Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। मुंबई में कल यानि 23 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर मीट का कार्यक्रम होने जा रहा है। बता दें कि, CM विष्णुदेव साय आज शाम साढ़े 5 बजे मुंबई जाएंगे। इन्वेस्टर मीट में कई उद्योगपतियों से सीए साय की मुलाकात होगी। बता दें कि, इस कार्यक्रम में सीएम साय छत्तीसगढ़ में इनवेस्टर्स को आमंत्रित करेंगे। मालूम हो की CM विष्णु साय दिल्ली में इन्वेस्टर मीट में भी शामिल हुए थे, जिसमें सीएम ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया था। सीएम ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया था। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए।
panchayattantra24.-रायपुर: सम्पूर्ण रायपुर नगर पालिक निगम परिक्षेत्र में गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2025 और महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2025 को मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2025 और महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।
गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2025 और महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2025 को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2025 और महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने – अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस – मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। शराब घोटाला केस में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को मंगलवार को ईडी की रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया। लखमा को 4 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ED का आरोप है कि पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा सिंडिकेट के अहम हिस्सा थे। लखमा के निर्देश पर ही सिंडिकेट काम करता था। इनसे शराब सिंडिकेट को मदद मिलती थी।वही शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे छत्तीसगढ़ में FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई। वही ED का दावा है कि लखमा को आबकारी विभाग में हो रही गड़बड़ियों की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया।
ED के वकील सौरभ पांडेय ने बताया कि, 3 साल शराब घोटाला चला। लखमा को हर महीने 2 करोड़ रुपए मिलते थे। इस दौरान 36 महीने में लखमा को 72 करोड़ रुपए मिले। ये राशि उनके बेटे हरीश कवासी के घर के निर्माण और कांग्रेस भवन सुकमा के निर्माण में लगे। ईडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। शराब सिंडिकेट के लोगों की जेबों में 2,100 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई भरी गई।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का CM और राज्यपाल ने स्वागत किया। X में साय ने लिखा, माता कौशल्या की भूमि, भांचा राम के ननिहाल, छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
बता दें कि अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर के विद्यार्थियों के साथ “बेहतर भारत के निर्माण के लिए विचार” विषय पर एक संवाद सत्र की अध्यक्षता करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मंत्री कवासी लखमा को 15 जनवरी को ईडी ने पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया था।लखमा 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा के शराब घोटाला मामले में आरोपी हैं। बता दे की जब शराब घोटाला उजागर हुआ था। उस समय कवासी लखमा राज्य के आबकारी मंत्री थे।
ईडी ने 28 दिसम्बर को कवासी समेत उसके करीबियों के रेड मारी थी। इसके बाद 3 और 9 जनवरी को भी पूछताछ किये, लखमा को 15 जनवरी को भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। यहां पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। ईडी ने कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। यहां उन्हें अतुल कुमार श्रीवास्तव की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद ईडी ने कवासी लखमा को 21 जनवरी तक रिमांड पर भेजा है। अदालत ने कुल 7 दिनों की रिमांड दी है। आज रिमांड ख़त्म होने के बाद एक बार फिर ED कवासी लखमा को कोर्ट में पेश करेगी। ED इस दौरान रिमांड या तो न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की मांग कर सकती है। कुल मिलाकर देखें तो पूर्व मंत्री की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रहे है।

panchayattantra24.-रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने जीत के दांवे कर रही है. इसको लेकर कांग्रेस बस्तर में कल बड़ी बैठक आयोजित कर रही है. जिसपर चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी. कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा की. इस दौरान पीसीसी चीफ बैज ने भाजपा सरकार पर नगरीय निकाय चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. इसको लेकर बैज ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने एक साथ काउंटिंग कराए जाने की मांग की है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह आश्वस्त है. चार चरणों में चुनाव संपन्न हो रहे हैं, जिसमें 15 फरवरी को नगरीय निकाय और तीन अलग-अलग दिनों में पंचायत के परिणाम घोषित किए जाएंगे. एक दिन आचार संहिता लगाई जा रही है और नामांकन की प्रक्रिया भी एक ही तारीख को हो रही है, लेकिन परिणाम चार चरणों में घोषित कर बीजेपी चुनाव को प्रभावित करना चाहती है. कांग्रेस ने इस संदर्भ में निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर 24 फरवरी को सभी परिणाम एक साथ घोषित करने की मांग की है.

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के छोटे बेटे आदित्य अग्रवाल की आज शादी है. शादी से पहले आयोजित संगीत कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल अपनी पत्नी सरिता के साथ झूमकर नाचे. बृजमोहन अग्रवाल अपने जीवंत सम्पर्कों के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं. इस वजह से दिल्ली से लेकर भोपाल और छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से लगभग सभी पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को न्यौता भेजा गया है. शादी के लिए नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. पिछले दिनों बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार दिल्ली पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया था. प्रधानमंत्री ने उनके परिवार के साथ एक घंटे का समय बिताया था. इसी तरह अन्य बड़े नेताओं को भी व्यक्तिगत रुप से जाकर न्यौता दिया गया था.

panchayattantra24.-रायपुर। जभवन में आज केंद्रीय ग्रामीण विकास और जल संसाधन राज्यमंत्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में क्षेत्रीय विकास, ग्रामीण योजनाओं की प्रगति और जल संसाधन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

panchayattantra24.-रायपुर। गरियाबंद में 10 नक्सली ढेर किए गए है, जानकारी के मुताबिक गरियाबंद DRG, उड़ीसा की SOG, कोबरा की 207 बटालियन और CRPF के जवानों को सफलता मिली है। गरियाबंद SP निखिल राखेचा, ओडिशा नुआपाड़ा SP राघवेंद्र गूंडाला, ओडिशा DIG नक्सल ऑप्श अखिलेश्वर सिंह, कोबरा कमांडेंट डीएस कथैत मॉनिटरिंग कर रहे है। बता दें कि कल भी 2 नक्सली मारे गए थे। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद पुलिस ने कल जानकारी दी थी कि 20 जनवरी की सुबह 8:30 बजे से सुरक्षा बलों ने कुल्हाड़ी घाट रिजर्व फॉरेस्ट में माओवादियों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस की 10 टीमें शामिल हैं। जिनमें 3 एसओजी, 2 छत्तीसगढ़ पुलिस (E-30), और 5 सीआरपीएफ की टीमें शामिल थीं. ऑपरेशन की शुरुआत के कुछ ही समय बाद माओवादियों से गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे सुरक्षा बलों ने इलाके में तेजी से घेराबंदी की।

panchayattantra24.-रायपुर । कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मेहनतकश किसानों को सक्षम बनाने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं कृषि वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसी का परिणाम है कि आज किसान उन्नत कृषि तकनीक का उपयोग कर आत्मनिर्भर बन रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारी सरकार देश के अन्य राज्यों की तुलना में किसानों को धान का वाजिब मूल्य प्रदान कर उनका सम्मान बढ़ाया है। मंत्री श्री नेताम आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वद्यालय के 39वां स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उक्त बाते कही। ।
इस मौके पर विश्वद्यालय द्वारा मंत्री रामविचार नेताम को राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए लॉइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही कृषि एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुलपति डॉ. गिरिश चन्देल, किसान श्री नारायण भाई चावड़ा, शिक्षक श्री बी.आर. चन्द्रवशी तथा डॉ. एम.एन श्रीवास्तव भी लॉइफ टाइम अचीमेंट पुरस्कार से सम्मानित हुए। मंत्री श्री नेताम इस अवसर पर ‘‘कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल’’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया।
कृषि मंत्री नेताम ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सहित देश के किसानों को कृषि और उ़द्यानिकी क्षेत्र में और कैसे सक्षम बनाया जाए इस दिशा में कृषि वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों को सोचने की जरूरत है हमारी सरकार किसानों को सक्षम बनाने के लिए किसान हित में बहुत से फैसले लिए है। हमारी सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल तथा 31 सौ रूपए प्रति क्ंिवटल के मान धान खरीद कर किसानों को देश में सर्वोच्च कीमत प्रदान कर रही है। वहीं किसानों को किए गये वायदों के मुताबिक लगभग 3800 करोड़ रूपए की बोनस राशि भी प्रदान की गई है। इससे प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हुए है।
मंत्री श्री नेताम ने कहा कि केशर, अखरोट सहित अन्य चिन्हाकिंत फसलों के लिए जम्मू-कश्मीर की अपनी एक अलग पहचान है। यह पहचान वहां के मेहनतकश किसानों के परिश्रम से बना है। वहां के किसान कॉपरेटिव सेक्टर बना कर एवं एग्रो से जुड़कर किस तरह से उन्नत कृषि कर रहें है। कार्यशाला में इस क बारे में भी जानने एवं समझने को मिलेगा उन्होंने इंदिरा कृषि विश्व विद्यालय के 39वें स्थापना दिवस एवं कार्यशाला के लिए बधाई एवं शुभकामानाएं दी कार्यशाला को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरिश चन्देल ने संबोधित किया। कार्यशाला इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड, बरामूला (जम्मू-कश्मीर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी।
इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के 21 राज्यों के 400 से अधिक कृषि वैज्ञानिक एवं शोधार्थी शामिल है। सम्मेलन में वैश्विक परिदृष्य में भूमि, जल तथा पर्यावरण के क्षेत्र में विद्यमान अवसरों एवं चुनौतियों पर विचार मंथन कर संसाधनों का बेहतर उपयोग कर इनमें निरंतर होने वाली कमियों को सुधारने के रास्ते तलाशे जाएंगे। सम्मेलन में संबंधित विषयों पर वैज्ञानिकों तथा शोधार्थियों द्वारा शोध पत्र तथा पोस्टर्स प्रस्तुत किया गया।
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की स्थापना 20 जनवरी 1987 को हुई थी। इस विश्वविद्यालय को छत्तीसगढ़ प्रदेश में कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे विश्वविद्यालय अपने 28 कृषि महाविद्यालय, 4 कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, 1 खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, 08 अनुसंधान केन्द्र एवं 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से संचालित कर रहा है। विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में वर्तमान में लगभग 9000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें स्नातक पाठ्यक्रमों में 2763, स्नात्तकोत्तर पाठ्यक्रमों में 500 तथा शोध पाठ्यक्रमों (पी.एच.डी.) में 115 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहें हैं। विश्वविद्यालय की स्थापना के पश्चात् 52 फसलों की लगभग 162 प्रजातियों का विकास किया गया है एवं कृषि से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए 100 से अधिक तकनीकें विकसित की गई हैं।