Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर: रायपुर नगर निगम चुनाव में जीत के बाद मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से पार्षद अर्जुमन ढेबर ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शपथ ली है। इस दौरान उनके साथ पूर्व महापौर एजाज ढेबर और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। मीडिया के एक सवाल के जवाब में अर्जुमन ने कहा कि पार्षद पद की शपथ में लूं या ये। बात एक ही है। यह सुनकर पीछे खड़े एजाज ढेबर हंसते हुए भौहें मटकाते दिखे। अर्जुमन ने आगे कहा कि अब्दुल रऊफ वार्ड में जनता ने बीते 10 सालों के कार्यकाल देखने के बाद विश्वास जताया है। यह वॉर्ड इन्ही(एजाज ढेबर) का ही है। हम दोनों को खुशी है कि इस वार्ड में जीत गए। जनता का बहुत धन्यवाद है। मैं शहर में नहीं होने की वजह से शपथ ग्रहण में नहीं आ पाई। इसलिए आज कलेक्टर के सामने आकर शपथ ग्रहण की हूं। 
 शपथ ग्रहण के बाद एजाज ढेबर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि शपथ ग्रहण में मुझे और पूर्व महापौर किरणमई नायक को निमंत्रण नहीं आया। मुझे लगता है कि नगर निगम में यदि कोई किसी को पीछे से रिमोट से ऑपरेट करेगा तो यह अच्छा नहीं रहेगा। महापौर को अपने विवेक, ज्ञान और समझदारी से काम लेना चाहिए। खुद निर्णय ले। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का निर्णय पार्टी लेगी। नगर निगम को गंगाजल से पवित्र करने की बात पर एजाज ढेबर ने कहा कि यह लोकतंत्र का मंदिर है जो पहले से पवित्र है। इसको पवित्र करने की बात कहना अपमान है। वहां पर एसटी एससी ओबीसी अल्पसंख्यक सभी समुदाय के लोग वहां पर बैठकर शपथ लेते हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में इनको भी पार्षद, नेता प्रतिपक्ष और सभापति थे। क्या इन सभी का शुद्धिकरण भी जरूरी है? इसका जवाब दें। 
रायपुर नगर निगम में मीनल चौबे ने गुरुवार को मेयर पद की शपथ ली। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने मेयर के साथ ही वार्डवार पार्षदों को भी शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद मीनल चौबे ने जय श्री राम का नारा लगाया। इधर, शपथ से पहले मेयर चैंबर में कुर्सी की दिशा भी बदली गई है। मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह इनडोर स्टेडियम में रखा गया था। यहां विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक आयुक्त अबिनाष मिश्रा सहित ली। महापौर ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके द्वारा निर्वहन किये जा रहे दायित्वों की उनसे जानकारी ली। महापौर मीनल चैबे ने रायपुर नगर निगम में नवनिर्वाचित परिषद के प्रथम सम्मिलन के पूर्व नगर निगम अधिकारियों से अनौपचारिक चर्चा की। महापौर ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अच्छी व्यवस्था देने हेतु अधिकारियों का आभार माना।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि जनता के सुझावों से जनता की सुविधाओं के लिये काम होगा। उन्होने कहा कि नगर निगम अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें तो रेवेन्यू अपने आप जनरेट होगी। महापौर ने स्वच्छता रैंकिंग में सकारात्मक फीडबैक के लिये जनता को विष्वास में लेकर कार्य करने कहा। महापौर ने सभी जोन कमिष्नरों को नगर निगम की नवनिर्वाचित परिषद के प्रथम सम्मिलन के 3 दिनों के भीतर वार्ड पार्षदों की बैठक लेकर जलसंकट पर संज्ञान लेने कहा है। 
 महापौर ने बैठक में अधिकारियों को नगर निगम के मूलभूत कार्यो पर विषेष ध्यान देकर फोकस करने के निर्देष दिये। उन्होने नगर निगम के कार्यो की मूलभूत आवष्यकता शहर में सफाई, पेयजल, सडक बत्ती संबंधी कार्यो को प्राथमिकता देने कहा । महापौर ने निगम हित में आवष्यक निरूपित किया । साथ ही सुझाव दिया कि नगर निगम का राजस्व वसूली कार्य राजधानी शहर की आमजनता के लिये मूलभूत आवष्यकताओं की सहज पूर्ति में सहभागी बने इस प्रकार राजस्व वसूली कार्य किया जाना सुनिष्चित हो। 
 महापौर ने बैठक में स्वच्छता रैंकिंग को श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लेकर राजधानी शहर रायपुर की सभी झुग्गी बस्तियों एवं समाज के मध्यम वर्ग के आवासीय क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता लाने के कार्य पर फोकस कर प्राथमिकता से करने कहा ताकि स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के साथ शहर को जन सहभागिता से श्रेष्ठ रैंकिंग दिलवाने कार्य किया जा सके। महापौर मीनल चैबे ने सभी अधिकारियों से जनअपेक्षाओं की पूर्ति करने का संकल्प लेकर कार्य करने जुटने कहा। उन्होने कहा कि वे जनता के लिये महापौर निर्वाचित हुई है एवं वे जनता के लिये कार्य करने पूरी तरह कृत संकल्पित है। अधिकारियों को शहर में जनता के लिये कार्य संकल्पित होकर करना चाहिए। महापौर ने सुझाव दिया कि निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रायपुर में सफाई और पेयजल के कार्यो को प्राथमिकता में रखकर कार्य करना चाहिए । 
 बैठक हेतु महापौर मीनल चौबे के निगम मुख्यालय पहुंचने पर आयुक्त अबिनाष मिश्रा सहित निगम अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर उनका आत्मीय स्वागत किया। आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने बैठक में अधिकारियों को राजधानी शहर रायपुर में जनअपेक्षित कार्यो हेतु जुट जाने कहा। आयुक्त ने कहा कि नगर निगम एक ऐसी संस्था है जिसे शासन के सभी विभागो से समन्वय कर नागरिको के कार्य प्राथमिकता से करने होते है। शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ आमजनों को राजधानी शहर में त्वरित रूप से मिले एवं उनका प्रभावी क्रियान्वयन आमजनों को अवगत करवाकर शासन की मंषा अनुसार प्राथमिकता से हो इसका सभी दायित्व निर्वहन कर रहे अधिकारी एवं कर्मचारीगण विषेष ध्यान रखे। रायपुर शहर को स्वच्छ रैंकिंग में श्रेष्ठ स्थान दिलवाने जनजागरण कर कार्य करें एवं अधिक से अधिक संख्या में नागरिको से स्वच्छता फीडबैक लेना प्राथमिकता से सुनिष्चित करें।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS पीजी एडमिशन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में महाधिवक्ता ने गड़बड़ी स्वीकार की थी, जिस पर कोर्ट ने स्ट्रे राउंड की काउंसिलिंग पर रोक लगा दी थी। अब हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के पक्ष में आदेश जारी करते हुए नए सिरे से दोबारा काउंसलिंग (री-काउंसलिंग) कराने कहा है। इस फैसले से सभी प्रभावित छात्रों को लाभ मिलेगा।दरअसल, एडमिशन की प्रक्रिया में 3 साल की सेवा पूरी करने के नियमों को दरकिनार कर दिया गया है, जिसके खिलाफ डॉ. यशवंत राव और डॉ. पी राजशेखर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है। याचिका में बताया गया है कि मेडिकल पीजी में प्रवेश के लिए होने वाली काउंसिलिंग के दौरान अपात्र उम्मीदवारों को गलत तरीके से सेवारत श्रेणी का लाभ दिया गया। अधिकारियों ने सेवा अवधि की गणना कटऑफ तारीख से आगे बढ़ा दी है, जिससे अयोग्य उम्मीदवारों को भी पात्र मान लिया गया है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर।  पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने भूपेश के दिल्ली दौरे पर ली चुटकी! भूपेश बघेल के पंजाब प्रभारी बनने पर पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल का तंज पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल का ट्वीट, भूपेश बघेल पर कड़ा प्रहार! रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के ट्वीट ने भूपेश समर्थकों सहित कांग्रेस छत्तीसगढ़ से पंजाब कांग्रेस तक माहौल बना दिया है। देवजी भाई पटेल ने ट्वीट कर कांग्रेस से पूछा है? जो “पाटन” का पालिका चुनाव नहीं जीत पाए, वो “पंजाब” जीता पाएंगे? पूछता है छत्तीसगढ़!
 ये तंज भरा ट्वीट रायपुर से दिल्ली तक कांग्रेस की परेशानी बढ़ा रहा है, वहीं कांग्रेस के दूसरे खेमे में इस ट्वीट को लेकर अलग रुचि है। विपक्ष में रहते हुए भी देवजी भाई पटेल लगातार भूपेश बघेल को डायरेक्ट अटैक करते रहे हैं।
 

 panchayattantra24.-रायपुर।  पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने भूपेश के दिल्ली दौरे पर ली चुटकी! भूपेश बघेल के पंजाब प्रभारी बनने पर पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल का तंज पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल का ट्वीट, भूपेश बघेल पर कड़ा प्रहार! रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के ट्वीट ने भूपेश समर्थकों सहित कांग्रेस छत्तीसगढ़ से पंजाब कांग्रेस तक माहौल बना दिया है। देवजी भाई पटेल ने ट्वीट कर कांग्रेस से पूछा है? जो “पाटन” का पालिका चुनाव नहीं जीत पाए, वो “पंजाब” जीता पाएंगे? पूछता है छत्तीसगढ़!
 ये तंज भरा ट्वीट रायपुर से दिल्ली तक कांग्रेस की परेशानी बढ़ा रहा है, वहीं कांग्रेस के दूसरे खेमे में इस ट्वीट को लेकर अलग रुचि है। विपक्ष में रहते हुए भी देवजी भाई पटेल लगातार भूपेश बघेल को डायरेक्ट अटैक करते रहे हैं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छग बीजेपी ने कार्टून में भूपेश बघेल को चर्च का फादर बताया है, X में जिसे पोस्ट किया है, साथ ही लिखा है, चिंताजनक!, वहीं कार्टून में एक महिला पत्रकार भूपेश बघेल से सवाल करते नजर आ रही है, छत्तीसगढ़ में जमकर धर्मांतरण हो रहा है. .. बता दें कि बीजेपी द्वारा लगातार कांग्रेस पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया जा रहा है, फंडिंग लेकर धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप पिछली सरकार यानि भूपेश बघेल पर लगाया है। जब प्रदेश में साल 2018 से 2023 तक कांग्रेस की सरकार थी तब कई जिलों में धर्मांतरण को लेकर मारपीट की खबर सामने आई थी. नारायणपुर में हिंसा भी हुई थी, नाराज आदिवादियों ने चर्च में तोड़फोड़ भी किया था।
 

 
panchayattantra24.- रायपुर। शुक्रवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे। जो साय सरकार के एक पूरे वित्त वर्ष 24-25 के कामकाज पर आधारित होगा। पिछला सर्वेक्षण बघेल सरकार के 9 और साय के 4 माह का था। यह सर्वेक्षण,सालाना बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है। कल परसो अवकाश को देखते हुए आज पेश किया जाएगा। इसमें प्रति व्यक्ति आय, रोजगार, सर्विस सेक्टर, एग्रीकल्चर विकास, सामाजिक और औद्योगिक विकास की स्थिति के साथ पशुधन की स्थिति की झलक मिलेगी । 
 बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र का तीसरा दिन काफी नोकझोंक वाला रहा। सत्तापक्ष के विधायकों के साथ ही विपक्ष ने भी सरकार की जमकर घेराबंदी की। प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत ने बंद उद्योगों और मजदूरों के मुआवजे के भुगतान को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंडरिया और कवर्धा के शक्कर कारखाने को सरकार ने पैसे नहीं दिए इसलिए दोनों बंद हो गए हैं। यह कैसी उद्योग नीति है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन हैं। इस सत्र के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देंगे। यह प्रक्रिया राज्य की नीतियों, योजनाओं और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा का अवसर प्रदान करेगी। आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा होगी। 
विधायक अनुज शर्मा और कुंवर सिंह निषाद सदन में मंत्रियों का ध्यान महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर आकर्षित करेंगे, जिससे विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर चर्चाएँ संभव हो सकेंगी। इसके अलावा, विधायक कुंवर सिंह निषाद, धरमलाल कौशल, रिकेश सेन और अनुज शर्मा विभिन्न याचिकाएँ प्रस्तुत करेंगे। विधायक धर्मजीत सिंह, रिकेश सेन और हर्षिता स्वामी बघेल ने सदन में तीन अशासकीय संकल्प पेश किए हैं। इन संकल्पों पर आगामी चर्चा की संभावना है, जो प्रदेश के नागरिकों से जुड़े विभिन्न सामाजिक और प्रशासनिक विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी और महामंत्री से ईडी की पूछताछ के विषय पर चर्चा करना चाह रहे थे। उमेश पटेल ने यह मुद्दा उठाया। इस पर अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रश्न काल के बाद चर्चा की बात कही। लेकिन कांग्रेस विधायकों ने तत्काल चर्चा की मांग करते हुए नारे बाजी करने लगे। इसका भाजपा विधायकों ने भी विरोध कर नारेबाजी की। इसी शोर गुल में स्पीकर ने सदन की कार्रवाई 5मिनट के लिए स्थगित कर दी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र का तीसरा दिन काफी नोकझोंक वाला रहा। सत्तापक्ष के विधायकों के साथ ही विपक्ष ने भी सरकार की जमकर घेराबंदी की। प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत ने बंद उद्योगों और मजदूरों के मुआवजे के भुगतान को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंडरिया और कवर्धा के शक्कर कारखाने को सरकार ने पैसे नहीं दिए इसलिए दोनों बंद हो गए हैं। यह कैसी उद्योग नीति है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। आज इंडोर स्टेडियम में रायपुर नगर निगम की नव-निर्वाचित महापौर मीनल चौबे व पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनायें दीं। 
आज इंडोर स्टेडियम में रायपुर नगर निगम की नव-निर्वाचित महापौर मीनल चौबे व पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनायें दीं। महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर रायपुर को स्वच्छ, 
 सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। शपथ ग्रहण उपरांत महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री श्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और विजय शर्मा , मंत्रीगण, पूर्व महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।