेषण कार्यक्रम के तहत टेलीस्कोप सहित अन्य यंत्रों का अवलोकन किया। इसके साथ ही छात्राओं से संवाद करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, देश-प्रदेश को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व बनाने हेतु प्रेरित किया।
panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को बिहार सरकार में पथ निर्माण विभाग के मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी मार्गदर्शन में आपके प्रशासनिक अनुभव का बिहार की जनता को श्रेष्ठ लाभ प्राप्त होगा। निश्चित ही आपकी नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकुशलता से बिहार के विकास और अधिक गति मिलेगी। विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व विधायक रायपुर पश्चिम विधानसभा विकास उपाध्याय के द्वार व्हाट्सअप पर राकेश सिंह बैस को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज और व्हाट्सअप कॉल का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़ित राकेश सिंह बैस ने पुलिस के उच्च अधिकारी समेत छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम से भी की है। पीड़ित ने बताया कि वो विगत 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता होकर संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्त रहा है। विगत 2023 के विधानसभा चुनाव में विकास उपाध्याय को मिली करारी हार एवं लोकसभा सहित वर्तमान के नगरीय निकाय चुनावों में पश्चिम विधानसभा के समस्त वाडों में पार्षद प्रत्याशियों की हार के कारण विकास उपाध्याय ने उनसे द्वेष रखता था और विकास उपाध्याय ने राकेश बैस के खिलाफ षडयंत्र करता है।
देखें विकास उपाध्याय और राकेश सिंह बैस व्हाट्सअप चैट के स्क्रीनशॉट विगत 2023 में भी विधायक एवं संसदीय सचिव रहते हुए अपने पद का दबाव पुलिस पर बनाकर राकेश सिंह बैस के परिवार के विरुद्ध झूठे प्रकरण दर्ज करवाए और उनके सोसायटी में भी दखलंदाजी करके उनकी बुजुर्ग मां को समिति के कुछ लोगों के साथ मिलकर मंदिर से निकलवाया एवं चाबी छिनवा लिया। बीती दिनांक 27/02/2025 की रात्रि लगभग 10 .30 से 11 बजे के बीच विकास उपाध्याय ने राकेश
सिंह बैस को व्हाट्सएप मैसेज किया एवं भद्दी बातें करते हुए राकेश बैस को व्हाट्सएप कॉल करके जान से मरवाने की धमकी देते हुए कहने लगा कि राजनीति खत्म कर दूंगा और मेरी पहुंच बहुत ऊपर तक है एक इशारे पर मेरे गुंडे तेरी जान ले लेंगे और तेरे बच्चों को भी जान से मरवा दूंगा। कहते हुए राकेश बैस और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दिया। जिसके चलते राकेश बैस बहुत ज्यादा डरे हुए है।