Browsing: रायपुर

 panchayattantra24.- रायपुर। राज्य शासन छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज, को राज्य सरकार ने केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है. उन्हें केबिनेट मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है।
डॉ. सलीम राज ने केबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। आप सभी के समर्थन और विश्वास के लिए मैं सदैव कृतज्ञ रहूंगा। आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से हम छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, “छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है लेकिन पिछले समय में कोरोना वायरस का अनुभव अच्छा नहीं रहा है और जिस तरह से पूरे देश में हाहाकार मचा था, उसे देखते हुए हमने छत्तीसगढ़ में एहतियात के तौर पर चाहे वो आईसीयू बेड हो या वेंटिलेटर या फिर अलग वार्ड हों, उन सबको हमने चिह्नित किया है। आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन प्लांटों को तैयार और उनमें सुधार करने के लिए कहा गया है…इसके साथ ही हमने विशेषज्ञों की एक टीम भी बनाई है…हम इस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई स्थिति नहीं है और आम जनता को घबराने की कोई जरूरत नहीं है…”
 

panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने जा रहे युवाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के साथ ही छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाना है। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन भारत को वर्ष 2047 से पूर्व विकसित बनाने की भारत सरकार की मुहिम में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपना टैलेंट दिखाया है। राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए कुल 75 प्रतिभागियों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधित्व के लिए किया गया है। भारत मण्डपम नई दिल्ली में 11 एवं 12 जनवरी 2025 को 
 भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष भारत को विकसित बनाने के विज़न को प्रस्तुत करने का अवसर राज्य के 75 युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि युवा दिल्ली में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। आगामी 11 और 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐसा प्रदर्शन करें कि देश के अन्य राज्यो से आये युवाओं के जुबान पर “छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया” हो। खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि युवा भारत की शक्ति है। युवाओं को छत्तीसगढ़ में अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के 75 युवा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे। 
 गौरतलब है कि युवा महोत्सव के माध्यम से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के 80 हजार से अधिक युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया। रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम में 26 और 27 दिसम्बर 2024 को यूथ डाॅयलाग सम्पन्न हुआ। भारत को विकसित बनाने के लिए भविष्य के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण, महिलाओं को सशक्त बनाना और सामाजिक संकेतक में सुधार, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना, कृषि में उत्पादकता बढ़ाना, भारत को एक स्पोर्टिंग और फिट राष्ट्र बनाना, भारत को वैश्विक विनिर्माण पावर हाऊस बनाना, भारत को विश्व की स्टार्टअप राजधानी के रूप में विकसित करना, भारत को पूर्णतः टिकाऊ भविष्य की ओर ले जाना, विकसित भारत के लिए तकनीकी, विकास भी विरासत भी की थीम पर माई भारत पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के 3 लाख 26 हजार से अधिक पंजीकृत वालेंटियर्स एवं प्रदेश के विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए सर्व प्रथम आनलाइन क्वीज का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के 80 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। आनलाईन क्वीज़ में क्वालीफाईड 6,103 युवाओं में से 635 युवाओं ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने संबंधी निर्धारित 10 थीम पर निबंध लेखन किया। निबंध लेखन अंतर्गत प्रत्येक विषय में अधिकतम 25 अभ्यर्थियों का चयन स्टेट चैम्पियनशिप के लिए किया जाना था। इसमें से 228 युवाओं का चयन स्टेट चैम्पियनशिप के लिए किया गया। 
 सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम जी.ई. रोड रायपुर में स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत युवा प्रतिभागियों ने पी.पी.टी. के माध्यम से भारत को विकसित बनाने हेतु अपना विज़न विषय विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ राज्य से 12 विषय विशेषज्ञों ने युवा प्रतिभागियों के द्वारा प्रस्तुत विज़न पी.पी.टी. का मूल्यांकन किया। स्टेट चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के 45 युवाओं का चयन कर उन्हें नई दिल्ली भेजने हेतु “Sending Off” समारोह का 
 आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त विकासखण्ड स्तर से जिला स्तर और जिला स्तर के विजेता प्रतिभागियों के सांस्कृतिक प्रदर्शन का विशेषज्ञों के माध्यम से वीडियो अवलोकन कर राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए 30 प्रतिभागियों का चयन लोकगीत, लोकनृत्य, कविता, कहानी, चित्रकला, साइंस मेला एवं वक्तृत्व कला विधाओं से चयनित किया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायकगण किरण देव, मोतीलाल साहू, इंद्र कुमार साव, अनुज शर्मा,गुरु खुशवंत साहेब, खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता एवं संचालक तनुजा सलाम सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और युवा उपस्थित थे।
 

खरीदारी और इलाज के लिए नदी के उस पार गढ़वा और नगर उटारी जाने वालों की दूरी हो जाएगी आधी
 
 
panchayattantra24.-रायपुर । बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल क्षेत्र को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर उच्च स्तरीय पुल का काम तेजी से चल रहा है। इस पुल के निर्माण से 20 गांवों की करीब 40 हजार आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। सनावल क्षेत्र के कई गांवों के लोग रोजाना खरीदारी और इलाज के लिए नदी के उस पार स्थित झारखंड के जिला मुख्यालय गढ़वा तथा प्रखंड मुख्यालय नगर उटारी और धुरकी जाते हैं। कन्हर नदी पर इस पुल के शुरू हो जाने से सनावल क्षेत्र से इन तीनों शहरों की दूरी काफी कम हो जाएगी। क्षेत्रवासियों को बारहों महीने निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के धौली और झारखंड के गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड के बालचौरा के बीच कन्हर नदी पर 15 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जा रहा है। अभी 12 पियर एवं दो अबटमेंट में से पांच पियर एवं एक अबटमेंट का काम पूर्ण कर लिया गया है। शेष सात पियर एवं एक अबटमेंट में सब-स्ट्रक्चर का कार्य प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में सुपर-स्ट्रक्चर का भी काम पूर्ण कर लिया जाएगा। 312 मीटर लंबाई और 8.4 मीटर चौड़ाई के इस पुल का करीब 50 प्रतिशत काम पूर्ण कर लिया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्माण में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा पुल का काम इस साल जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।  
कन्हर नदी पर छत्तीसगढ़ के धौली और झारखंड के बालचौरा गांव के बीच पुल के निर्माण से वाड्रफनगर और रामचंद्रपुर तहसील के अनेक गांव सीधे झारखंड से जुड़ जाएंगे। इससे क्षेत्र में व्यापारिक-व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही खरीदारी, इलाज और विभिन्न कार्यों से रोजाना गढ़वा एवं नगर उटारी जाने वालों की सफर की दूरी आधी हो जाएगी। अभी धौली से सड़क मार्ग से गढ़वा जाने के लिए करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पुल के शुरू हो जाने के बाद यह दूरी घटकर 55 किलोमीटर हो जाएगी। सनावल क्षेत्र के लोगों को अभी नगर उटारी जाने के लिए 70 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। पुल बन जाने के बाद यह दूरी घटकर आधी यानि 35 किलोमीटर हो जाएगी। वाड्रफनगर क्षेत्र के लोग अभी रामानुजगंज और उत्तरप्रदेश होकर झारखंड जाते हैं। कन्हर नदी पर पुल के चालू हो जाने पर वे बहुत कम दूरी तय कर सीधे झारखंड पहुंच सकेंगे।  
पुल के निर्माण से ये 20 गांव होंगे लाभान्वित
धौली और बालचौरा के बीच पुल के निर्माण से सनावल क्षेत्र के 20 गांवों के साथ ही इस मार्ग का उपयोग कर झारखंड के गढ़वा, धुरकी और नगर उटारी आने-जाने वालों को फायदा होगा। इसके निर्माण से धौली, कामेश्वरनगर, झारा, कुशफर, सेमरवा, इंद्रावतीपुर, बरवाही, दोलंगी, ओरंगा, रेवतीपुर, सुंदरपुर, सुरंगपान, कुण्डपान, पिपरपान, डुगरु, पचावल, त्रिशूली, सिलाजू, उचरवा, आनंदपुर इत्यादि गांवों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासमुंद जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने अपनी नियुक्ति के बाद निवास कार्यालय रायपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट की। इस मौके पर उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का परिचय

ऐतराम साहू, महासमुंद जिले के एक लोकप्रिय और अनुभवी भाजपा नेता हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव और कर्मठता को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, साहू का नेतृत्व महासमुंद जिले में संगठन को और सशक्त बनाएगा।

समारोह का विवरण

ऐतराम साहू के रायपुर आगमन पर आयोजित समारोह में पार्टी के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।

  • मुख्य अतिथि: भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव।
  • विशेष उपस्थिति: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और महासचिव ओ.पी. चौधरी।
  • उपस्थित कार्यकर्ता: जिले के विभिन्न मंडलों से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिम्मेदारियों का जिक्र

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ऐतराम साहू को उनके नए दायित्वों के प्रति शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की आगामी योजनाओं और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की। अरुण साव ने कहा, “ऐतराम साहू जैसे कर्मठ नेता के नेतृत्व में महासमुंद जिले में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा।”

भविष्य की योजनाएं

अपनी नियुक्ति के बाद ऐतराम साहू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा:
“मैं पार्टी के विश्वास और उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। हमारा लक्ष्य महासमुंद जिले में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।”
उन्होंने ग्रामीण इलाकों में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई।

महासमुंद में भाजपा का प्रभाव

महासमुंद जिला छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण जिलों में से एक है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखा जाता है। साहू के नेतृत्व में पार्टी को उम्मीद है कि वह जनता के बीच अपनी पकड़ और मजबूत कर पाएगी।

अंतिम शब्द

ऐतराम साहू की नियुक्ति से महासमुंद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल करेगी।

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद और धमतरी जिले का दौरा करेंगे. जहां मुख्यमंत्री साय विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. जिला मुख्यालय बालोद के पास शासकीय हाई स्कूल मैदान जुंगेरा में आयोजित बालोद जिले में विकास कार्यों की भूमिपूजन, लोकार्पण और हितग्राही सम्मान समारोह में शामिल होंगे. समारोह में मुख्यमंत्री साय बालोद जिलेवासियों को 141.03 करोड़ रुपए की राशि के कुल 115 विकास कार्यों का सौगात देंगे. इसके अंतर्गत 77 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत के 76 कार्यों का भूमिपूजन और 63 करोड़ से अधिक की लागत के 39 कार्यों का लोकार्पण शामिल है. वहीं धमतरी जिले में स्वामित्व कार्ड वितरण एवं हितग्रहित सम्मान कार्यक्रम और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलन्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. जिसके बाद वे रायपुर के लिए लौट जाएंगे.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। आज की रात मजा हुस्न… सॉन्ग से हर जगह चर्चा में आईं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया रायपुर आ रही हैं। इतना ही नहीं रायपुर के मैदान में फेमस क्रिकेटर क्रिस गेल, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, युवराज सिंह दिखेंगे। कई बॉलीवुड स्टार्स परफॉर्म करेंगे। ये सब कुछ होगा लीजेंड्स-90 क्रिकेट में। 6 से 18 फरवरी तक ये इंटरनेशनल क्रिकेट लीग रायपुर में होने जा रही है। इस दौरान फिल्मी सितारों की परफॉर्मेंस होगी, शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। इसमें दुनिया के चर्चित क्रिकेटर्स होंगे और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी अपना हुनर दिखाएंगे। 
लीजेंड्स-90 नाम के इस क्रिकेट लीग को इससे पहले श्रीलंका में आयोजित किया गया था। लीग के COO तरुणेश परिहार ने बताया कि इस बार छत्तीसगढ़ इसकी मेजबानी करेगा। इसके सभी मैच रायपुर में खेले जाएंगे। इस लीग के टॉप प्लेयर्स में सुरेश रैना, शिखर धवन, ड्वेन ब्रेवो, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, युसुफ पठान, कोरी एंडरसन, मोइन अली तथा तिलकरत्ने दिलशान हैं। ड्राफ्ट के साथ ही छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की संभावित टीम भी घोषित कर दी गई है। इसमें सुरेश रैना, मार्टिन गुप्टिल, अंबाती रायडु, पवन नेगी, सिद्धार्थ कौल, गुरकिरत सिंह मान, ऋषि धवन, उन्मुक्त चंद, अभिमन्यु मियुन, कॉलिन डी, शेल्डन जैक्सन, केवन कूपर, विशाल कुश्वाहा(छत्तीसगढ़) और अभिषेक साकुजा। 
इस लीग में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा रहा है। प्रदेश के अनुभवी खिलाड़ियों को टीम फ्रेंचाइज ने सी कैटेगरी रखा है। इसमें मुख्य रूप से विशाल कुश्वाहा, अमित मिश्रा, पुलिसकर्मी कलीम खान, पंकज राव, जतिन सक्सेना और मनोज सिंह शामिल हैं। 15 ओवर के इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों को तीन ए, बी और सी कैटेगरी में बांटा गया है। जिसके आधार पर उन्हें मैच फीस दी जाएगी। ए कैटेगरी में सभी इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं। जबकि बी कैटेगरी में घरेलू क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ियों को जगह दी गई है। सी कैटेगरी में कम अनुभव वाले खिलाड़ी शामिल हैं। 
 लीजेंड्स 90 की 7 टीमें 15 ओवर का मैच ये क्रिकेट मैच 15 ओवर के होंगे। इसमें छत्तीसगढ़ वॉरियर्स, बीग बाॅस, दुबई जाएंट, दिल्ली राॅयल्स, राजस्थान किंग, हरियाणा ग्लेडियेटर्स, गुजरात संप्रमी नाम की टीमें होंगी। लीग का ड्राफ्ट नवा रायपुर के एक रिजॉर्ट में हुआ। इसमें तय मैच फीस के हिसाब से टीम ओनर्स ने खिलाड़ियों को चुना। समारोह में मुख्य रुप से इंटरनेशनल क्रिकेट कमेंटेटर चारु शर्मा, बीग बाॅस फेम शैफाली बग्गा शामिल रहीं।
 

 panchayattantra24.-रायपुर: अब मोहि भा भरोस हनुमंता, बिनु हरि कृपा मिलहि नहि संता। आज निवास में सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक संत, प्रेरक वक्ता सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज का शुभागमन हुआ। परमपूज्य महाराज जी का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया और उनके आशीर्वाद एवं सानिध्य का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। साधु-संतों, मनीषियों की कृपा और मार्गदर्शन से हमारी सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ में खुशहाली की बयार बह रही है। सीएम विष्णु देव साय का ट्वीट आया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर।  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मंगलवार को आरक्षण की प्रक्रिया की गई। छत्तीसगढ़ में कुल 14 नगर निगम में 4 निगम OBC वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं 2 निगम SC और 1 निगम ST के लिए आरक्षित हुआ है। रायपुर समेत 7 निगम समान्य कैटेगरी में आरक्षित किया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। 
 उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे। 15 जनवरी तक मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने सरकार की जाहिर की है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत एक साथ कराने की मंशा जाहिर की है। सरकार पूरी तरह से गंभीर है। आपको बता दें​ कि इससे पहले डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा था कि एक साथ कराना संभव नहीं है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि निकाय-पंचायत चुनाव एक साथ कराना संभव नहीं है, निकाय-पंचायत चुनाव की तारीख अलग-अलग होगी। उन्होंने बताया कि निकाय-पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग चरणबद्ध होगा, लेकिन दोनों चुनाव के लिए आचार संहिता एक साथ लगेगी।
 छत्तीसगढ़ में नगर निगमों में आरक्षण की पूरी सूची 1.रायपुर- सामान्य महिला 2.बीरगांव-सामान्य महिला 3.दुर्ग- ओबीसी महिला 4.भिलाई-OBC 5.भिलाई चरौदा-OBC 6.बिलासपुर-OBC 7.कोरबा-सामान्य महिला 8.धमतरी-समान्य 9.रायगढ़ – SC 10.अम्बिकापुर ST 11.रिसाली-SC महिला 12.चिरमिरी- सामान्य 13.जगदलपुर-सामान्य 14. राजनांदगांव -सामान्य
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर: सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है, और कहा कि प्रदेश में हर अपराध के पीछे कांग्रेस का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई न कोई होता है। पंकज कुमार झा ने एक्स पर लिखा भाजपा लगातार कहती रही है कि हर कांग्रेसी अपराधी हैं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। पर यह तथ्य है छत्तीसगढ़ में कि हर अपराध के पीछे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से @INCChhattisgarh से संबंधित कोई न कोई होता ही है। इसके जवाब में एक अजीब बात पिछले दिनों कही थी @bhupeshbaghel जी ने। उन्होंने राजीव मितान क्लब से संबंधित आरोपों पर जवाब देते हुए कहा था कि क्योंकि अब उस क्लब के सदस्यों को काम आदि नहीं दिया जा रहा, इसलिए सूखा नशा, अपराध आदि बढ़ रहे हैं। बकायदा प्रेस कर पूर्व सीएम ने यह बात कही थी। 
 ऐसा कह कर वे साफ-साफ @BJP4CGState के आरोपों पर मुहर लगाते नजर आये कि अपराधों से कांग्रेस का कनेक्शन है। हालांकि हम हर कांग्रेसी युवा को अपराधी बिल्कुल नहीं मानते। भूपेशजी को ऐसा बिल्कुल नहीं कहना चाहिए था। पर अगर कांग्रेस के कद्दावर नेता की बात मान भी लें कि अब राजीव जी के क्लब वालों को पैसा-काम नहीं मिलता, इसीलिए अपराध बढ़ रहे हैं, तो प्रश्न यह भी पैदा होता है कि कांग्रेस नेता सुरेश चंद्रकार के पास तो भर-भर कर काम थे। इतने काम थे, इतने पैसे थे कि हेलीकॉप्टर से उसकी बारात आती थी। तो उसने ऐसा घृणित, नृशंस और बर्बर अपराध क्यों किया? 
 अर्थात् काम या पैसा नहीं हो, तब भी अपराध, भर-भर कर हो ये चीजें, फिर भी दुष्कर्म! क्या कांग्रेस से होना ही हर तरह का अपराध करने की अनुज्ञप्ति है?