Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति विवाद के बीच बड़ी बैठक की गई, इसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल हुए. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि मंडल अध्यक्षों का अच्छे से चुनाव संपन्न हुआ है. 400 से ज्यादा मंडल है, एक दो में शिकायत आई है. जिला अध्यक्षों के चयन में बहुत अच्छे से राय सुमारी हुई है. तीन नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है. 
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीजेपी ने नारी सशक्तिकरण के लिए काम किया है. राजनीति में भागीदारी महिलाओं की हो इस दिशा में बीजेपी काम करती है. मंडल अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्षों के चुनाव में महिलाओं को जिम्मेदारी मिलेगी. उप मुख्यमंत्री अरुण साव क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं नियमित रूप से जनसंपर्क जाता हूं. ये देखने कि लगातार क्षेत्र में विकास हो रहा है या नहीं. हम आदिवासियों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम कर रहे हैं.
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। पर्यावरण संरक्षण हेतु अग्रणी संस्था, ग्रीन आर्मी का निवार्चन प्रक्रिया विगत दिनों संपन्न हुआ। प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियो एवं सदस्यों हेतु आज वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार जगत के जाने माने उद्यमी श्री राजेश अग्रवाल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, अग्रवाल जी ने ग्रीन आर्मी के सराहना करते हुए कहा कि संस्था अमिताभ जी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए शानदार कार्य कर रही है यह पर्यावरण संरक्षण के लिए एक वरदान साबित हो रही है, संस्था के प्रयास से एक दिन संपूर्ण छत्तीसगढ़ हराभरा और हरियर छत्तीसगढ़ होगा। शपथ ग्रहण केवल औपचारिकता नहीं यह एक जिम्मेदारी है, इस हेतु भावनाओ से कार्य करे, अपने भाव को प्रकट करे, आर्मी का अर्थ ही अनुशासन, देश, धरतीमाता मिट्टी से प्रेम है, इसलिए संकल्पित होकर कार्य करें। शपथ अधिकारी डॉ कुलदीप दुबे ने कहा ग्रीन आर्मी पहले रायपुर में कार्य कर रही थी अब संपूर्ण छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने हेतु प्रयास कर रही है। ग्रीन आर्मी अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा जी ने अध्यक्षीय रिपोर्ट पढ़ते हुए, वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी प्रदान किये। संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतू पूरे शाल भर कार्य किये जाते है जिसे मिडिया प्रभारी शशीकांत यदु द्वारा डिजिटल स्लाईडर शो एवं विडियो के माध्यम से बारीकी से जानकारी प्रदान किया गया जो कि ध्यानाकर्षण केन्द्र बना रहा। इस शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम का संचालन मि टारगेट द्वारा किया गया जिनके कुशल संचालन से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ज्ञात हो संस्था 
 पदाधिकारियों का चयन केवल 1 वर्षों के लिए होता है। जिसमें निर्वाचित पदाधिकारी संस्था के संचालन में अपना योगदान देते है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी संस्था प्रदेश अध्यक्ष एवं रायपुर जिला अध्यक्ष, सेंट्रल कमिटी सदस्य, स्टेट बॉडी सदस्य का चयन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अमिताभ दुबे एवं रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा जी का चयन किया गया। वहीं संस्था के चार विंग हेतु श्रीमती मोनिका बागरेचा ग्रीनविंग इंचार्ज, भारती श्रीवास्तव ब्लूह विंग इंचार्ज, निधि अग्रवाल वाइट विंग इंचार्ज, विनीत शर्मा ब्राउन विंग इंचार्ज का चयन किया गया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं रायपुर अध्यक्ष को शपथ अधिकारी डॉ कुलदीप दुबे पेलौटी कालेज प्राचार्य द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे जी द्वारा स्टेट बॉडी एवं सेंट्रल कोर कमिटी सदस्यों को शपथ दिलाया गया।
उत्कृष्ट कार्यों हेतु 8 जोन को सम्मान संस्था द्वारा अपने जोन क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य करने वाले जोन को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार-देवपुरी जोन एवं डीडीयू नगर जोन संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार-अमलीहड़ीह जोन,टाटीबंध जोन एवम् ब्रह्माणपारा जोन तीनों को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार – पुरानी बस्ती जोन, संतोषी नगर जोन एवम् अमलेश्वर जोन के सदस्यों को अवॉर्ड देकर मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे शपथ अधिकारी श्री कुलदीप दुबे कार्यक्रम संचालक मि टारगेट रायपुर अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिये प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे ने आभार व्यक्त किया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के धरमपुरा, रायपुर स्थित निवास पर छापा मारा है. ईडी की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ के जवान घर को घेरे हुए हैं. 
 ईडी की टीम सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी में जुटी है. इसके पहले सुकमा में कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी. सूचना रायपुर पहुंचने से पहले ही कवासी लखमा के भी घर में ईडी की टीम ने दस्तक दे दी थी.
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 28 दिसंबर को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्य तिथि तथा अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कुशाभाऊ ठाकरे जी के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा है कि कुशाभाऊ नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ थे। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अटूट था। कुशाभाऊ ठाकरे जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग की सुख-समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी जैसे निष्काम कर्मयोगी के विचार और जीवनमूल्य हमें सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मविभूषण स्वर्गीय अरूण जेटली की 28 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि जेटली जी ने भारत के वित्त, रक्षा, कॉरपोरेट मामले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों को कुशलता से संभाला और देश के विकास को नई गति दी। उन्होंने देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जेटली जी को वित्तीय मामलों का गूढ़ जानकार माना जाता था। उन्होंने भारत में आर्थिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुण जेटली का देश के विकास में दिया गया अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा। 
इसी तरह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री पद्म विभूषण श्री सुन्दर लाल पटवा की 28 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। साय ने कहा कि पटवा जी अनुशासनप्रिय व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। सौम्य व्यक्तित्व, कुशल संगठन क्षमता से युक्त, ओजस्वी वक्ता और विभिन्न जनसमस्याओं को उठाने वाले जुझारू नेता के रूप में पटवा जी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने समाज के हर तबके के लिए काम किया और किसान हितैषी कई फैसले लिए। वे सहकारी आंदोलन से जुड़े और अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला। उन्होंने सहकारिता आंदोलन को जनोन्मुखी बनाया। उनके कार्यकाल में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कमजोर वर्गों, शिल्पियों और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के सफल प्रयोग किये गये। श्री साय ने कहा कि पटवा जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हमें सदैव अपने दायित्वों का उत्कृष्टतापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता रहेगा।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। बैज ने कहा, देश ने आज एक ऐसा व्यक्तित्व खो दिया, जिसने सादगी, ज्ञान और निष्ठा से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। दिल्ली में डॉ. मनमोहन सिंह जी के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी विरासत और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। 
 बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी। 
 डॉ. सिंह के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है। लोग डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद कर रहे हैं। उनको सम्मान देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांध ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुे भावुक हो गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।
 

 panchayattantra24.-रायपुर. शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को लेकर बड़ा बयान दिया है. मंदिर-मस्जिद विवाद को पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्वयं सेवक बनते-बनते सर्व संचालक बन जाते हैं. इन्हें 12 महीने बोलना है, इसलिए कुछ भी बोल देते हैं, बाद में लज्जित होते हैं और कह देते हैं कि हमारे बयानों की आलोचना करने का सबको अधिकार है. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत में हिन्दू का चिन्ह न ढूंढें. ये आलोचना के नहीं, दया के पात्र हैं. 
बता दें, हाल ही में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर-मस्जिद विवाद पर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि हर मस्जिद में शिवलिंग ढूंढने की जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि हमें इतिहास को सही संदर्भ में समझना चाहिए और वर्तमान में शांति और सद्भाव बनाए रखना चाहिए. RSS प्रमुख ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब देश में संभल, मथुरा, अजमेर और काशी समेत कई जगहों पर मस्जिदों के प्राचीन समय में मंदिर होने का दावा किया जा रहा है. उनके इन्हीं बयानों को लेकर अब शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पहले मोहन भागवत कहते थे कि 3 बच्चे पैदा करो. अब कहते हैं हम दो हमारे 2. शेर संख्या में भले ही कम हो, लेकिन शेर ही होता है. बिना परिवार नियोजन और गर्भपात के जनसंख्या नियंत्रित रहे. जब तक हिंदू सुरक्षित हैं, तब तक अन्य कौम भी सुरक्षित हैं.
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। गुरुवार सायं देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद अब रायपुर में आयोजित होने वाली 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता-2024 के कार्यक्रम में भी बदलाव हुए हैं। वनवासी विकास समिति द्वारा आयोजित की जा रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विभिन्न कार्यक्रम रद्द किए गए हैं। डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन के बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जिसके बाद राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता की स्वागत समिति ने भी तय किया है कि प्रतियोगिता के दौरान होने वाली विशाल खेल ज्योति यात्रा, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मातृहस्त भोजन एवं प्रदर्शनी जैसे सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।
 इस कार्यक्रम के उद्घाटन को भी सादगीपूर्ण एवं औपचारिक तरीके से करने का निर्णय लिया गया है। समय में बदलाव करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि देने के बाद अब दोपहर 3 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के चलते प्रतियोगिता के समापन को भी सामान्य एवं औपचारिक रखा गया है। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसमें 25 प्रान्तों के 800 से अधिक जनजातीय खिलाड़ी तीरंदाजी एवं फुटबॉल के खेल में भाग लेने आये हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्था भव्य एवं अभूतपूर्व रखी गई थी, किंतु डॉ मनमोहन सिंह के दिवंगत होने की खबर मिलते ही कार्यक्रम की पूरी रचना में परिवर्तन कर अब इसे सामान्य एवं औपचारिक रखने का निर्णय लिया गया है।
 

 
 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजभवन में आयोजित शोक सभा में श्री डेका ने डॉ. सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जाना केवल उनके परिवार और मित्रों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
राज्यपाल श्री डेका ने डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनके कार्यकाल में देश ने कई आर्थिक सुधार देखे। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया, जहाँ उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनकी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई।
श्री डेका ने कहा कि डॉ. सिंह की सादगी और विनम्रता ने उन्हें एक अद्वितीय नेता बनाया। उन्होंने हमेशा अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि नेतृत्व केवल शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोगों की भलाई के लिए समर्पण है। उनकी बुद्धिमत्ता और दृष्टिकोण ने न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि समाज के हर वर्ग को प्रेरणा दी। डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व कैसे किया जाता है।
उन्होंने इस दुखद अवसर पर डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की।
शोकसभा में राज्यपाल श्री डेका ने मृत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि दी। राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन किए। x में उन्होंने लिखा, महान राष्ट्रकर्मी को अंतिम प्रणाम. आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी. आज दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम दर्शन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उनकी धर्मपत्नी जी के साथ दुःख बाँटा.ईश्वर यह दुःख सहने की सभी को शक्ति दे. बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी।
डॉ. सिंह के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है। लोग डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद कर रहे हैं। उनको सम्मान देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांध ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुे भावुक हो गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। राजनांदगांव पुलिस भर्ती को रद्द करने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने अब अन्य जगहों की पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की बात कही है. इसके साथ ही मामले में आक्रामक कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी भर्ती प्रक्रिया की ओर ध्यान देना चाहिए. पीएससी, शराब घोटाला मामले में अंदर हुए लोगों पर उन्हें ध्यान देना चाहिए. उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बताया कि पूरे शुद्धिकरण के बाद एक-एक चयन अभ्यर्थी की क्षमता के आधार पर होगा. सभी जगहों पर इस बात को चेक किया जाएगा. कहीं कुछ पाया गया, तब वहां भी जांच होगी. भर्ती प्रक्रिया में जो गड़बड़ी हुई है, उसमें सुधार कर रहे हैं. पंचायत चुनाव को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय से पहले हो जाएंगे. चुनाव आयोग बताएगा. सरकार की तैयारी पूरी है. उम्मीद है कि चुनाव एग्जाम के पहले होना चाहिए. वहीं प्रदेश में अपराध की स्थिति पर विजय शर्मा ने कहा कि पूरा माहौल खड़ा किया गया. लोगों को धमकाने की स्थिति खराब है. प्रदेश के आंकड़ों में फर्क नहीं आया है. 2024 में नक्सलियों ने लगभग 80 हत्या की है.