Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित की जाएगी। समारोह में खेल एवं युवा कल्याण एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री  टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। मंत्री टंकराम वर्मा 26 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे एवं संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। मंत्री श्री वर्मा परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय झांकियां निकाली जाएंगीं एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
 

 
 

panchayattantra24.-रायपुर। बजट 2025-26 पर मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ का आने वाला बजट प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा देगा। इसमें मोदी जी की गारंटी, माताओं-बहनों के लिए विशेष योजनाओं और राज्य के पूंजीगत विकास पर जोर दिया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी गुरूवार से 21 मार्च तक आहूत किया गया है। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण से सत्र शुरू होगा । रमेन डेका का पहला अभिभाषण देंगे। सत्र में सदन की 17 बैठकें होंगी और होली,शनिवार रविवार मिलाकर 14 दिन अवकाश रहेगा‌। सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है।सत्र के लिए सदस्य सोमवार से प्रश्न जमा कर सकेंगे। सत्र में साय सरकार का दूसरा बजट मार्च के पहले सप्ताह में पेश किया जाएगा। इस दौरान 13 मार्च से तीन दिन होलिका रा अवकाश रहेगा। इस सत्र में कांग्रेस के विधायक कवासी लखमा शराब घोटाले में ईडी की गिरफ्त में होने की वजह से सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे।वहीं देवेंद्र यादव भी मानसून सत्र से सदन की बैठक में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। वे बलौदाबाजार हिंसा कांड को लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल में है।
 

 

 panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर के तिल्दा नेवरा स्थित संजय केमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि, 5 किलोमीटर दूर से ही धुएं का गुब्बार आसमान में दिख रहा है। आग के साथ भारी ब्लास्ट की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। जिससे आसपास के इलाके के लोग सहम गए हैं। बताया जा रहा कि, इस हादसे में काम कर रहे 2 मजदूर आग की चपेट में आकर घायल हो गए हैं। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है। यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।
 

  panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय के निवास बाबा रामदेव पहुंच है, मुलाकात की फोटो शेयर कर सीएम साय ने कहा, आज मुख्यमंत्री निवास में विश्व प्रसिद्ध योगगुरु पूज्य बाबा रामदेव जी का शुभागमन हुआ। इस सुअवसर पर उन्हें शाल-श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्वं सीएम से भी मिले – डॉ रमन सिंह ने कहा, आज निवास स्थान स्पीकर हाउस, शंकर नगर, रायपुर में योगऋषि स्वामी से शिष्टाचार भेंट का अवसर प्राप्त हुआ। इस मौके बाबा रामदेव जी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं और योग के साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत और सार्थक संवाद किया।
 

 
  panchayattantra24.-रायपुर। पार्किंग को लेकर अवंती विहार में देर रात जमकर बवाल हुआ, जिसमें दो पक्षों के बीच सुबह चार बजे तक लाठी-डंडे चले. घटना की सूचना मिलने पर विधानसभा थाना सीएसपी के साथ कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंच गए थे. घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है. अवंती विहार में पार्किंग विवाद पर चार युवकों ने मिलकर पहले युवक का सिर फोड़ दिया, फिर जख्म में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया. जानकारी मिलने पर युवक के पक्ष के 40-50 लोग मौके पर पहुंचे, जिनसे बचने के लिए आरोपी घर में घुस गए. इसके बाद शुरू हुआ हंगामा सुबह लगभग चार बजे तक चला. 
मनोज साहू की कार्यशैली पर सवाल यह पहली बार नहीं है जब खम्हारडीह थाना प्रभारी मनोज साहू की कार्यशैली सवालों के घेरे में है. दो दिन पहले भी एक युवती के साथ हुई मारपीट के मामले में थाना प्रभारी की उदासीनता देखी गई थी. राजभवन के एक पीएसओ द्वारा युवती को पीटे जाने की घटना में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जबकि पीड़िता लगातार न्याय की मांग कर रही है. प्रशासन पर उठते सवाल अवंति विहार की घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आचार संहिता लागू होने के बावजूद इतने लोग एकत्रित कैसे हुए? क्या खम्हारडीह थाना प्रभारी अपने कर्तव्यों का पालन करने में असमर्थ हैं? इन सवालों का जवाब पुलिस और प्रशासन को देना होगा. इस तरह की घटनाओं से न केवल क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर प्रभाव पड़ रहा है, बल्कि आम जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा भी कम हो रहा है.
 

 
 
  panchayattantra24.-रायपुर। बाबा रामदेव ने गृहमंत्री विजय शर्मा के निवास में आशीर्वचन दिया। जानकारी साझा करते गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया, कल देर रात्रि हमारे निवास में योगगुरु पूज्य बाबा रामदेव जी एवं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का शुभ आगमन हुआ। पूज्य बाबा रामदेव जी ने हम सभी को आशीर्वचन दिया। 
बता दें कि मंत्री ओपी चौधरी ने भी धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया। रायपुर स्थित उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के बंगला में आयोजित कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री शामिल हुए। उन्होंने कहा, धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे। नक्सल क्षेत्र बस्तर में कथा भी करेंगे। यहां शांति स्थापित करने हिंदू विचारधारा के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया. रायपुर स्थित उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के बंगला में आयोजित कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री शामिल हुए. उन्होंने कहा, धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे. नक्सल क्षेत्र बस्तर में कथा भी करेंगे. यहां शांति स्थापित करने हिंदू विचारधारा के लिए लोगों को जागरूक करेंगे. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, अभी 19 जनवरी को आदिवासी जनजागरण कार्यक्रम किया गया. इस कार्यक्रम का यही उद्देश्य था कि गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला में बागेश्वर मंडल बनाएंगे, जो हनुमान चालीसा का पाठ कराएगा और धर्मांतरण को रोकेगा. जो हमको दान में दिया जाएगा उस दान की राशि से हम गरीब बेटियों का घर बसाएंगे. 
मंत्री ओपी चौधरी का X पोस्ट – कल बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निवास पर सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। राज्यपाल रमेन डेका मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। आज सुबह पुलिस परेड ग्राउण्ड में फूल डेªस फायनल रिहर्सल हुई। इस अवसर पर डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप के साथ संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इस बार 17 सुरक्षा बल की टुकड़ी परेड में शामिल होंगी। इसमें सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, तेलंगाना पुलिस, नगर सेना पुलिस एवं महिला, एनसीसी गर्ल्स एवं बॉय्ाज, घुड़सवार बल, बैंण्ड प्लाटून पुलिस और महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता शामिल हैं। तेलंगाना पुलिस का प्लाटून विशेष रूप से शामिल हैं। सम्पूर्ण परेड आयोजन के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद सिन्हा हैं। इसके सहायतार्थ उप पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द कुजूर (आई.पी.एस.) एवं सेनानी श्री प्रफुल्ल ठाकुर (आई.पी.एस.) होंगे। 
 रिहर्सल में आकर्षक मार्च-पास्ट के साथ पदक अलंकरण समारोह और अन्य कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों को परखा गया। राज्यपाल के सुरक्षा अधिकारी डीएसपी श्री गिरीश कोरी रिहर्सल में राज्यपाल की भूमिका निभाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान निर्धारित मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार समारोह की गतिविधियां संचालित की गई। आकर्षक परेड के साथ सशस्त्र बलों की टुकड़ियो द्वारा रिहर्सल में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई। रिहर्सल में परेड कमाण्डर हर्षित मेहर परीवाक्षाधीन आईपीएस के नेतृत्व में, सुरक्षा बलों की 17 प्लाटूनों के साथ बैंड प्लाटून ने भी कदम से कदम मिलाकर गणतंत्र के महोत्सव में मार्च-पास्ट किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का की अभ्यास प्रस्तुति दी गई।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। भारत सरकार ने राज्य विकास समन्वय व निगरानी समिति (राज्य स्तरीय दिशा समिति) में बिलासपुर निवासी अभिनंदन सिंह को सदस्य नियुक्त किया है. इस समिति के अध्यक्ष राज्य के मुख्यमंत्री होते हैं. राज्य स्तरीय दिशा समिति के पास केंद्र की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के समन्वय और निगरानी का अधिकार होता है. इस उच्च स्तरीय समिति के राज्य के मुख्यमंत्री अध्यक्ष तो चीफ सेक्रेटरी मेंबर सेक्रेटरी होते हैं. इनके साथ समिति में पक्ष-विपक्ष के चुने हुए सांसद, विधायक और सचिव स्तर के चयनित अधिकारी सदस्य होते हैं. 
 विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत खर्च की जाने वाली सार्वजनिक निधियों के अधिकतम उपयोग के संदर्भ में व्यय की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने राज्य स्तरीय दिशा समितियों की परिकल्पना की है, जो केंद्र और राज्य के बीच में समन्वय और निगरानी करके योजनाओं का सुचारू रूप से पालन कर सकें. अभिनन्दन सिंह के पिता एसडी सिंह रिटायर्ड कर्मचारी और माता सीके सिंह रिटायर्ड प्रधान पाठिका हैं, और दो बहनें बंगलौर में मल्टीनेशनल कंपनीज में कार्यरत हैं.
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रत्याशियों को लेकर पार्टियों में मंथन का दौर चल रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसी बीच अब कांग्रेस के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर के वर्तमान महापौर एजाज ढेबर अब भगवती चरण शुक्ल वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। भगवतीचरण शुक्ल वार्ड से सिंगल नाम पीसीसी को भेजा गया है। अब तक यहां से प्रमोद दुबे चुनाव लड़ रहे थे। वहीं ढेबर धर्मपत्नी अंजुमन ढेबर का नाम बैजनाथपारा में पैनल में फंस गया है। 
बीजेपी में भी यही स्थिति मेयर प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा की बैठक से एक खबर बाहर निकलकर सामने आई है। इसके मुताबिक पार्टी के प्रदेश एक महामंत्री ने पड़ोस के निगम के महापौर के लिए अपना और अपने भाई का नाम पैनल में दिया है। इससे पहले पार्टी ने क्राइटीरिया तय किया था कि जिला और मंडल अध्यक्ष को निकाय पंचायत चुनाव में टिकिट नहीं देगी। जबकि ये प्रदेश महामंत्री हैं। पहली बार प्रदेश अध्यक्ष की टीम में शामिल किए गए हैं । आज की बैठक लिए राष्ट्रीय. सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रभारी नितिन नवीन की अध्यक्षता में होनी है।