Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर



रायपुर। उपचुनाव के नतीजा आने के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव के पहले विधायकों के आलावा उनके समर्थकों में भी मंत्री मंडल में शामिल किये जाने की खलबली मची हुई है। राजनीति से जुड़े लोग भी अब कयास लगाने लगे हैं कि अब साय मंत्रिमंडल के विस्तार देर सबेर हो सकती है जिसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है। चर्चा है कि निकाय चुनाव से पहले साय कैबिनेट में खाली दो मंत्री पदों पर नियुक्ति हो सकती है। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद उनके खाली जगह को कौन भरेगा इस बात की चर्चा आम हो गई है चूँकि निगम चुनाव सर पर है ऐसे में रायपुर से चारों विधायक इस उम्मीद में बैठे हैं कि उनकी लाटरी लग सकती है।
बीजेपी को हर हाल में निगम चुनाव के पहले रायपुर के किसी भी विधायक को मंत्री पद देना ही होगा तभी निगम में पार्टी का मेयर बनने की उम्मीद की जा सकती है। अब इसे लेकर अब कयासों का दौर शुरु हो गया है, लेकिन साय कैबिनेट में बृजमोहन का उत्तराधिकारी कौन होगा। साथ ही क्या दोनों रिक्त मंत्री पद एक साथ भरे जाएंगे। संगठन के पास सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि मंत्रियों के चयन में किन चीजों को प्राथमिकता दी जाएगी। तमाम सवालों के बीच सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इसमें एक पद के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल के करीबी रायपुर दक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक और ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले सुनील सोनी का नाम शामिल है।
इसके अलावा अनुभव और पिछले कार्यकाल के परफारमेंस को देखते हुए तेज तर्रार और जैन समाज के प्रतिनिधि कद्दावर नेता रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत दावेदारों में सबसे आगे चल रहे हैं साथ ही वे मंत्री पद के प्रवल दावेदार भी हैं। रायपुर उत्तर के विधायक ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले पुरंदर मिश्रा के नाम की भी चर्चा है, उपचुनाव में ब्राम्हण समाज ने बीजेपी से उम्मीदवार बनाये जाने की मांग भी की थी लेकिन सुनील सोनी को टिकट दिया गया इस लिहाज से पुरंदर को मंत्री बनाकर ब्राम्हण समाज को टिकट नहीं देने की भरपाई की जा सकती है। इन सब में अगर सहमति बनते नहीं दिखेगी तो ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू की किस्मत चमक सकती है।दूसरी ओर एक और खाली पद के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, गजेन्द्र यादव और अमर अग्रवाल का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारी सर्वमहेश गागड़ा, मोहम्मद अकरम खान, सत्येंद्र पाण्डेय भी उपस्थित थे।
रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार संग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली के संसद भवन में हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सांसद ने अपने X अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें बृजमोहन अग्रवाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे परिवार के सबसे छोटे सदस्यों पोते उद्भव और पोती लव्या को अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया। उनके बाल प्रेम और सरल स्वभाव ने बच्चों के मन में विशेष छाप छोड़ी। यह क्षण हमारे परिवार के लिए हमेशा के लिए अविस्मरणीय रहेगा।
X पोस्ट में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लिखा- ‘आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ पीएम मोदी से मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह क्षण अत्यंत प्रेरणादायक और अविस्मरणीय रहा। प्रधानमंत्री जी का सादगी और दूरदर्शिता से भरा व्यक्तित्व हमेशा हमें नई ऊर्जा और मार्गदर्शन प्रदान करता है।
रायपुर। हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल का ऐलान किया है, जिसमें आईएएस मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि आईएएस विवेक कटारिया को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। यह बदलाव राज्य सरकार की प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न विभागों में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया है।
प्रमुख बिंदु:
-
आईएएस मुकेश बंसल की नई भूमिका:
- पदभार: मुकेश बंसल, एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, जिन्हें अब मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
- योग्यता और अनुभव: बंसल ने अपने प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें वित्त, उद्योग, और राजस्व विभाग शामिल हैं। उनकी रणनीतिक क्षमता और निर्णय लेने की कुशलता के चलते उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव का महत्वपूर्ण पद दिया गया है।
- प्रभाव: मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में, बंसल का कार्य राज्य की नीतियों को सही दिशा में लागू करना और प्रशासनिक निर्णयों को प्रभावी ढंग से संचालित करना होगा।
-
आईएएस विवेक कटारिया को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा:
- पदभार: विवेक कटारिया को स्वास्थ्य विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, जो राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की देखरेख करेंगे।
- स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियाँ: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्षेत्र में कई चुनौतियाँ हैं, जिनमें ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, और कोविड-19 के बाद की स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ शामिल हैं। कटारिया की नियुक्ति के साथ, राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए नई योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में कदम बढ़ाया है।
-
प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य:
- यह फेरबदल मुख्यमंत्री की नीतिगत प्राथमिकताओं को सशक्त बनाने और प्रशासनिक सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य राज्य के विभिन्न विभागों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति को बढ़ाना है।
- स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुधार: जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग के तहत विवेक कटारिया का नया दायित्व स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने पर केंद्रित होगा, वहीं मुकेश बंसल की मुख्यमंत्री सचिव के रूप में नियुक्ति से राज्य की प्रशासनिक दक्षता को बढ़ावा मिलेगा।
आंकड़े और प्रशासनिक बदलाव:
- आईएएस अधिकारियों की संख्या: राज्य में कुल 150 से अधिक आईएएस अधिकारी हैं, जिनमें से करीब 60% अधिकारी राज्य स्तर पर विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं।
- स्वास्थ्य विभाग की स्थिति: 2024 के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में काफी असमानताएँ हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य 2024-2025 तक ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच 70% से बढ़ाकर 90% करना है।
- स्वास्थ्य बजट: राज्य सरकार ने 2024-2025 के लिए स्वास्थ्य विभाग का बजट 10% बढ़ाकर ₹12,500 करोड़ किया है, जिसमें प्रमुख योजनाएँ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएँ शामिल हैं।


