Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। साय सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल की सरकार में आर्थिक संकट था. कांग्रेस के कार्यकाल में घोटाले, भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ महतारी को लूटा जा रहा था. भाजपा के कमल पर मां लक्ष्मी बैठकर आई है. यह बात भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने आर्थिक और नक्सलवाद के विषय पर आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में कही. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने प्रेस ब्रीफ को संबोधित करते हुए कहा कि अभी हाल ही के दिनों में मुंबई में छत्तीसगढ़ ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट’ का दूसरा चरण आयोजित किया गया. छत्तसीगढ़ को भारत के मुख्य मार्ग पर प्रशस्त करने हेतु सरकार ने कई कदम उठाये है. यह इन्वेस्टर्स समिट उनमे से एक है. छत्तीसगढ़ में गुरुवार को प्लास्टिक, कपड़ा, आईटी और खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों से ₹6,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए.’
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमेरिकी महावाणिज्य दूत माइक हैंकी और रूस के महावाणिज्य दूत इवान वाई फेटिसोव के साथ राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 का मूलतंत्र ‘न्यूनतम शासन, अधिकतम प्रोत्साहन के आदर्श को दुनिया के सामने रख छत्तीसगढ़ को वाणिज्य और विनिर्माण के क्षेत्र में भारत के एक अभिन्न अंग के रूप में प्रदर्शित किया. राज्य की नई औद्योगिक नीति के लागू होने के बाद से छत्तीसगढ़ को रायपुर, दिल्ली और मुंबई में आयोजित इन बैठकों के माध्यम से एक लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. पिछले साल दिसम्बर 2024 में दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में प्रदेश को ₹15,184 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले थे. इसमें प्रमुख रूप से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र ने इनमें से 75% प्रस्तावों पर प्रतिबद्धता जताई थी. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने हेतु भाजपा की सरकार ने कई नवीनतम कदम उठाए है. जंहा कांग्रेस केवल राज्य और भारत को दशकों पहले के जंजाल में धकेलना चाहती है, वही यह भाजपा ही है जो छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ा रहा है. छत्तीसगढ़ को प्रगति की ओर अग्रसर करने के लिए और साथ ही प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए साय सरकार के कई कदम उठाए है.
panchayattantra24.-रायपुर। साप्रवि ने राम वन गमन. पथ निर्माण की जांच के लिए सोशल आडिट कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस शासन काल में हुए इस निर्माण की गड़बड़ी को भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया था। एक वर्ष पहले बजट सत्र में दिए आश्वासन पर अब अगले सत्र के पहले सरकार ने यह कमेटी बनाई है।इसमें अध्यक्ष विधायक अजय चंद्राकर समेत 7 सदस्य लिए गए हैं।इनमें तीन पुरातत्ववेत्ता भी हैं।


panchayattantra24.-रायपुर। गणतंत्र दिवस परेड की फ़ाइनल रिहर्सल पर अश्वारोही दल का एक जवान अचाानक घोड़े के उपर से गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। करतब दिखाते समय अचानक बैलेंस बिगड़ा और जवान नीचे गिर गया। और फिर उठ नहीं पाया।
गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का लाइव प्रसारण किया जाता है। इसका लाइव प्रसारण टीवी पर ‘दूरदर्शन’ पर होता है। जबकि ऐसे ही आप इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब पर भी देख सकते हैं। यहां पर आप 26 जनवरी को होने वाली परेड बिल्कुल लाइव नजर आने वाली है। परेड सुबह 10.30 बजे से शुरू हो जाएगी। ऑल इंडिया रेडिया पर भी इसका लाइव प्रसारण होगा। लैपटॉप, मोबाइल फोन पर भी आप इसे देख सकते हैं। यानी किसी भी डिवाइस में स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। CM साय ने सरायपाली सड़क हादसे पर दुःख जताया है। x हैंडल में सीएम ने लिखा, महासमुंद जिले के सरायपाली में यात्री बस और ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक बच्ची के निधन और 43 लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत बच्ची की आत्मा की शांति एवं उनके शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

panchayattantra24.-रायपुर। रेंज की पुलिस और साइबर टीमों ने छत्तीसगढ़ समेत 3 राज्यों में पिछले दो दिन में छापेमारी कर 62 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें साइबर ठगों के साथ कमीशन के बदले अपने खाते ठगों को देने वाले भी हैं। तीन राज्यों में से छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और महासमुंद में छापे मारे गए हैं। आरोपियों को बस में भरकर कोर्ट में पेश किया है। इन आरोपियों ने लोगों से 84 करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी की है। सिर्फ यही नहीं, इनके खिलाफ देशभर में 14 सौ से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। इनमें तीन नाइजीरियाई मूल के भी हैं। सभी आरोपियों के खाते होल्ड करवा दिए गए हैं, जिनमें ठगी के 2 करोड़ रुपए अब भी पड़े हैं।
पुलिस ने इस एक्शन को आपरेशन साइबर शील्ड का नाम दिया था। छापेमारियां साइबर क्राइम पोर्टल में म्यूल अकाउंट के काफी दिन तक किए गए एनलिसिस के आधार पर की गई हैं। यह पूरा आपरेशन आईजी अमरेश मिश्रा की निगरानी में चला है। मिली जानकारी के मुताबिक रेंज पुलिस ने सबसे पहले साइबर क्राइम पोर्टल से 11 सौ से ज्यादा म्यूल बैंक खातों की छानबीन की। इसमें बैंक खाता खुलवाने, खातों का डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग के फर्जी एप, क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टमेंट, गूगल रिव्यू, टास्क, टेलिग्राम टास्क और बैंक केवाईसी के नाम पर किए गए साइबर फ्राड सामने आए। इस आधार पर सारे आरोपियों की पहचान कर ली गई, जो छत्तीसगढ़ में पिछले छह माह के भीतर अलग-अलग साइबर फ्राड में इन्वाल्व थे। आईजी अमरेश ने 100 से ज्यादा अफसरों-कर्मचारियों की टीमें बनाईं। इन टीमों ने तीन दिन पहले से छापेमारी शुरू की, जो बुधवार देर रात पूरी हुई। इन छापों में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और महासमुंद के अलावा राजस्थान ओर ओड़िशा से 62 आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है। इनमें अधिकांश आरोपी सीधे साइबर ठगी में लिप्त हैं, जबकि 20 से ज्यादा आरोपी ऐसे हैं, जिन्होंने 10 से 20 प्रतिशत कमीशन पर अपने बैंक खाते ठगों को इस्तेमाल करने के लिए दिए और उनके खातों में ठगी की रकम पहुंची। बताते हैं कि आरोपी इतनी संख्या में हैं कि इन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है।


panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर पहुंचे भूपेश बघेल ने लखमा और देवेंद्र यादव से मुलाकात की। X में मुलाकात की जानकारी साझा करते बघेल ने कहा, आज केंद्रीय जेल, रायपुर पहुँचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, आदिवासियों की मुखर आवाज़ कवासी लखमा एवं युवा नेतृत्व, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की। यह तानाशाह सरकार जनहित और अधिकार के लिए उठने वाली आवाजों को षड्यंत्र कर खामोश कर देना चाहती है. लेकिन अंत में विजय सत्य की होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। खाद्य मंत्री एवं महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले 76वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। वे इस मौके पर जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है. चुनाव के मुद्दों से लेकर प्रत्याशियों के चयन तक राजनीतिक दलों में मंथन का दौर जारी है. घोषणा पत्र तैयार करने कांग्रेस-भाजपा में जिम्मेदारी सौंप दी गई है. इस बीच भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस ने जनता से कन्नी काट ली है. कांग्रेस ने घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव नहीं मांगे. दीपक बैज बताए जनता से इतना क्यों डर रहे हैं?
भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आज भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ एक पोस्टर भी जारी किया. इसके एक हिस्से में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और दीपक बैज नजर आ रहे हैं. जिसके निचे लिखा है कि कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से मांगा सुझाव. वहीं दूसरी ओर सीएम साय समेत भाजपा के नेता लोगों के बीच सुझाव मांग रहे हैं. इसके निचे लिखा है कि भाजपा ने जनता से मांगा सुझाव. प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने 2023 में जनता से सुझाव मांगा था. जनता के सुझावों से अपना संकल्प पत्र बनाया और 1 साल में उसे पूरा भी किया. भाजपा अब फिर जनता के बीच जा रही है और कल इसके लिए whatsapp नंबर 9111014400 से, क्यूआर कोड को स्कैन करके और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com भी जारी किया है.

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने और उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।
साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा रही है। इसी कारण प्रदेश की प्रगति में छत्तीसगढ़ की बेटियां अप्रतिम योगदान दे रही हैं। यह बहन बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि बेटियां खूब पढ़ें, निडर होकर आगे बढ़ें, अपने सपनों को साकार करें और घर परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बने, इसके लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है।

panchayattantra24.-रायपुर. निकाय चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ गई हैं. प्रत्याशियों के चयन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कल यानी शुक्रवार को भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शामिल होंगे.
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कल होने वाली बैठक में महापौर प्रत्याशियों पर चर्चा कर पार्टी फैसला करेगी. प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया संभागीय समिति और प्रदेश समिति के अनुमोदन के बाद होगी. प्रत्याशियों पर भाजपा चुनाव समिति अंतिम फैसला लेगी. अटकलें है कि 25 जनवरी तक नगर पालिका और पंचायत अध्यक्षों के प्रत्याशी का ऐलान हो सकता है.