Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर  ग्राम केराझरिया में दो दिवसीय पाली महोत्सव का शुभारंभ  उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई  देते हुए  सभी को घर परिवार देश दुनिया के समृद्धि की कामना की।  कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
जिला प्रशासन द्वारा हर्षाेल्लास के साथ पाली महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिससे यहाँ की संस्कृति को अलग पहचान मिल रही है। महोत्सव के मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी जिलेवासियों को पाली महोत्सव की शुभकामनाएं दी है। पाली महोत्सव का आयोजन इस क्षेत्र के लोगों के गौरव से जुड़ा है। जिसे हमें अक्षुण्ण बना के आगे बढ़ना है। इसे भव्य रूप से मनाते हुए राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया जाता है।  उन्होंने कलाकारो का मनोबल बढ़ाते हुए लोगों को आनंद उठाने के लिए कहा साथ ही इस भव्य कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान महादेव हमारे देश में आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम सबकी कामना है कि महादेव हम सभी देशवासियों को खुश रखे, उन्हें सफलता की राह में आगे बढ़ाए।  सभी आपसी भाई चारा व सौहार्द्र के साथ परिवार की भांति मिल जुल कर रहे, क्षेत्र के विकास में सहयोग करें। जिससे हमारा देश प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़े।
पाली तानाखार विधायक  तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि आज पूरा देश शिव की भक्ति में लीन है। शिव की नगरी पाली में  इस अवसर पर पाली महोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने आमजनों को कार्यक्रम का लुत्फ उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह आप सभी का कार्यक्रम है। आप सभी कार्यक्रम की रौनकता बढ़ाते हुए आंनद लें।
कलेक्टर  अजीत वसंत ने स्वागत भाषण के माध्यम से दो दिवसीय पाली महोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कलाकार, राज्य के ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाती है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पाली  मोहित राम केरकेट्टा, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली  अजय जायसवाल सहित सरपंच केराझरिया  गिरजा सत्यनारायण पैकरा सहित अन्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने पाली महोत्सव के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।
इस दौरान अथितियों द्वारा पाली महोत्सव के अवसर पर आयोजित साईकल रेस प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल के क्षेत्र में पाली का नाम रौशन करने वाले अनेक युवा खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
पाली महोत्सव के पहले दिन छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी एवं मैथिली ठाकुर सहित अन्य कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति  प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक श्री सुनील सोनी ने अपने साथी कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से संबंधित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने महादेव की आराधना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। छत्तीसगढ़ी गीत छईयां भुइंया, झन भूलो मां बाप ला, मीठ मीठ लागे मया के बानी, छूनुर छूनुर पैरी बाजे.. हमर  पारा तुंहर पारा, हाय रे सरगुजा नाचे  जैसे छत्तीसगढ़ी गीतों से समा बांधा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई जारी है। तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कई मुद्दों पर सदन गरमाया। कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंस ने जांजगीर चांपा में सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने पामगढ़ में सड़क निर्माण के स्थगित होने के संबंध में प्रश्न पूछा। PWD मंत्री अरुण साव ने सड़कों के संबंध में दी जानकारी। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं सदन में चरणदास महंत ने पूछा कि सरकार ने औद्योगिक नीति बनाई, कहा कि उद्योगों को क्षमता विकास के लिए अनुकूल अवसर दिए जाएंगे। एक साल में राजनांदगांव के 5 उद्योग बंद हो गए। ये वित्तीय कारणों से बंद होना बताया गया। इनको सहयोग क्यों नहीं दिया गया? मंत्री लखनलाल ने जवाब दिया- जो बंद 5 उद्योग के बारे में बोला गया है, उनको भी उद्योग विभाग के नियमों के अनुसार सब्सिडी दी गई, उनको ब्याज अनुदान में 5 को 75 लाख 31 हजार और 60 लाख की सहायता दी गई है। 2023 में भी कांग्रेस के समय 18 उद्योग बंद हुए हैं। हमारा प्रयास है कि उद्योगों को लाभ मिले।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा में गुरुवार को राज्य में लंबित राजस्व प्रकरणों का मुद्दा गूंजा, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने स्थिति की गंभीरता का जिक्र करते हुए कहा कि ‘भुईया पोर्टल’ भगवान भरोसे है. स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए विभागीय मंत्री से कहा कि राजस्व प्रकरणों की स्थिति वेंटिलेटर पर जाने से पहले दुरुस्त कर लें. विधानसभा में विधायक अजय चंद्राकर, उमेश पटेल, शकुंतला पोर्ते ने ध्यानाकर्षण के जरिए लम्बित राजस्व मामला का मुद्दा उठाया. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा – भुईंया पोर्टल भी लगता है कि किसानों को परेशान करने के लिए बनाया गया है. 35 फीसदी डाटा की ग़लत एंट्री की है. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा – भू-अभिलेख में त्रुटि सुधार का अधिकार एसडीएम और तहसीलदार के पास है. पूर्व सरकार ने इसे एसडीएम तक सीमित कर दिया था. नए संशोधन में यह अधिकार अब तहसीलदार को भी दिया गया है. है. कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अपनी जमीन संबंधित जानकारी देख सकता है. राज्य में 1 लाख 49 हज़ार 479 राजस्व प्रकरण लंबित हैं.
 इस पर अजय चंद्राकर ने कहा – लोक सेवा गारंटी अधिनियम का राजस्व विभाग पालन नहीं कर रहा है. लोक सेवा अधिनियम का पालन नहीं करने पर कितने अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है. राजस्व मंत्री ने बताया कि लंबित प्रकरण में अपील करने पर सुनवाई होगी. लम्बित प्रकरणों की संख्या बढ़ी है. बजट सत्र के बाद राजस्व पखवाड़ा चलेगा. लंबित प्रकरणों की सुनवाई होगी. अजय चंद्राकर ने पूछा – भुईया पोर्टल में होने वाली त्रुटि कौन सुधारता है? राजस्व मंत्री ने बताया कि पोर्टल का संचालन एनआईसी करता है. त्रुटि सुधारने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त है.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में अपने स्वेच्छानुदान मद से 13 संस्थाओं को 15 लाख 31 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। डेका द्वारा राजभवन के कान्फेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल स्वेच्छानुदान मद से रैन बसेरा निर्माण, बीमार वृद्धजनों की देखभाल, दृष्टिहीन बच्चों, दिव्यांगों, वनवासियों के कल्याण के लिए कार्यरत् विभिन्न संस्थाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। राज्यपाल डेका द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धमतरी कोे 10 टी. बी. मरीजों के लिए 50 हजार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव को 10 टी. बी. मरीजों के लिए 55 हजार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद को टी. बी. मरीजों के लिए 60 हजार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बस्तर कोे टी. बी. मरीजों के लिए 60 हजार की राशि प्रदान की गई है। 
 इसी तरह स्वेच्छानुदान मद से राजीव लोचन क्षेत्र स्तरीय संघ गरियाबंद को रैन बसेरा निर्माण के लिए 1 लाख, सचिव वनवासी विकास समिति रायपुर को लाइब्रेरी के लिए 5 लाख, अभिलाषा दिव्यांगजन कल्याणार्थ शिक्षण प्रशिक्षण सह पुनर्वास संस्थान राजनांदगांव को वृद्धाश्रम के लिए 2 लाख 51 हजार, वृद्धाश्रम प्रभारी एवं संरक्षक, भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम राजनांदगांव को 1 लाख, ब्राईट शिक्षण एवं मानव कल्याण समिति ‘‘प्रशामक देख-रेख गृह‘‘ कादंबरी नगर दुर्ग को बीमार वृद्धों की देखभाल एवं चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख, सचिव इंडियन रेडक्रॉॅस सोसायटी, वृद्धाश्रम पुलगॉव दुर्ग को वृद्धों का देखभाल एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख, तुलसी लोक विकास संस्थान कैम्प 01 भिलाई को दृष्टिहीन बच्चों के आवासीय विद्यालय के लिए 1 लाख, संदीप कुमार साहू नगर सैनिक दुर्ग को पत्नी के गले के आपरेशन के लिए 25 हजार, श्री दिनेश श्रीवास जमादार राजभवन को उनकी माता जी के कैंसर ईलाज के लिए 30 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मीनल चौबे ने महापौर पद की शपथ ली। इस समारोह में सीएम साय, दोनों डिप्टी सीएम, विस अध्यक्ष रमन सिंह, सभी कैबिनेट मंत्री,म विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। साथ ही निकाय चुनाव 2025 में रायपुर निगम में चुने गए सभी नव निर्वाचित पार्षदों ने शपथ ली। एजाज ढेबर शामिल नहीं हुए रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर मीनल चौबे के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मेयर एजाज ढेबर शामिल नहीं हुए। उनका कहना है कि, मीनल चौबे ने शपथ ग्रहण के लिए पूर्व मेयर, पूर्व सभापति और एमआईसी सदस्यों को आमंत्रित नहीं किया है। एजाज ढेबर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि, मेयर बनने के बाद मीनल चौबे प्रोटोकॉल भूल गई हैं। उन्हें पूर्व मेयर, सभापति और एमआईसी सदस्यों को कॉल कर आमंत्रित करना था, लेकिन मीनल ने न तो मुझे कॉल किया, न ही पूर्व सभापति को।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा में छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक हुई। सीएम साय ने बताया, आज विधानसभा स्थित कार्यालय में मनरेगा अंतर्गत “छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद” की बैठक संपन्न हुई।बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव , विजय शर्मा जी एवं परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़े गुरूवार को राज्य विधानसभा में राज्यपाल के सोमवार को दिए अभिभाषण पर धन्यवाद चर्चा शुरू हुई, जो दो दिन चलेगी। अभिभाषण पर चर्चा से पहले पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने राज्यपाल के एक बिंदु पर सवाल खड़े किए, जिसको लेकर स्पीकर ने सरकार से अपने जवाब में स्थिति स्पष्ट करने की व्यवस्था दी।
 चर्चा शुरू होने से पहले भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने अभिभाषण के एक बिंदु पर प्रश्न उठाया और कहा कि महामहिम से ऐसा कथन नहीं कहलवाना थी। चंद्राकर ने कहा कि अभिभाषण के पृष्ठ 14 में उल्लेख किया गया है कि मेरी सरकार 18 स्थानीय भाषाओं में बच्चों को स्कूलों में पढ़ाई करवा रही है। चंद्राकर ने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ में ऐसी कौन सी 18 भाषाएं है जिसमें पढ़ाई हो रही है? यह उल्लेख टंकण त्रुटि है या सत्य है, यह सत्यापित किया जाना चाहिए। मेरा कहना है कि महामहिम से ऐसा कथन नहीं कहलवाना था।
 

रायपुर 26 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला एवं संस्कृति के धरोहर को पुनर्जीवित करने बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मार्च में होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने मंगलवार शाम को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बस्तर के कमिश्नर-आईजी सहित सातों जिले के कलेक्टर एवं एसपी को आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति एवं आदिम जाति विकास विभाग श्री सोनमणि बोरा, सचिव संस्कृति विभाग श्री अनबलगन पी सहित राज्य शासन के वरिष्ठ उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

           वीडियो कांफ्रेंसिंग में सचिव संस्कृति श्री अनबलगन पी ने बताया कि बस्तर के जनजातीय समुदाय के लोगों विशेषकर युवाओं के मध्य समरसता और एकता स्थापित करने की इस अनूठी पहल से बस्तर की जनता में विश्वास,शान्ति और विकास को बढ़ावा मिलेगा। बस्तर पंडुम का आयोजन ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर किया जाएगा। जिसमें जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य सहित जनजातीय वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण का प्रदर्शन, जनजातीय कला एवं गोदना का प्रदर्शन तथा जनजातीय व्यंजन एवं पेय पदार्थों का प्रदर्शन विधाओं को शामिल किया गया है। साथ ही केवल संभाग स्तर आयोजन में जनजातीय रीति-रिवाज एवं तीज-त्यौहार पर आधारित प्रदर्शनी को समाहित किया गया है। ब्लॉक स्तर के बस्तर पंडुम में सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को ओपन एंट्री दी जाएगी। इसके बाद चयनित दल एवं प्रतिभागी जिला स्तर और जिला स्तर से चयनित दल एवं प्रतिभागी संभाग स्तर के बस्तर पंडुम में अपनी सहभागिता निभाएंगे। बस्तर पंडुम के प्रत्येक स्तर को बस्तर में उत्सव की तरह मनाया जायेगा जिसमें समाज प्रमुखों, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा। जिला एवं संभाग स्तर पर बड़े स्तर के कलाकारों को आमंत्रित कर कार्यक्रम प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ ही मेहमान कलाकारों के रूप में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के दलों को आमंत्रित किया जाएगा। बस्तर पंडुम के प्रत्येक स्तर पर विजेता दलों एवं प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र सहित फोटो फ्रेम भेंटकर सम्मानित किया जायेगा। इस आयोजन के प्रत्येक स्तर पर निःशुल्क भोजन एवं आवागमन हेतु वाहन की व्यवस्था सहित ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस एवं एसपी श्री शलभ सिन्हा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*बस्तर: अद्वितीय जनजातीय कला एवं संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध*

        दंडकारण्य के घने जंगल में बसा बस्तर अपने अद्वितीय जनजातीय कला एवं संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध है, यहां की जनजातीय समाज घने जंगल, पहाड़ी एवं दुर्गम स्थानों में निवासरत है, जिनकी एक विशेष बोली-भाषा, खान-पान, रहन-सहन सहित कला-संस्कृति तथा तीज-त्यौहार हैं। बस्तर की नैसर्गिक सुंदरता भी अप्रतिम है जो देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

रायपुर, 26 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्री राजिम लोचन मंदिर में आज पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने त्रिवेणी संगम में स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की उन्नति और प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम है।

*महानदी मैया की महाआरती में हुए शामिल*

राजिम कुंभ कल्प के अंतर्गत आयोजित महानदी मैया की भव्य महाआरती में मुख्यमंत्री साय मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के मध्य विधि-विधान से शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने महानदी मैया से प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, राजिम विधायक रोहित साहू, बसना विधायक संपत अग्रवाल तथा अन्य गणमान्य नागरिक, संत महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

 

panchayattantra24.-रायपुर। शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सुशासन एवं अभिसरण विभाग ने सेंटर फॉर इफेक्टिव गवर्नेंस ऑफ इंडियन स्टेट्स (CEGIS) और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया (TRI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि, योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हमने प्रदेश में ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ की स्थापना की है। यह 58वां विभाग न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा बल्कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मदद करेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज हुए एमओयू से प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और नीति-निर्माण में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।
 ई-गवर्नेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री साय ने बताया कि ई-गवर्नेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, शिकायत निवारण तंत्र और योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं को इस पहल से नया आयाम मिलेगा। इस एमओयू से न केवल सरकारी कर्मचारियों और युवाओं के कौशल विकास और क्षमता उन्नयन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी और सुगम बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम लगेगी और आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त होगा। 
 टीआरआई के सहयोग से ग्रामीण विकास को मिलेगा नया आयाम ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास के लिए TRI के साथ हुए समझौते के तहत, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जल संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग, सीईजीआईएस और टीआरआई के प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सुधारों की नई राह खुलेगी और राज्य की जनता को योजनाओं का त्वरित और प्रभावी लाभ मिलेगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर।  टूरिस्ट स्पॉट पर दिव्यांगजन आसानी से घूम सके, इसके लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने विशेष पहल शुरू की है। है। “यात्रा आपकी सुविधा हमारी” नाम से शुरू इस पहल के तहत छत्तीसगढ़ के सभी टूरिस्ट स्पॉट पर अब स्पेशल रैंप रूट बनाया जा रहा है। इस रैंप रूट के जरिए दिव्यांग आसानी आसानी से संबंधित टूरिस्ट स्पॉट पर जा सकेंगे और आसानी से घूम सकेंगे। यही नहीं सभी टूरिस्ट स्पॉट में पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट में व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि वे आसानी से आप पास के क्षेत्र में घूम सकें। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अधिकारियों के अनुसार मैनपाट में स्पेशल स्पेशल रैंप रैंप रू रूट बनाया गया है। इस पर आसानी से दिव्यांग चल सकते हैं। इसी तरह दूसरे पर्यटन स्थलों में भी रैंप रूट बनाया जा रहा है। 
दिव्यांगों के लिए ये खास पहल की गई है, ताकि पर्यटन पर्यटन स्थलों को देखने वालों में उनकी संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो सके। ऑनलाइन के साथ हेल्पलाइन से भी बुकिंग की सुविधा दिव्यांगजन अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़ के खूबसूरत स्थलों को देख सके। इसके लिए दोनों तरह की सुविधा दी जा रही है। दिव्यांग चाहें तो ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं या फिर पर्यटन मंडल के हेल्प लाइन नंबर पर फोन करने पर बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। 
 दिव्यांगों को 30 प्रतिशत तक डिस्काउंट पर्यटन मंडल ने दिव्यांगों के लिए स्पेशल डिस्काउंट भी शुरू किया है। बुकिंग के दौरान दिव्यांगता प्रमाणपत्र दिखाने पर 30 परसेंट की डिस्काउंट दिया जाएगा। ये डिस्काउंट केवल पर्यटन मंडल द्वारा संचालित रिसॉर्ट में ही दिया जाएगा। इनमें बिलासपुर, मैनपाट, बस्तर, कोरबा, सिरपुर जैसे खास जगह शामिल हैं। बुकिंग के दौरान मिलने वाली सुविधा सिर्फ दिव्यांग को एक ही कमरे के लिए दी जाएगी। 
सुविधा केवल इन रिसॉर्ट में * कुरदल हिल ईको-रिसॉर्ट बिलासपुर। * छेरछेरा रिसॉर्ट कबीर चबूतरा। बैगा टूरिस्ट रिसॉर्ट कबीरधाम। सोन बाहरा टूरिस्ट रिसॉर्ट आमाडोब। हरेली ईको रिसॉर्ट बारनवापारा। • दानदामी लग्जरी रिसॉर्ट कॉटेज चित्रकोट। • होटल जोहार छत्तीसगढ़ रायपुर। सैला टूरिस्ट रिसॉर्ट मैनपाट। जोहार होटल, सिरपुर। • दानकुल एथनिक रिसॉर्ट कोंडागांव। सतरंगा बोट क्लब एंड रिसॉर्ट कोरबा। सतरेंगा एथनिक रिसॉर्ट जशपुर