Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छग के पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सीएम साय से मुलाकात की। X में पूर्व राज्यपाल ने बताया, आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की । इस शुभ अवसर पर उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह मुलाकात बेहद आत्मीय और सार्थक रही।

panchayattantra24.-रायपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद बुधवार को अपने समर्थकों के साथ रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में बीते दिनों सतनामी समाज के आंदोलन और उसमें हुई हिंसा में गिरफ्तार किए गए लोगों से आज रायपुर के सेंट्रल जेल में मुलाकात की। निर्दोष सतनामी समाज के लोगों को बर्बरतापूर्वक पीटा गया है। एक गर्भवती महिला को पीटा गया और पेट में ही उसका बच्चा खत्म हो गया। उस महिला ने अपना सब कुछ खो दिया।
उन्होंने आगे कहा कि यह घटना पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है, सिर्फ सतनामी समाज को फंसाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की गई है। सरकार सतनामियों पर जुल्म करना चाहती है, लेकिन सतनामी समाज अपने हक और अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाएगा। हमारे लिए सतनामी समाज का गौरव महत्वपूर्ण है। सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने सतनामी समाज के लोगों का दमन किया। इससे वंचित समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। आजाद ने आगे कहा कि अगर सरकार और मुख्यमंत्री चाहें तो इस पूरे प्रकरण को वापस ले सकते हैं और निर्दोषों को जेल से रिहा कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो आने वाले 20 फरवरी को पूरा सतनामी समाज इसके खिलाफ मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगा। जांच की रिपोर्ट आने के बाद हम इस पूरे मामले को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगे। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि जेल के अंदर मुलाकातों के दौरान उन्हें यह महसूस हुआ कि पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए लोगों को जेल भेजा है। जेल में बंद लोगों का मानना है कि उन्हें न्याय मिलेगा। हमारी मांग है कि सरकार सतनामी समाज के लोगों की रिहाई करें।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ जारी है। जहां जवानों ने अब तक 14 नक्सलियों को मार गिराया है। इसी कड़ी में सर्चिंग के दौरान दो और नक्सलियों के शव बरामद किये हैं। मौके से सुरक्षाबलों ने 1 AK47 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किया है। एसपी निखिल राखेचा पुरे ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से घबराकर नारायणपुर में आठ नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें कुतुल एरिया कमेटी के इंटेलीजेंस प्रभारी दिलीप ध्रुवा ने भी सरेंडर किया है। इसके सरेंडर करने से अबूझमाड़ डिवीजन के माओवादियों को बड़ा झटका लगा है। नारायणपुर ASP रॉबिंसन गुड़िया ने पुष्टि करते हुए कहा कि, ‘माड़ बचाव अभियान’’ की कल्पना सार्थक हो रही है।
गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सली मुठभेड़ में ओडिशा के नुआपड़ा SOG के करीब 75 जवान ऑपरेशन में शामिल थे। मुठभेड़ में 01 SOG जवान घायल हुआ है जिसका इलाज नारायणा अस्पताल देवेंद्र नगर रायपुर में चल रहा है। सभी ढेर हुए 14 नक्सलियों के शव छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपकर सभी SOG टीम सकुशल नुआपाड़ा पहुंची। SOG की टीम किसी भी नक्सली की बॉडी ओडिशा नहीं लेकर गई।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। इसी के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लग गई है। इधर राजनीतिक दलों के नेता अब शहरी सरकार के लिए गुणा-गणित लगा रहे हैं। महापौर के सहित पार्षद पद के दावेदारों ने तेज लॉबिंग शुरू कर दी है। कई जगहों पर नेता अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं। कांग्रेस के कई सक्रिय नेता अपनी पत्नियों को टिकट दिलाने के लिए सीनियर नेताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया है।
दरअसल, राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई नगर निगमों में स्थानीय नेता महापौर पद व पार्षद के लिए जिन वार्डों से चुनाव लड़ना चाह रहे थे, वह अब महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई है। ऐसे में स्थानीय नेता अपनी पत्नियों को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। इस मसले को लेकर पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा कि जो संगठन में काम करेगा, उसी महिला को टिकट मिलना चाहिए। चुनाव की घोषणा से मतदान की तारीख के बीच महज 21 दिनों का समय है। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल 25 से 26 जनवरी के बीच ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। नामों की घोषणा के बाद नामांकन दाखिल करने और नाम वापसी इत्यादि में चार से पांच दिन निकल जाएंगे। सभी प्रत्याशी एक-दो फरवरी से ही पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर पाएंगे। मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार थम जाएगा। लिहाजा प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार के लिए केवल 10 से 11 दिन का ही समय मिलेगा। प्रचार के लिए कम समय मिलने के कारण अधिकांश दावेदार अभी से चिंता में है।
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में मां बेटी डबल मर्डर केस में खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हत्या अवैध संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग की वजह से हुई थी। पूर्व पड़ोसी व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस पूरे हत्याकांड की साजिश रची थी। कुछ देर में रायपुर पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
दरअसल 31 दिसंबर को रायपुर के धरसींवा इलाके में मां-बेटी की हत्या हुईं थी। करीब 22 दिन बाद पुलिस ने इस हत्या की पहेली को सुलझा लिया। इस मामले में सिलियारी पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की टीम छानबीन कर रही थी। पुलिस ने अड़ोस-पड़ोस और रिश्तेदारों को मिलाकर करीब 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है।
इस मामले में पुलिस ने बेटी के मोबाइल नंबर का CDR भी निकलवाकर जांच किया है। जिससे कि यह साफ हो सके कि बेटी का किनसे बातचीत था। पुलिस को कॉल डिटेल में कई संदेही भी मिले थे। इसके अलावा मृतक मां बेटी के घर के करीब कई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं था। जिससे कि पुलिस को हत्यारे तक पहुंचने में समय लगा। हालांकि सड़क पर लगे कैमरों से पुलिस को मदद मिली।
panchayattantra24.-रायपुर। नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई के बीच छत्तीसगढ़ में सियासत भी खूब गर्म हो रही है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत यह कहकर भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं कि बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने के बाद उद्योगपतियों को न सौंपे। उनके इस बयान को लेकर प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की वही राग लग रही है, जो नक्सली अलाप रहे हैं। उद्योगपतियों के लिए जगह बना रहे हैं। ऐसी ही बात नक्सली कहते हैं । देश के कई जगहों पर भी उद्योगपति है तब क्या हो गया? आखिर बस्तर में ही उद्योगपतियों को लेकर क्यों बात होती है। बस्तर में कई जगह लोग आज भी मोबाइल-TV नहीं देखे हैं।
इससे पहले चरणदास महंत के बयान पर रमन सिंह ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा कि बस्तर में एक भी उद्योग हो तो कांग्रेस नाम बता दें। वहां सिर्फ छोटे-छोटे कुटीर उद्योग या पीएसयू प्लांट हैं। मैं बड़े जोर से बोलता हूं कि प्लांट आने चाहिए। छत्तीसगढ़ सिर्फ मिनिरल पत्थर नहीं बेचेगा। हमारा प्रदेश वैल्यू एडिशन स्टेट बनना चाहिए। स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। बता दें कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से नक्सलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 260 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। वहीं 1000 से ज्यादा माओवदियों के पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 870 नक्सलियों ने आत्मसर्मपण किया है।

panchayattantra24.-रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जशपुर में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह जिला मुख्यालय जशपुर में आयोजित होगा।
panchayattantra24.- रायपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला, भाजपा के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय यह तमाम हस्तियां रायपुर पहुंचीं। मौका था सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बेटे आदित्य अग्रवाल की शादी का।
VIP रोड से लेकर जोरा ग्राउंड तक नेताओं की गाड़ियों का काफिला चलता रहा। तमाम बड़े सियासी चेहरे रायपुर में होने वाली इस VIP शादी में शामिल होने पहुंचते रहे। ग्राउंड में साउथ इंडियन थीम पर सजावट की गई थी । दक्षिण भारतीय मंदिर की तरह एक भव्य स्टेज तैयार किया गया था। मंच पर भगवान कृष्ण, गणेश, शंकर की प्रतिमाएं थीं इसके ही सामने वर-वधु को बैठाया गया।
बृजमोहन अग्रवाल के बेटे आदित्य और नई नवेली बहू वुहा को सभी आशीर्वाद देने पहुंचे। दो से दिनों तक चले विवाह कार्यक्रम में 50000 से अधिक लोगों के आने का अनुमान लगाया गया है। बृजमोहन अग्रवाल भी कार्यक्रम में सभी से मुलाकात करते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर पत्नी संग डांस करते हुए उनका एक वीडियो भी चर्चा में छाया रहा। देशभर से कई साधू-संत भी वर-वधू को आर्शीवाद देने पहुंचे।
panchayattantra24.-रायपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल पहुंचे हुए हैं। यहां वे बलौदा बजार हिंसा के आरोपियों से मिलने पहुंचे हैं। चन्द्रशेखर के साथ उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में जेल पहुँचे हैं। बता दें कि, सांसद चंद्रशेखर बलौदा बाजार घटना के मामले के आरोपी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य से मुलाकात कर रहे हैं। पुलिस ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए जेल के मुख्य द्वार को बंद कर दिया है। जेल प्रहरियों के अलावा जिला पुलिस के अधिकारी भी जेल परिसर में तैनात किए गए हैं।
बलौदाबाजार में 10 जून को सतनामी समाज के धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने को लेकर बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। उग्र भीड़ ने कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय तक को फूंक दिया था। इस मामले को लेकर विधायक देवेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया। विधायक देवेंद्र यादव पर प्रदर्शन के दौरान भीड़ को भड़काने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया था। लेकिन, एक बार पुलिस के समक्ष पेश होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव दुबारा पेश नहीं हुए। बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव को लगातार नोटिस जारी किया गया था। तीसरी बार नोटिस जारी होने के बाद विधायक ने बयान देने जाने से मना किया। उन्होंने कहा था कि पुलिस को जो भी बयान लेना है, उनके पास आए और लेकर जाए। इसके बाद पुलिस टीम विधायक निवास पहुंची और पूछताछ के बाद विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया था।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। अब तक इस एनकाउंटर में 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 14 नक्सलियों के शव बरामद कर लिया गया है। मौके से भारी संख्या में हथियार बरामद किया गया है। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति सहित कई हार्डकोर नक्सली शामिल है। छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ जब जवानों ने सेंट्रल कमेटी मेंबर को मार गिराया है। इनामी जयराम उर्फ चलपति नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। इधर जवानों को मिली सफलता पर सीएम साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बधाई दी है।
मुठभेड़ में मारे गए सभी 14 नक्सलियों के शव रायपुर लाया गया है। सभी शवों को सुबह 5 बजे रायपुर लाया गया। सभी नक्सलियों के शवों का पीएम कराने मेकाहारा मर्चुरी में रखा गया है। मर्चुरी में 12 डॉक्टर, 10 अतरिक्त डॉक्टर समेत 10 सफाईकर्मी पीएम के लिए CMHO से मांगे गए है। कुल 22 डॉक्टर मिलकर शवों का पीएम करेंगे। बता दे की नए बनी मर्चुरी में पहली बार सभी नक्सलियों के शवों का पोस्टमार्टम होगा।