Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ को 15 हजार नए आवास की स्वीकृति दी है। यह पीएम आवास शहरी क्षेत्र के लिए है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने राज्य के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव को आवास स्वीकृति की जानकारी दी है। जारी पत्र में भारत सरकार ने राज्य को मार्च-2025 तक योजना के तहत 15000 नए आवास की स्वीकृति का उल्लेख किया है। साथ ही इन आवासों की स्वीकृति प्रदान करने के पीछे का कारण राज्य में योजना का त्वरित क्रियान्वयन करना बताया गया है। भारत सरकार द्वारा राज्य को उपरोक्त आवासों के लिए पात्र हितग्राहियों का परीक्षण करने तथा उसका विधिवत प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि, उप मुख्यमंत्री अरूण साव शहरी गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से प्रयासरत् हैं। उन्होंने पिछले दिनों केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाख खट्टर से मुलाकात कर पीएम आवास की मांग की थी। उनके अथक प्रयासों के फलस्वरूप 3 दिसम्बर, 2024 को भारत सरकार द्वारा 15 हज़ार आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में ‘सबके लिए आवास मिशन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का क्रियान्वयन 1 सितम्बर, 2024 से लागू किया गया है,
जिसके लिए उप मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में 15 नवम्बर 2024 से राज्य व्यापी हितग्राही सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने नगरीय निकायों को अधिकतम हितग्राहियों तक योजना का लाभ प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं। हितग्राही सर्वेक्षण कार्य में अनिवार्य दस्तावेजों की कमी के कारण आवेदनों को तत्काल निरस्त नहीं करने कहा है। इसके लिए संबंधित हितग्राहियों को दस्तावेजों की पूर्ति के लिए समय प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। साढ़े 8 लाख आवास की स्वीकृति गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास बनवाना पहली प्राथमिकता है। प्रदेश भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साढ़े 8 लाख आवास की स्वीकृति गई है। लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। मिली जानकरी के मुताबिक, वे 13 दिसंबर से 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। बता दें कि, अमित शाह छत्तीसगढ़ ओलंपिक के समापन में शामिल होंगे। वहीं, गृह मंत्री के दौरे से पहले आज गृह विभाग की बड़ी बैठक होने जा रही है। बता दें कि, CM विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा नया रायपुर स्थित PHQ में सुबह 11.30 बजे से बैठक लेंगे। इस बैठक में अब तक नक्सल ऑपरेशन पर हुए काम की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आज CM विष्णुदेव साय साइबर भवन का भी उद्घाटन करेंगे।
विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुलिस मुख्यालय परिसर में सबेरे 11.30 से 2 बजे तक विभागीय बैठक, साइबर भवन उद्घाटन एवं एमओयू निषादन समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री शाम 4 से 5 बजे नवा रायपुर में प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे। इसका आयोजन नीति आयोग एवं सीआईआई के सहयोग से किया जा रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम ने विभागीय बैठक ली। X पर मंत्री नेताम ने लिखा, आज नया रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के संचालक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में विद्यालयों के पठन-पाठन और संचालन की गहन समीक्षा की गई। साथ ही, शिक्षा के स्तर को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और आगामी होने वाले राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों को तैयार करने पर भी चर्चा हुई। ये प्रयास शिक्षा और खेल में नए मानदंड स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।लाइव खेल ऑनलाइन देखें
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान आज से शुरू हो रहा है. इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तंज कसते हुए कहा कि अच्छा है जाएं. दूर से बैठकर ब्लेम करने की बजाए खरीदी केंद्र में जाएं. उनको वास्तविकता का पता चलेगा. रायगढ़ में आज होने वाले विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में आज जारी होने वाली महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त को लेकर कहा कि मोदी को गारंटी में एक बड़ा वादा ये भी था कि महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपए देंगे.
लगातार ये काम कर रहे हैं. हर महीने के पहले हफ़्ते में ही एक हजार देने का काम कर रहे हैं. आज दिसंबर माह की किश्त भी रायगढ़ से हितग्राहियों के खाते में अंतरित करेंगे. इसके साथ ही जनादेश दिवस को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज तीन दिसंबर हैं. हम इसे जनादेश दिवस के रूप में मना रहे हैं. एक साल पहले विधानसभा चुनाव का परिणाम आया था, और छत्तीसगढ़ की जनता ने, माता-बहनों ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करके भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता को मेरा आभार.

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय उत्कल ब्राह्मण सम्मेलन में शामिल हुए। कुछ देर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। इस योजना की हितग्राही लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए राशि का अंतरण होते ही उनके मोबाइल में एक बार फिर से खुशियों का नोटिफिकेशन पहुंचेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि जारी करेंगे। मार्च 2024 से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत कुल 6530 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि आर्थिक मदद के रूप में दी जा चुकी है।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने अपने कार्यकाल का 1 साल पूरा किया। X पर साय ने लिखा, आभार छत्तीसगढ़…एक साल साथ का, भरोसे का, विश्वास का. मैं आप सभी को पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सुशासन की सरकार “विकसित छत्तीसगढ़” के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करेगी और प्रगति के सर्वोच्च प्रतिमान स्थापित करेगी। जय छत्तीसगढ़ महतारी!


panchayattantra24.-रायपुर। पुलिस और प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि राजधानी के अधिकतर मेडिकल स्टोर्स पर नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है। कलेक्टर-एसएसपी की नाराजगी के बाद सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाकों के 30 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमार कार्रवाई की गई। औषधि विभाग एवं पुलिस के करीब 50 अधिकारियों की 11 संयुक्त टीम ने दुकानों में छापे मारे। जांच के दौरान रायपुरा स्थित जय दुर्गा मेडिकल स्टोर्स में बिना प्रिस्क्रिप्शन नारकोटिक्स दवाई बेची जा रही थी। विभाग ने उसके खिलाफ कार्रवाई की। चंगोराभाठा में स्थित दिनेश मेडिकल स्टोर्स, खरोरा के श्री मेडिकल स्टोर्स व गुजरात मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाइयां जब्त की गई। मेडिकल स्टोर्स के संचालक इन दवाइयों की बिक्री को लेकर कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।
इसके बाद औषधि विभाग के अफसरों ने चारों मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य दुकानों में औषधि नियमावली का उल्लंघन पाया गया। इन सभी दुकान संचालकों को स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। गौरतलब है कि औषधि विभाग की ओर से नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ पिछले 6 महीने में जिले के 52 मेडिकल स्टोर्स को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। इनमें 33 मेडिकल संचालकों के लाइसेंस निलंबित और पांच के निरस्त किए गए। अफसरों का दावा है कि नशीली दवाओं के प्रतिबंध के लिए छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। एक रात वो बस्तर के जगदलपुर में ही बिताएंगे। प्रदेश में नक्सल ऑपरेशन की जानकारी भी लेंगे। वो बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 14 दिसंबर की शाम दिल्ली लौट जाएंगे। अमित शाह बस्तर ओलिंपिक में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। सरकार ने बस्तर के युवाओं को स्पोर्ट्स एक्टिविटी से जोड़ने के लिए इसकी शुरुआत की है।
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने अमित शाह के दौरे को लेकर कहा कि, अमित शाह रायपुर में पुलिस के कार्यक्रम शिरकत करेंगे। इसके बाद बस्तर जाएंगे। दौरे से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 3 सवाल पूछे हैं। बैज ने कहा कि, क्या अमित शाह मनपसंद ऐप लॉन्च करने आ रहे हैं? आ ही रहे हैं तो ये भी बताएं क्या नगरनार स्टील प्लांट निजीकरण नहीं होगा? साथ ही बैज ने कहा कि, क्या वह बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त करेंगे?

panchayattantra24.-रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के हितों और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार प्रयासरत है। सोमवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में लोक कलाकारों के हितों का मुद्दा उठाया और छत्तीसगढ़ के कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी। जिसपर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने जवाब में बताया कि सरकार छत्तीसगढ़ सहित देश भर के राज्यों की कला, संस्कृति और अमूर्त विरासत के संवर्धन और संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। मंत्री ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय की योजनाओं से युवा पीढ़ी में छत्तीसगढ़ सहित देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इन योजनाओं ने स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक संगठनों को व्यापक समर्थन प्रदान किया है।
छत्तीसगढ़ में पिछले तीन वर्षों के दौरान कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों और कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस संदर्भ में नागपुर स्थित दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (SCZCC) की सक्रिय भूमिका रही है। बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के प्रसिद्ध लोक नृत्य राउत नाचा, पड़की, देवर नाचा और पंडवानी के कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाओं की आवश्यकता पर बल दिया। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार इस दिशा में उपयुक्त कदम उठाने पर
विचार कर रही है। छत्तीसगढ़ के परंपरागत मेलों और उत्सवों को आर्थिक सहायता देने की योजना के तहत विभिन्न मेलों को शामिल किया गया है। इन आयोजनों को बढ़ावा देकर स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाया जा रहा है। वर्ष 2023-24 में राज्य में विभिन्न योजनाओं के तहत 57.91 की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है और 1143 कलाकार लाभान्वित हुए हैं। जबकि वर्ष 2021-22 और 2022-23 में क्रमशः 9.15 लाख तथा 12.5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी और क्रमशः 675 एवं 611 कलाकार लाभान्वित हुए थे। बृजमोहन अग्रवाल ने आशा जताई कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के कलाकारों को और अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत आज राजभवन में असम एवं नागालैण्ड का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में असम और नागालैण्ड के लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित दोनों राज्यों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।