Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन यूथ कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धान खरीदी में अव्यवस्था, खराब कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अपराध, आवास और रोजगार समेते कई मुद्दों को लेकर प्रदेश के सभी तहसील और जिलों में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद यूथ कांग्रेस सीएम हाउस और विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है। रायपुर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से लेकर कलेक्टर दफ्तर तक पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपा। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि धान खरीदी में अव्यवस्था है सरकार के 1 साल के विफल कार्यकाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और आम जनता बदहाल है। हर महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर राजीव भवन में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने की। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के मुख्य बिंदु:

  1. चुनाव की रणनीति तैयार करना:
    बैठक में निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीतियों पर चर्चा की गई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने पर जोर दिया गया।

  2. सर्वे रिपोर्ट का अध्ययन:
    चुनाव की तैयारी को लेकर विभिन्न क्षेत्रों से आई सर्वे रिपोर्ट्स का अध्ययन किया गया। इसमें जनता के मुद्दों, विपक्ष की स्थिति, और कांग्रेस की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

  3. महिला और युवा सहभागिता:
    पार्टी ने निकाय चुनावों में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही। आगामी उम्मीदवार चयन में भी इस बात को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।

  4. अभियान की घोषणा:
    “हर घर कांग्रेस, हर दिल कांग्रेस” के नारे के साथ एक व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने की योजना बनाई गई।

चुनाव क्षेत्र और आंकड़े:

छत्तीसगढ़ में कुल 370 नगरीय निकाय हैं, जिनमें 166 नगर पालिका, 113 नगर पंचायत और 91 नगर निगम शामिल हैं। इन निकायों में लगभग 20 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 45% महिला मतदाता और 55% पुरुष मतदाता हैं।

पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 62% सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 28% सीटों से संतोष करना पड़ा। इस बार कांग्रेस का लक्ष्य 75% से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करना है।

मुख्यमंत्री का संबोधन:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी सरकार ने बीते वर्षों में राज्य के हर वर्ग के लिए कार्य किया है। न्याय योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र में जो काम किए गए हैं, उन्हें जनता के सामने सही तरीके से रखने की आवश्यकता है। हमारी नीतियों और उपलब्धियों के बल पर हम इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।”

आगामी कदम:

बैठक के अंत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें। अगले सप्ताह से ब्लॉक स्तर पर बैठकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी।

निष्कर्ष:
राजीव भवन में आयोजित यह बैठक कांग्रेस के लिए नगरीय निकाय चुनाव में रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही। पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह और जोश देखा गया।

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ध्यानाकर्षण पर चर्चा के दौरान जल जीवन मिशन में अनियमितता का मुद्दा उठा. पीएचई मंत्री अरुण साव ने बताया कि पहले जल स्त्रोत की व्यवस्था करने के बाद ढांचा बनाए जाने के नियम है. लेकिन प्रदेश में 994 टंकियां बनाने के बाद अब जल स्त्रोत की व्यवस्था की जा रही है. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने ध्यानाकर्षण पर चर्चा के दौरान जल जीवन मिशन में अनियमितता का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि धमतरी जिले के कई गांवों में गड़बड़ी की गई. ग्रामीणों को नल कनेक्शन नहीं मिला. इस पर पीएचई मंत्री अरुण साव ने कहा कि कोविड के कारण योजना के क्रियान्वयन में विलंब हुआ. योजना के तहत अब तक 39 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिया गया है. इस पर अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि भारत सरकार की वेबसाइट और आपके द्वारा दिए आंकड़े में अंतर है. पहले जल स्त्रोत की व्यवस्था करनी चाहिए थी, या टंकी ढांचा का निर्माण करना था. इसके साथ ही उन्होंने इस संदर्भ में भारत सरकार की गाइडलाइन जानकारी मांगी. मंत्री अरुण साव ने कहा कि पहले जल स्त्रोत की व्यवस्था करने के बाद ढांचा बनाए जाने के नियम है.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई।

 panchayattantra24.-रायपुर/असम। राज्यपाल रमेन डेका ने आज असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और उद्यान के हाथी सफारी का दौरा किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं। बता दें कि काजीरंगा पार्क का वन क्षेत्र भारतीय गैंडों की दुनिया की सबसे बड़ी आबादी का घर है। काजीरंगा के हाथी घास, दलदली भूमि और घने उष्णकटिबंधीय नम चौड़ी पत्ती वाले जंगलों में देखे जा सकने वाले अन्य जानवर हैं हूलॉक गिब्बन, बाघ, तेंदुआ, भारतीय हाथी, सुस्त भालू, जंगली भैंसा, दलदली हिरण, आदि। हर साल बाघों की आबादी में वृद्धि के साथ, सरकारी अधिकारियों ने वर्ष 2006 में काजीरंगा को टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया। साथ ही यहाँ मध्य एशिया से बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी प्रजातियाँ भी देखी जा सकती हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। पवन कुमार साय सुबह भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव के घर पहुंचे और बृजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी। X में बीजेपी नेता पवन कुमार साय ने लिखा, प्रदेश महामंत्री भाजपा श्री संजय श्रीवास्तव जी के पिता जी श्री बृजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव जी के अंतिम दर्शन कर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें 
 डिप्टी सीएम शर्मा ने लिखा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव जी के पिता  ब्रजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद जवानों की शहादत को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने अमर वाटिका परिसर में शहीदों के नाम के शिला पट्ट का अवलोकन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने एक पेड़ शहीदों के नाम (पोदला उरस्कना) अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी परिसर में शहीदों की स्मृति में पीपल का पौधा लगाया। केंद्रीय गृह मंत्री ने विजिटर बुक में व्यक्त किए अपने विचार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत विजिटर बुक में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने सुरक्षाबल के जवानों की शहादत को नमन करते हुए लिखा कि देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और असम के उन लोगों से मुलाकात की जो हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुलाकात के बाद अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि 2019 में कश्मीर, उत्तरपूर्व और नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में देश के युवा हथियार लेकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे थे, हिंसा कर रहे थे और पूरे क्षेत्र को विकास से दूर रखते थे। उन्होंने कहा कि उस वक्त प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ये तय किया गया था कि जो लोग हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें ये मौका दिया जाए। श्री शाह ने कहा कि 2019 से 2024 तक सिर्फ नॉर्थईस्ट में ही 9000 से अधिक लोगों ने हथियार छोड़कर सरेंडर किया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में भी कई युवाओं ने सरेंडर किया है और अब भारत सरकार ऐसे लोगों और नक्सलवाद से पीड़ित लोगों के कल्याण के लिए समग्र योजना बना रही है। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में 15 हज़ार मकान बनाने को मंज़ूरी दी है। इसके साथ ही, नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में हर परिवार को एक गाय या भैंस देकर डेयरी कोऑपरेटिव बनाने की शुरूआत भी की जा रही है। 
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया गया था। उन्होंने कहा कि हिंसा रास्ता नहीं है, बल्कि जिन लोगों ने हथियार उठा रखे हैं, उन्हें मेनस्ट्रीम में वापिस लाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सबसे अच्छी सरेंडर पॉलिसी बनाई है और इसे पूरे देश में रेप्लिकेट करके हथियार छोड़ने वाले युवाओं को समाज में पुनर्स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। अमित शाह ने हिंसा में लिप्त युवाओं से अपील की कि वे हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में आ जाएं। उन्होंने बस्तर ओलंपिक के बारे में बात करते हुए कहा कि बस्तर के होनहार बच्चे भारत का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि 2025 से 2036 के ओलंपिक तक बस्तर के बच्चों को पदक जीतने के योग्य बनाने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। श्री शाह ने कहा कि जब बस्तर की एक बच्ची 2036 के ओलंपिक में पदक जीतेगी, वो नक्सलवाद को एक मज़बूत जवाब और पूरी दुनिया को संदेश होगा कि हिंसा रास्ता नहीं है बल्कि विकास रास्ता है। 
 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अब बहुत कम क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि जो हिंसा में लिप्त हैं, वे भी हमारे अपने ही लोग हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के नागरिकों को स्कूल, दवाखाने, अस्पताल, मुफ्त अनाज, बिजली, शौचालय, पानी चाहिए और इन सभी सुविधाओं को आपके गांवों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार की है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की सबसे पहली प्राथमिकता बस्तर है। उन्होंने कहा कि हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में आने वाले लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी जी पर भरोसा किया है और उनका ये भरोसा टूटेगा नहीं और ऐसे लोगों को देखकर कई युवा हथियार छोड़कर विकास की यात्रा में शामिल होंगे।
 

राष्ट्रपति निशान हमारे जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण का प्रतीक- मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन : गृह मंत्री अमित शाह ने सौंपा राष्ट्रपति निशान
panchayattantra24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित बेहद गरिमामय कार्यक्रम में राज्य की पुलिस को राष्ट्रपति निशान (पुलिस कलर्स अवार्ड-2024) सौंपा। यह देश के सशस्त्र बलों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। विगत 24 वर्षों में छत्तीसगढ़ पुलिस की असाधारण सेवाओं, बहादुरी और कर्तव्यपरायणता के लिए राज्य को यह सम्मान मिला है। छत्तीसगढ़ यह सम्मान हासिल करने वाला देश का सबसे युवा राज्य है, जिसने अपने गठन के मात्र 24 वर्षों में ही यह उपलब्धि हासिल की है।
गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति का पुलिस कलर्स अवार्ड केवल एक सम्मान नहीं है, यह सेवा और कर्तव्य का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलवाद, संगठित अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में जो साहस और प्रतिबद्धता दिखाई है, वह अभूतपूर्व है। छत्तीसगढ़ पुलिस देश के सर्वश्रेष्ठ और बहादुर पुलिस बलों में से एक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार छत्तीसगढ़ और देश को नक्सलमुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ और देश से नक्सलवाद का पूर्णतः खात्मा हो जाएगा। शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि इसने न केवल कानून और व्यवस्था को बनाए रखा है, बल्कि जनता के विश्वास को भी मजबूत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति का पुलिस कलर्स अवार्ड पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा, उनका हौसला और मनोबल बढ़ाएगा।
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जांबाज पुलिस को राष्ट्रपति निशान सौंपना मेरे लिए भी गर्व की बात है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ की पुलिस की कड़ी मेहनत, समर्पण और जनता के प्रति लगाव का द्योतक है। छत्तीसगढ़ की पुलिस नक्सलियों के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने की तैयारी में है। यहां की पुलिस ने कानून-व्यवस्था और नक्सल मोर्च के साथ ही कोरोना महामारी में भी बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौटने की अपील की। शाह ने समारोह में देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को आज उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का जो कार्य किया, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद-370 को हटाकर और मजबूत किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के केवल 24 वर्षों में हमारे पुलिस बल को उनकी असाधारण सेवाओं और जनता के प्रति समर्पण के लिए मिला है। यह सम्मान न केवल पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
मुख्यमंत्री ने एंटी-नक्सल ऑपरेशनों में छत्तीसगढ़ पुलिस की सफलता पर कहा कि बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौटने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की बेहतर व्यवस्था और विशेष प्रावधान सरकार द्वारा किए गए हैं। भारत सरकार की नीति के अनुरूप हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मसमर्पण करने वालों को तत्काल ट्रांजिट कैम्प में रखने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही उन्हें तीन साल तक 10 हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड के तौर पर देने की व्यवस्था की गई है। उनके कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पुनर्वास नीति के तहत 5 लाख या उससे अधिक के इनामी माओवादी के आत्मसमर्पण करने पर उन्हें आवास हेतु शहरी क्षेत्र में अधिकतम 4 डिसमिल जमीन या ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 1 हेक्टेयर कृषि भूमि दिए जाने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उन्हें सुरक्षित जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा इनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 15,000 पक्के आवास स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू किए गए ‘महिला थाना’, महिला हेल्प डेस्क और ‘अभिव्यक्ति’ ऐप जैसे प्रयास उनकी संवेदनशीलता और जनता के प्रति उनके समर्पण को दर्शाते हैं।
उप मुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति निशान छत्तीसगढ़ पुलिस के साहस, सेवा और कर्तव्यपरायणता का सशक्त प्रतीक है। राष्ट्रपति पुलिस निशान का यह अलंकरण न केवल पुलिस बल को गर्वित करता है, बल्कि उन्हें नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। राज्य की पुलिस ने यह सिद्ध किया है कि वह दुर्जनों के लिए भय और सज्जनों के लिए सम्मान का पर्याय है।
पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने अपने स्वागत भाषण में छत्तीसगढ़ पुलिस की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि 1 नवम्बर 2000 को राज्य की स्थापना के बाद से पुलिस बल ने हर मोर्चे पर साहस और दृढ़ता का परिचय दिया है। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशनों, पुनर्वास नीतियों और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस जनता की सेवा में हर समय तत्पर रही है।
राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में परेड द्वारा मुख्य अतिथि अमित शाह को सलामी दी गई। शाह ने सलामी के बाद परेड का निरीक्षण किया। महिला और पुरुष प्लाटून द्वारा मार्चपास्ट भी किया गया। मुख्य अतिथि शाह ने धर्मगुरूओं द्वारा मंत्रोच्चार के बाद आकाश में तिरंगे गुब्बारों और शानदार आतिशबाजी के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति निशान सौंपा। उन्होंने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस की 24 वर्षों के सफर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और आसूचना ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी, जवान और शहीद जवानों के परिजन बड़ी संख्या में समारोह में उपस्थित थे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया।

panchayattantra24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। दुर्ग, कवर्धा और अन्य क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है, जहां बड़ी संख्या में घुसपैठिए निवास कर रहे हैं। खासतौर पर, इन घुसपैठियों ने नाम और पहचान बदलकर खुद को स्थानीय निवासी के रूप में प्रस्तुत किया है।
पृष्ठभूमि
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे निरंतर हमलों के कारण, बड़ी संख्या में बांग्लादेशी छत्तीसगढ़ में अनाधिकृत तरीके से निवास करने लगे हैं। इन घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन ने उनकी पहचान कर उन्हें वापस भेजने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में दुर्ग प्रवास के दौरान स्पष्ट रूप से कहा था कि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अनाधिकृत रूप से राज्य में आकर बसे हैं, उन्हें जल्द ही पकड़कर वापस उनके देश भेजा जाएगा।
 
कार्रवाई की वर्तमान स्थिति
पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई में:
दुर्ग और कवर्धा: यहां पर अब तक 150 से अधिक लोगों की पहचान बांग्लादेशी घुसपैठियों के रूप में की गई है।
रायपुर और बिलासपुर: इन क्षेत्रों में भी पुलिस द्वारा जांच अभियान शुरू कर दिया गया है, जहां संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
राज्य के सीमावर्ती इलाकों: इन इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि कोई नई घुसपैठ न हो सके।
घुसपैठियों की पहचान कैसे की जा रही है?
पुलिस द्वारा स्थानीय निवासियों से जानकारी ली जा रही है और विशेष दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पहचान बदलकर रह रहे इन घुसपैठियों को नागरिकता से जुड़े दस्तावेजों, आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि के आधार पर ट्रैक किया जा रहा है। राज्य सरकार ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
आंकड़े और जानकारी
अब तक पुलिस ने 350 से अधिक घुसपैठियों की पहचान की है, जिनमें से कई को हिरासत में लिया जा चुका है।
पुलिस ने राज्यभर में 300 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है और 500 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
यह अभियान अगले कुछ हफ्तों तक जारी रहेगा ताकि राज्य को पूरी तरह से बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुक्त किया जा सके।
सरकार की योजना
छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार से भी मदद की मांग की है ताकि इन घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया को तेज किया जा सके।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रहने वाले लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक राज्य से सभी अवैध घुसपैठियों को निकाल नहीं दिया जाता।
यह खबर छत्तीसगढ़ पुलिस और राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर एक महत्वपूर्ण पहलू पर आधारित है, जिसमें घुसपैठियों की संख्या, उनकी पहचान और सरकार के सख्त कदमों की जानकारी दी गई है।