Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.रायपुर। विष्णुदेव साय, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के राजनीतिक परिदृश्य में एक प्रमुख चेहरा, अपने कार्यकाल के एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष पेश करने की बात कह रहे हैं। इसका उद्देश्य न केवल अपनी उपलब्धियों को जनता के सामने लाना है, बल्कि आगामी चुनावों के लिए जनता का विश्वास जीतना भी है।

यह कदम राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आइए इसे विस्तार से समझें:

1. पारदर्शिता का प्रदर्शन:

विष्णुदेव साय द्वारा एक साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना यह संकेत देता है कि वे अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की समीक्षा और उनकी जवाबदेही को लेकर गंभीर हैं। यह एक पारदर्शी प्रशासन का संदेश देने का प्रयास है, जो जनता को भरोसा दिला सकता है।

2. उपलब्धियों को उजागर करना:

  • विकास कार्य: उनके रिपोर्ट कार्ड में बुनियादी ढांचे के विकास, ग्रामीण विकास योजनाओं, किसानों की स्थिति में सुधार, और शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यों को उजागर किया जाएगा।
  • कल्याणकारी योजनाएं: उनकी सरकार या संगठन ने जो योजनाएं लागू कीं, उनका लाभ कितने लोगों तक पहुंचा, यह बताया जा सकता है।

3. आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डालना:

राज्य की आर्थिक स्थिति और उसमें उनके योगदान पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वे बताएंगे कि किस तरह से उनकी नीतियों ने आर्थिक विकास को गति दी।

4. राजनीतिक रणनीति:

रिपोर्ट कार्ड पेश करना केवल प्रशासनिक पहल नहीं है, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी यह कदम महत्वपूर्ण है। यह छत्तीसगढ़ में भाजपा को आगामी चुनावों के लिए एक मजबूत स्थिति में लाने का प्रयास है।

  • कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए रिपोर्ट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है, विशेष रूप से उन वादों या नीतियों पर, जो कांग्रेस ने पूरे नहीं किए।
  • यह मतदाताओं के बीच एक सकारात्मक छवि बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

5. चुनौतियों का स्वीकार और समाधान:

विष्णुदेव साय शायद यह भी बताएंगे कि उनके कार्यकाल के दौरान क्या-क्या चुनौतियां सामने आईं और उनसे निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए। यह कदम जनता को यह विश्वास दिला सकता है कि सरकार या संगठन समस्याओं को हल करने में सक्षम है।

संभावित आलोचनाएं:

  • विपक्ष इस रिपोर्ट कार्ड को “राजनीतिक प्रचार” का हिस्सा बता सकता है और इसमें प्रस्तुत आंकड़ों पर सवाल उठा सकता है।
  • यदि रिपोर्ट में कुछ योजनाएं या वादे अधूरे रह जाते हैं, तो यह खुद उनके लिए एक आलोचना का कारण बन सकता है।

निष्कर्ष:

विष्णुदेव साय का यह कदम उनकी कार्यशैली, उनकी सरकार की प्राथमिकताओं और राजनीतिक परिपक्वता को दर्शाता है। यदि रिपोर्ट कार्ड में वास्तविकता और पारदर्शिता को प्रमुखता दी गई, तो यह जनता के बीच सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। यह छत्तीसगढ़ में भाजपा की साख को मजबूत करने और आगामी चुनावों में लाभ उठाने का एक सशक्त प्रयास हो सकता है।

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री बनाए जाने की चर्चा पर अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया है। विधायक चंद्राकर ने कहा कि मंत्री बनना, नहीं बनना कब बनना और कैसे बनना है. यह विशुद्ध रूप से मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. इस बारे में मुझे ना कुछ बोलना है. ना ही कुछ कहना है. खाली विभाग जो है. वे विभाग मुख्यमंत्री के पास हैं. दिल्ली दौरे को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि हम निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गए थे. कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर जा सकते हैं, जो केंद्र सरकार से संबंधित है. मैंने अपने सांसद से लेकर छत्तीसगढ़ के मंत्री तोखन साहू के साथ में क्षेत्र की जो समस्याएं थी, केंद्र सरकार के समक्ष उसके बारे में ही चर्चा हुई. 
अपराध और धान को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है. इस सवाल पर विधायक चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस हमलावर रहेगी. एक प्रेस वार्ता लेकर एक बार क्रोध में उन्होंने आंदोलन किया. टोल नाका के लिए टोल नाका में 15 से 20 कांग्रेसी थे, कुछ पुलिस वाले थे. पहले जन समर्थन लेना चाहिए, उसके बाद करें. केवल समाचार पत्रों में, मीडिया भर में वे आंदोलित हैं. जमीन में कहीं कांग्रेस की उपस्थिति नहीं है.
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ओबीसी सर्वे में गड़बड़ी का संदेह जताते हुए कहा कि सर्वे में ओबीसी की आबादी कम बताई गई है. सरगुजा में ओबीसी सर्वे में अनारक्षित वर्ग के लोगों ने अपना नाम जुड़वाया है. ऐसे में कई इलाकों में ओबीसी का प्रतिनिधित्व नहीं होगा. वहीं निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बयान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पलटवार किया है.
 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को यदि इनडायरेक्ट चुना जा सकता है तो निकायों में क्यों नहीं? सिंहदेव ने कहा है कि हॉर्स ट्रेडिंग नीचे हो सकता है, लेकिन ऊपर नहीं, ये कैसा तर्क है. इसमें वन नेशन वन प्रक्रिया क्यों नहीं करते. दशकों से हम देखते आ रहे हैं कि प्रणाली बदलती रही है. आजकल ऑपरेशन लोटस चलन में है. नियम कानून आए, लेकिन रुक नहीं रहा है. सभी असफल रहा. जीतने कड़े कानून बना सके बनाना चाहिए. यदि कोई दल बदलता है तो आगे कुछ समय तक उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा देना चाहिए.
 

 panchayattantra24.-रायपुर। राजभवन में ’’एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के तहत आज छत्तीसगढ़ सहित 05 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि सांस्कृतिक विविधता हमें समृद्ध और शक्तिशाली बनाती है। राजभवन में राज्यपाल डेका के मुख्य आतिथ्य में भारत के राज्यों क्रमशः छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक-दूसरे राज्यों का स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसी कड़ी में राजभवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले इन राज्यों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। 
कार्यक्रम में राज्यपाल डेका ने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है। यह कार्यक्रम हमारे देश के विभिन्न राज्यों में बसे निवासियों को एक सूत्र में पिरोने का अद्भुत प्रयास है, जिससे भारत की एकता और अखंडता और अधिक मजबूत होगी। डेका ने कहा कि हर राज्य का स्थापना दिवस उस राज्य के इतिहास में और विकास की यात्रा का महत्वपूर्ण दिन होता है। राज्य की समृद्धि और विकास का गवाह यह दिन, हमें अपने राज्य की स्थापना के मूल उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का रास्ता दिखाता है। 
 डेका ने सभी राज्यों की विशिष्टताओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक वातावरण और भौगलिक स्थिति अदभुत है। यहां पर्यटन की बहुत संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि असम और छत्तीसगढ़ राज्य के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जायेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ के चावल की भी प्रशंसा की। आजादी की लड़ाई में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए, वहां के वीर सेनानियों को याद किया। पंजाब राज्य के लोगों की दान शीलता का जिक्र किया। पंजाब का इतिहास बलिदानों से भरा हुआ जिस पर हर देशवासी को गर्व है। पंजाब और हरियाणा राज्य ने हरित क्रांति के माध्यम से देश को एक नई ऊर्जा दी। 
 डेका ने कहा कि इन सभी राज्यों ने भारत के विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। चाहे वह कृषि का क्षेत्र हो, उद्योग, कला खेलकूद, शिक्षा या पर्यटन का क्षेत्र हो, सभी क्षेत्रों में, इन राज्यों का योगदान सराहनीय है। हम सब को मिलकर अपने राज्यों को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है बल्कि सांस्कृतिक समृद्धि, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का भी ध्यान रखना है। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सभी राज्यों की संस्कृति एवं लोक परंपरा आधारित संास्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ का लोक-नृत्य सुआ, सरहुल नृत्य, गेड़ी नाचा, पंजाब का भांगडा, गिद्धा, हरियाणा का घूमर तथा मध्यप्रदेश की जनजातियों के राई नृत्य ने अतिथियों का मन मोह लिया। विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को राज्यपाल ने राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने भी राज्यपाल को अपने राज्य की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पंजाब के प्रतिनिधियों ने डेका को सरोपा भेंट किया।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. 6 दिसंबर से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रभारी सचिव बैठकें करेंगे. कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ रायपुर में बैठक लेंगे, जबकि ज़रिता लैतफलांग कोरबा और अंबिकापुर में बैठक करेंगी. इन बैठकों में चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी. कांग्रेस प्रदेश में ‘धान खरीदी चलो’ अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगी. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 12:30 बजे रायपुर के कांग्रेस भवन में होगी. इसमें पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, शिव डहरिया, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और पूर्व सांसद छाया वर्मा अभियान की जानकारी देंगे.
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, कार ने पीछे से टक्कर मारी तो वो जमीन पर गिर गया। जिसके बाद कार ड्राइवर ने युवक को करीब 50 मीटर घसीट दिया और कार जाकर ऑटो से भिड़ गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक के पेट में कार के टायरों के निशान बन गए। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। अमृत यादव ने पुलिस को बताया कि, उसका भाई शरण यादव इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। मंगलवार की शाम 4 बजे वो मंदिर हसौद जाने के लिए निकला। इस दौरान ऊर्जा पार्क के पास सर्विस रोड पर पीछे से तेज रफ्तार i20 कार ने टक्कर मार दी। एक्टिवा को टक्कर लगते ही शरण यादव सड़क पर गिर गया। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कार से एक ऑटो को भी टक्कर लगी। जिससे ऑटो सवार ड्राइवर भी घायल हो गया है। एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने 112 को फोन किया। 
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायल को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, सिर में गंभीर चोट की वजह से काफी खून बह चुका था। जिससे घायल की मौत हो गई। मृतक शरण यादव श्याम नगर कृष्ण मंदिर के पास का रहने वाला है। परिवार तेलीबांधा में पेट शॉप चलाता है। शरण इलेक्ट्रीशियन काम करता था। यह लोग चार भाई और एक बहन है। शरण घर का दूसरे नंबर का बड़ा बेटा था। इस घटना की सूचना के बाद परिवार और मोहल्ले वालों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है। इस मामले में फिलहाल जिस i20 कर से एक्सीडेंट हुआ है। वो कार रायपुर पासिंग है, जो किसी सुनील नाम के व्यक्ति की दिख रही है। हालांकि इस मामले में सुनील का कहना है कि उसने कार को बीते हफ्ते किसी को बेच दी थी। पुलिस इस मामले में अब आगे की तहकीकात कर रही है की घटना के वक्त कार कौन ड्राइव कर रहा था। जिसके लिए आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
 

panchayattantra24.-रायपुर। महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेता देवेंद्र फणडवीस को आज भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। 
देवेन्द्र फडणवीस कुशल नेतृत्व में महाराष्ट्र प्रगति और समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक पहुंचे और महाराष्ट्र की जनता के विश्वास के अनुरूप विकास की नई गाथा लिखी जाए, इसके लिए आप सभी को हृदय से मंगलकामनाएँ।
 

panchayattantra24.-रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा आज सुबह राजधानी रायपुर स्थित एम्स, डी के एस और मेकाहारा हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान मंत्री श्री वर्मा ने अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ-साथ मरीज़ों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री वर्मा ने अस्पताल की व्यवस्था और इलाज के संबंध में मरीजों से जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान अस्पताल के उपस्थित चिकित्सकों को समय पर मरीज़ों को बेहतर इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
 इस दौरान मंत्री श्री वर्मा ने बालौदाबाज़ार जिले के ग्राम रवान के रहने वाले पुकार यादव, ग्राम देवरी की निर्मला वर्मा, बालौदाबाज़ार के सुमन दास साहू से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। सिर में चोट के इलाज के लिए डी के एस के वार्ड- सी 6 में भर्ती 20 वर्ष के पुकार सिंह ने बेहतर इलाज के कारण स्वास्थ्य में तेजी से सुधार की जानकारी दी। इसी तरह नस में ब्लाकेज के इलाज के लिए मेकाहारा हॉस्पिटल के वार्ड-19 में भर्ती 55 वर्षीय सुमन दास साहू ने स्वास्थ्य में सुधार की बात कही। इसी तरह बलौदाबाजार के ग्राम देवरी की 54 वर्षीय निर्मला वर्मा निमोनिया के इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल में भर्ती है। श्री वर्मा ने उनके स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से चर्चा कर बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत तेजी से पूर्ण किए आवासों और योजना में अच्छे प्रदर्शन के कारण भारत सरकार द्वारा राज्य के लिए 15 हजार नए आवास स्वीकृत किए गए हैं। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 15 हजार नए आवासों की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए आवासों की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। 
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहरों के लिए 15 हजार नए आवासों की स्वीकृति पर केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य में जल्दी ही हर गरीब के पक्के मकान का सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आवासों का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरकार अंतिम छोर पर खड़े हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की कोशिशों से राज्य के सभी शहरों के लिए ये आवास स्वीकृत किए गए हैं। 
 भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अन्तर्गत 15 हजार नवीन आवासों की सैद्धांतिक स्वीकृति का पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र में केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को मार्च-2025 तक 15 हजार नए आवासों की स्वीकृति के साथ ही इन नए आवासों को मंजूरी प्रदान करने के पीछे राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के त्वरित क्रियान्वयन का भी उल्लेख है। राज्य के सभी नगरीय निकायों के लिए आवास स्वीकृत करते हुए मंत्रालय ने इसकी सूची भी भेजी है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य शासन को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र हितग्राहियों का परीक्षण करते हुए विधिवत प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं। 
भारत सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में ‘सबके लिए आवास’ मिशन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का क्रियान्वयन 1 सितम्बर 2024 से प्रारंभ किया गया है। इसके तहत कमजोर आय वर्गों, निम्न आय वर्गों और मध्यम आय वर्गों के शहरी गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को किफायती दरों पर आवास निर्माण, खरीदी या किराए पर उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ में योजना को सभी नगरीय निकायों में लागू करते हुए भारत सरकार के यूनिफाइड वेब पोर्टल पर हितग्राही सर्वेक्षण कार्य (रैपिड असेसमेंट सर्वे) 15 नवम्बर से प्रारंभ कर दिया गया है। सर्वेक्षण के दौरान हितग्राहियों की जानकारी भारत सरकार के पोर्टल पर दर्ज की जा रही है। 
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नए आवासों की स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर पात्र परिवार को आवास दिलाने प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। श्री साव ने वर्तमान में चल रहे हितग्राही सर्वेक्षण के दौरान अनिवार्य दस्तावेजों की कमी के कारण आवेदनों को तत्काल निरस्त नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दस्तावेजों की पूर्ति के लिए संबंधित परिवारों को पर्याप्त समय देने के साथ ही नगरीय निकायों को राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हरसंभव प्रयास करने को कहा है। उप मुख्यमंत्री श्री साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव ने राजस्व कार्यालयों में हितग्राहियों के लंबित जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र प्राथमिकता से जारी करने राजस्व विभाग को पत्र भी लिखा है।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में नक्सल परिदृश्य पर बड़ी समीक्षा बैठक हुई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नक्सलवाद उन्मूलन के प्रयासों के मूल्यांकन और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि हमारी सरकार ने 11 महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के मार्च 2026 तक 
 नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें उसी दिशा में प्रभावी रणनीतियां तैयार करनी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल आत्मसमर्पण के लिए जनजागरूकता अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। बस्तर क्षेत्र के लोग अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की ओर बढ़ना चाहते हैं, जिसकी झलक हाल ही में संपन्न बस्तर ओलंपिक में भी दिखी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए 15,000 मकानों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से छत्तीसगढ़ जल्द ही नक्सलवाद मुक्त होगा। सरकार की प्राथमिकता स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सुधारने और विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करने की है। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार ठोस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सिविल सोसाइटी को अभियान से जोड़ने और नक्सलियों के आत्मसमर्पण हेतु किए जा रहे प्रयासों को तेज करने पर बल दिया।  शर्मा ने
 नक्सलियों के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे। बैठक में सुरक्षा ग्रिड का विस्तार, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नए कैंप स्थापित करना, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और आवास संबंधी योजनाएं और ज्वाइंट एक्शन प्लान सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुवा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता, एस आर पी कल्लूरी, विवेकानन्द सिन्हा, अमित कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सचिव गृह नेहा चम्पावत हिमशिखर गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।