Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। कथित शराब घोटाले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को रिमांड पर भेजने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “शराब घोटाले की जांच की जा रही है उसमें जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” IED ब्लास्ट में 2 जवानों के घायल होने पर उन्होंने आगे कहा, ” ये नक्सलियों का कायराना हरकत है, मजबूती के साथ सरकार और हमारे सुरक्षा बल लड़ रहे हैं इनका (नक्सलियों) खत्मा निश्चित है..”
 

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। कलेक्टर एवं रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सामान्य सभा बैठक में 20 सदस्यीय प्रबंध समिति का गठन किया गया। बैठक में प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा सोसाइटी के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान किया गया। प्रबंध समिति के चयन के लिए कुल 51 मत पड़े, जिनमें से एक मत कारणवश निरस्त किया गया। इस चुनाव में 29 सदस्य प्रबंध समिति के लिए दावेदार थे, जिनमे 20 लोगों की एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाए जाने थे, जिसमें वोटिंग के जरिए 20 को चुना गया। इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोट 44 वोट डॉ ए फरिस्ता को मिले। उसके बाद 3:30 बजे सेकंड चुनाव हुए 20 लोगों में 4 पदाधिकारियों का चुनाव करना था। जो रेजिडेंट सेक्रेटरी, रजिस्ट्रार, वाईस प्रेजिडेंट, राज्य प्रतिनिधि थे। 
 इस चुनाव में जिला पंचायत के सभापति राजू शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी सत्यनारायण पांडे को दो मतों से हराकर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन के पद पर विजय प्राप्त की। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. प्रीति नारायण ने मनी मुक्ता पाटील को 8 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए पल्लवी पांडे ने मोहन सिंह छावड़ा को 8 मतों से पराजित किया। वहीं सबसे बड़े पद राज्य प्रतिनिधि के लिए डॉ. ए फरिश्ता ने अवघड राजेश बाबा को 20 में से 18 मतों से हराया। इस एकतरफा जीत मिलने के बाद सभी ने डॉ ए फरिश्ता को बधाई दी और उन्हें स्टेट लेवल पर 
 चुनाव लड़ने और अपना पूरा समर्थन देने की बात कही। चुनाव परिणाम के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों और प्रबंधन समिति के सदस्यों को कलेक्टर ने शपथ दिलाई। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने इस अवसर पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रबंध समिति के सदस्य सोसाइटी के विस्तार के लिए योजना बनाएं और हर सदस्य को कम से कम 10 लोगों को आजीवन सदस्यता दिलाने का कार्य करें। इसके अलावा संरक्षक सदस्य बनाने की दिशा में भी प्रयास करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित सोसाइटी के सदस्य मौजूद थे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने डॉ. रवि रत्न सक्सेना को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन जिला दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति डेका ने विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 की धारा 14(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ. रवि रत्न सक्सेना प्रोफेसर और एसोसिएट निदेशक (अनुसंधान), अनुसंधान सेवा निदेशालय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन जिला दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया  है।

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में राज्य के स्थानीय लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन पूरी तरह से तैयार है। राज्य के लोगों को प्रयागराज में भी अपनेपन का अहसास मिले इसलिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यहां स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए लोगों के निःशुल्क ठहरने और भोजन करने भी व्यवस्था की है।
छत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में स्थित है। यह ठीक बघाड़ा थाना मेला के पास स्थित है जहां आने के लिए लक्ष्मी द्वार से प्रवेश करना है। यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन प्रयाग है। सड़क अथवा हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालु इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रास्ते दारागंज होते हुए पुराना  लोहे का यमुना ब्रिज क्रॉस करके यहां पहुंच सकते हैं।

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा आज दिनांक 16.01.25 को अलग- अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत लगभग 50 चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को क्राईम ब्रांच में हाजिर किया गया। 
चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की परेड़ ली जाकर उन्हें कड़ाई से समझाईश दी गई, कि वे किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त ना रहंे तथा उनके साथी जो अपराधों में संलिप्त रहते है, उनके संबंध में भी पुलिस को जानकारी देने कहा गया। प्रत्येक सप्ताह अपने संबंधित थानों में जाकर हाजिरी देने व अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करते हुये, पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो तत्काल उपस्थित होने कहा गया। उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा गया। 
इसके साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो में गुण्डा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आई.डी. बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाईटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, विडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आई.डी. में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाईश दिया गया, कि वे इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना करें तथा किसी भी प्रकार के अपराधों में लिप्त ना रहें। साथ ही ऐसे लोगों के आई.डी. को सायबर सेल की टीम द्वारा डिलीट कराया जा रहा है। अब तक कुल 250 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को क्राईम ब्रांच हाजिर कर कड़ाई से समझाईश दिया जा चुका है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग के सफल प्रदर्शन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग की सफलता के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को बधाई। यह आने वाले वर्षों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों की ओर बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है।”
 वहीं केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “इसरो ने आखिरकार यह कर दिखाया। स्पैडेक्स ने अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की है। डॉकिंग पूरी हो गई है और यह पूरी तरह स्वदेशी “भारतीय डॉकिंग सिस्टम” है। इससे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और चंद्रयान 4 और गगनयान समेत भविष्य के महत्वाकांक्षी मिशनों के सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। पीएम मोदी का निरंतर संरक्षण बेंगलुरु में उत्साह को बढ़ाता रहता है।” 
 सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पोस्ट पर लिखा, अंतरिक्ष में भारत की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि…भारत ने SpadeX मिशन की सफल डॉकिंग कर इतिहास रचते हुए स्पेस डॉकिंग तकनीक में दुनिया का चौथा देश बनने का गौरव हासिल किया। यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो की पूरी टीम और देशवासियों को हार्दिक बधाई! जय विज्ञान, जय अनुसंधान, जय भारत 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “इसरो को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई। भारत सफलतापूर्वक अंतरिक्ष डॉकिंग हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है, जो हमारी अंतरिक्ष क्षमताओं में एक बड़ी छलांग है। यह असाधारण मील का पत्थर मिशन के पीछे प्रतिभाशाली दिमागों के समर्पण और विशेषज्ञता को उजागर करता है। भारत के लिए यह गौरव का क्षण है।” भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि स्पैडेक्स मिशन के उपग्रहों की सफल डॉकिंग के साथ ही भारत अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक में महारत हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है।
इसरो ने दो छोटे अंतरिक्ष यान एसडीएक्स01, चेजर, और एसडीएक्स02, टारगेट के विलय की जानकारी दी, जिनमें से प्रत्येक का वजन लगभग 220 किलोग्राम है। ये उपग्रह स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पेडेक्स) मिशन का हिस्सा थे, जिसे 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी60 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया था। भारत अब डॉकिंग तकनीक में महारत हासिल करने वाला अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बन गया है। डॉकिंग तकनीक स्वदेशी तौर पर विकसित की गई है और इसे ‘भारतीय डॉकिंग सिस्टम’ नाम दिया गया है। इसरो का मानना ​​है कि स्पैडेक्स मिशन, कक्षीय डॉकिंग में भारत की क्षमता स्थापित करने में मदद करेगा, जो भविष्य के मानव अंतरिक्ष उड़ान और उपग्रह सेवा मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीक है। अंतरिक्ष यात्रा करने वाले देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल होने के अलावा, डॉकिंग प्रौद्योगिकी भारत के आगामी अंतरिक्ष मिशनों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिसमें चंद्र मिशन, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना, तथा पृथ्वी से जीएनएसएस के समर्थन के बिना चंद्रयान-4 जैसे चंद्र मिशन शामिल हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर।  शराब घोटाला केस में छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ED की रिमांड में हैं। बुधवार को वे रायपुर के ED दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे थे। यहीं से उनकी गिरफ्तारी हुई। रिमांड मिलने के बाद अब ED के वकील ने दावा किया है कि, कवासी लखमा को हर महीने 2 करोड़ रुपए मिलते थे। इससे पहले अब तक हर महीने लखमा को 50 लाख मिलने की बात सामने आई थी। वकील सौरभ पांडेय ने कहा कि, 2 साल तक कार्रवाई चली जिसमें 36 महीने में प्रोसीड ऑफ क्राइम 72 करोड़ रुपए का है। ये राशि सुकमा में बेटे हरीश कवासी के घर के निर्माण और कांग्रेस भवन सुकमा के निर्माण में लगी है। 
 ED के वकील सौरभ पांडेय के मुताबिक, गिरफ्तार अरुणपति त्रिपाठी और अरविंद सिंह ने पूछताछ में बताया था कि पूर्व मंत्री के पास हर महीने कमीशन पहुंचता था। अरविंद सिंह ने बताया था कि शराब कर्टल से हर महीने लखमा को 50 लाख रुपए दिए जाते थे। वहीं AP त्रिपाठी ने कहा था कि 50 लाख रुपए के ऊपर भी 1.5 करोड़ रुपए और दिया जाता था। इस हिसाब से 2 करोड़ रुपए पूर्व आबकारी मंत्री को हर महीने कमीशन के मिलते थे। ED के वकील सौरभ पांडे ने दावा किया कि, लखमा को 2 करोड़ रुपए हर महीने कमीशन के मिलते थे। ये बात पूछताछ में पता चली है। 
आबकारी विभाग में काम करने वाले ऑफिसर इकबाल खान, जयंत देवांगन ने बताया कि वे पैसों का अरेंजमेंट कर उनको भेजते थे। कन्हैया लाल कुर्रे के जरिए पैसों के बैग कलेक्ट किए जाते थे। कवासी ने खुद अपने बयान में यह एडमिट किया है कि अरुण पति त्रिपाठी साइन करवाता था। ऐसे में उन्हें नॉलेज तो था कि कुछ चल रहा है। इनका भी इन्वॉलमेंट साफ दिखाई दे रहा है। इधर, लखमा के वकील फैजल रिजवी ने कहा कि ये गिरफ्तारी सबूत बनाने के बाद की गई है। अगर 2 करोड़ रुपए मिलने की बात वे कह रहे हैं तो बताएं कि लखमा के घर से क्या मिला। छापे में कहीं से 20 हजार रुपए भी नहीं मिले हैं। 
 छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच कर रही ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था। दावा है कि, साल 2019 से 2022 तक शराब दुकानों में अवैध शराब बेची गई है। इस अवैध शराब को डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेचा गया था। इससे शासन को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है।
 ED ने कार्रवाई पर क्या खुलासा किया 28 दिसंबर 2024 को ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, उनके बेटे हरीश कवासी के घर छापा मारा था। टीम रायपुर के धरमपुरा स्थित कवासी लखमा के बंगले पहुंची थी। पूर्व मंत्री की कार को घर से बाहर निकालकर तलाशी ली गई। साथ ही, कवासी के करीबी सुशील ओझा के चौबे कॉलोनी स्थित घर और सुकमा जिले में लखमा के बेटे हरीश लखमा और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर भी दबिश दी गई।
 

panchayattantra24.-रायपुर: पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी को लेकर ईडी के उस खुलासे पर जिसमें कहा गया कि शराब घोटाले के पैसे से सुकमा के कांग्रेस कार्यालय का निर्माण हुआ है, इस सीएम विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सुकमा के कांग्रेस कार्यालय ही क्यों, क्या कांग्रेस के कल उद्घाटित हुए दिल्ली के नए ‘इंदिरा भवन’ के निर्माण में नहीं लगा होगा एटीएम का पैसा? 
 पंकज कुमार झा ने लिखा कि 
प्रकृति हमेशा संयोगों के माध्यम से भी कुछ संदेश या संकेत देने का प्रयत्न करती है। यह हमारी चेतना पर है कि हम उसे ग्रहण कर पाते हैं या नहीं। छत्तीसगढ़ में जब जनजाति समाज से आने वाले एक अत्यल्प शिक्षित नेता की शराब घोटाले में गिरफ्तारी हो रही थी, लगभग उसी समय दिल्ली में भव्यतम @INCIndia मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन भी हो रहा था। जहां कार्यकर्ताओं ने ‘मनमोहन भवन’ का पोस्टर लगवाया हुआ था। अस्तु! 
 तनिक विचार कीजिए। चित्र में दिख रहे कवासीजी को तब @INCChhattisgarhने आबकारी और उद्योग मंत्री बनाया था। शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आने के बाद शराब से ही पैसे बनाने के लिए एक ऐसे नेता को मंत्री बनाना तो समझ में आता है जो बिना कोई विरोध किए आलाकमान के कहने पर सब कुछ करता रहे, पर छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में उद्योग मंत्री जैसा दायित्व भी ऐसे नेता को देना जो अत्यधिक कठिनता के साथ हस्ताक्षर भी कर पाते हों, क्या भावना रही होगी इसके पीछे? विचार कीजियेगा। 
 हालांकि यहां प्रश्न अलग है। @dir_ed की पड़ताल में यह आया है कि अन्य कार्यों के अलावा भ्रष्टाचार के पैसे से ही बस्तर के सुकमा का कांग्रेस कार्यालय बना था, उसी घोटाले के पैसे से, जिसके आरोप में कवासीजी गिरफ्तार हुए हैं। अब इस तथ्य के आलोक में दिल्ली के नये ‘इंदिरा भवन’ पर विचार कीजिये। विपक्ष में रहने के दौरान @BJP4CGStateलगातार यह कहती रही थी कि कांग्रेस आलाकमान के लिये छत्तीसगढ़ ‘एटीएम’ बना हुआ था। ढाई साल बाद भी मुख्यमंत्री बने रहने देने का मूल्य छत्तीसगढ़ इसी तरह चुका रहा था। 
तो प्रश्न यह है कि जिस घोटाले के पैसे से सुकमा कार्यालय बना, वह पैसा क्या कांग्रेस के कल उद्घाटित हुए भव्यतम् मुख्यालय में नहीं लगा होगा? इस आशंका के आधार तो है ही। आगे शायद जांच एजेंसियों की विवेचना में हालांकि विस्तार से पता चल पाये। इधर घोटाले के आरोप में कांग्रेस के आदिवासी नेता गिरफ्तार हो रहे थे, उधर पूर्व मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel समेत तमाम नेताओं की उपस्थिति में भव्यतम कार्यालय का उद्घाटन समारोह दिल्ली में चल रहा था। वहीं ‘इंडियन स्टेट’ से लड़ने का आह्वान भी हो रहा था। तो सुकमा हो या कोटला रोड, दिल्ली… हर जगह पैसे भी आपके ही जायेंगे और जेल भी आप ही जायेंगे, इस विडंबना से आजादी मिलना भी आवश्यक है। हां, अलबत्ता आपका एटीएम न केवल पैसे उगलेगा आलाकमान के लिए बल्कि राज्यसभा की सीटें भी उन्हीं के लिए जायेगी। तब तमाम ‘वाद’ समाप्त हो जायेंगे, बस नाम रहेगा शुक्ला, रंजन, तुलसियों का। कांग्रेस को वोट देते हुए हमेशा ये तथ्य ध्यान में रखें कृपया।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर।  शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। इस घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री की संलिप्तता सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। गिरफतारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कवासी लखमा को 21 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कवासी लखमा के समर्थन में जहा एक ओर कांग्रेस के बड़े नेता उत्तर आये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस पूरी कार्रवाई को दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था तो वही अब प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ चरणदास महंत ने इस बीजेपी की गन्दी राजनीती का हिस्सा बताया है। 
 पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का बयान सामने आया है। नितिन नबीन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा है। नितिन नबीन ने कहा किट्राइबल आदमी द्वारा अपराध कराया गया। मास्टरमाइंड पीछे बैठा है। कानून इतना मजबूत है कि मास्टरमाइंड को जल्द ही पकड़ निकालेगा। दिखता है कि ट्राइबल के प्रति आपकी क्या सोच है। भूपेश बघेल आप बस नहीं बचेंगे। यह दिखाता है कि ट्राइबल को लेकर भूपेश बघेल की क्या सोच है। आप किस चीज के लिए जाने जाते हैं। इस अपराध का जनक बचेगा नहीं। 
ED ने दरअसल 28 दिसंबर को लखमा उनके बेटे हरीश समेत कुछ सहयोगियों के घर-दफ्तर पर छापा मारा था, जिसके बाद ED ने शराब घोटाले में कमीशन लेने के अहम सबूत मिलने का दावा किया था। ED ने इसी को लेकर 2 बार लखमा से 8-8 बार पूछताछ की थी। लखमा ने तब खुद के अनपढ़ होने का हवाला दिया था और इसका ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ा था।
 

 
panpublicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े अंबिकापुर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह का आयोजन 16 जनवरी गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे से अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज के हॉकी स्टेडियम में होगा। इस अवसर पर 366 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
   समारोह की अध्यक्षता सांसद सरगुजा श्री चिंतामणी महाराज करेंगे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर के विधायक श्री राजेश अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के विधायक श्री प्रबोध मिंज, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, जिला पंचायत सरगुजा अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह एवं सभापति महिला बाल विकास तथा स्वास्थ्य समिति श्रीमती सरला सिंह शामिल होंगे।