Browsing: रायपुर

 panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय और पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के मध्य छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक और पद्म श्री अनुज शर्मा उपस्थित थे।
 

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत सीएम साय ने आज राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। सीएम ने कहा, यह नई विमान सेवा न केवल इन शहरों के बीच की दूरी कम करेगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों का निर्माण करेगी, साथ ही क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। इस नई विमान सेवा के लिए प्रधानमंत्री का आभार एवं समस्त प्रदेशवासियों को बधाई! 
इस अवसर पर सांसद चिंतामणि महाराज , विधायक प्रबोध मिंज , राजेश अग्रवाल , रामकुमार टोप्पो एवं अन्य नेता उपस्थित रहे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार की टैगलाइन , उनका गृह ग्राम और विधानसभा क्षेत्र ,महतारी वंदन योजना की पात्रता और मिलने वाली राशि , छत्तीसगढ़ी में सब्जी – भाजी , फलों के नाम , यहाँ बोले जाने वाली बोली और भाषा , विमान सेवाओं की रीजनल कनेक्टिविटी, यह ऐसे सवाल थे जो युवाओं के बीच खुशहाल एक साल इवेंट आयोजन के दौरान चर्चा का विषय रहे । छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा खुशहाल एक साल नामक इवेंट का तीसरा सफल आयोजन कटोरा तालाब के उद्यान में किया गया। 
 यहाँ उद्यान में भ्रमण करने आए युवा और बच्चों ने जब खुशहाल एक साल इवेंट में भाग लिया तो सरकार की उपलब्धियों को तो जाना ही, उससे जुड़े प्रश्नों का उत्तर भी उत्साहपूर्वक दिया । इसके एवज में उन्हें उद्यान के ही रेस्टोरेंट्स के गिफ्ट वाउचर और बिहान के आकर्षक सामान उपहार स्वरूप मिले । खुशहाल एक साल इवेंट के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को युवाओं के मध्य पहुंचाया जा रहा है। मनोरंजन ,खेल , क्विज के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सही उत्तर देने पर उन्हें आकर्षक गिफ्ट वाउचर्स , उपहार भी दिए जा रहे हैं। खुशहाल एक साल इवेंट के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए जनसंपर्क विभाग द्वारा आज 19 दिसंबर गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे से साइंस कॉलेज के सामने स्थित चौपाटी में चौथा आयोजन किया जाएगा ।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। प्रश्नकाल की शुरुआत प्रदेश के सरकारी और निजी अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम के मुद्दे के साथ हुई। कांग्रेस विधायक धर्मजीत सिंह ने इस मुद्द को उठाया। जिसके सवालों पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल नहीं दे पाए। जिसके बाद विधायक राजेश मूणत ने हमर क्लिनिक के बंद पड़े निर्माण का मुद्दा उठाया। 
विधायक राजेश मूणत ने पश्चिम विधानसभा में 17 भवन में 3 का निर्माण पूरा हुआ है। जिसमें हमर क्लिनिक लिख दिया, लेकिन उसमे न स्टाफ है न उसमें सेटअप है। न दवाई है। यानी पूर्व सरकार ने ये नाम चमकाने के लिए ये काम किया। क्या इसकी व्यवस्था सुनिश्चित होगी? विधायक राजेश मूणत के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने अपना जवाब रखा है। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग के फंड से योजना शुरु हुई थी। 338 लाख केंद्र से भेजे गए थे। पिछली सरकार ने लापरवाही की है। 7.23करोड़ का जुर्माना लगा है। उन्होंने कहा कि जुर्माना पटाने पर केंद्र से दूसरी और तीसरी किस्त जारी होगी। 184 बचे हमर क्लीनिक का निर्माण पूरा हो पाए।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा है कि बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है।  साय आज सतनामी कल्याण समिति कोरबा के द्वारा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर लगभग 90 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और सतनामी समाज को रियायती दर पर जमीन आबंटन करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री  साय ने सभी को गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार बाबा गुरु घासीदास के आशीर्वाद से हम सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे। उन्होंने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, एकजुट रहने और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए विकास की राह में आगे बढ़ने की बात कही। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, समाज के अध्यक्ष श्री यू आर महिलांगे सहित अन्य समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
 मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज बाबा गुरुघासी दास की जयंती में जगह-जगह कार्यक्रम में शामिल होने का पुण्य अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सबको साथ लेकर आगे चलते हैं। उनका नारा “सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास“ है जिसे छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी अपनाया है और इसी दिशा में सभी समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से लेकर अन्य स्थानों को विकसित करने का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में किया गया। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में जो भी वादा था उसे पूरा किया गया है। पीएम आवास का निर्माण, 3100 में धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान, 5500 प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता की पारिश्रमिक, 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये और पीएससी में गड़बड़ी की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री  साय ने दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए ट्राइबल हॉस्टल जानकारी देते हुए कहा कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ना होगा। हमारी नई शिक्षा नीति, उद्योग नीति गरीबों, युवाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, अग्निवीरो, दिव्यांगजनो के लिए फायदेमंद है। समाज उद्यम के क्षेत्र में भी आगे बढ़े और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।
 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम मंत्री  दयालदास बघेल ने सामाजिक बन्धुओं से बाबा गुरु घासीदास जी ने संदेशों को अपनाने का आव्हान किया। उन्होंने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर उद्योग-धंधे की ओर आगे बढ़ने की अपील की। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सभी लोगों को गुरू पर्व की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य का विकास किया जा रहा है। यहाँ डोम निर्माण के लिए भी राशि जारी की गई है। आने वाले दिनों में भव्य डोम नजर आएगा।
चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनन्दन
समारोह में मुख्यमंत्री साय और अन्य अतिथियों ने आरती और जैतखाम की पूजा कर ध्वजारोहण में शामिल हुए। सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का गर्मजोशी से गजमाला पहनाकर स्वागत और चाँदी का मुकुट पहनाकर अभिनन्दन किया। बाबा गुरु घासीदास के तैलचित्र सहित गुलाब के फूल भेंट किए गए। मुख्यमंत्री साय ने सालिक निर्मल दिवाकर के पुस्तक ‘‘माँ की चाहत‘‘ का विमोचन भी किया।

पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई से मिलने पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
 
चिकित्सकों की टीम के साथ श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य की ली जानकारी
 
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने श्रीमती तीजन बाई को 5 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता
 
 
panchayattantra24.-रायपुर । प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई को प्रदान किया। श्री जायसवाल ने परिवार में नौकरी की माँग को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करने का भी आश्वासन दिया। साथ ही शासन स्तर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बाते कही।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ की पहचान पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। तीजन बाई के इलाज के लिए चिकित्सकों की एक टीम भी तैनात की गई है जो लगातार उनका मेडिकल बुलेटिन भी जारी करते रहते हैं। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने श्रीमती तीजन बाई को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर और गजेंद्र यादव,संचालक स्वास्थ्य सेवाये, कलेक्टर, सीएमएचओ और स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है. विपक्ष लगातार सरकार को धान खरीदी के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही हैं. इसपर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है. उन्होंने कहा कि धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है. राइस मिलर्स लगातार धान उठा रहे हैं. 55 लाख मिट्रिक टन से अधिक धान खरीदी हो चुकी है. तेज गति से धान का उठाव हो रहा है. कांग्रेस की आदत रही है, जब अच्छा काम होता है तो उनके पेट में दर्द शुरु हो जाता है. वहीं प्रदेश में नल जल योजना में गड़बड़ी मामलें को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जल जीवन मिशन के काम को कांग्रेस ने कैसे किया, ये सब जानते हैं. कांग्रेस के कारण अव्यवस्था पैदा हुई है. जहां गड़बड़ी मिल रही है, वहां कठोर कार्रवाई की जा रही है.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज राजभवन में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया एवं विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार हेतु राज्यपाल को आमंत्रित किया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कोरबा पहुंचे CM विष्णुदेव साय बाबा गुरु घासीदास जयंती में शामिल हुए। सीएम ने कहा, कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। “मनखे-मनखे एक समान” के महान विचार से समाज में समरसता और समानता की अलख जगाने वाले सतनाम पंथ के प्रवर्तक, संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। समस्त प्रदेशवासियों को इस पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं!
 

 
 

panchayattantra24.-रायपुर। समस्त प्रदेशवासियों को बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। परमपूज्य बाबा के आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे, यही कामना है। 
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव 
जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। बाबा जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी। उन्होंने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। श्री साय ने कहा कि गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।