Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। जम्मू कश्मीर में उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। युवा विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्टअप के लिए आगे आएं लेकिन यह तभी सफल होगा जब यहां शांति होगी। कश्मीर के युवा, अमन एवं शांति के लिए कार्य करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए अपना योगदान दें। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन के ‘युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम‘ के तहत छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए कश्मीर के युवाओं से रूबरू होकर उक्त बातें कहीं।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र संगठन एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के ‘युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम‘ के तहत कश्मीर के 6 जिलों श्रीनगर, कुपवाड़ा, बारामुला, अनंतनाग, पुलवामा और बड़गांव के स्कूलों और महाविद्यालयों में अध्ययनरत 132 युवा, 6 दिनों के छत्तीसगढ़ र्भ्रमण पर गत 26 जनवरी को राजधानी रायपुर पहुंचे है। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ विधानसभा सहित धमतरी जिले में गंगरेल बांध, एडवेंचर पार्क, यूथ क्लब आदि स्थानों में भ्रमण करेंगे। इसी कड़ी में वे राजभवन आए और राज्यपाल श्री डेका से मुलाकात की।
राज्यपाल डेका ने इन युवाओं को देश-प्रदेश, समाज एवं परिवार के प्रति जिम्मेदारी निर्वहन करते हुए कैरियर निर्माण तथा देश के बेहतर नागरिक बनने के लिए जरूरी मार्गदर्शन दिया। श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ और कश्मीर दोनों प्राकृतिक रूप से सुंदर राज्य हैं। युवाओं को एक-दूसरे के राज्य के बारे में जानना चाहिए। जिससे वे अपने गौरवशाली राष्ट्र के बारे में ज्यादा जान पाएंगे। उन्होंने युवाओं को कैरियर एवं जीवन में आगे बढने के लिए जरूरी बाते बताई और कहा कि वर्तमान में जो हम करेंगे वह हमारा भविष्य बनाएगा। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के सामने कैरियर निर्माण के बहुत सारे विकल्प हैं। धैर्य के साथ कड़ी मेहनत करें और अपने जुनून को अपना व्यवसाय बनाएं। श्री डेका ने कश्मीर के विशेष ड्राय फ्रूट, गलीचा, कालीन निर्माण, टूरिस्ट गाइड, होम स्टे जैसे व्यवसायों में स्टार्टअप के लिए युवाआंें को मार्गदर्शन दिया।
श्रीनगर जिले की युवा छात्रा कुमारी जीनत राही, कुपवाड़ा की कुमारी रिफत युसुफ, पुलवामा जिले के राजा युनुस आदि ने छत्तीसगढ़ भ्रमण के दौरान हो रहे अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन अद्भूत है। सभी ने यहां किए गए मेहमानवाजी की सराहना की और कहा कि कश्मीर के दूसरे युवाओं को भी छत्तीसगढ़ आने का मौका मिलना चाहिए। युवाओं ने राज्यपाल श्री डेका सेे अपने कैरियर और राज्य के विकास संबंधी विभिन्न प्रश्न भी पूछे। श्री डेका ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन नेहरू युवा के राज्य संचालक श्री अतुल निकम ने दिया। उप संचालक श्री आर. के तिवारी ने युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, नेहरू युवा केन्द्र के अधिकारी तथा कश्मीर से आए हुए युवा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने नामांकन दाखिल की। मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की जनता ने नगर निगम में तीन बार कांग्रेस का कार्यकाल देखा है। भ्रष्टाचार और कुशासन का पर्याय बन कर रह गए थे। इस बार जनता विकास की संभावनाएं बीजेपी में देख रही है। स्वच्छ और विकसित रायपुर बनाकर एक नयी पहचान दिलाएंगे। नामांकन रैली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। बता दें कि छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव 11 फरवरी को होंगे। वहीं 15 फरवरी को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के नतीजे आ जाएंगे। इस बार नगरीय निकाय के चुनाव EVM से ही होंगे। 3 चरण में 17, 20 और 23 फरवरी को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा।
इसके नतीजे 18, 21 और 24 फरवरी को आएंगे। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। 24 फरवरी तक आचार संहिता लागू रहेगी।

panchayattantra24.-रायपुर। मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने सीएम साय से आशीर्वाद लिया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। प्रदेशभर में भाजपा-कांग्रेस नामांकन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेगी। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और दुर्ग में भी भाजपा के बड़े नेता रैलियों में शामिल होंगे। वहीं रायपुर में कांग्रेस की नामांकन रैली रद्द हो गई है। रायपुर में भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार मीनल चौबे और 70 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी एक साथ नामांकन देने जाएंगे। कांग्रेसी भी शाम को रैली के साथ ताकत दिखाते हुए नामांकन करने वाले थे, लेकिन रायपुर मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने बिना रैली के नामांकन फॉर्म भर दिया।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राज्यपाल के नव नियुक्त सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें इस नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने आचार संहिता के बीच आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले हैं।
अब एस प्रकाश को परिवहन विभाग के सचिव पर पद पर पदस्थ करते हुए परिवहन विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सी.आर. प्रसन्ना को अब अपने मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। IAS यशवंत कुमार को ग्रामोद्योग विभाग के सचिव के पद पर पदस्थ करते हुए संसदीय कार्य विभाग ग्राम उद्योग हथकरघा विकास विपणन संघ, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसे लेकर मंत्रालय से एक आदेश सोमवार को जारी किया गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में थोक में चुने हुए पार्षदों के टिकट काटकर दूसरे को दे दिया है. ऐसे में एक तरफ कांग्रेस के भीतर टूट-फूट शुरू हो गई है, तो दूसरी ओर भाजपा के नेता कांग्रेस में मचे घमासान पर तंज कसने लगे हैं. दरअसल, कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में थोक में सिटिंग पार्षदों के टिकट काटे हैं. इनमें वार्ड 27 से पार्षद सुरेश चन्नावार, वार्ड 28 से हरदीप सिंह होरा ‘बंटी’, वार्ड 29 से पुरुषोत्तम चंद्र बेहरा, वार्ड 35 से आकाश तिवारी, वार्ड 36 से अनवर हुसैन, वार्ड 37 से रितेश त्रिपाठी, वार्ड 40 से सीनियर पार्षद ज्ञानेश शर्मा और वार्ड 62 से पार्षद समीर अख़्तर का टिकट कटा है. वहीं महापौर और वार्ड 46 के पार्षद एजाज़ ढेबर को वार्ड 57 से टिकट दिया गया है.
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस में इस्तीफों के दौर पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताधारी पार्टी है, जहां हर एक नेता अपने आदमी को बैठना चाहता है. कांग्रेस का यह कल्चर है, उनकी DNA में है. कांग्रेसी समाजसेवा के लिए नहीं, बल्कि व्यक्तिगत आकांक्षाओं के लिए राजनीति करते हैं. पार्टी से पहले स्वयं को महत्व देते हैं. यही होता रहता है. कुछ कार्यकर्ताओं के साथ गलत होता है, इसीलिए ऐसी स्थिति आती है.

panchayattantra24.-रायपुर। महिलाओं के लिए कार्य करने वाली तथा महिलाओं के द्वारा संचालित एवं महिलाओं के क्षेत्र में अग्रणी प्रदेश की जानीमानी संस्था हर संभव फाऊंडेशन रायपुर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक रूप से हल्दी कुमकुम का एक भव्य कार्यक्रम एक निजी गार्डन में आयोजित किया गया। इस आयोजन की मुख्य अतिथि के रूप में *दीप्ति दुबे जी* मौजूद रही। पुष्पलता त्रिपाठी संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि हल्दी-कुमकुम सनातनी संस्कृति में अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। हल्दी-कुमकुम से सौभाग्य में वृद्धि होती है। मकर संक्रांति माघ महिने से इस पर्व की शुरुआत होती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को परंपरा निभाने के साथ ही एक दूसरे को जानने और समझने का मौका भी मिलता है। श्रीमती दिप्ती दुबे ने कहा कि मेलजोल बढ़ने से नए विचार और नई ऊर्जा का संचार होता है। इस तरह के आयोजनों से सामाजिक एकता बढ़ती है।
हल्दी कुमकुम कार्यक्रम की आयोजक संस्था हर संभव फाउंडेशन की संरक्षक सीमा छाबड़ा ने बताया कि हर संभव फाउंडेशन के द्वारा विगत कई वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। इस बार के कार्यक्रम में महिलाओं को एकत्रित एवं संगठित कर सभी महिलाओं को सिंदूर का तिलक, टीका, हल्दी कुमकुम, चावल एवं पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। पूनम शुक्ला ने बताया कि इसके अलावा सभी महिलाओं को तिल के लड्डू ,चॉकलेट फूड पैकेट, खाद्य पदार्थ, इत्र लगाकर सुहाग सामग्री, गृह उपयोगी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई। प्रीति मिश्रा सचिव ने बताया कि हल्दी कुमकुम कार्यक्रम को और रोमांचकारी बनाने के लिए महिलाओं को कई प्रकार के खेल खिलवाया गया। प्रतियोगिता समापन के बाद सभी विजेता महिला प्रतिभागियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। इस कार्य में हर संभव फाऊंडेशन की समस्त महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सदस्यों के अलावा भारी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
इस अवसर पर हर संभव फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी सीमा छाबड़ा संरक्षक, प्रो.सुनीता चंदसोरिया, सोनल शर्मा, वीणा रावत पूनम शुक्ला, डॉ प्रीति उपाध्याय, प्रीति मिश्रा, ममता गुप्ता, रेवती सिंह, प्रेमलता त्रिवेदी, भारती शर्मा, तृप्ति सक्सेना, श्वेता घुडुई, नीता थापा, दीपाली दुबे, नीलू कविता राधा रानी पिंकी उज्ज्वल गीत वर्षा शीतल बिंदिया रागिनी आदि सभी के उपस्थित में यह भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया।

panchayattantra24.-रायपुर। बस कुछ ही दिन बाद छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव होने को है। जिसको लेकर अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। सोमवार देर रात कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 70 में से 66 वार्डों के उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं, लेकिन चार वार्ड में अभी तक प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। जिसको लेकर लगातार मंथन जारी है, तो वहीं दूसरी ओर लिस्ट जारी होते ही पार्टी में कलह शूरू हो गई है और कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला शूरू हो चुका है। इसी बीच खबर आ रही है कि हरदीप सिंह उर्फ़ बंटी होरा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव पूनम पांडे ने भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि हरदीप सिंह उर्फ़ बंटी होरा वर्तमान में शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 से कांग्रेस पार्षद है, लेकिन इस चुनाव में उनकी जगह जी. श्रीनिवास को प्रत्याशी बनाया गया है। जिससे नाराज होकर बंटी होरा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम पांडे भी टिकट न मिलने से नाराजगी जाहिर की है। जिसकी वजह से उन्होंने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने रायपुर के 70 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। इस चुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को चुनने में जातिगत समीकरणों, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और जमीनी स्तर पर जनाधार को ध्यान में रखा है, ताकि सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
रायपुर शहर के कुल 70 वार्डों में चुनाव होंगे, और कांग्रेस ने इन सभी वार्डों के लिए प्रत्याशियों का चयन किया है। प्रत्येक वार्ड से एक-एक प्रत्याशी मैदान में उतारा जाएगा, जो उस क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों को बेहतर तरीके से समझने वाले और जनता के बीच सक्रिय रहे हैं। उम्मीदवारों का चयन करते समय कांग्रेस ने जातिगत समीकरणों का विशेष ध्यान रखा है। एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग से सभी को समुचित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।
इसके साथ ही महिला और युवा वर्ग को भी अधिक महत्व दिया गया है, ताकि समाज के सभी वर्गों को प्रभावी तरीके से प्रतिनिधित्व मिल सके। कांग्रेस ने इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया है, जिनमें युवा और गतिशील कार्यकर्ता शामिल हैं। पार्टी का मानना है कि नए और ऊर्जावान चेहरे जनता के बीच तेजी से जुड़ाव बना सकते हैं और स्थानीय मुद्दों को बेहतर तरीके से उठाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, कई पूर्व पार्षदों को भी पुनः प्रत्याशी बनाया गया है। ये नेता पहले से ही वार्ड की जनता के बीच लोकप्रिय रहे हैं और अपने कार्यों के आधार पर दोबारा चुनाव जीतने की उम्मीद है।
कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को चुनाव जीतने के लिए जमीनी स्तर पर मजबूत अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। हर वार्ड में स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जैसे कि साफ-सफाई, सड़कों की स्थिति, जल आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं।
पार्टी का फोकस डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया पर भी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाई जा सके। प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। इसके साथ ही, कांग्रेस नेताओं द्वारा बड़े स्तर पर सभाएं और रैलियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों के चुनाव के लिए कुल लगभग 3 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 38 वार्डों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा ने 30 और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2 सीटें जीती थीं।
इस बार कांग्रेस का लक्ष्य है कि वह अपने पिछले प्रदर्शन से बेहतर करे और 50 से अधिक वार्डों में जीत हासिल करे। कांग्रेस ने रायपुर के 70 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखते हुए नए और अनुभवी चेहरों का मिश्रण तैयार किया है, जिससे वह इन चुनावों में मजबूती से मुकाबला करने के लिए तैयार है। कांग्रेस का मुख्य फोकस जनता के स्थानीय मुद्दों पर रहेगा, और पार्टी को उम्मीद है कि वह इन चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी।

panchayattantra24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा, जनता के सहयोग से भाजपा की सरकार बनी है। विष्णुदेव जी ने कैबिनेट की पहली बैठक में पहला प्रस्ताव 18 लाख आवास की स्वीकृति प्रदान की। मोदी जी ने 32 लाख 50 हजार ग्रामीण आवास आवंटित किए, उसमें 8 लाख 46 हजार 931 आवास छत्तीसगढ़ को दिए। 200 से अधिक महतारी सदन निर्माणाधीन है और एक-एक सदन 29-29 लाख रुपये का है। 5 साल से ग्राम पंचायत सचिवों की लंबित राशि 48 करोड़ रुपए जारी कर दी गई है। 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी 10,000 रुपए के मान से राशि जारी कर दी गई है। हर गांव में सीएससी सेंटर अथवा महिला सखी के माध्यम से माताओं और बहनों की पेंशन की राशि या छोटी राशि की लेन-देन पंचायत में ही हो जाए, इसकी व्यवस्था हम प्रारंभ करेंगे। पीएम जनमन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है। यह विशेषकर पिछड़ी जनजाति के लिए हैं। पिछड़ी जनजाति के क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं नहीं थी। पीएम जनमन योजना के अंतर्गत पिछड़ी जनजाति के बसाहटों तक सड़कें बनी। छत्तीसगढ़ में 32 000 नया आवास इनको दिए गए हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मंदिर हसौद पुलिस ने सेरीखेडी गांव में शराब बेचने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबीर की सूचना पर घटना स्थल ग्राम सेरीखेडी आरोपिया रानी मनहरे का मकान से विमल पान मसाला के थैला मे एवं दो लाल कलर के बोरी व दो सफेद रंग की बोरी के अंदर कुल 610 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब मात्रा 109.800 बल्क लीटर कीमती 67100 रूपये का बरामद किया गया। आरोपिया का कृत्य अपराव क0 33 / 25 वारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर प्रकरण अजमानजीय होने से न्यायिक हिरासत में माननीय न्यायालय भेजा गया है।
आरोपी महिला का नाम रानी मनहरे पति स्व० अगमदास मनहरे उम्र 38 वर्ष साकिन सेरीखेडी थाना मंदिर इसौंद जिला रायपुर।