Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। टीएस सिंहदेव ने कहा, एक महान नेता और अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने देश को अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। देश के अमीर व्यापारी से ले कर साधारण कर्मचारी तक उनका अमूल्य योगदान नहीं भूल पाएंगे। भारत आपको सदा याद रखेगा। ॐ शांति। 
 बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश भाजपा में 50 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हो रहे विरोध हाथापाई के बीच प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन सुबह रायपुर पहुंचने के बाद ठाकरे परिसर में इसकी समीक्षा बैठक कर रहे है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, महामंत्री अजय जामवाल, पवन साय प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रभारी खूबचंद पारख व जिला चुनाव अधिकारी उपस्थिति है। इसमें जिला अध्यक्ष नियुक्त पर भी रायशुमारी होगी। आज ही विरोध के विवाद सुलझाने बनी अपील समिति की भी बैठक होनी है। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। साय सरकार की महत्वपूर्ण महतारी वंदन योजना को अधिकारी बस्तर से लेकर सरगुजा तक पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। बस्तर में जहां सनी लियोनी के नाम पर फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ दिया गया तो सरगुजा में एक 41 साल की हितग्राही को हर महीने केवल 500 रुपए ही दिए जा रहे हैं। जबकि योजना के तहत 1 हजार राशि देने का प्रावधान है। 
दरअसल हम बात कर रहे हैं हेमा कंसारी की, जिनकी उम्र उम्र 40 से 45 के बीच ही होगी। लेकिन हेमा को महिला बाल विकास बुजुर्ग मानता है। यही कारण है हेमा को महतारी वंदन योजना के तहत सिर्फ 500 रुपए ही मिल रहे हैं। विभाग का मानना है कि हेमा को वृद्धा पेंशन मिलती है, जिससे प्रति माह 1 हजार रुपए का क्राइटेरिया पूरा हो जाता है। लेकिन वृद्धा पेंशन का लाभ 60 साल बाद ही दिया जाता है। ऐसे में उसे वृद्धा पेंशन कैसे मिल सकती है। हद तो ये कि हेमा कई बार अधिकारियों के पास चक्कर काट चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एडिशनल कलेक्टर ने का कहना है कि इस मसले को सुलझा लिया जाएगा।
 

 
panchayattantra24.-भोपाल/रायपुर। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा मामले में शुक्रवार को बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम भोपाल और ग्वालियर स्थित सौरभ के घर और दफ्तर पहुंच गई है. लोकायुक्त और आयकर विभाग के बईडी इस मामले की जांच करने में जुटी है. बता दें कि सौरभ शर्मा के बड़े भाई सचिन शर्मा रायपुर में पदस्थ है. 
 लोकायुक्त का छापा पड़ने के बाद से ही फरार चल रहे सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी ई-7 स्थित घर और दफ्तर में सीआरपीएफ जवानों के साथ ED की सर्चिंग जारी है. जबकि ग्वालियर में विनय नगर सेक्टर-2 स्थित सौरभ के पैतृक घर पर भी एजेंसी ने दबिश दी है. दोनों शहरों के की पॉश इलाकों में सौरभ शर्मा का घर है.
 दरअसल, लोकायुक्त छापे मामले का प्रमुख आरोपी सौरभ शर्मा फ़िलहाल पत्नी दिव्या समेत फरार चल रहा है. उसके वकील ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया. बता दें कि लोकायुक्त पुलिस के छापे में पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा के पास 7.98 करोड़ रुपये की चल संपत्ति मिली है, जिसमें 2.87 करोड़ रुपये नकद और 234 किलोग्राम चांदी शामिल है. भ्रष्टाचार निरोधक लोकायुक्त पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने 18 और 19 दिसंबर को सौरभ शर्मा के आवास और कार्यालय की तलाशी ली थी.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर. भाजपा संगठन की आज महत्वपूर्ण बैठक होगी. बीजेपी स्वच्छ रूप से सभी को मौका देती है. बीजेपी का यह रेगुलर प्रोसेस है, इसी प्रक्रिया में सभी मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं. अब जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होगी. केवल बीजेपी पार्टी में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है. यह बात भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया से चर्चा में कही.
 छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद मचे बवाल को लेकर पार्टी एक्शन मोड में नजर आ रही है. दो मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति रद्द होने के बाद आज भाजपा कार्यालय में बड़ी बैठक होने जा रही है. इसमें शामिल होने के लिए आज रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने रायपुर विमानतल पर मीडिया से चर्चा की. मंडल अध्यक्ष के चुनाव में वाद-विवाद की स्थिति को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि कई पार्टियों में एक ही परिवार के लोग नेतृत्व करते नजर आते हैं, लेकिन भाजपा सभी को अपनी अपेक्षाएं व्यक्त करने का मौका देती है. भाजपा अपने संगठन को लोकतांत्रिक तरीके से खड़ा करती है. इससे यह स्पष्ट होता है कि बीजेपी के बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बनने के लिए तत्पर है.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सुशासन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बैकुंठपुर के शासकीय रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले की 59 हजार और प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाली महतारी वंदन योजना की सफलता का जश्न मनाया गया।
सुशासन दिवस पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन के मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर माह महिलाओं को एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में आर्थिक मजबूती आई है।
महतारी वंदन सम्मेलन में कोरिया कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव के लिए यह बेहतर कदम है। यह योजना महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस पैसे का उपयोग अपने स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा जैसी आवश्यकताओं पर करें।
महतारी वंदन योजना के लाभार्थी जिले के विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने योजना से अपने जीवन में आए बदलाव की कहानियां साझा कीं। लाभार्थियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से वे आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं और अब उनके जीवन में नए अवसर आए हैं। सम्मेलन के दौरान महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी योजनाओं, महिला अधिकारों और स्वास्थ्य जागरूकता के विषय में जानकारी दी गई। यह शिविर महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ।
महतारी वंदन सम्मेलन ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। यह आयोजन सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और महिलाओं को समाज के मुख्यधारा में लाने के प्रयासों का प्रतीक बन गया। महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को केवल आर्थिक मजबूती ही नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता का एहसास भी कराया है।

 
 panchayattantra24.-रायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर के नालंदा परिसर में  दो दिवसीय प्रदर्शनी आज से लगाई गई है। प्रदर्शनी  स्थल पर में अटल जी की कविताएं एलईडी लाइट एण्ड साउंड के माध्यम से प्रदर्शित की गयी। अटलजी की मधुर और ओजस्वी वाणी से कविताएं  लोगों को मंत्रमुग्ध करती रही। बाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार की  योजनाओं की जानकारी लोगों को मिल रही है।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के  जनकल्याण के कार्यक्रमों एवं योजनाओं की उपलब्धियों ने लोगों का ध्यान खींचा। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति, सुशासन एवं अभिसरण, ई आफिस, छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सल उन्मूलन एवं जनजातीय उत्थान, सामाजिक समृद्धि एवं प्रगति, अधोसंरचना विकास, पर्यटन एवं संस्कृति सहित नियद नेल्ला-नार, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, युवा कल्याण, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए संचालित योजनाएं, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, रामलला दर्शन, डिजिटल भारत की सेवाएं जैसी योजनाओं के अलावा योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी को लोगों ने सराहा। प्रदर्शनी देखने आयीं रायपुर की  आकांक्षा मिश्रा, पूजा, सौरभ, चेतना, मानसी, योगेन्द्र, विभा और उनके साथ आये साथियों ने प्रदर्शनी देखकर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि छाया चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से स्व. अटल जी के विचारों से अवगत कराया गया जो सराहनीय है। छात्रों ने प्रदर्शनी में शासन की प्रदर्शित योजनाओं की जानकारी काफी उपयोगी बताया।

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा गुरुवार को बलौदाबाजार के पण्डित चक्रपाणि शुक्ल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बलौदाबाजार में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। मातृभूमि और धर्म रक्षा के लिए उनकी शहादत अमर रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 से शुरू किए गए वीर बाल दिवस को ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि यह दिवस हमें अपने कर्तव्यों और समर्पण की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के जीवन पर आधारित चलचित्र का प्रदर्शन भी किया गया, ताकि बच्चे उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अच्छे मूल्य अपनाएं। नगर पालिका अध्यक्ष  चित्तावर जायसवाल एवं पूर्व  विधायक डॉ. सनम जांगड़े ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए वीर बाल दिवस को प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में सिख समाज के महिलाओं ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर आधारित कीर्तन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही निबंध लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनप्रतिनिधिगण और जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। सेजबहार में चल रहे शिव महापुराण की कथा में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बिना नाम लिए एक धर्म विशेष पर टिप्पणी की, जिस पर अब सियासत भी हो रही है. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंडित मिश्रा ने सनातन को मजबूत करने, नए साल में शिवालयों में जाने की बात कही है. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, पं. प्रदीप मिश्रा ने सही बात कही है, इसमें गलत क्या है. 
आज एक नई पीढ़ी एक अलग दिशा में जा रही है. सनातन नया वर्ष दिवाली नवरात्रि में होता है. नए वर्ष में मदिरा सेवन की परंपरा सनातन की परंपरा नहीं है. बता दें कि बुधवार की कथा में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि बच्चों को लाल रंग के कपड़े और सांता क्लॉज की टोपी पहनाकर उन्हें ‘जोकर’ जैसा न बनाए. बच्चों को ऐसे कपड़े पहनाने की बजाय उन्हें भारतीय वीरों की ड्रेस जैसे शिवाजी, महाराणा प्रताप और झांसी की रानी के जैसे कपड़े पहनानी चाहिए. पंडित मिश्रा ने आगे कहा था कि सनातन धर्म की साख को मजबूत करिए. सनातन धर्म की साख को प्रबल बनाइए और सनातन धर्म को मजबूत करने का प्रयास करिए.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। PCC चीफ दीपक बैज बेलगावी रवाना हुए। X पोस्ट में उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी को कांग्रेस अध्यक्ष बने 100 साल पूरे हुए.. इस शुभ अवसर पर आज बेलगावी में आयोजित CWC की बैठक में सम्मिलित होने जा रहा हूं। 100 साल पूर्व महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में बेलगावी (कर्नाटक) में कांग्रेस का अधिवेशन संपन्न हुआ था। आपको बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) आज 26 और कल 27 दिसंबर को बेलगावी में बैठक होने होने वाली है। कांग्रेस पार्टी इस साल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्र की शताब्दी वर्ष के तौर पर मना रही है, जिसकी स्थापना 1924 में हुई थी। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शिरकत करने वाले हैं।