Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ में 2161 करोड़ रुपये के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है. इस मामले में पहले से जेल में बंद छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को ईडी ने तलब किया है. आज सुबह, हरीश लखमा अपने वकील के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचे. सूत्रों के अनुसार, ईडी के अधिकारियों ने उनसे घोटाले से जुड़ी अहम जानकारियों के लिए पूछताछ शुरू कर दी है. बता दें कि 15 जनवरी को पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ईडी ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया था. वहीं 21 जनवरी को ईडी ने कवासी लखमा को कोर्ट में पेश किया. जिसके बाद 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था, अब 5 फरवरी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. 
 ईडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान साल 2019 से 2022 तक लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती थी, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था. उस दौरान शराब को स्कैनिंग से बचाने के लिए नकली होलोग्राम भी लगाया जाता था, ताकि वह किसी की पकड़ में न आ सके. इस होलोग्राम को बनाने के लिए घोटाले में संलिप्त लोगों ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में होलोग्राफी का काम करने वाली PHSE (प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड) कंपनी को टेंडर दिया था.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 10 महापौर, 40 नगर पालिका और और 114 नगर पंचायत के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। रविवार को देर रात राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रभारी महासचिव सचिन पायलट की अध्यक्षता में प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 
 विरोधी पक्ष अब ये भी कहने से नहीं चूक रहा है डा विनय जायसवाल अब क्या दीपक बैज को पैसा देकर टिकट लिया है, सभी बड़े नेताओं की शिकायत करने के बाद आला कमान के पास लगातार तीन दिन तक धरना प्रदर्शन देने वाले विनय जायसवाल कांग्रेस को बदनाम करने के बाद आज कांग्रेस पार्टी इनाम के तौर पर उसे महापौर टिकट दिया कांग्रेसी कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है और आने वाले चुनाव में इसका परिणाम डॉ विनय जायसवाल को भुगतना होगा।
 डॉ विनय जायसवाल का विरोध – बता दें कि विस चुनाव में डॉ विनय जायसवाल ने भूपेश बघेल सहित पार्टी के बड़े नेताओं पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया था, जिसके चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित होना पड़ा था। इतना ही नहीं दिल्ली पहुंचकर आलाकमान को भूपेश के करनामे से अवगत कराया था। अब पार्टी ने उन्हें नगर निगम चिरमिरी का मेयर टिकट दिया है। डॉ विनय जायसवाल को टिकट मिलते ही वहां के स्थानीय कांग्रेसी तिलमिलाए हुए है, विरोध शुरू कर दिए है। विरोध करने वाले कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि पूर्व MLA विनय जायसवाल ने पैसे से टिकट खरीदी है। वे पार्टी पर दबाव बनाते रहे है। विस चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी अब डॉ विनय जायसवाल को नुकसान भुगतना पड़ेगा।
बता दें कि, रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी और बिलासपुर से प्रमोद नायक को महापौर के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, 9 नगर पालिका की सीटों को होल्ड किया गया है। इसके साथ ही रायपुर के 70 पार्षदों की सूची भी तैयार कर ली गई है, जिसमें 6 रनिंग पार्षदों के टिकट कट गए हैं। वहीं, 5 वार्डों के उम्मीदवारों पर पैच फंसा हुआ है। सभी पार्षदों की सूची आज 12 बजे तक जारी हो सकती है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। यह भारतीय मोटर वाहन अधिनियम, 1988 का उल्लंघन है। इस अधिनियम के तहत दोपहिया वाहन पर केवल चालक और एक सहयात्री को बैठने की अनुमति है। तीन सवारी बैठाना एक दंडनीय अपराध है। धारा 128 ?यह धारा स्पष्ट रूप से बताती है कि दोपहिया वाहन में केवल दो व्यक्तियों को बैठने की अनुमति है, जिसमें चालक और एक सहयात्री शामिल हैं। धारा 177 
?यदि कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसे यातायात उल्लंघन का दोषी माना जाएगा। इसके तहत जुर्माने का प्रावधान है। ? पहली बार उल्लंघन पर जुर्माना ₹1,000 तक हो सकता है। ?बार-बार उल्लंघन करने पर दंड और भी बढ़ सकता है। ?किसी भी प्रकार के गंभीर दुर्घटना की स्थिति में वाहन चालक का लाइसेंस निलंबित या रद्द भी किया जा सकता है। इस नियम का पालन क्यों ज़रूरी है दोपहिया वाहन का डिज़ाइन केवल दो व्यक्तियों के वजन और संतुलन को ध्यान में रखकर किया गया है। तीन सवारी बैठाने से वाहन का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। ? यह न केवल आपकी बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की भी सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए, यातायात नियमों का पालन करना और केवल दो सवारी रखना सभी के लिए अनिवार्य और सुरक्षित है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुणे में एक कंपनी के 100 पदों के लिए हज़ारों की लाइन लग गई। कुछ 50,000 सरकारी पदों के लिए 20-20 लाख युवा फॉर्म भरते हैं, ट्रेन बसों में खचाखच भर कर परीक्षा देने जाते हैं – और अंत में उसमें भी धांधली हो जाती है। भारत में भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोज़गारी संकट अपने चरम पर पहुंच चुका है। 2017-18 में ही बेरोज़गारी दर 6.1% थी, जो 45 सालों में सबसे अधिक थी। इसका ठीकरा भाजपा कोविड पर नहीं फोड़ सकती। हर 5 बेरोज़गार में से 4 युवा हैं – विश्व के सबसे बड़े 
 भाजपा की “मेक इन इंडिया” पहल ने वादा किए गए रोजगार नहीं दिए। सेना में अग्निपथ के आए जो रोज़गार से ज़्यादा बेरोजगारी बढ़ाने की योजना है। एक तरफ रोजगार सृजन ठप है, दूसरी ओर, नोटबंदी और जीएसटी जैसी खराब नीतियों ने विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र में लोगों के रोजगार छीन लिए। इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय, सरकार ने बार-बार ध्यान भटकाने और वास्तविक समस्याओं को नज़रअंदाज़ करने का काम किया है। भारत के युवाओं को बेहतर अवसर चाहिए—ऐसी नीतियां जो रोजगार को प्राथमिकता दें, न कि सिर्फ खोखले वादे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में देर रात तक मंथन करने के बाद निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है. रायपुर नगर निगम पर पूर्व महापौर और वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है. कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम पर दीप्ति दुबे को मेयर प्रत्याशी बनाया है. दीप्ति दुबे वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी है. वे साइकोलाजिस्ट हैं. उनका मेंटल हेल्थ क्लीनिक है. वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं. दीप्ति दुबे ने मास्टर्स इन साइकोलॉजी के साथ एमए हिंदी साहित्य की पढ़ाई की है. वर्तमान में पीएचडी कर रही हैं. पत्रकारिता में डिप्लोमा होने के साथ-साथ वह मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में काम कर रही हैं. 
दीप्ति दुबे का जीवन समाजसेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है. शिक्षा के क्षेत्र में उनकी गहराई ने उन्हें समाज की समस्याओं को समझने और उनका समाधान खोजने में निपुण बनाया है. वह एक काउंसलर के रूप में कार्यरत हैं और अपने मेंटल हेल्थ क्लीनिक के जरिए मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनमोल योगदान दे रही हैं. दीप्ति दुबे ने सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न समुदायों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. उनकी भागीदारी न केवल ज़रूरतमंदों की मदद तक सीमित रही है, बल्कि उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी सक्रिय प्रयास किए हैं।।
 

panchayattantra24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 2025 नगरीय निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने महापौर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस घोषणा में रायपुर समेत राज्य के 10 प्रमुख नगर निगमों के महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस निर्णय को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुमति और प्रदेश चुनाव चयन समिति की अनुशंसा के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सार्वजनिक किया है।
रायपुर से मीनल चौबे को महापौर प्रत्याशी का टिकट
बीजेपी ने रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए मीनल चौबे को उम्मीदवार बनाया है। मीनल चौबे रायपुर में एक प्रभावशाली सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती हैं। उनकी उम्मीदवारी से पार्टी को रायपुर में मजबूती मिलने की उम्मीद है, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी होने के नाते चुनावी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
 

राज्यपाल डेका द्वारा इस अवसर पर जनता के नाम दिए संदेश 
panchayattantra24.com-रायपुर। हमारी परंपरा में जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी की बात कही गई है। जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर हैं। हमारी इस सुंदर धरती भारत माता के 76 वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने, हम सब आज एकत्र हुए हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस धरती में जन्म लेने का पुण्य मिला। हमारा सौभाग्य इस बात को लेकर भी है कि हम एक स्वतंत्र धरती में एक सबसे अच्छे संविधान की छांव में सुकून का जीवन बिता रहे हैं। यह सब संभव हो पाया  हमारे स्वातंत्र्य वीरों और शहीदों के साहस के बूते। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए न्यौछावर कर दिया। हम आभारी हैं, उन संविधान निर्माताओं के प्रति, जिन्होंने एक गणतांत्रिक राज्य में नागरिक के रूप में हम सबकी गरिमा को सुरक्षित करने वाला संविधान बनाया। हम आभारी हैं, उन लोकतंत्र सेनानियों के प्रति, जिन्होंने संविधान के स्तंभ को कठिन परिस्थितियों में भी थामे रखा।
इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना की रजत जयंती वर्ष मना रहा है। यह संयोग है कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। मेरी सरकार इस अवसर को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। हम सभी प्रदेशवासी अटल जी के प्रति कृतज्ञ हैं। आज हमारा प्रदेश जिस तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा है और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना पर काम कर रहा है, इसके पीछे अटल जी का सुशासन का मंत्र और समावेशी विकास की सोच है।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से एक ऐसे गणतंत्र का निर्माण किया, जिसमें हर नागरिक अपनी पूरी गरिमा से स्वतंत्रता का सुख लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी कर सके। मेरी सरकार प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है और इसके अनुरूप कार्य कर रही है। अमर शहीद वीरनारायण सिंह जी ने 1857 में भारत के प्रथम स्वातंत्र्य संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध बिगुल बजाई थी। उन्होंने पराधीनता से मुक्ति के लिए संघर्ष किया,  लोगों को भूख से मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनके आदर्श हमारे पथप्रदर्शक बने हैं। मेरी सरकार ने प्रदेश के 68 लाख परिवारों को पांच सालों तक मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया है।
किसी सरकार की संवेदनशीलता उसके सरोकारों से पता चलती है। मेरी सरकार का पहला ही निर्णय प्रदेश के 18 लाख परिवारों के लिए छत की व्यवस्था करना था। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 3 लाख अतिरिक्त आवास निर्माण की स्वीकृति भी दी गई है। हमारा प्रदेश धान का कटोरा है। हम देश के दूसरे ऐसे राज्य हैं जो सेंट्रल पूल में चावल का सबसे ज्यादा योगदान करते हैं। मेरी सरकार ने अन्नदाताओं के चेहरे पर खुशियां बिखेरने का काम किया है। छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिलता है और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाता है, जो सर्वाधिक है। इसके साथ ही प्रदेश में भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए मेरी सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ भी किया है। इसके अंतर्गत 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रुपए सालाना प्रदान किया जा रहा है। मेरी सरकार के इस निर्णय से हर गाँव में खुशहाली आई है। लोग खेती-किसानी की ओर लौट आये हैं। गाँव-गाँव में ट्रैक्टर नजर आते हैं। किसान अपनी खेती में निवेश कर रहे हैं। कृषि अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होने से शहरी अर्थव्यवस्था भी गुलजार हो रही है।
डॉ. अंबेडकर यह कहते थे कि मैं एक समुदाय की प्रगति उस डिग्री से मापता हूँ, जो महिलाओं ने हासिल की है। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने बहुत से जतन किये हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिये जा रहे हैं। इस राशि से हमारी माताओं-बहनों को अपना बजट व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। बहुत सी माताएं-बहनें अपने सपने इस राशि से पूरा कर रही हैं।
मेरी सरकार का फोकस तीव्र आर्थिक प्रगति पर है। छत्तीसगढ़ एक ऐसा आदर्श राज्य है, जहां निवेश के लिए बेहद अनुकूल माहौल है। खनिज संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता, दक्ष मानव संसाधन, बेहतरीन अधोसंरचना यहां उद्यमियों के लिए आकर्षक निवेश वातावरण तैयार करती है। नई उद्योग नीति लाकर मेरी सरकार ने उद्यमियों के लिए छत्तीसगढ़ में रेड कारपेट खोल दिया है। सिंगल विंडो सिस्टम 2.0,  इज आफ डूइंग बिजनेस और विभिन्न उद्यमों के लिए आकर्षक अनुदान से छत्तीसगढ़ में निवेश का सुनहरा अवसर उद्योगजगत के लिए खुल गया है। अगले पांच सालों में इसके माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावना है, जिससे पांच लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।
हमारे गणतंत्र को सबसे बड़ा खतरा हिंसक विचारधाराओं से है। विगत कई वर्षों से प्रदेश माओवाद के संकट में उलझा हुआ है। मेरी सरकार ने एक वर्ष के भीतर सघन अभियान चलाकर माओवादियों को कमजोर करने का कठिन परिश्रम किया है। उत्साह और उमंग से भरे हमारे जवानों ने माओवादियों की रीढ़ तोड़ दी है। उन्होंने माओवादियों को उनके सबसे सुरक्षित पनाहगाहों में मार गिराया है।
जिन इलाकों में माओवादी आतंक की वजह से विकास का उजाला नहीं पहुंच सका था,  वहां नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से मेरी सरकार 17 विभागों की 53 कल्याणकारी योजनाओं और 28 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचा रही है। पहली बार इन गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगे हैं। आधार कार्ड बने हैं। आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। स्कूलों में बच्चों की मुस्कुराहट लौट आई है। गांधी जी के सुराजी गांवों का सपना यहां फिर से आकार लेने लगा है। मेरी सरकार ने बस्तर में बस्तर ओलंपिक का भी आयोजन किया। इनमें 1 लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। यह संकेत है कि बस्तर में शांति का दौर लौट आया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी मन की बात में इस पहल का जिक्र करते हुए प्रशंसा की, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
सुशासन मेरी सरकार का मूलमंत्र है। सुशासन के लिए सबसे जरूरी शर्त है पारदर्शिता। मेरी सरकार हर स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस को अपना रही है। विभिन्न विभागों में 266 करोड़ रुपए की लागत से आईटी टूल्स इंस्टाल किये जा रहे हैं। इनसे विभागीय गड़बड़ियों की आशंका थम जाएगी। मेरी सरकार ई-आफिस प्रणाली को भी अपना रही है। नोटशीट अब ई-फाइल के रूप में बढ़ेगी। अधिकारी जो टिप्पणी करेंगे, वो सुरक्षित हो जाएगी,  इसमें किसी तरह का फेरबदल संभव नहीं होगा। तय समय-सीमा में फाइल मूव होगी। इससे नीतिगत निर्णयों की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। यह अनुभव में आता है कि फाइलों के निराकरण में काफी समय लगने की वजह से कार्य की लागत काफी बढ़ जाती है। जनता से जुड़े हुए काम अब तय समय सीमा में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होंगे।
हमारे प्रधानमंत्री जी ने डिजिटल गवर्नेंस को हर स्तर पर बढ़ावा दिया है। पीएम गतिशक्ति के माध्यम से वे देश की बड़ी अधोसंरचना परियोजनाओं की मानिटरिंग करते हैं, जिससे तय समय-सीमा में इन्हें आगे बढ़ाने में सफलता मिलती है। मेरी सरकार ने प्रदेश में अटल मानिटरिंग पोर्टल तैयार किया है। इसके माध्यम से फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखी जाती है। मेरी सरकार नागरिक सेवाओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने नवाचार कर रही है। सुगम एप से रजिस्ट्री की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी हो गई है। मंत्रालय में प्रवेश के लिए स्वागतम एप तैयार किया गया है। बसों का लोकेशन बस संगवारी एप के माध्यम से जाना जा सकता है। मेरी सरकार ने खनिजों के मैनुअल ट्रांजिट पास को समाप्त कर आनलाइन ट्रांजिट पास की व्यवस्था की है। जेम पोर्टल से शासकीय खरीदी सुनिश्चित की गई है।
मेरी सरकार साफ-स्वच्छ प्रशासन देने प्रतिबद्ध है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि सिविल सेवा के ढांचे और शासकीय सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया की शुचिता बनी रहे। मेरी सरकार ने पीएससी 2021 परीक्षा की जांच का काम सीबीआई को सौंपा है। पीएससी परीक्षा की पारदर्शिता बढ़ाने को लेकर तथा प्रदेश के युवाओं को यूपीएससी में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए, पीएससी परीक्षाओं को यूपीएससी की तर्ज पर कराने का निर्णय लिया गया है। यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए नई दिल्ली के ट्राइबल यूथ हास्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 185 कर दी गई है। रायपुर की नालंदा लाइब्रेरी की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में सर्वसुविधायुक्त हाईटेक लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है।
मेरी सरकार नवा रायपुर  अटल नगर को आईटी हब के रूप में स्थापित कर रही है। इसके लिए अनेक कंपनियों से एमओयू किये गये हैं। बिजनेस कॉन्फ्रेन्स तथा मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में भी इसे विकसित किया जा रहा है। मेडिसिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत यहां 5000 बिस्तरों का अस्पताल बनाने  के लिए मेरी सरकार ने 200 एकड़ भूमि चिन्हांकित की है। नवा रायपुर  अटल नगर को फार्मास्युटिकल हब के रूप में स्थापित किये जाने के लिए 141 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।
छत्तीसगढ़ की धरती अपने भीतर अपार सुंदरता को समेटे हुए है। कांगेर घाटी से लेकर सेमरसोत तक जंगलों की अद्भुत श्रृंखला पर्यटकों को विस्मय से भर देती है। यहां आदिवासी संस्कृति का जादू है और पंडवानी का चमत्कार भी। एशिया का नियाग्रा यहां है और मैनपाट में मैक्लोडगंज का आभास भी। संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन द्वारा चुने गये विश्व के 20 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में से एक कांगेर घाटी का गाँव धुड़मारास है। शांत सुरम्य परिवेश में रचे-बसे हमारे इस अद्भुत प्रदेश में पर्यटकों को खींचने की अपार संभावना है। मेरी सरकार इस सुंदर परिवेश में कुछ नया और बेहतर जोड़ने का लगातार काम कर रही है। अभी गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व की स्थापना मेरी सरकार ने की है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। अंबिकापुर के दरिमा में माँ महामाया एयरपोर्ट आरंभ किया गया है। अंबिकापुर- बिलासपुर-रायपुर फ्लाइट आरंभ होने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिल रही है। जगदलपुर से नियमित विमानों की वजह से बस्तर का सुंदर लैडस्केप देखना पर्यटकों के लिए बेहद सहज हो गया है। होम स्टे की सुविधा देने वाले उद्यमियों को अनुदान देने का प्रावधान नई औद्योगिक नीति में किया गया है। यहां पर्यटन कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। इन सबकी वजह से बड़ी संख्या में पर्यटकों के यहां पहुंचने की संभावना है। इसमें बस्तर और सरगुजा के विकास को नई गति मिलेगी।
मेरी सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रदेश में लागू किया है। 18 स्थानीय भाषाओं में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराई जा रही है। जिस तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस हमारे जीवन में जगह बना रहा है, उसके चलते बहुत जरूरी हो गया है कि हम पूरे समाज को इसके अनुरूप तैयार करें। इसकी शुरूआत स्कूली सिलेबस में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रोबोटिक्स के पाठ्यक्रम को शामिल कर की गई है। हमारी नई शिक्षा नीति रोजगार परक है। हमारे आईटीआई भी नये दौर की जरूरतों के मुताबिक अपने को बदल रहे हैं। 484 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश के 160 आईटीआई का माडल आईटीआई के रूप में उन्नयन किये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में 341 पीएमस्कूल आरंभ किये गये हैं।  पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं भी पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
मेरी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता लोगों के लिए कारगर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रदेश के सभी अस्पतालों में लगातार अत्याधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। बिलासपुर में 200 करोड़ रुपए की लागत से सिम्स के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है। अंबेडकर हास्पिटल में भी 700 बिस्तर अस्पताल के विस्तार के लिए 231 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। इसके पूरे होने से आंबेडकर हास्पिटल में 2 हजार बेड की सुविधा हो जाएगी। प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को विकसित करने के लिए चार नये मेडिकल कालेज जांजगीर-चांपा,  कबीरधाम,  मनेंद्रगढ़ और गीदम में भवनों के लिए 1020 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
हमारा प्रदेश भगवान श्रीराम का ननिहाल है। साथ ही यह भूमि भगवान श्रीराम के वनवास के दिनों की साक्षी भी रही है। यह वो पवित्र भूमि है, जहां माता शबरी ने भगवान श्रीराम को जूठे बेर खिलाये। अयोध्या धाम में जब श्रीरामलला की प्राणप्रतिष्ठा हुई तो करोड़ों भारतीयों की आँखों में खुशी के आँसू बह निकले, एक आध्यात्मिक आनंद सबके जीवन में आया। एक लोककल्याणकारी सरकार का दायित्व न केवल लोगों का आर्थिक विकास करना होता है अपितु उनके आध्यात्मिक सुखों को भी ध्यान रखना सरकार का दायित्व होता है।
अपने भांजे श्रीराम के प्रति लोगों की अगाध आस्था को ध्यान में रखते हुए मेरी सरकार ने अयोध्याधाम श्रीरामलला दर्शन योजना आरंभ की। अब तक इस योजना के माध्यम से 20 हजार से अधिक लोग अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं। मेरी सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के ठहरने और खान-पान की सुविधा के लिए मेला स्थल में छत्तीसगढ़ पेवेलियन तैयार किया है।
हमारा देश विश्व की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। यह संभव हो सका है हमारे गणतंत्र की वजह से जो हम सबके लिए सामाजिक,  आर्थिक,  राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करता है। हमारे प्रधानमंत्री जी ने आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसके लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं। मेरी सरकार भी छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए मेरी सरकार ने विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है।
गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर मैं प्रदेश के सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि संकल्पित भाव से मिल-जुलकर काम करते रहें, हम सबका विकसित छत्तीसगढ़ का सपना अवश्य मूर्त रूप लेगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर: रायपुर शहर की माना नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है.भाजपा ने माना नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए संजय यादव को प्रत्याशी बनाया है. वहीं अन्य 15 वार्डों के लिए भी पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है.
 
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रायपुर में बीजेपी की अहम बैठक हुई। इसके बाद रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर बीजेपी की एक और अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में रायपुर नगर निगम और माना नगर पंचायत के महापौर व पार्षद पदों के लिए नामों पर मंथन किया गया। बैठक को लेकर बीजेपी नेता अग्रवाल ने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी कार्यकर्ताओं के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई। हर पद के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है। महापौर पद के लिए आए सभी नाम संभागीय चयन समिति को भेज दिए गए हैं। 
बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि संभाग स्तर पर नामों को फाइनल किया जाएगा, जिसके बाद प्रदेश से अनुमोदन के बाद सूची जारी होगी। सूची बहुत जल्द जारी होगी। बैठक के बाद अब कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संभागीय स्तर पर चर्चा होगी, जिसमें नामों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी ने हर स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस की तरफ से भी तैयारी तेज हो गई है। अब देखना होगा कि दोनों दलों में से सबसे पहले कौन उम्मीदवारों का ऐलान करता है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद किया और कहा कि इन्हीं की बदौलत हमें आजादी हासिल हुई है और गणतंत्र मिला है।
राज्यपाल  डेका ने कहा कि हमे अपने देश की विरासत पर गर्व करते हुए स्वर्णिम भारत के सपने को साकार करने के लिए एक जुट होकर कार्य करना है। गणतंत्र और आजादी कायम रहे. इसका भार देश के युवाओं पर भी है। इस अवसर पर उन्हें देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने का आहवान किया।