Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने सामाजिक समरसता को राष्ट्रीय चरित्र का मूलभूत तत्व बताया है. 30 दिसंबर को उन्होंने सामाजिक समसरता गतिविधि से जुड़े कार्यों पर स्वयंसेवकों व अधिकारियों से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर डॉ मोहन भागवत ने कहा कि भारत में प्रत्येक गांव, तहसील व जिले में सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने वाली सज्जन शक्ति रहती है. उन्होंने हमेशा जाति, पंथ से ऊपर राष्ट्रीय हितों को रखा. यही वजह है कि 140 करोड़ भारतीय किसी भी धर्म, जाति, पंथ से क्यों न आते हों वह अपने राष्ट्रीय चरित्र को नहीं भूलते. देश में भाषा, वेशभूषा, पूजा पद्धति, उपासना के अलग-अलग आचरण करने वाले पंथ, जाति को भारतीयता की डोर एक सूत्र में पिरोये रखती है. आज राष्ट्रीय चरित्र की स्थापना के लिए सामाजिक समरसता की जड़ों को मजबूत करना होगा. उन्होंने कहा, मंदिर, जलाशय, शमशान आदि पर सभी जाति, पंथ, वर्गों का समान अधिकार है. यह कोई आज से है, ऐसा नहीं है. यह भारत का शाश्वत आचरण है. 
 डॉ मोहन भागवत ने कहा, हमारी ज्ञान परंपरा कहती है, हिन्दव: सोदरा: सर्वे, न हिंदू पतितो भवेत्. मम दीक्षा धर्म रक्षा, मम मंत्र समानता.” अर्थात हम सभी हिन्दू भाई-भाई हैं, कोई हिन्दू पतित नहीं हो सकता. भारतीय जीवन मूल्यों में सामाजिक समरसता के दर्शन होते हैं, आज आवश्यकता इस बात की है कि हम ऐसे ऋषि मुनियों, सन्त व हुतात्माओं के चिंतन व दर्शन को आत्मसात करें. उन्होंने कहा, समाज में नकारात्मक शक्तियां प्रत्येक कालखण्ड में हुई हैं किंतु समाज ने अपनी एकता, अखण्डता से हमेशा समाज के अनुकूल व्यवस्था का निर्माण किया. उन्होंने पूज्य गुरुघासीदास का उल्लेख करते हुए कहा, आज उनके विचार वर्तमान व आने वाली पीढ़ियों का दिग्दर्शन करते रहेंगे। गुरु घासीदास ने मानव मात्र ही नहीं जीव जंतुओं व प्रकृति के साथ मानवता पूर्ण व्यवहार का संदेश दिया.
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की ​कथा जारी है। आज कथा का अंतिम दिन है। हर बार की तरह इस बार भी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भारी भीड़ उमड़ी है। रोजना लाखों की संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आज कथा का अंतिम दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा 24 दिसंबर से प्रारंभ हुआ है। आज 30 दिसंबर को कथा का अंतिम दिन है।
 रोजाना हजारों की संख्या में यहां लोग पहुंच रहे हैं। कथा के चलते टिकरापारा, संतोषीनगर से सेजबहार जाने वाली रोड पर अचानक से भीड़ देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से पुलिस ने भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। इसी के साथ सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज और भखारा होकर धमतरी की ओर जाने वाले वाहन चालकों से भी अपील की है कि वे अभनपुर रोड का इस्‍तेमाल करें। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो कथा सुनने आने वाले भक्‍तों की भीड़ की वजह से इस रास्‍ते पर जाम में फंस सकते हैं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। 2500 करोड़ के घोटाले वाले आबकारी विभाग के मंत्री रहे कवासी लखमा, बेटे हरीश और उनके दो अन्य सहयोगियों से आज ईडी दफ्तर में पूछताछ होगी। इनके एक सहयोगी कांग्रेस नेता सुशील ओझा रायपुर से गायब है। सबकी निगाहे आज पुजारी पार्क स्थित ईडी के सब जोनल आफिस पर होगी। ईडी ने शनिवार को इनके आधा दर्जन से अधिक ठिकानों में छापेमारी के बाद सभी को समन दिया था। इस छापेमारी में ईडी अफसरों ने कई कागजी और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं।
 इनमें सभी के मोबाइल भी शामिल हैं। इन्हें ईडी अफसरों ने कल रविवार को दिन भर में साइबर एक्सपर्ट की मदद से डि कोड कर लिया है। और आज उसी आधार पर पूछताछ की जाएगी। ईडी अफसर,घोटाले की रकम में कवासी की हिस्सेदारी और उसके निवेश में बेटे , सुकमा पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू, ठेकेदार राजभुवन भदौरिया के जरिए निवेश या अन्य किसी को वितरण के संबंध में पूछताछ करेगी। ईडी अपने पूर्व के ईसीआईआर में कह चुकी है कि कवासी को करीब दो वर्ष तक हर माह ,50-50 लाख रूपए मिलते थे। हालांकि कल ही कवासी ने इससे इंकार किया है। शनिवार को इसी सिलसिले में ईडी अफसरों ने कवासी से 10 घंटे से अधिक पूछताछ की थी। इसी सिलसिले में पूर्व में दिए गए कई समन के बाद भी कवासी के पूछताछ में सहयोग न किए जाने से ईडी ने दबिश दी थी। आज की पूछताछ के बाद कुछ और अफसरों के साथ कांग्रेस के और भी दिग्गज ईडी के दायरे में आने के संकेत हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय ने सांसद कमलेश जांगड़े को जन्मदिन की बधाई दी। और कहा, प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ। कमलेश जांगड़े ने स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई की है वर्ष 2002 में विधार्थी परिषद के संयोजक रहे हैं। 
2015 से 2020 तक छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य और प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य रहे हैं। 2015 से 2020 तक सरगुजा जिला में जिला प्रभारी रहे हैं। 2020 से भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे हैं। 2020 से जांजगीर नगर मंडल के दायित्व भी उन्हें सौंपा गया है। कमलेश जांगड़े (जन्म 30 दिसंबर 1977) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो भारतीय जनता पार्टी से जांजगीर-चांपा से संसद सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 2015 से 2020 तक एबीवीपी की सदस्य और भाजपा महिला मोर्चा की सरगुजा की जिला अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।
 

panchayattantra24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के व्हीआईपी रोड स्थित रामस्वरूप निरंजन धर्मशाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय बृजेंद्र श्रीवास्तव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय बृजेंद्र श्रीवास्तव जी ने जो कार्य किये वे चिरस्थाई रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक धरमलाल कौशिक,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, स्वर्गीय बृजेंद्र श्रीवास्तव के परिवारजन उपस्थित थे।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि, काम समय से पूरा हो इसका ध्यान रखें
panchayattantra24.com-रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि अधोसंरचना विकास को लेकर जो भी प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं उनका प्रस्ताव भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करें। सड़क, पुल पुलिया, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूल कॉलेज तथा अन्य दूसरे विभागों से जुड़े के कामों की रूपरेखा आने वाले 20 सालों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएं। ये प्रोजेक्ट ऐसे हों जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएं। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम काज की गहन समीक्षा की।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों और आगे की कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, सेतु, पीएमजीएसवाय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन, नगर निगम, केलो परियोजना, ग्रामीण यांत्रिकी विभागों के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत कार्यों को प्रारंभ करने और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ इन विभागों में आगे के प्रस्तावित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर विभाग प्रमुखों को भेजें। जिससे इन्हें बजट में शामिल किया जा सके।
वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए। जितने भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं अधिकारी इनका नियमित निरीक्षण करें। क्वालिटी मॉनिटरिंग पर सभी का फोकस होना चाहिए। समय-सीमा में काम पूरा हो इसका ध्यान रखें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, डीएफओ सुस्टाइलो मंडावी, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

panchayattantra24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 30 दिसम्बर को अपरान्ह 3.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।

panchayattantra24.com-रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने आज गांधी नगर कालीबाड़ी चौक, रायपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” का श्रवण किया। विधायक सुनील सोनी ने कहा कि, आज के इस प्रसारण में प्रधानमंत्री ने हमारे छत्तीसगढ़ के बस्तर ओलंपिक की भी सराहना की जो हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।
यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व का ही परिणाम है कि जो बस्तर माओवाद प्रभावित क्षेत्र के रुप में जाना जाता था आज वह “बस्तर ओलंपिक” जैसे आयोजनों और अपने तेज विकास के लिए जाना जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन पर भी बात की।

 
panchayattantra24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के प्रसाद योजना में शामिल सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ स्थित माँ बागेश्वरी मंदिर के कायाकल्प और सर्वांगीण विकास के लिए  भारत सरकार को पुनः स्मरण पत्र जारी की है।
गौरतलब है कि प्रसाद योजना, भारत सरकार की एक योजना है जिसका मकसद धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्द्धन अभियान योजना के तहत, तीर्थ स्थलों को विकसित करने और उन्हें पहचान दिलाने पर ध्यान दिया जाता है। प्रसाद योजना के तहत पर्यटन स्थलों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों को वित्तीय सहायता दी जाती है, जिसमें सूरजपुर जिले के धार्मिक स्थल कुदरगढ़ मंदिर के कायाकल्प के लिए इसे ’प्रसाद’ योजना में शामिल किया गया है।
योजना के क्रियान्वयन में विधानसभा भटगावँ में माँ बागेश्वरी धाम में रोप वे, हेलीपेड, यज्ञ शाला, ज्योति कक्ष, सीढ़ी निर्माण, यात्री शेड, हाई मास्क लाइट, सी.सी.टी.वी., पेयजल, सेस्क्युरिटी चेक पॉइन्ट, शौचालय, हर्बल गार्डन, हाट-बाजार, अपशिष्ट प्रबंधन, यात्रियों की सुविधा हेतु बैटरी चलित वाहन, स्टॉप डेम विकास, प्रसाद किचन, प्रतीक्षालय आदि विकास कार्यों को सम्पन्न किये जा सकेंगे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने एक्शन लिया है। टीम में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के ठिकानों पर दबिश दी है। उधर, सुकमा में उनके बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के शासकीय आवास में भी अधिकारी पहुंचे हुए हैं। अब इस कार्रवाई को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है। साय सरकार में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार में एक से बढ़कर एक घोटाला हुआ है। घोटाला करने वाले कई लोग आज जेल के अंदर है। पूर्व की कांग्रेस सरकार शराब, कोल, भू माफिया थी। 25 सौ करोड रु से ज्यादा का शराब घोटाला हुआ है। आबकारी घोटाले में दिल्ली में बैठे लोग भी शामिल है। कवासी लखमा तो मोहरा थे। खेल करने वाले दूसरे थे। 
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में कई नेता और अफसर अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दे रहे थे। रिपोर्ट्स ये पूरा सिंडिकेट सरकार के इशारों पर ही चलता रहा। तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी इसकी जानकारी थी और कथित तौर पर कमीशन का बड़ा हिस्सा आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास भी जाता था।