Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा इलाके में ईडी ने दबिश दी है। चावल कारोबारी रफीक मेमन (खाकू) के घर ईडी की कार्यवाही जारी है। बता दें कि, फर्जी बिलिंग और DMF घोटाले मामले में रफीक मेमन के यहां रेड मारी गई है। बता दें कि, डीएमएफ घोटाला मामले में ED ने 9 दिसंबर को कोर्ट में निलंबित आईएएस रानू साहू, माया वारियर समेत 16 आरोपियों के खिलाफ 8 हजार 21 पन्नों का चालान पेश किया, जिसमें 169 पन्नों में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन है। ED ने 90 करोड़ 48 लाख 22 हजार 255 रुपए के घोटाला का चालान पेश किया था। 
प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, ईडी की रिपोर्ट के आधार पर EOW ने धारा 120 बी 420 के तहत केस दर्ज किया है। केस में यह तथ्य सामने आया है कि डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड कोरबा के फंड से अलग-अलग टेंडर आवंटन में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है। टेंडर भरने वालों को अवैध लाभ पहुंचाया गया। जांच रिपोर्ट में यह पाया गया है कि, टेंडर की राशि का 40% सरकारी अफसर को कमीशन के रूप में दिया गया है। प्राइवेट कंपनियों के टेंडर पर 15 से 20% अलग-अलग कमीशन सरकारी अधिकारियों ने ली है। ED ने अपनी जांच रिपोर्ट में पाया था कि IAS अफसर रानू साहू और कुछ अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने पद का गलत इस्तेमाल किया।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर/यूपी। छग कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रहे पीएल पुनिया को हाउस अरेस्ट किया गया है। तनुज पुनिया ने X में लिखा, आज 18 दिसंबर को सरकार की कुरीतियों के ख़िलाफ़, महिलाओं एवं बेटियों से हो रहे अत्याचार, निजीकरण इत्यादि मुद्दों के उपलक्ष्य में कांग्रेस द्वारा लखनऊ विधानसभा घेराव करने से रोकने हेतु आज लखनऊ पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व सांसद मा. पी०एल० पुनिया जी सहित कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है।
ये सरकार कितनी डरी हुई है इसका अंदाज़ा इस बात से साफ़ लगाया जा सकता है की सरकार अपने ख़िलाफ़ उठी हर आवाज़ को दबाना चाहती है। लेकिन सरकार यह जान ले कि कांग्रेस के जांबाज़ बब्बरशेर साथी विधानसभा का घेराव हर हाल में करेंगे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सफल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं। जनसंपर्क विभाग द्वारा खुशहाल एक साल इवेंट के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को राजधानी रायपुर के लोगों के बीच पहुंचाया जा रहा है। मनोरंजन , गेम्स , हंसी मज़ाक के माहौल में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही और इस बीच सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं संबंधी प्रश्न भी रोचक ढंग से पूछे जा रहे हैं। 
सही जवाब देने पर उन्हें आकर्षक गिफ्ट वाउचर्स , उपहार भी दिए जा रहे हैं । योजनाओं की सही जानकारी और उस पर से सही जवाब देने पर मिलने वाले उपहार से लोगों के उत्साह में चार चांद लग रहा है । रविवार 15 दिसंबर मैग्नेटो मॉल से शुरू हुए खुशहाल एक साल इवेंट के सिलसिले की कड़ी में मंगलवार 17 दिसंबर को दूसरा कार्यक्रम तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में किया गया । शाम की गुलाबी ठंड में मरीन ड्राइव पे वॉक करने , फ़ूड और गेम जोन में आनेवाले सैकड़ों लोगों ने इवेंट शुरू होने पर रुक कर इसका भरपूर आंनद लिया। 
कोई खड़े खड़े , कोई तालाब किनारे बैठकर , तो कोई कुर्सी में बैठकर इवेंट का लुत्फ उठाता रहा। बच्चे , बड़े , बुजुर्ग , युवा सबने ख़ुशहाल एक साल इवेंट में भाग लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना , नियद नेल्ला नार योजना , औद्योगिक विकास नीति , बस्तर पर्यटन कॉरिडोर , बढ़ती विमान सेवाएं , अधोसंरचनात्मक विकास के कार्यों को दिल से सराहा। आज बुधवार को इसी कड़ी में कटोरा तालाब के उद्यान में शाम 6.30 बजे से खुशहाल एक सवाल इवेंट आयोजित किया जाएगा।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन 18 दिसम्बर को जिला मुख्यालय कोरबा में आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है। प्रातः 11.05 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर से मुख्यमंत्री के साथ कोरबा के लिए प्रस्थान कर 11.45 बजे इंदिरा स्टेडियम ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचेंगे। जहां वे 11.50 से 12.55 बजे तक सतनाम भवन में आयोजित बाबा गुरुघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3 बजे कोरबा के बालकों में सतनाम कल्याण समिति द्वारा बस स्टैण्ड रामलीला ग्राउंड सतनाम भवन बालकों में आयोजित गुरुघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद उद्योग मंत्री श्री देवांगन शाम 4 बजे बालको (कोरबा) से रवाना होकर शाम 7 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। बाबा जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी। उन्होंने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। श्री साय ने कहा कि गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 की आरक्षण प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव तारन प्रकाश सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. जिसमें अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया गया है. अब इस पूरे मामले पर दिग्गज भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का बयान सामने आया है। पंचायत चुनाव के वार्डो के आरक्षण पर लगाई गई रोक को लेकर भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि जरूर कोई विषय रहा होगा, स्थानीय संस्थानों के चुनाव निश्चित समय में कराए जाने है, चुनाव थोड़ा बहुत आगे-पीछे हो सकता है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस विधायक फूलसिंह राठिया ने उद्योग मंत्री से पूछा कि कोरबा जिले में भारत एल्यूमिनियम लिमिटेड कंपनी ने कितने रोजगार दी है। इसमें छत्तीसगढ़ और बाहर के कितने-कितने कर्मचारी है। मंत्री कहा कि बालको वेदांता कंपनी में 1986 अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत है। इनमें से 607 छत्तीसगढ़ से बाहर के हैं और 505 छत्तीसगढ़ के हैं। विधायक राठिया ने कहा कि बालको में प्रशिक्षण दिया जाता है, लेकिन रोजागर कहां दिया जाता है। मंत्री ने बताया कि स्थानीय बेरोजगारी को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है… प्रशिक्षितों को रोजगार एवं बेरोजगार भत्ता दिए जाने अलग से योजना चलाई जाती है।
 इसी सवाल पर सप्लीमेंट्री सवाल उठाते हुए नेताप्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि बालको वेदांता का 49 प्रतिशत छत्तीगढ सरकार का है। एक औद्योगिक नीति भी इसके लिए बनाई गई है, जिसमें सभी कर्मचारियों के लिए रोजगार प्रतिशत में अनिवार्य रूप से तय किया गया है। उन्होंने मंत्री से जानना चाहा कि स्थानीय युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, इसके लिए क्या प्रावधान किया जा रहा है? इस पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि बालको वेदांता को सरकार अनुदान नहीं देती है। इसलिए इसमें अलग से संशोधन नहीं किया जा सकता। मंत्री के जवाब पर असहमति जताते हुए चरणदास महंत ने कहा कि ये पूरी तरह से घालमेल हैं। बालको को अनुदान सरकार क्यों देगी? सरकार की अगर 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है, तो उसके बदले कंपनी ने छत्तीसगढ़ को क्या कुछ दिया है। उन्होंने रोजगार के संदर्भ में कंपनी के रूख की जांच की मांग की। जवाब में मंत्री लखन लाल देवांगन ने जांच का आश्वासन दिया। 
प्रश्नकाल की शुरुआत जल जीवन मिशन में हुई भ्रष्टाचार के मुद्दे के साथ हुआ। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने इस मुद्दे को उठाया। धरमलाल कौशिक ने कहा कि भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई, लेकिन सिर्फ अनुबंध निरस्त हुआ है। फर्जी कूट रचित दस्तावेज के आधार पर अरबों का काम लिया गया। ऐसे में ब्लैकलिस्ट करना ही काफी नहीं है। उन्होंने ED से जांच और FIR दर्ज करने की मांग की। धरमलाल कौशिक के सवालों पर घिरे मंत्री अरुण साव ने कहा कि जांच समिति जांच कर रही है। रिपोर्ट आएगी तो कठोर करवाई होगी। धरमलाल कौशिक ने समय सीमा बताने की मांग की। प्रश्नकाल के दौरान ही भाजपा के वरिष्ठ नेता और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने रायपुर स्मार्ट सिटी के कामकाज का मुद्दा उठाया। उन्होंने एक के बाद एक कई सवाल दागे। उन्होने परिशिष्ठ में दिए गए जानकारियों पर सवाल उठाया।
 प्रगतिरत सूची में 100 प्रतिशत पूर्ण कामों के नाम दिए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा। मंत्री साव ने कहा कि वह भौतिक प्रगति का है, अभी भुगतान नहीं हुआ है। चंद्राकर ने पूछा कि रायपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कितने कार्यों की कितनी बार पुनरीक्षित स्वीकृति दी गई? मंत्री साव ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि 230 कार्यों में 56 कार्यों को पुनरीक्षित स्वीकृति दी गई है। अजय चंद्राकर के पूरक सवालों पर मंत्री साव जवाब नहीं दे सके और बाद में जानकारी देने की बात कही। अजय चंद्राकर ने फिर पूछा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में चौबीसों घंटे पानी देने का प्लान है। 2016 से यह 
परियोजना लागू है। इसे कब तक पूरा किया जाएगा। कितने घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा। अभी कितना प्रतिशत काम पूरा हुआ है। मंत्री ने कहा कि 24 घटों पानी देने की योजना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 2016 से शामिल है। इसके लिए 158.59 करोड़ की राशि स्वीकृत है। कार्यादेश 31 मार्च 2022 को जारी किया गया है। आज की तिथि में109.61 खर्च हुआ है। 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। मार्च 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा की शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन की तरह ही दूसरा दिन भी हंगामेदार रहने के आसार है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होती ही डिप्टी CM अरुण साव को सवालों का जवाब देना होगा। जल जीवन मिशन और PWD विभाग से संबंधित कई सवाल पक्ष और विपक्ष के विधायक दागेंगे। इसके अलावा ध्यानाकर्षण में आयुष्मान योजना और अवैध प्लाटिंग का मुद्दा गूंजेगा। भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने अवैध प्लाटिंग के मुद्दे ध्यानाकर्षण लगाया है तो वहीं MLA विक्रम मंडावी ने निजी अस्पतालों को आयुष्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। 
 मिली जानकारी के अनुसार शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रतिवेदन और 20 याचिकाएं सदन के पटल पर प्रस्तुत होगी। इसके अलावा सरकार की तरफ से 5 संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें नगर निगम राजस्व और GST विभाग के संसोधन विधेयक प्रमुख है। बता दें कि पहले दिन प्रश्नकाल में बिलासपुर में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण और पेड़ों की अवैध कटाई का मुद्दा गूंजा था। वहीं शून्यकाल और ध्यानाकर्षण में धान खरीदी और बारदान के वजन को लेकर मुद्दा गरमाया था। 
सदन सत्र के पहले ही दिन राज्य सरकार ने 805 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश किया। अनुपूरक में सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), नगरीय निकायों में इंफ्रास्ट्रक्चर, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना और पर्यटन क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए सबसे ज्यादा बजट मांगा है। इसमें 250 करोड़ रुपए एनआरएलएम के लिए, शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए 200 करोड़, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के लिए 100 करोड़ और पर्यटन क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 97.50 करोड़ मांगा गया है। इसके अलावा कामर्शियल विमानों के सुचारू संचालन और उड़ान व्यय लागत घाटे की भरपाई के लिए 25 करोड़ रुपए की मांग की गई है। बता दें कि राज्य सरकार ने 805 करोड़ 71 लाख 74 हजार 286 करोड़ रुपए का अनुपूरक पेश किया। इस अनुपूरक बजट को लेकर आज सदन में चर्चा होगी। 
आज कौन से प्रमुख मुद्दे उठेंगे? 
आज के सत्र में आयुष्मान योजना, अवैध प्लाटिंग, जल जीवन मिशन, PWD विभाग और अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। भाजपा विधायक अनुज शर्मा अवैध प्लाटिंग का मुद्दा उठाएंगे, जबकि विधायक विक्रम मंडावी आयुष्मान योजना की राशि न मिलने पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर: नगर निगम की एमआईसी में सोमवार को भाठागांव का नाम बदलकर अरिहंतपुरम करने पर बड़ा बवाल मचा। महापौर एजाज ढेबर के साथ कांग्रेस के सभी एमआईसी सदस्यों ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नगर निगम को पत्र लिखकर भाठागांव का नाम बदलकर अरिहंतपुरम करने का निर्देश दिया था। उनके पत्र के आधार पर निगम ने यह प्रस्ताव एमआईसी में लाया गया था। इसके साथ ही चौपाटी और निगम में प्लेसमेंट के कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को लेकर भी चर्चा हुई। निगम की एमआईसी का पहले एजेंडे पर ही जमकर विवाद हुआ।
दरअसल, रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक मिश्रा ने निगम को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि अरिहंत जैन के कर्मक्षेत्र भाठागांव का नाम उन्हीं के नाम पर करने के निर्देश दिए थे। उनके पत्र के आधार पर निगम ने प्रस्ताव लाया था। इसे स्वीकृत कर राज्य शासन को भेजा जाना है, क्योंकि किसी क्षेत्र या मोहल्ले का नाम बदलने का अधिकार शासन को है। इस प्रस्ताव पर निगम के सदस्यों श्रीकुमार मेनन, ज्ञानेश शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल समेत सभी सीनियर एमआईसी सदस्यों ने विरोध किया।
उनका कहना है कि भाठागांव शहर का पुराना क्षेत्र है। इससे लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। महापौर एजाज ढेबर ने भी एमआईसी सदस्यों के विरोध को सही ठहराते हुए प्रस्ताव को निरस्त कर दिया। इसके बाद बूढ़ातालाब में बन रही चौपाटी को लेकर भी एमआईसी में चर्चा हुई। सदस्यों ने मांग की कि पर्यटन विभाग यहां पर चौपाटी तैयार कर रहा है। इस वजह से पीछे दानी स्कूल और डिग्री गर्ल्स कालेज की बच्चियों की प्राइवेसी खतरे में है। इस संबंध में पर्यटन विभाग के अफसरों को बुलाकर उनसे चर्चा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में ये प्रस्ताव पास स्वच्छ भारत मिशन में 13 शौचालय फुंडहर में इंडोर स्टेडियम निर्माण एम्यूजमेंट पार्क के पास लाइब्रेरी
 

 panchayattantra24.-रायपुर. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन (16 दिसंबर 2024) को रायपुर में राज्य में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CRPF, ITBP, BSF) के प्रमुख भी उपस्थित थे. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी सुरक्षाबलों और एजेंसियों से मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद को समाप्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने की अपील की.
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार वामपंथी उग्रवाद, विशेषकर नक्सलवाद, को मार्च 2026 तक समाप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पिछले एक साल में सुरक्षाबलों की कार्रवाई के कारण नक्सलियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है, जो एक महत्वपूर्ण सफलता है. गृह मंत्री ने बताया कि CRPF, ITBP, BSF, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया गया है और निश्चित रूप से मार्च 2026 से पहले ही नक्सलवाद का समापन कर दिया जाएगा. 
अमित शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अभियान में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की भूमिका महत्वपूर्ण होगी, और उनका मानना है कि सभी सुरक्षाबल और राज्य एजेंसियां एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करेंगी. गृह मंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़े पैमाने पर समन्वय के साथ काम किया है और आने वाले वर्षों में इस दिशा में और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे.” अपनी छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान अमित शाह ने बीजापुर जिले स्थित गुण्डम फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस का दौरा भी किया. इस बेस का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की उपस्थिति बढ़ाना और ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा करना है. गृह मंत्री ने इस दौरान सुरक्षाबलों की तैयारियों की सराहना की और उन्हें अगले साल नक्सलवाद के खिलाफ मिली अप्रत्याशित सफलता के लिए बधाई दी. साथ ही, उन्होंने जवानों को उत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें इसी जोश के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखनी चाहिए, ताकि मार्च 2026 तक देश को इस समस्या से पूरी तरह मुक्ति मिल सके. 
 अमित शाह ने अपने संबोधन में सुरक्षाबलों की साहसिक कार्यवाही और राज्य की पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक साल में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने विशेष रूप से CRPF, BSF, ITBP और छत्तीसगढ़ पुलिस की समन्वित कार्रवाई को सराहा, जो नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कदम साबित हो रही है. गृह मंत्री का कहना था कि इन बलों ने मिलकर एक बड़े लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है और नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. अमित शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से हर संभव कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक इस समस्या से पूरी तरह छुटकारा दिलाने के लिए सुरक्षाबलों के प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.