Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि में कमी का मामला उठाया. मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि राशि कम और ज़्यादा दी गई है. पिछली सरकार ने किसानों को छलने का काम किया. इसके साथ ही सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच नोक-झोंक शुरू हो गई. भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने सवाल किया कि 2020-21 के मुक़ाबले 2021-22 में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को राशि कम क्यों दी गई? इस कमी का क्या कारण है? जबकि राशि बढ़नी चाहिए थी. इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि राशि कम और ज़्यादा दी गई है. राशि में कमी होने का प्रमुख कारण था कि सरकार ने किसानों के मेड़ का रकबा काटा और राशि घटाई. विष्णुदेव सरकार किसान हितैषी है.
विधायक साहू ने कहा कि किसानों की संख्या बढ़ी थी फिर भी रक़बा काटकर राशि कम दी गई थी. अटल श्रीवास्तव ने सवाल किया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की आख़िरी किश्त कब देंगे? इस पर नेताम ने कहा कि एक साल के भीतर 17 हज़ार करोड़ रुपये किसानों को दिया गया है. इसीलिए ऑटो मोबाइल सेक्टर में बूम है. प्रश्नकाल के दौरान आदिम जाति के आश्रम/छात्रावासों में बच्चों की मौत का मामला कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने उठाया. उन्होंने सवाल किया कि आदिम जाति विभाग की ओर से संचालित आश्रम/छात्रावास में बच्चों की मौत हो रही है. आदिवासी बच्चों की मौत हो रही है, और सरकार सुशासन की बात करती है, जबकि आदिवासी की सरकार होने की बात की जाती है.

panchayattantra24.-रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में सारंगढ़ की कांग्रेस उत्तरी जांगड़े और नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे पर FIR दर्ज किया गया है। दरअसल, दोनों ने भड़काउ भाषण दिए थे। BJP ने SP से इस मामले की शिकायत थी, जिसके बाद सिटी कोतवाली थाने में कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, FIR होने पर कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े रो पड़ी। कांग्रेस की महिला विधायकों ने उत्तरी जांगड़े के आंसू पोछे। उत्तरी जांगड़े ने कहा कि, मैं दलित विधायक हूं इसलिए परेशान कर रहे हैं। पहले मेरे पति और फिर मुझ पर FIR की गई है। बता दें कि, 12 दिसंबर को रानी लक्ष्मीबाई व्यवसायिक परिसर सारंगढ़ में कांग्रेसियों ने एक दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस दौरान कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े अपने भाषण के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाते हुए कहा था कि, यहां से हम सब को कलेक्टर कार्यालय जाना है और कलेक्टर कार्यालय के बाहर से नहीं आना है बल्कि अंदर जाकर तोडफ़ोड़ करना है और बलौदबाजार की घटना को आप सब जानते ही होए बलौदाबाजार जैसी स्थिति निर्मित करनी है।

panchayattantra24.-रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को देर रात तक चली बैठक में चुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सभी मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित रहे। बैठक में पहले निगम और पंचायत चुनावों को एक साथ करवाने पर चर्चा हुई। फिर यह तय किया गया कि अगर दोनों चुनाव एक साथ होंगे तो अभी पंचायतों के आरक्षण ही तय नहीं हो पाए हैं। इस प्रक्रिया में कम से कम 15-20 दिन लग सकते हैं। इस तरह आचार संहिता 15 जनवरी के बाद ही लग पाएगी। ऐसे में परीक्षाएं बाधित हो जाएंगी। चार घंटे चली बैठक में अंतिम निर्णय यह लिया गया कि अगर 10 जनवरी के पहले सभी प्रशासकीय कार्य हो जाते हैं तो चुनाव फरवरी में करवा लिए जाएं, वरना इसे मार्च के बाद ही किया जाए।
परीक्षाओं के चलते मई तक टल सकते हैं चुनाव प्रदेश में पहली बार नगर निगम और पंचायत के चुनाव कार्यकाल खत्म होने के बाद होंगे। यही वजह है कि 3 जनवरी के बाद से 14 नगर निगमों में एक-एक कर महापौर की जगह प्रशासक बैठ जाएंगे। सबसे पहले 3 जनवरी को राजनांदगांव और भिलाई चरौदा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके साथ ही निगम और पंचायत चुनाव भी परीक्षाओं की वजह से मई में होने की संभावना जताई जा रही है। 1 मार्च से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो 28 मार्च तक चलेंगी। शिक्षा विभाग 15 फरवरी से परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर देगा। दोनों चुनावों में सबसे बड़ा अमला शिक्षा विभाग का ही लगाया जाता है। ऐसे में अगर चुनाव 15 फरवरी के पहले नहीं हो पाए तो आचार संहिता अप्रैल में लगेगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निगम चुनावों को 6 महीने के अंदर करवाने के लिए विधेयक पास करवा लिया है। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी पंचायतों के चुनाव 6 महीने के अंदर करवाने के लिए अध्यादेश लाने वाले हैं। इससे पहले, विधानसभा में नगर पालिका तथा नगर निगम संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारत किया गया। कांग्रेस विधायकों ने इसका विरोध करते हुए सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया।
अधोसंरचना के 1000 करोड़ रुपए के बजट की चर्चा नगर निगमों में अधोसंरचना मद में करीब 1000 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसके लिए अनुपूरक बजट में भी 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। भाजपा इसे अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है। इस कार्यकाल में निगमों के निर्माण कार्यों पर विशेष जोर दिया जाएगा। अभी 14 नगर निगम में कांग्रेस के महापौर हैं। 3 जनवरी के बाद प्रशासक के बैठने के बाद से यह सभी कार्य भाजपा शासनकाल में गिने जाएंगे। चर्चा है कि यह भी एक वजह निकाय चुनाव को आगे बढ़ाने की है।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के सबसे प्रसिद्ध महाविद्यालय सौ. कुसुम ताई दाबके विधि महाविद्यालय के प्रिंसिपल सैय्यद ज़ाकिर अली और स्टूडेंट्स ने कल छत्तीसगढ़ विधानसभा का भम्रण किया। साथ ही सभी ने शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखी। इस दौरान विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और डिप्टी सीएम विजय शर्मा से भी मिले।

panchayattantra24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल आज राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा गृह मंत्री शाह पर लगाए गए झूठे आरोप, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का अपमान और भाजपा सांसदों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में आज संसद परिसर में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के निकट विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित हुए। MP अग्रवाल ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की, वे आज लोकतंत्र और संविधान की बात कर रहे हैं। कांग्रेस की यह दोहरी मानसिकता न केवल निंदनीय है बल्कि उनके असली चरित्र को उजागर करती है।
हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि भाजपा किसी भी झूठे आरोप और संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारा संघर्ष देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संविधान की गरिमा को बनाए रखने के लिए है।

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 में मिली हार के बाद से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी बिखरी हुई है। पार्टी के ही नेता अपने वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। लेकिन इस बीच पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पार्टी से निष्कासित होने के बाद अब बृहस्पत सिंह कांग्रेस में वापसी के लिए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित सभी नेताओं से माफी मांग रहे हैं। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार जाने के बाद विचलित हो गया था। जाने-अनजाने में मेरे से गलती हुई है इसलिए तत्कालीन प्रभारी के खिलाफ बयान दे दिया था। उन्होंने टीएस सिंहदेव को लेकर कहा कि सिंहदेव सरगुजा के महाराजा है और हम प्रजा हैं। टीएस सिंहदेव को हमें डांटने फटकारने का अधिकार है। मैं सभी अपने बड़े नेताओं से क्षमा मांगता हूं। साथ ही पार्टी में वापसी के लिए आवेदन दे रहा हूं।
दरअसल रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तत्कालिन कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को जिम्मेदार ठहराया था। वृहस्पत सिंह ने दोनों पर पार्टी के खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप लगाया था। ये पहली बार नहीं था जब वृहस्पत सिंह ने पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी की थी। इससे पहले जब वृहस्पत सिंह पर हमला हुआ था तो उन्होंने इसके लिए टीएस सिंहदेव और उनके भतीजे पर आरोप लगाया था। जबकि कांग्रेस की सरकार बनने से पहले बृहस्पत सिंह पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव के करीबी नेता माने जाते थे।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से नवा रायपुर अटल नगर अत्याधुनिक सुविधाओं वाला शहर बनने की तरफ अग्रसर है। राज्य के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर को देश के आधुनिक शहरों में शुमार करने के लिए इसे भविष्य के शहर के रूप मे तैयार करने हेतु प्रयासरत हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है आने वाले 25 वर्षों तक नवा रायपुर अटल नगर के लोगों को लिए निर्बाध पेयजल की सप्लाई। भविष्य में भूमिगत जल में कमी और बढ़ती जनसंख्या की मांग के अनुसार पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नवा रायपुर विकास प्राधिकरण ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसके लिए अभनपुर के पास कोड़ापार से थनौद टीला एनीकट तक एक नई पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह पाइप लाइन 16 किमी लंबी होगी और इसकी अनुमानित लागत लगभग 109 करोड़ रूपए होगी। नवा रायपुर अटल नगर में टीला एनीकट से पानी की सप्लाई होती है। लेकिन गर्मी के दिनों में पानी की कमी होने से एक प्राकृतिक खुली नहर के द्वारा कोड़ापार से थनौद तक पानी की आपूर्ति की जाती है। कोड़ापार तक पानी रविशंकर जलाशय से आता है। कोड़ापार से थनौद तक खुली नहर की दूरी लगभग 25 किमी है। इतनी लंबी दूरी तक खुली नहर के माध्यम से छोड़ने पर काफी मात्रा में पानी का नुकसान हो जाता है। खुली नहर की वजह से पानी की वास्तविक क्षमता का इस्तेमाल नहीं हो पाता है।
नवा रायपुर के लोगों को पानी की दिक्कत न हो और साथ ही पानी का नुकसान भी न हो इसके लिए प्राकृतिक नहर के स्थान पर पाईपलाइन के माध्यम से नहर का पानी नया रायपुर अटल नगर तक पहुंचाया जायेगा। पाइप लाइन बिछाने से कोड़ापार से थनौद तक की दूरी भी कम होगी और बिना किसी नुकसान से अपनी वास्तविक क्षमता में पानी थनौद तक पहुंचेगा। इस परियोजना के अमल में आने और पूर्ण हो जाने से भविष्य में शहर के नागरिकों को पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
महत्वपूर्ण अवसरों पर दोनों राज्यों के कलाकार एक-दूसरे के राज्यों में दे सकेंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के बीच ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ योजना के तहत एम ओ यू संपादित किया गया है। इस समझौते के तहत भारतीय एकता की भावना को मजबूत करने, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने, नवाचारों और अनुभवों को साझा करने के लिए दोनों राज्य परस्पर सहयोग करेंगे। इस परस्पर समझौते से उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक संबंधों के एक नए दौर की शुरुआत होगी, जिससे दोनों राज्यों के कलाकार लाभान्वित होंगे। दोनों राज्यों के स्थापना दिवस सहित राष्ट्रीय पर्वों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर दोनों राज्यों के सांस्कृतिक कलाकार एक-दूसरे के राज्यों में प्रस्तुतियां देंगे। दोनों राज्यों के विविध सांस्कृतिक विधाओं के क्षेत्र में परस्पर विनिमय से दोनों राज्यों के कलाकार और सांस्कृतिक कर्मियों को लाभ होगा। प्राचीन काल से दोनों राज्यों के मध्य स्थापित संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय इस अवसर पर आयोजित कार्यकम में उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग की ओर से उप संचालक डॉ. पी०सी० पारख उपस्थित थे।
मान्यता है कि छत्तीसगढ़ रामायण कालीन अयोध्या की महारानी और श्रीराम की माता कौशल्या का मायका था। श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकांश समय इसी क्षेत्र में व्यतीत किया था। यहाँ माता कौशल्या की जन्मस्थली चंदखुरी, लवकुश की जन्मस्थली तुरतुरिया और शबरी का आश्रम शिवरीनारायण होने की मान्यता जन-जन में आज भी जीवंत है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती के अवसर पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल की घोषणा की थी। इस अभिनव उपाय के माध्यम से, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान से राज्यों के बीच बेहतर समझ और जुड़ाव पैदा होगा, जिससे भारत की एकता और अखंडता मजबूत होगी।
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर नगर के 70 वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया चली है। 9 अनुसूचित जाति SC वार्ड में 4 महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं। इनमें 26 दानवीर भामाशाह वार्ड, 46 सिविल लाइन वार्ड, 23 शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड और पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड नंबर 22 शामिल है। शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 बजे से वार्डों में सीट आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। रायपुर में नए परिसीमन के बाद जिला प्रशासन ने नगर निगम वार्डों की सीटें आरक्षित कर दी हैं। रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से 9 वार्ड अनुसूचित जाति (SC) और 3 वार्ड अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। महापौर पद के लिए आरक्षण लॉटरी सिस्टम से ही तय होगा।
रायपुर के बाकी 58 वार्ड पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिसके लिए लॉटरी निकाली जा रही है। इनमें से 23 वार्ड ओबीसी वर्ग और 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। 70 वार्डों की आरक्षण लिस्ट…

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आज राजभवन में प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, राज्य निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष बृजेश चंद्र मिश्रा सहित सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहे।