Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स ने डिप्टी सीएम अरुण साव से भेंट की। साव ने कहा, कैबिनेट ने राइस मिलर्स के हित में बहुत बड़ा निर्णय लिया है। निश्चित ही इससे धान खरीदी की व्यवस्था में और तेजी आएगी व इसका लाभ किसान भाइयों को मिलेगा। 
बता दें कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों में जाम पड़े धान तथा राइस मिलर्स और सरकार के बीच चल रही खींचतान के बीच साय सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने राइस मिलर्स को 2022-23 के प्रोत्साहन राशि की लंबित दूसरी किस्त का भुगतान करने की सहमति दे दी है। इसके साथ ही धान एवं चावल के परिवहन की दर के लिए गठित राज्य स्तरीय स​मि​ति की अनुशंसा के मुताबिक निर्धारित दर की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को हुई साय कैबिनेट की बैठक में कुछ और महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां इलाके में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई. रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर देर रात ट्रक चालक ने जानबूझकर सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं 13 लोग घायल हो गए. 
 जानकारी के मुताबिक, घटना सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर सिलतरा ओवरब्रिज के ऊपर हुई. धमतरी का साहू परिवार अमरकंटक की यात्रा कर कार से वापस धमतरी की ओर आ रहा था. अचानक गाड़ी में कुछ खराबी आने से साहू परिवार सिक्स लाइन किनारे गाड़ी खड़ी कर सुधार रहा था. सभी यात्री सड़क किनारे बैठे हुए थे, तभी श्री सीमेंट से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रक क्रमांक cg08 ab 8811 के चालक महेंद्र कुमार ने सड़क किनारे की पट्टी पर गाड़ी दौड़ाते हुए सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों को रौंद दिया.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नूतन वर्ष 2025 की प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी है ।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, नए साल को लेकर लोगों में काफी सकारात्मक आशाएं हैं। नई उम्मीदें व अरमानों के साथ जो कार्य इस साल नहीं हो पाए उन्हें पूरा करने को लेकर लोगों ने अभी से ही मन बना लिया है। जैसे ही नए साल की शुरुआत के दिन नज़दीक आ गये हैं, लोगों का उत्साह और भी बढ़ रहा है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। सोमवार को जारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने भारत के सबसे अमीर सीएम की लिस्ट जारी की। छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय के पास 3 करोड़ की संपत्ति है और देनदारी 65 लाख है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। जबकि भारत की प्रति व्यक्ति नेट नेशनल इनकम 2023-2024 के लिए लगभग 1,85,854 रुपये रही. वहीं एक मुख्यमंत्री की औसत सेल्फ-इनकम 13,64,310 रुपये है, जो भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय का लगभग 7.3 गुना है। साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल और दिल्ली ही ऐसे दो राज्य हैं जहां महिला सीएम है। ममता के अलावा आतिशी ही देश में महिला मुख्यमंत्री हैं। 38 साल की आतिशी देश की सबसे कम उम्र की सीएम भी हैं। 77 साल के विजयन देश के सबसे बुजुर्ग सीएम हैं। रिपोर्ट यह भी बताती है कि बिहार के नीतीश कुमार एकमात्र ऐसे सीएम हैं जो एमएलसी हैं जबकि बाकी विधायक हैं।
 

 
 
panchayattantra24.- रायपुर। आचार्य दयासागर का निधन हो गया। उनके निधन पर डॉ चरणदास महंत ने कहा, अपना सम्पूर्ण जीवन आर्य समाज सेवाश्रम को समर्पित कर अनेकों देशभक्त धर्मनिष्ठ आर्यवीरों का निर्माण करने वाले पूज्य आचार्य दयासागर जी के आकस्मिक निधन का समाचार मन को आहत करने वाला हैं ! 
ईश्वर उनकी आत्मा को सदगति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें !! ॐ शांति प्रकाश परमार ने शोक जताते हुए कहा, दुखद…. अपना सम्पूर्ण जीवन आर्य समाज सेवाश्रम को समर्पित कर अनेकों राष्ट्रभक्त धर्मनिष्ठ आर्यवीरों का निर्माण करने वाले पूज्य #आचार्य_दयासागर_जी के आकस्मिक निधन का समाचार मन को आहत करने वाला हैं ! ईश्वर उनकी आत्मा को सदगति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें !! ॐ शांति
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में आवागमन को और सुदृढ़ बनाए जाने की ओर नवा रायपुर में रेल यात्रा को बढ़ावा देने हेतु एक और रेल्वे स्टेशन फेयर ग्राउंड (मेला मैदान) रेल्वे स्टेशन आकार ले रहा है। ट्रेन नवा रायपुर से अभनपुर तक चलेगी। 8 कोच वाली ट्रेन रायपुर स्टेशन से सुबह 9 बजे छूटेगी। 9.37 बजे यानी सैंतीस मिनट में नवा रायपुर के सीबीडी स्टेशन पहुंचेगी। वहां से ट्रेन अभनपुर के लिए रवाना होगी। एक ट्रेन शाम 4.20 को छूटकर 4.57 बजे नवा रायपुर पहुंचेगी। ये ट्रेन शाम 5.30 बजे अभनपुर पहुंचेगी। ट्रेन का परिचालन शुरू होने से लोगों के पैसे और समय दोनों बचेंगे।
 अभी लोगों को बस में 45 रुपए देना पड़ता है। ट्रेन में दस रुपए लगेंगे। बस से पहुंचने में लगभग एक घंटे लगते हैं। ट्रेन 37 मिनट में पहुंचाएगी। रेलवे की ओर से रायपुर-नवा रायपुर और वहां से अभनपुर तक ट्रेन के परिचालन के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। ट्रेन का छह स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। रायपुर से छूटकर ये मंदिरहसौद, उद्योग नगर नवा रायपुर, सीबीडी स्टेशन नवा रायपुर, केंद्री स्टेशन में ठहरने के बाद अभनपुर पहुंचेगी। रायपुर से नवा रायपुर जाने वाले लोग भी इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। आगामी नववर्ष उत्सव को दृष्टीगत रखते हुए अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा आज अलग- अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत 50 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को क्राईम ब्रांच में हाजिर किया गया। 
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की परेड़ ली जाकर उन्हें कड़ाई से समझाईश दी गई, कि वे किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त ना रहे तथा उनके साथी जो अपराधों में संलिप्त रहते है, उनके संबंध में भी पुलिस को जानकारी देने कहा गया। प्रत्येक सप्ताह अपने संबंधित थानों में जाकर हाजिरी देने व अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करते हुये, पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो तत्काल उपस्थित होने कहा गया। उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा गया।
 इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो में गुण्डा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आई.डी. बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाईटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, विडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आई.डी. में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाईश दिया गया, कि वे इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना करें तथा किसी भी प्रकार के अपराधों में लिप्त ना रहें। साथ ही ऐसे लोगों के आई.डी. को सायबर सेल की टीम द्वारा डिलीट कराया जा रहा है। 
 पूर्व में 18.12.2024 एवं 21.12.2024 को भी 150 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को क्राईम ब्रांच हाजिर किया गया था। इस प्रकार अब तक 150 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को क्राईम ब्रांच हाजिर कर उनका परेड लिया जा चुका है, जो आगे भी जारी रहेगा।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छग बीजेपी को नया अध्यक्ष जनवरी मिलेगा. धरमलाल कौशिक को नए अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छग के साथ साथ बीजेपी संगठन एमपी में भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति करने जा रही है.वर्तमान अध्यक्ष किरण सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चा जोरों पर है. दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की हुई बैठक में शामिल होकर लौटे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शताब्दी वर्ष अलग-अलग चरणों में मनाया जाएगा. 25 दिसंबर 2025 तक जन्मदिन कार्यक्रम चलेगा. 
 किरण सिंहदेव ने बताया कि कल दिल्ली में महत्त्वपूर्ण बैठक हुई है. बैठक में पार्टी के सारे प्रदेश के अध्यक्ष, प्रभारी, वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए. संगठन चुनाव को लेकर चर्चा हुई. नगरीय निकाय चुनाव और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा हुई. सिंहदेव ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का शताब्दी वर्ष अलग-अलग चरणों में मनाया जाएगा. इसके अलावा संविधान के 75वें वर्ष में विभिन्न चरणों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा. विचार गोष्ठी, गुड गवर्नेंस और विकास के दृष्टि से कार्यक्रम होंगे.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। बीते विधानसभा और लोकसभा चुनावों में बगावत या पार्टी छोड़कर जाने वालों की कांग्रेस में वापसी का विरोध शुरू हो गया है। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने पीसीसी चीफ दीपक बैज से मुलाकात कर अजीत कुकरेजा की वापसी का विरोध किया है। जुनेजा ने विधानसभा में अपनी हार के लिए अजीत को जिम्मेदार ठहराया है। 
जोगी परिवार के खिलाफ भूपेश बघेल वहीं दूसरी ओर जोगी परिवार के कांग्रेस वापसी के विरोध में कई नेता है। इशारों में बघेल ने कहा दिया है कि अपनी बात कांग्रेस नेताओं के सामने रखेंगे। बता दें कि विस चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने बागी रूप अपनाया था। अब पार्टी में वापसी करना चाहते है। इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज कह चुके है कि सभी से राय शुमारी के बाद पार्टी फैसला लेगी। 
 

 
 
 
 panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ में खेती को उन्नत और लाभकारी बनाने के लिए लगातार नित नए नवाचार किए जा रहे हैं। किसानों को उन्नत कृषि उपकरणों के उपयोग और वैज्ञानिक पद्धति को अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किए जा रहा है, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे है। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि प्रधान राज्य है। यहां की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी खेती किसानी पर निर्भर है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की धुरी भी कृषि है। छत्तीसगढ़ को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को हर संभव मदद दे रही है।
छत्तीसगढ़ में फसलों के कीट प्रकोप प्रबंधन और उन्नत नस्ल के पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को फोल्डस्कोप माइक्रोस्कोप के उपयोग के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान के सहयोग से राज्य के 20 जिलों के किसानों को ’’फोल्डस्कोप’’ नामक पोर्टेबल माइक्रोस्कोप वितरित किया गया है, जिसका उद्देश्य किसानों को खेती और पशुपालन में वैज्ञानिक तकनीकों से सशक्त बनाना है। रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, सक्ती, महासमुंद, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, कांकेर और बस्तर जिलों के 30 से अधिक गांवों में फैले इस कार्यक्रम को आईसीएआर – राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
फोल्डस्कोप एक किफायती और पोर्टेबल माइक्रोस्कोप है, जिसे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक प्रोफेसर मनु प्रकाश और उनकी टीम ने विकसित किया है। इसे 2014 में लॉन्च किया गया था और तब से इसका उपयोग शिक्षा, शोध और निदान के लिए किया जा रहा है। यह उपकरण खेती और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में बेहद उपयोगी और किफायती है। फोल्डस्कोप का उपयोग किसान कीट और रोग का पता लगाने, मिट्टी की गुणवत्ता की जांच और पानी के विश्लेषण के लिए कर रहे हैं। इसकी मदद से फसलों में पाउडरी फफूंदी, पत्ती झुलसा, पत्ती धब्बा और कटाई के बाद होने वाली बीमारियों की पहचान की जा रही है। अब तक, फोल्डस्कोप की मदद से 16 प्रकार के फफूंद रोगों और उनके कारक जीवों की पहचान हो चुकी है। उदाहरण के लिए, गोलोविनोमाइसेस सिचोर-एसेरम और एरीसिफे पॉलीगोनी जैसे रोगजनकों का पता लगाया गया है। फोल्डस्कोप केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे पशुपालन में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। मवेशियों के कृत्रिम गर्भाधान के लिए वीर्य की गुणवत्ता का आकलन करने में इसका प्रयोग किया गया है। इससे गर्भधारण दर में सुधार हुआ है और देशी मवेशियों की नस्लों की ग्रेडिंग बेहतर हो रही है।
फोल्डस्कोप का उपयोग पांच जैविक कीटनाशकों और दो जैव एजेंटों का परीक्षण करने के लिए भी किया गया है। इससे रसायनों पर निर्भरता घटाने और पर्यावरण-अनुकूल खेती को बढ़ावा देने में मदद मिल रही है। फोल्डस्कोप को बनाने का विचार तब आया जब प्रोफेसर मनु प्रकाश ने खेतों का दौरा किया और पाया कि वैज्ञानिक उपकरणों की अनुपलब्धता किसानों के लिए एक बड़ी बाधा है। उन्होंने एक ऐसा उपकरण विकसित किया जो सस्ता, टिकाऊ और ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोग के लिए आदर्श हो। फोल्डस्कोप ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कृषि और पशुपालन को सरल और वैज्ञानिक बना दिया है। यह उपकरण न केवल खेती में लागत कम कर रहा है, बल्कि फसल और मवेशियों की गुणवत्ता में सुधार कर उनकी आय बढ़ाने में मदद कर रहा है।