Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। हमारी सरकार को अभी तेरह महीने ही हुए हैं। इस बीच हमने सुशासन के लिए, संवेदनशीलता के साथ, जनसेवा के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के साथ ही हम लोगों ने सभी वर्गों के विकास के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया है। इससे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना का विकास, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि हुई है। हमारा पहला साल सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों के विकास के लिए समर्पित रहा। प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए। सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अधिकांश गारंटियों को एक साल के भीतर ही पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ’नगरीय विकास के सोपान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मुखिया प्रधानमंत्री से लेकर गांव के सरपंच तक विकास की सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि होंगे तो सबका साथ, सबका विकास मूलमंत्र के साथ छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास होकर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि गांव और नगरीय क्षेत्र का समन्वित विकास होना चाहिए, इसके लिए मानव संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता आवश्यक है। नगरीय निकायों में अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में लम्बे समय से मांग की जा रही थी। हमने संवेदनशीलता के साथ विचार कर इसके लिए नए पद भी स्वीकृत किए हैं। नगरीय विकास के सोपान कार्यक्रम में हम लोग आज 103 पदों पर अनुकंपा नियुक्ति का आदेश पत्र अभी वितरण किए हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े और ज्यादा से ज्यादा युवा आत्मनिर्भर हों। हमारी सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और विभिन्न नगरीय निकायों में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए 353 पदों की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न नगरीय निकायों में 155 करोड़ 38 लाख रुपए के 813 कार्यों का शिलान्यास और 15 करोड़ 25 लाख रुपए के 70 कार्यों का लोकार्पण अभी यहां पर हुआ है। 6 नगरीय निकायों तखतपुर, रतनपुर, भानुप्रतापुर, छुरिया, मल्हार ओर खोंगापानी में अमृत मिशन-2.0 के तहत 270 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास भी हम लोगों ने यहां पर किया है। इन नगरीय निकायों में 20 हजार 511 निजी नल कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प मूर्तरूप लेने वाला है।
स्वच्छ भारत अभियान में सभी की सहभागिता से नगरीय क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिल रही है। स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए हम लोग समय-समय पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी कर रहे हैं। ऐसे ही मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत क्लीन टायलेट कैम्पेन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 14 नगरीय निकायों को आज हम लोग सम्मानित कर रहे हैं। अंबिकापुर, छुरा, छुरिया, डोंगरगढ़, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, मंदिर हसौद और चंदखुरी आदि नगरीय निकायों को आज पुरस्कृत किया जा रहा है। इन्हें सम्मानित करके हम खुद भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में स्वच्छता और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने में स्वच्छता दीदियों का बड़ा योगदान है। इनके लगन और मेहतन से ही स्वच्छता मिशन सफल हो पा रहा है। स्वच्छता दीदियों का सम्मान, इनके योगदान को प्रोत्साहन देता है। हम इनका सम्मान करके खुद भी सम्मानित महसूस कर रहे हैं। राज्य के नगरीय निकायों में इस समय स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 9 हजार से अधिक स्वच्छता दीदी कार्यरत हैं। इन्हें 7200 रुपये मानदेय दिया जाता है। मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि स्वच्छता दीदियों के मानदेय में आज 800 रूपये की बढ़ोत्तरी की जा रही है। अब स्वच्छता दीदियों को हर महीने 8 हजार रूपये मानदेय मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि कोई भी भारतीय खुले आसमान के नीचे नहीं सोएगा। हर नागरिक का पक्का मकान होगा। मोदी जी की गारंटी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को हमारी सरकार बनते ही, हमने 14 दिसंबर 2023 को पहले कैबिनेट की बैठक में पहला निर्णय 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की मंजूरी का लिया। हमें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए डबल इंजन की सरकार में भरपूर सहयोग मिल रहा है। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हमें दुर्ग में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास की सौगात दी। अगले वित्तीय वर्ष के लिए उन्होंने 3 लाख अतिरिक्त आवास की स्वीकृति भी दी है। प्रधानमंत्री आवास 2024 प्लस योजना में सर्वे का काम प्रारंभ हो गया है। इसका लाभ अब उन लोगों को भी मिलेगा, जिनके पास दोपहिया वाहन है। जिनके पास ढाई एकड़ तक सिंचित और पांच एकड़ तक असिंचित खेती है, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। जिनकी मासिक आय 15 हजार रूपये तक है, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन और सुगम सर्वेक्षण की व्यवस्था भारत सरकार ने की है। अब घर बैठे ही मोबाइल एप के माध्यम से पात्रता संबंधी पंजीयन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस समय प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन चल रहा है। यह शुभ संयोग 144 साल बाद बना है। छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्री भी इसका लाभ उठायें, इसके लिए हमारी सरकार ने मेला स्थल में विशेष व्यवस्था की है। हमारे प्रदेश से जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में जा रहे हैं। वहां उनके लिए ठहरने की अच्छी व्यवस्था है। खाने और नाश्ते का भी इंतजाम किया गया है। आप सभी को हम महाकंुभ में स्नान के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
मोदी जी की एक गारंटी प्रदेश के पांच लाख से अधिक भूमिहीन श्रमिकों को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन श्रमिक योजना अंतर्गत 10 हजार रूपये देने की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है। आज के कार्यक्रम में माता-बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति है। यह इस बात का प्रमाण है कि इनके खाते में हर महीने एक-एक हजार रूपये सांय-सांय आ रहा है। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिला है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में काम करने वाली और सुशासन की सरकार है। विष्णु के सुशासन में किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के 23 नगरीय निकायों में मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत लगभग चार लाख जनसंख्या को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके तहत माना कैम्प, कुम्हारी, मंदिर हसौद, सुकमा और कोंडागांव नगर पालिका तथा समोदा, चंदखुरी, कुंरा, नगरी, आमदी, फिंगेश्वर, गुण्डरदेही, अर्जुन्दा, बोदरी, राहोद, खरोद, शिवरीनारायण, सरिया, प्रेमनगर, भटगांव, झगराखंड, कुनकुरी और नरहरपुर नगर पंचायत में 1154 करोड़ रुपए की लागत की जलप्रदाय परियोजनाओं का योजनाबद्ध ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। वन मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में शहरी क्षेत्रों में लगातार विकास की गंगा बह रही है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, धर्मजीत सिंह, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा और इन्द्रकुमार साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक श्री आर. एक्का सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। शिक्षक और ड्राइवर की मौत पर सीएम साय ने दुःख जताया है, x हैंडल में सीएम ने लिखा, कोंडागांव में स्कूली बस और ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में वाहन चालक सहित एक शिक्षक के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। बस में सवार स्कूली बच्चों में कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है, जिनका इलाज जारी है। जिला प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल बच्चों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
जिला प्रशासन का बयान – कोंडागांव कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल मोहला मानपुर के स्कूली बच्चों का हालचाल लिया। गंभीर रूप से घायल 4 बच्चों को बेहतर इलाज के रायपुर रेफर करने के निर्देश दिए। हादसे में 1 शिक्षक व ड्राइवर का निधन हुआ है। स्कूली बच्चों का यह दल बस्तर भ्रमण के लिए आए थे, भ्रमण से लौटते समय उनके बस का कोंडागांव जिले के चिखलपुट्टी के पास रात में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन 2025 के तारीखों की घोषणा कर दी है। बता दें, इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से होंगे, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। चुनाव को लेकर 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था।
बता दें कि 22 जनवरी से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पंचायत चुनाव मत पेटी और शहरी चुनाव EVM से होंगे। आज से आचार संहिता लागू कर दी गई है। 11 फरवरी को मतदान होगा और 15 फ़रवरी को नगर पालिकाओं के परिणाम आएंगे। पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने 17 . 20 और 23 फ़रवरी मतदान के लिए निर्धारित किये है।
panchayattantra24.-रायपुर। CM साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने के अनुरूप प्रदेश की साय सरकार विकास के पथ पर सतत अग्रसर हो रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिये समाज के हर वर्ग के साथ ही अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11 बजें न्यू सर्किट हाउस में गरीब भूमिहीन श्रमिको के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ कर पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरण करेंगे। साय सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के शुभारंभ से प्रदेश के 5 लाख 62 हजार भूमिहीन श्रमिकों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय ने कहा, आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि हमारी सरकार ने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत “दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना” का शुभारंभ किया है। आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में योजना के हितग्राहियों को चेक राशि वितरित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके अंतर्गत प्रदेश के 5.62 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10-10 हजार रुपए के मान से कुल 562 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई।
भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उनके जीवन में खुशहाली लाने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण हेतु हमारी डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है।

panchayattantra24.- रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने का न्योता मिला है। रमन सिंह ने मुलाकात की जानकारी साझा करते बताया कि, नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ के “रजत जयंती वर्ष” में प्रवेश की जानकारी दी एवं उन्हें आगामी अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में प्रबोधन के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा आमंत्रित किया। जिसपर माननीय राष्ट्रपति महोदया ने स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गेंदसिंह को याद करते हुए कहा कि परलकोट जमींदारी के जमींदार शहीद गेंद सिंह ने ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन का शंखनाद किया था।
शहीद गेंद सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने क्षेत्र में अंग्रेजी शासन की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम सभी शहीद गेंद सिंह का स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें। बस्तर के आदिवासी भाई-बहनों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले मुक्ति आंदोलन के नायक शहीद गेंदसिंह का मातृभूमि की मुक्ति के लिए दिया गया अविस्मरणीय बलिदान हम सभी को देशसेवा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा देते रहेगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय हलबा हलबी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र महला, आई.आर. देहारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

panchayattantra24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद गेंदसिंह के 20 जनवरी को शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गेंदसिंह को याद करते हुए कहा कि सन् 1857 में हुए देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से काफी पहले ही गेंदसिंह जी ने अंग्रेजों की गुलामी और शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई थी।
बस्तर के आदिवासी भाई-बहनों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले नेतृत्वकर्ता शहीद गेंदसिंह को 20 जनवरी 1825 को परलकोट के महल के सामने फांसी दी गई थी। अपने स्वाभिमान तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए गेंदसिंह शहीद हो गए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि परलकोट के मुक्ति आंदोलन के नायक गेंदसिंह का मातृभूमि की मुक्ति के लिए दिया गया अविस्मरणीय बलिदान हम सभी को देशसेवा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा देते रहेगा।

panchayattantra24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह बैठक राज्य के विकास और जनता के हित में उठाए गए कई कदमों को लेकर थी, जिसमें किसानों, कलाकारों, उद्योगों, और युवाओं के लिए विशेष योजनाओं का अनुमोदन हुआ। आइए विस्तार से इन निर्णयों की समीक्षा करते हैं:
1. किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर धान का भुगतान:
छत्तीसगढ़ के लगभग 27 लाख किसानों के हित में कैबिनेट ने धान की खरीदी का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा दी गई छूट है।
किसानों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 2300 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी की जा रही है। अंतर की राशि 800 रुपये प्रति क्विंटल फरवरी 2025 में एकमुश्त रूप में सरकार द्वारा दी जाएगी।
2. अतिशेष धान की नीलामी:
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जित अतिशेष धान की नीलामी ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से की जाएगी, जिससे धान का उचित वितरण सुनिश्चित होगा और अतिरिक्त धान का उपयोग अधिक पारदर्शी तरीके से होगा।
3. उद्योगों के लिए ऊर्जा शुल्क में राहत:
कैबिनेट ने मिनी स्टील प्लांट और स्टील उद्योगों को, जिनका लोड 2.5 एमव्हीए से अधिक है और जिनके पास कैप्टिव पावर प्लांट नहीं है या 1 मेगावाट से कम है, 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक ऊर्जा शुल्क में प्रति यूनिट 1 रुपये की छूट देने का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य औद्योगिक एवं आर्थिक मंदी के चलते उन्हें प्रतिस्पर्धा में बनाए रखना है।
4. कलाकारों और लेखकों के लिए आर्थिक सहायता:
राज्य के कलाकारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया है। साथ ही, मृत्यु होने पर 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे लेखकों और कलाकारों के आर्थिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी।
5. छात्र स्किलिंग प्रोग्राम (SSP):
वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत हाई स्कूल और कॉलेज के छात्रों को वित्तीय नियोजन और निवेश के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
6. वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में पद सृजन:
आबकारी विभाग में अपर आयुक्त आबकारी के एक नवीन पद (वेतन मेट्रिक्स लेवल-15) का सृजन करने का निर्णय लिया गया।
7. नवा रायपुर में स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थानों को भूमि आबंटन:
श्री सत्य सांई हेल्थ एवं एजुकेशन ट्रस्ट को नवा रायपुर में 5 एकड़ भूमि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निःशुल्क आबंटित की गई। साथ ही, The Art of Living Centre के लिए 40 एकड़ भूमि रियायती दर पर आबंटित की गई।
8. प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी 2.0:
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1,32,000 हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए कुल 3938.80 करोड़ रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई। इसमें 1450 करोड़ रुपये अनिवार्य राज्यांश और 538 करोड़ रुपये अतिरिक्त राज्यांश शामिल हैं।
9. महिला स्व-सहायता समूहों के लिए रेडी टू ईट निर्माण:
महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से रेडी टू ईट निर्माण का कार्य पहले चरण में 5 जिलों की महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया गया। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
10. छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम संशोधन:
कैबिनेट ने पंचायती राज संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व और आरक्षण संबंधी प्रावधानों में संशोधन का समय आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इन निर्णयों से स्पष्ट होता है कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, कलाकारों, उद्योगों, और युवाओं के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट के सदस्यों के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’

panchayattantra24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो वार्ता “मन की बात” सुनी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हर बार कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। यह कार्यक्रम वास्तव में देशवासियों की उपलब्धियों, मानवता की सेवा के कार्यों और नवाचार की जानकारियों का अनूठा संगम है, जहां प्रधानमंत्री जी की ज्ञान, विज्ञान की बातें, स्वस्फूर्त रूप से देशवासियों के देश के लिए समर्पित होकर किए जा रहे कार्यों और नई नई जानकारियां सुनने वालों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है।
‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के गुरुघासीदास तमोरपिंगला टाइगर रिजर्व की चर्चा करते हुए कहा कि ये हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है कि बीते दो महीनों में हमारे देश में दो नए टाइगर रिजर्व जुड़े हैं। इनमें से एक है छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास–तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व और दूसरा है –मध्यप्रदेश में रातापानी टाइगर रिजर्व।
प्रधानमंत्री ने मन की बात में अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की उपलब्धियों, युवाओं द्वारा शुरू किए गए स्टार्ट अप, महिला सशक्तिकरण के सफल प्रयासों का उल्लेख किया। देश की महान विभूतियों स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाषचंद बोस से युवाओं को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की बात कही। प्रधानमंत्री ने मन की बात में देशवासियों से कहा कि हम सभी अपने अपने काम से अपने देश को हर दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास करते रहें।
प्रधानमंत्री ने मन की बात में भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगाँठ पर संविधान सभा की सभी महान विभूतियों को नमन किया। उन्होंने मन की बात में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान सभा में परस्पर सहयोग, डॉ० राजेंद्र प्रसाद जी के मानवीय मूल्यों के प्रति देश की प्रतिबद्धता और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अवसर की समानता पर प्रेरणादायक संबोधन के अंश उनकी आवाज में सुनवाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज के महाकुंभ में युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि जब युवा-पीढ़ी अपनी सभ्यता से गर्व के साथ जुड़ती है, तो उसकी जड़ें और भी मजबूत होती है जिससे उसका स्वर्णिम भविष्य भी सुनिश्चित हो जाता है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ समता और समरसता का संगम और विविधता में एकता का उत्सव है।
प्रधानमंत्री ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर्व की 11 जनवरी को पहली वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दिन लाखों राम भक्तों ने अयोध्या में रामलला के साक्षात दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि हमें विकास के रास्ते पर चलते हुए, अपनी विरासत को भी सहेजना है और उनसे प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना है।