Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रतिनिधि मंडल ने आज किरणदेव सिंह से उनके निवास पर देवेन्द्रनगर रायपुर में मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर गुलदस्ता- शाल भेंट कर शुभकामनाएं व्यक्त कर बधाई दिया।
इस दौरान उनसे मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 को विलोपित करने विधानसभा में शासकीय संकल्प पारित करने और मोदी के गारंटी के तहत केन्द्र के समान जुलाई 24 से बकाया 3% महंगाई राहत की राशि एरियर सहित दिलाने में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को दोनों मांगों पर जरूरी कार्यवाही करने का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, राष्ट्रीय मंत्री रामनारायण ताटी,कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी, प्रदेश संयोजक अनिल पाठक, रायपुर जिला अध्यक्ष आर जी बोहरे तथा पुलिस प्रकोष्ठ प्रमुख नरसिंग राम आदि शामिल थे।
स्वामित्व योजना पैतृक संपत्ति पर अधिकार का ऐतिहासिक कदम: पंडरिया विधायक भावना बोहरा

panchayattantra24.-रायपुर। प्रभारी मंत्री देवांगन ने स्वामित्व योजना के तहत जिले के 7025 संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ कियाप्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने स्वामित्व योजना के तहत जिले के 7025 संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ कियाप्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने स्वामित्व योजना के तहत जिले के 7025 संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ किया
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम, उद्योग एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वामित्व योजना ने ग्रामीणों के लिए आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने शनिवार को कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कबीरधाम जिले में7025 संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े। उन्होंने देश के अलग अलग राज्यों के लाभार्थियों से संवाद कर इस योजना से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के रूबरू भी हुए।
मंत्री लखन लाल देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना से वर्षों से अपने घरों में रह रहे ग्रामीणों को उनके घरों का मालिकाना हक और प्रमाणिक दस्तावेज प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों से ग्रामीण अब आसानी से बैंकों से ऋण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी आय और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही, संपत्ति के स्पष्ट अधिकार मिलने से जमीन संबंधी विवादों का समाधान भी सरल हो जाएगा। यह योजना न केवल ग्रामीण परिवारों को आर्थिक मजबूती देगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी।
प्रभारी मंत्री देवांगन ने इससे पहले एक पेड़ माँ के नाम पौधा रोपण किया। उन्होंने कार्यक्रम में स्वामित्व योजनाके तहत कबीरधाम जिले के 113 ग्रामों के 7025 संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने भारत सरकार के इस योजनाओ से भविष्य में मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनमन योजना, मुद्रा लोन, प्रधान कृषक सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं बारे में ग्रामीणों को बताते हुए विस्तार से संबोधित किया। प्रभारी मंत्री ने कार्यकम में उपस्थित सभी को स्वच्छता अभियान में सहभागिता देने और नशा मुक्त भारत-छत्तीसगढ़ का संकल्प दिलाया।
पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने स्वामित्व योजना कोे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना उन ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो पीढ़ियों से अपनी पैतृक संपत्ति पर बिना दस्तावेजों के काबिज थे। अब उन्हें अपनी जमीन और संपत्ति का पूर्ण दस्तावेज के साथ मालिकाना हक मिल रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्री राम कुमार भट्ट और श्री राजेंद्र चंद्रवंशी, श्री संतोष पटेल ने भी सभा को संबोधित किया।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि कबीरधाम जिले में स्वामित्व योजना के तहत महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। जिले के 838 गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, जिनमें से 113 गांवों के लिए 7,025 संपत्ति कार्ड तैयार किए गए हैं। इन कार्डों का वितरण पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों, और लाभार्थियों की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रमों में किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला राम कुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, कैलाश चन्द्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी, अपर कलेक्टर डॉ. मोनिक कौडों, डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मंच संचालन श्री अवधेश श्रीवास्तव ने किया।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा में आयोजित स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर मचेवा स्थित हेलीपैड पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, श्रीमती संयुक्ता सिंह, येतराम साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आज शहीद स्मारक ऑडिटोरियम, रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन एवं कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग के सचिव एस भारतीदासन ने सीएसआरबॉक्स फाउंडेशन, सीआईआई यंग इंडियंस और अपनाटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
अनुबंध निष्पादन समारोह के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के कौशल विकास और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज का यह अनुबंध छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होगा। हमारा उद्देश्य केवल युवाओं को नौकरी देना नहीं है, बल्कि उन्हें ऐसा कौशल प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर छात्र चाहे वह आईटीआई से हो इंजीनियरिंग कॉलेज से हो या पॉलीटेक्निक से उसके पास रोजगार का उचित अवसर हो। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि रोजगार के लिए पंजीकृत छात्रों का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और यह केवल राज्य के हित में उपयोग किया जाएगा। उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि अनुबंध के तहत जो भी सेवाएं प्रदान की जाएंगी, वे पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएंगी।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने युवाओं से सीजी रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण करने की अपील करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर युवा को उसकी क्षमता और योग्यता के अनुरूप एक सही दिशा मिले। युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए यह सरकार हर संभव प्रयास करेगी। अपनाटेक प्राइवेट लिमिटेड, सीएसआरबॉक्स और सीआईआई यंग इंडियंस जैसे साझेदारों के साथ मिलकर राज्य में रोजगार और कौशल विकास का एक नया युग शुरू हो रहा है। आईबीएम द्वारा फ्री ऑफ कॉस्ट सर्टिफिकेशन कोर्स करवाया जाएगा जो राज्य के आईटीआई, इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में उपलब्ध होगा। इस कोर्स से छात्रों को वैश्विक मानकों के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा और कम से कम 10% छात्रों को रोजगार सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि युवा अगर चाहे तो बड़े से बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि नवाचार केवल एक विचार से शुरू होता है। हमें अपने युवाओं को प्रेरित करना होगा कि वे केवल वही न बनाएं जो पहले से बाजार में है, बल्कि ऐसे नए उत्पाद और समाधान तैयार करें, जो समाज के लिए उपयोगी हों। एक छोटी सोच को बड़ा लक्ष्य बनाकर ही सफलता पाई जा सकती है। इस अनुबंध के साथ सरकार ने कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की है, जो राज्य के युवाओं को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगी। वन एवं कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में अपार क्षमता है, लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसरों की आवश्यकता है। यह अनुबंध सुनिश्चित करेगा कि ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के युवा भी मुख्यधारा में शामिल हो सकें और अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहती है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधायकों का दैनिक भत्ता बढ़ाने वाले संशोधन विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। राजभवन ने इसकी सूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही नगर पालिका अधिनियम में किए गए संशोधन को भी राजभवन की मंजूरी मिल गई है। बता दें कि दिसंबर में हुए विधानसभा के सत्र के दौरान विधायकों का दैनिक भत्ता दो हजार रुपये करने के लिए संशोधन विधेयक पारित किया गया था।
राजभवन से जारी सूचना के अनुसार राज्यपाल ने इसी महीने की एक तारीख को इस संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है। राज्यपाल ने नगर पालिक अधिनियम में किए गए संशोधन को भी हरी झंडी दे दी है। प्रदेश के नगरीय निकायों में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्षण प्रणाली से कराने के साथ ही जातिगत आरक्षण के मादपंड में बदलाव किया गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने अध्यादेश जारी किया था।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले EVM पर सियासत शुरू हो गई है। इस बार निकाय चुनाव EVM से कराया जाएगा। जिसे लेकर एक ऒर कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि निकाय चुनाव ईवीएम से नहीं होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के इस बयान को लेकर निशाना साधा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति “नाच न जाने आंगन टेढ़ा” जैसी हो गई है। कांग्रेस को कोर्ट, EVM किसी पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस जीतती है तो ईवीएम ठीक और हारी तो ईवीएम गलत हो जाती है।
कांग्रेस गांधी परिवार के चंगुल में है इसलिए हर चीज में संदेह करती है। वही पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी को लेकर मंत्री चौधरी ने कहा कि भूपेश बघेल ने कवासी लखमा को मोहरा बनाया। असली गुनहगार तक कानून जरूर पहुंचेगी। मंत्री चौधरी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद में ओबीसी आरक्षण को लेकर कहा कि कांग्रेस लगातार ओबीसी का विरोध की है। मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग को सम्मान दिया है। ओबीसी पर कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं है।

panchayattantra24.-रायपुर। एक्सीडेंट की प्रमुख वजहें है, नाबालिगों को बाइक और कार चलाने की छूट, ओवरस्पीडिंग और नशे में धुत होकर वाहन चलाना, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना, सड़क पर मनमाने तरीके से वहां चलना, बिजी सड़कों पर स्टंटबाजी करना जिसके चलते बड़ी दुर्घटनाये होती है, हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न बांधने की वजह से वाहन दुर्घटना में मौत होना, नाबालिग बच्चे को वाहन चलाने देना मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत धारा 199A और धारा 181 के तहत अपराध माना गया है।
धारा 199A (अभिभावक या वाहन मालिक की जिम्मेदारी) यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके अभिभावक या वाहन मालिक को दोषी माना जाएगा। इसमें 3 साल तक की सजा और ₹25,000 तक का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा, वाहन का रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है। धारा 181 (अयोग्य व्यक्ति द्वारा वाहन चलाना) यदि नाबालिग स्वयं वाहन चलाता है, तो उसे यह धारा लागू होती है। इसके तहत 3 महीने तक की सजा या ₹5,000 तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने देना कानूनन अपराध है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं इसलिए सभी अभिभावको से अपील है कि वे अपने नाबालिक बच्चो को वहांन चलाने न दे ।
panchayattantra24.-रायपुर. राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. वित्तमंत्री ओपी चौधरी के बंगले के नौकरी से बर्खास्त सहायक शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं. ये महिला शिक्षिकाएं समायोजन की मांग को लेकर नारेबाजी कर रही हैं. मौके पर पुलिस बल मौजूद है. जानकारी के अनुसार, पिछले 15 महीनों से सहायक शिक्षक पद पर नौकरी कर रहे थे. आज संयोजन की मांग को लेकर मंत्री बंगले के बहार प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस की चेतावनी के बाद भी प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं है. पिछले दो घंटों से प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन करने पहुंची महिला शिक्षकाओं ने ने बताया सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. हमें बर्खास्त कर दिया गया है. अब समायोजन की मांग कर रहे हैं. हमें समायोजित किया जाए. समायोजन के लिए जो कमेटी गठित की गई, वह कब रिपोर्ट देगी, क्या इसका कोई डेट नहीं दिया गया है.

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा में नगरीय निकाय टिकट को हलचल शुरू हो गई है। सभी मंडलों को 22, और 23 तारीख को तीन-तीन का नाम पैनल तैयार कर जिले को भेजने के लिए कहा गया है। नगर निगमों के मेयर का पैनल तक तैयार करने के लिए समय सीमा तय की गई है। नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्याशी चयन के लिए प्रक्रिया भी तय कर दी है। सभी मंडलों की समितियों को अपने वार्डों के पार्षद दावेदारों का पैनल तैयार करने के लिए कहा गया है। मंडल की समिति में अध्यक्ष, और महामंत्री के अलावा उस मंडल के वार्डों में रहने वाले जिले, और प्रदेश के पदाधिकारी रहेंगे।
मंडल की कमेटी 22, और 23 तारीख को बैठक कर जिले को भेजेगी, और फिर संभागीय समिति निगम, और नगर पालिका के वार्ड पार्षदों के अलावा नगर पंचायतों के अध्यक्ष के प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। मेयर के दावेदारों का पैनल 27 तारीख तक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यह पैनल संभागीय समिति तैयार करेगी, और फिर प्रदेश की चुनाव समिति को भेजेगी। इस माह के अंत तक मेयर के अलावा नगर पालिकाओं के अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। किरण सिंह देव फिर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए, बता दें कि, किरण सिंहदेव जगदलपुर से विधायक हैं। वहीं, राष्ट्रीय परिषद के लिए 17 लोग चुने गए है। इस मौके पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू , रमेश बैस मौजूद रहे। बता दें कि, जिलों में अध्यक्षों के नाम होने के बाद प्रदेश की कमान भी किसी नए नेता को सौंपे जाने की अटकले तेज थी। लेकिन, इन सारी अटकलों पर पानी फिर गया है। किरण सिंहदेव को दोबारा छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ से 17 लोग राष्ट्रीय परिषद के सदस्य चुने गए हैं। ये सभी सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने ऐलान किया है। राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची में सीएम विष्णुदेव साय, विजय शर्मा, अरुण साव, सरोज पांडे, लता उसेंडी, तोखन साहू, बृजमोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, संतोष पांडे, विजय बघेल, पुन्नूलाल मोहले, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, रूप कुमारी चौधरी, खूबचंद पारख, ननकी राम कंवर और राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम शामिल है।