Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्रीसाय ने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार बड़ी तेजी से काम कर रही है। हमने अटल जी की स्मृति में इस रजत जयंती वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत राज्य में अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। देश आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के तौर पर मना रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्मरण किया।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे। उनका नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी। अटल जी के सपनों को साकार करते हुए ही छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें.
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक राजेश मूणत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। छग के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, सुशासन के पथ प्रदर्शक, भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपनी दूरदृष्टि और कुशल नेतृत्व से भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। छत्तीसगढ़ के निर्माता और विकास के मार्गदर्शक श्रद्धेय अटल जी को समूचा प्रदेश सम्मानपूर्वक स्मरण करता है। उनकी प्रेरणा से आज छत्तीसगढ़ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनके जीवन मूल्य और आदर्श हमें समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु प्रेरित करते रहेंगे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्नी के मोबाइल देखने से नाराज हुए पति ने उसे दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक पति सुनील जनबंधु काम से घर लौटा था। इसके बाद उसने पत्नी ने खाना मांगा, लेकिन पत्नी खाना देने की जगह मोबाइल देखने में व्यस्त थी। इस पर पति को इतना गुस्सा आया कि वो पत्नी को दूसरी मंजिल की बालकनी में ले गया और वहां नीचे फेंक दिया। इसके बाद गंभीर हालत में पत्नी को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
 यह घटना गुढ‍ियारी थाने के विकास नगर इलाके की बताई जा रही है। पति और पत्नी के बाद खाना ना देने और मोबाइल फोन देखते रहने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पति उसे खींचते हुए बालकनी तक ले आया और ऊपर से धक्का दे दिया। पति के धक्का देने से नीचे गिरी पत्नी को गंभीर चोट आई है। इसके बाद आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। महिला को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित होने वाले 24वें राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने आयोजकों को इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और वनवासी समाज के उत्थान और खेल संस्कृति के विकास की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह प्रतियोगिता जनजातीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का बड़ा अवसर देगा। इससे विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच एकता की भावना भी बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि एक पुनीत उद्देश्य के साथ यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है और इससे वनवासी युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा। राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 31 दिसंबर 2024 तक राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में होगा, जिसमें अण्डमान, मणिपुर, पंजाब सहित देश भर के विभिन्न प्रांतों और पड़ोसी देश नेपाल से लगभग 800 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने राजधानी पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ी फुटबॉल और तीरंदाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर वन मंत्री और प्रतियोगिता के स्वागत समिति के अध्यक्ष केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रांताध्यक्ष उमेश कच्छप, सचिव डॉ. अनुराग जैन, रामनाथ कश्यप सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है।अटल जी का छत्तीसगढ़ से और छत्तीसगढ़ के लोगों से हमेशा आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। अटल के सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार बड़ी तेजी से काम कर रही है। 
छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। हमने अटल जी की स्मृति में इस रजत जयंती वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत राज्य में अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि हृदय सरल व्यक्तित्व थे। अटल जी की याद में उनका जन्मदिन ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। अटल जी का सपना था – एक सशक्त, समृद्ध और खुशहाल भारत। उसी सपने को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ आज शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के अवसर पर हम सभी को अटल जी के दिखाए रास्तों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना योगदान देकर अटल जी के स्वर्णिम भारत के स्वप्न को पूर्ण करने में सहभागी बनने के लिए दृढ़संकल्पित होना चाहिए।
 

panchayattantra24.-रायपुर। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज सवेरे रायपुर के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के 66 हज़ार 952 श्रमवीरों और उनके परिवार जनों के सीधे खाते में 48.82 करोड़ की राशि डीबीटी के जरिए ऑनलाईन अंतरित की। श्रम मंत्री देवांगन ने कहा कि विष्णुदेव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। श्रम विभाग के तीनों मंडल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल व श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है की जनवरी से नवम्बर 2024 तक 46.59 लाख श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 334.28 करोड़ रूपए अंतरित किए जा चुके हैं। श्रम मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में कल आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। 
 श्रम मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा 01 जनवरी 2024 से 23 दिसंबर 2024 तक कुल 10 लाख 88 हजार श्रमिकों को 252 करोड़ से अधिक राशि वितरीत की गई व आज दिनांक 24 दिसंबर को 59 हजार 738 श्रमिकों को 37 करोड़ से अधिक की राशि वितरीत की जा रही है। असंगठित कर्मकार मण्डल द्वारा 01 जनवरी 2024 से 23 दिसंबर 2024 तक कुल 43 हजार 703 श्रमिकों को 75 करोड़ से अधिक राशि वितरीत की गई व आज दिनांक 24 दिसंबर को 5165 श्रमिकों को 7 करोड़ 90 लाख से अधिक की राशि वितरित की जा रही है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कार्ड योजना के तहत कुल 3 लाख 88 हजार 238 निर्माण श्रमिकों का निःशुल्क पंजीयन कार्ड उपलब्ध किया गया है। 
 मंत्री देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा 01 जनवरी 2024 से 23 दिसंबर 2024 तक कुल 4 हजार 916 श्रमिकों को 2 करोड़ 38 लाख से अधिक राशि वितरीत की गई। आज 24 दिसंबर को 2 हजार 49 श्रमिकों को 1 करोड़ 01 लाख से अधिक की राशि वितरित जा रही है। इस प्रकार आज 66 हजार 952 श्रमिकों को 48 करोड़ 82 लाख रूपया जारी किया जा रहा है। इस प्रकार 01 जनवरी 2024 से 24 दिसंबर तक तीनों मण्डलों में पंजीकृत श्रमिकों में से कुल 12 लाख 4 हजार से अधिक श्रमिकों को 375 करोड़ से अधिक राशि का वितरण किया जा चुका है। 
 विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत 27 लाख 72 हजार श्रमिक असंगठित कर्मकार मण्डल 18 लाख 47 हजार छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल 5 लाख 10 हजार इस प्रकार कुल पंजीकृत हितग्राही श्रमिक 51 लाख 29 हजार से अधिक है। सचिव श्रम अलरमेल मंगई ने स्वागत भाषण के दौरान बताया कि प्रदेश में श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इनका लाभ श्रमिकों और उनके परिजनों को मिल रहा है। पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के लिए छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है। श्रमिकों को किफायतीदर पर भोजन उपलब्ध कराने शहीद वीर नारायण सिंह अन्नपूर्णा अन्न योजना संचालित की जा रही है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। आज से पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सेजबहार में शुरू हो गई है। MP बृजमोहन अग्रवाल ने वहां पहुंचकर पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लिया। आएगी सांसद ने X पोस्ट में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी की दिव्य श्री शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होकर आत्मिक शांति और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित जी के ज्ञानवर्धक और भावपूर्ण प्रवचनों से शिव भक्तों को गहराई से शिवत्व को समझने और आत्मसात करने का अवसर मिलता है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चर्चा इस बात की भी है कि कि बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लगाया जाएगा। मगर बीजेपी की रीति-नीति को जानने वालों का कहना है कि इस तरह के फैसले ऐसी मीटिंगों में नहीं होते। 
 बहरहाल, छत्तीसगढ़ सदन में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के लिए प्रदेश अध्यक्ष समेत दोनों उप मुख्यमंत्रियों को आनन-फानन में बुलाया गया। दोनों आज ही दिल्ली पहुंचे। प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन पहले से दिल्ली में थे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भी बैठक में हैं।
 

 
panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ होम्योपैथिक रिसर्च एन्ड डेवलपमेंट एसोसिएशन और हैनीमैन होम्यो फोरम द्वारा छत्तीसगढ़ मे पहली बार दो दिवसीय नैशनल सेमीनार का आयोजन किया गया. इस सेमिनार मे देश के जाने माने स्पीकर मुंबई से आये इस सेमिनार मे सीनियर डॉक्टरों ने अपने अपने अनुभवों के बारे मे होम्योपैथिक डॉक्टरों और छात्रों को बताया साथ ही जूनियर डॉक्टर और छात्रों ने मुंबई से आये स्पीकर्स से सवाल जवाब किये. मुम्बई से आये सीनियर डॉक्टर मयूरेश महाजन ने अपने अनुभव को साँझा करते हुवे बताया कि होम्योपैथिक मे कैंसर , ट्यूमर जैसी बड़ी से बड़ी जटिल बिमारी को भी ठीक कर सकती है. और नासिक महाराष्ट्र से आये सीनियर डॉक्टर सुनील घोड़के ने भी बताया कि होम्योपैथिक एक ऐसी पद्धति है जिससे कैंसर , ब्लड कैंसर , स्किन से संबधित बिमारी का ईलाज होम्योपैथिक मेडिसिन ठीक कर सकती है और किस तरह इफेक्टिव है साथ ही पेशेंट को ये आत्मविश्वास दिलाया जाता है इसी के साथ मुंबई से आये सीनियर डॉक्टर अमोल राने ने अपने उद्बोधन मे कहा कि मरीजों के बीच ये धारणा बनी हुई है कि होम्योपैथिक का ईलाज कराने से इसका असर धीरे धीरे होता है जबकि डॉक्टर अमोल राने ने कहा ऐसा बिलकुल नहीं होम्योपैथिक का ईलाज बहुत ही फास्ट होता है और होम्योपैथिक का जो साइंस है इसमें किसी को भी कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और पेशेंट जल्दी से जल्दी ठीक होता है इसी मैसेज को मरीजों और लोगो तक पहुंचाने के लिए इस तरह के नेशनल सेमिनार का आयोजन किया जाता है. 
इस दो दिवसीय सेमिनार मे आये अतिथि डॉक्टरों व छत्तीसगढ़ के साथ साथ देशभर से लगभग 500 से अधिक होम्योपैथिक डॉक्टर शामिल हुये.